227405
Amethi - कड़ी सुरक्षा के बीच होगी जुमे की नमाज, ड्रोन कैमरे से होगी कस्बे की निगरानी
Jangal Ramnagar, Uttar Pradesh:अमेठी, जुमे के दिन होली के त्यौहार को देखते हुए पुलिस प्रसाशन हुआ शख्त,पुलिस अधीक्षक ने पुलिस फोर्स के साथ अमेठी कस्बे मे किया पैदल मार्च, कड़ी सुरक्षा के बीच होगी जुमे की नमाज, ड्रोन कैमरे से होगी कस्बे की निगरानी ।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Bandipora में सुरक्षा कड़ी, अनंतनाग हमले के बाद छापे तेज
Security Tightened Across Bandipora; Raids, Frisking Intensified After Anantnag Cop Killing\n\nAnchor:-Security forces have intensified raids, search operations and vehicle checking across north Kashmir's Bandipora district following the recent terror attack in Anantnag that left a police head constable dead. Officials said extensive search operations are underway at multiple locations across the district as part of heightened security measures. Raids are being conducted at various places based on specific inputs, while security agencies have stepped up surveillance to prevent any untoward incident.\nAccording to officials, more than 130 suspected Over Ground Workers (OGWs) have been detained for questioning and verification during the ongoing operations. The detentions are part of a wider security exercise aimed at identifying militant support networks.\nVehicle checking has been intensified at major roads, entry and exit points, and important intersections across the district. Security personnel are conducting thorough inspections of vehicles and verifying the identity of commuters. Frisking of pedestrians has also been increased at busy marketplaces and other vulnerable locations.\nIn addition, area domination patrols have been enhanced in both urban and rural areas, with security forces maintaining a visible presence to ensure public safety. Surveillance has also been strengthened, with personnel monitoring movement at sensitive locations.\nThe heightened security arrangements come amid a high alert across Kashmir following Wednesday's attack in Anantnag's Lal Chowk, where a police head constable was shot dead by militants.\nOfficials appealed to the public to cooperate with security personnel during checking and verification drives, stating that the measures are precautionary and aimed at maintaining peace and preventing any disruption to law and order.\nThe security operations are expected to continue in the coming days as agencies remain on alert across the district.0
0
Report
इटारसी रेलवे स्टेशन पर 19 किलो चांदी के आभूषण पकड़े, स्रोत पर संशय
Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर नर्मदापुरम- जिले के इटारसी रेलवे स्टेशन पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने दो संदिग्ध युवकों को 19 किलो चांदी के आभूषणों के साथ पकड़ लिया। बरामद चांदी की कीमत करीब 44 लाख रुपये बताई जा रही है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि इतनी बड़ी मात्रा में चांदी आखिर कहां से आई और कहां ले जाई जा रही थी मौके पर आरोपी कोई वैध दस्तावेज भी पेश नहीं कर सके। फिलहाल जीआरपी पूरे मामले की जांच में जुटी है। वीओ02- बुधवार को इटारसी रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम यात्रियों और उनके सामान की सघन जांच कर रही थी। इसी दौरान प्लेटफॉर्म नंबर 2 और 3 पर बैग लेकर घूम रहे दो युवक पुलिस को संदिग्ध लगे। टीम ने दोनों को रोककर बैग की तलाशी ली तो अंदर बड़ी मात्रा में चांदी के आभूषण मिले। दोनों युवकों से जब आभूषणों के दस्तावेज मांगे गए तो वे मौके पर कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे यह चांदी पिपरिया सहित अन्य व्यापारियों तक पहुंचाने जा रहे थे। इसके बाद जीआरपी ने करीब 19 किलो चांदी के आभूषण जब्त कर लिए, जिनकी अनुमानित बाजार कीमत 44 लाख रुपये आंकी गई है। विओं02- गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भोपाल निवासी राकेश जाट, पिता कमल सिंह और बैरागढ़ निवासी लक्की राजवानी के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई और नियमानुसार नोटिस पर रिहा कर दिया गया। अब जीआरपी यह पता लगाने में जुटी है कि चांदी का वास्तविक स्रोत क्या है, दस्तावेज क्यों नहीं थे और पूरे नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं। बाइट- संजय चौकसे ( TI जीआरपी )0
