AMETHI-कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पुलिस की तीखी नोकझोंक
Gauriganj, Uttar Pradesh:नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी और सोनिया गांधी के खिलाफ ईडी की ओर से चार्जशीट लगाए जाने से भड़के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को यूपी के अमेठी जिले में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी झड़प हुई।यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई के सैकड़ों कार्यकर्ता जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपने के लिए कलेक्ट्रेट की ओर मार्च कर रहे थे। इस दौरान वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हनुमान तिराहे पर पहुंच गए,जहां उन्होंने दोनों नेताओं का पुतला दहन करने की कोशिश की। पुतला फूंकने से पहले ही सादी वर्दी में तैनात पुलिसकर्मियों ने कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की,जिससे दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई।करीब 10 मिनट तक चली झड़प, फिर शांत हुआ मामलाहमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
खेत देखने गए किसान को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत
Muhammadabad, Uttar Pradesh:मुहम्मदाबाद गोहना स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में रैकड़ मोड़ पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर सोमवार सुबह करीब सात बजे खेत देखने गए किसान की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नोनियापुर निवासी बेचू चौहान (60) सोमवार सुबह पूर्वांचल एक्सप्रेसवे किनारे अपने धान के खेत की फसल देखने गए थे। भुजही मोड़ की ओर से तेज रफ्तार आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। मृतक के परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों के मुताबिक मृतक का इकलौता पुत्र चंद्रभान दिल्ली में निजी कंपनी में काम करता है। घर पर केवल मृतक की वृद्ध पत्नी और बहू हैं। परिवार की जीविका खेती पर ही निर्भर थी। कोतवाली प्रभारी के के वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। एक्सप्रेसवे किनारे लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से फरार वाहन की तलाश की जा रही है।