0
Report
जोधपुर पश्चिम पुलिस ने CEIR से 58 गुम मोबाइल लौटाकर मालिकों को दिलाई राहत
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। जोधपुर पश्चिम पुलिस ने साइबर सेल और विभिन्न थाना पुलिस की मदद से गुम हुए 58 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस लौटाए। मोबाइल फोन वापस मिलने पर परिवादियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब 17 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस उपायुक्त जोधपुर पश्चिम कमल शेखावत के निर्देशन में साइबर सेल और जिला पश्चिम के पुलिस थानों की टीमों ने संचार साथी (CEIR) पोर्टल की तकनीकी मदद से गुम मोबाइल को ट्रेस किया। इसके बाद अलग-अलग स्थानों से मोबाइल बरामद कर परिवादियों को सुपुर्द किए गए। पुलिस के अनुसार अब तक जोधपुर पश्चिम जिले में CEIR पोर्टल की सहायता से कुल 1062 गुम मोबाइल बरामद कर उनके मालिकों को लौटाए जा चुके हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल चोरी या गुम होने पर तत्काल संबंधित थाने में या राजस्थान पुलिस के ऑनलाइन पोर्टल पर मिसिंग रिपोर्ट दर्ज करवाएं। इसके बाद मोबाइल नंबर की नई सिम प्राप्त कर CEIR पोर्टल पर जाकर ‘Block Stolen/Lost Mobile’ विकल्प के माध्यम से मोबाइल को ब्लॉक करवाएं। पुलिस के अनुसार इससे मोबाइल के गलत इस्तेमाल पर रोक लगाने और उसे ट्रेस करने में मदद मिलती है。 बाईट कमल शेखावत डीसीपी वेस्ट0
0
Report
Advertisement
ISKCON मायापुर में जगन्नाथ की पूजा: आज आख़िरी दिन, कल मंदिर लौटेंगे जगन्नाथ देव
Krishnanagar, West Bengal:নদীয়া অনুপ কুমার দাস ইসকন মায়াপুরে অস্থায়ী জগন্নাথ এর মাসির বাড়িতে থাকা আজ শেষ দিন। আগামী কাল জগন্নাথ দেব তার নিজের গৃহ,মায়াপুরের রাজাপুরে মন্দিরে যাবেন। উল্টো রথে চড়ে, 17 তারিখ থেকে 24 তারিখ প্রত্যেক দিন 56 ভোগ সহ দেশ বিদেশ의 খাবার নিবেদন করা হয় জগন্নাথ দেব কে। স্থানীয়রা ও বিবিন্ন পদ রান্না করে নিবেদন করেন। আজও ব্যতিক্তম হয়নি, 56 ভোগ সহ নানান পদ প্রায় 100 রকম পদ খাবার নিবেদন করা হয়। বাইট রসিক গৌরাঙ্গ দাস,প্রধান ইসকন জনসংযোগ আধিকারিক。0
0
Report
अजमेर में बम धमकी ईमेल मामला: गुजरात से गिरफ्तार हार्दिक रामचंद्र
Noida, Uttar Pradesh:अजमेर के आरटीओ कार्यालय, सेशन कोर्ट, कलेक्ट्रेट सहित अन्य सरकारी इमारत को बम से उड़ने की धमकी भरे ईमेल भेजने वाले को अजमेर जिला पुलिस ने गुजरात से गिरफ्तार किया है... पुलिस ने आरोपी फलद हार्दिक रामचंद्र को दो दिन के रिमांड पर लिया है.. गुजरात में रेस्टोरेंट चलाने वाले आरोपी हार्दिक ने किसी व्यक्ति से दुश्मनी निकालने के लिए उसके नाम से ईमेल किए.. पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि.. आरोपी शिक्षित है और अब अन्य जांच एजेंसियों सहित पुलिस इसके नेटवर्क या यह अकेला व्यक्ति है इसकी तह तक जाने में जुटी हुई है.. पुलिस ने इसे किसी संगठित गिरोह का सदस्य होने से फिलहाल इनकार नहीं किया है ... तो वहीं अन्य एजेंसीया भी इससे कड़ी पूछताछ में जुटी हुई है.. आपको बता दें कि इसके द्वारा धमकी भरे ईमेल भेजने के बाद कई कार्यालय को खाली करवा कर सघन तलाशी भी ली गई जिससे आमजन और सरकारी कर्मचारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।0
0
Report
रावतभाटा में अग्निवीर योगेश के घर वापसी पर तिरंगा यात्रा, भंडारे का उद्घोष
Begun, Rajasthan:रावतभाटा, चित्तौड़गढ़ - एंकर - चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा क्षेत्र के कुंडाल के मोहनपुरा गांव में देशभक्ति और गौरव का अनूठा नजारा देखने को मिला। गांव के पहले अग्निवीर योगेश चौधरी सैन्य प्रशिक्षण और पहली ड्यूटी पूरी करने के बाद पहली बार अपने घर लौटे हैं। बेटे के स्वागत को यादगार बनाने के लिए पिता चतुर्भुज चौधरी ने आसपास के 47 गांवों के लोगों को भंडारे का निमंत्रण दिया है। रावतभाटा से मोहनपुरा तक करीब 30 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण और युवा शामिल हो रहे हैं। एक हजार से बारह सौ लोगों के भोजन की व्यवस्था की गई है। योगेश ने 12वीं के बाद कड़ी मेहनत कर अजमेर में तैयारी की और 27 दिसंबर 2025 को अग्निवीर में चयनित हुए। उनकी सफलता से गांव के युवाओं में सेना में भर्ती होकर देशसेवा करने का उत्साह बढ़ा है। स्वागत समारोह पर परिवार ने करीब 2.25 लाख रुपये खर्च किए हैं और लगातार बारिश के बावजूद पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है।0
0
Report
Advertisement
जसपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन, जंतर-मंतर बर्बरता के विरोध में पुतला जलाया
Jaspur, Uttarakhand:स्लग-जंतर मंतर पर हुई छात्रों पर बर्बरता के विरोध में काँग्रेस का विरोध फूंका पुतला दिल्ली जंतर-मंतर पर छात्रों के साथ कथित बर्बरता और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन किया। इसी क्रम में जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर में भी कांग्रेस विधायक आदेश चौहान के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ता सड़कों पर उतर ओर जमकर नारेबाजी कर विरोध जताया वायरोल - जसपुर विधायक आदेश चौहान के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में क्षेत्र के युवाओं ने शहर में विरोध मार्च निकाला। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने केंद्र और भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया विरोध मार्च शहर के मुख्य मार्गों से होता हुआ सुभाष चौक पहुंचा, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार का पुतला फूंककर अपना आक्रोश व्यक्त किया। प्रदर्शनकारियों ने छात्रों के साथ हुई कथित घटना की निष्पक्ष जांच और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा की मांग करते हुए सरकार पर विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगाया。 वायरोल - जसपुर विधायक आदेश चौहान ने बताया कि हमारा छात्रों के लिए समर्थन है क्योंकि जंतर मंतर पर मोदी सरकार ने जो लाठीचार्ज कराया है वो बच्चे है और उनकी मांग है कि हमारे पेपर लीक ना हो ओर नवयुवक आत्महत्या ना कर पाए कोई बहुत बड़ी मांग नही थी लेकिन इसके बदले धर्मेन्द्र प्रधान का स्तीफा लेनें के बजाए उन्होंने उन बच्चो पर लाठी डंडे बरसवाये ऐसी मोदी सरकार को तुरंत स्तीफा देना चाहिए ये हमारी मांग है और राहुल गांधी उसी की लड़ाई लड़ रहे है उनको समर्थन है बाईट - आदेश चौहान ( विधायक जसपुर )0
0
Report
हमीरपुर के पैरावेट कर्मियों ने मानदेय की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर- मानदेय की माँग को लेकर पैरावेट कर्मियों ने सौपा ज्ञापन, अपनी समस्याओं और मांगों का ज्ञापन जिला प्रशासन को सौपा, ज्ञापन सौंपते हुए पैरावेट कर्मियों ने बयां की अपनी पीड़ा, बिना मानदेय पशुओं के वैक्सिनेशन और परिवार के भरण पोषण में हो रही परेशानी, पैरावेट कर्मियों के मुताबिक रात दिन मेहनत के बाद भी नहीं मिल रहा मानदेय, पैरावेट कर्मियों ने मानदेय दिये जाने की लगाई गुहार, जिला मुख्यालय के कलेक्ट्रेट परिसर का मामला।0
0
Report
चंदौली: लावारिस ट्रक से 7200 शीशी अवैध कोडीन कफ सिरप बरामद
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग : चंदौली.... - अलीनगर पुलिस ने लावारिस ट्रक से 7200 शीशी अवैध कोडीन कफ सिरप किया बरामद - रिंग रोड के कोरी अंडरपास के पास खड़े संदिग्ध ट्रक से 720 लीटर नशीला कफ सिरप मिला - मुर्गी के दाने की 20 बोरियों के नीचे छिपाकर रखी गई थीं 72 पेटियों में भरी 7200 शीशियां - बरामद अवैध कफ सिरप की अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई गई - ड्रग इंस्पेक्टर की मौजूदगी में जांच, नमूने जन विश्लेषक प्रयोगशाला लखनऊ भेजे गए - ट्रक के केबिन से जीपीएस डिवाइस भी बरामद, फिरोजाबाद पंजीृत वाहन के मालिक की तलाश जारी - पुलिस यह पता लगाने में जुटी कि खेप कहां से आई और कहां भेजी जा रही थी, पूरे नेटवर्क की हो रही जांच - सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मामले में एनडीपीएस एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है - अलीनगर थाना क्षेत्र के रिंग रोड स्थित कोरी अंडरपास के पास मिली ट्रक...0
0
Report
Advertisement
बागपत में बच्चे की बेरहमी CCTV वीडियो वायरल, आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत में मामूली कहासूनी के चलते एक बच्चे की बेरहमी से पिटाई का CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो शहर कोतवाली क्षेत्र के काठा गांव से 20 जुलाई का बताया जा रहा है, जिसमें नदीम और आहिल के बीच मामूली कहासूनी हुई जिसके चलते नदीम ने बच्चे को बेरहमी से पिटाई करते हुए जमीन पर पटक दिया, जिससे बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है और आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।0
0
Report
हरियाणा सिख गुरुद्वारा कमेटी ने मीरी पीरी इंस्टीट्यूट की सेवाएं संभालने का फैसला लिया
Kurukshetra, Haryana:HSGMC के प्रधान बोले-हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी ही करेगी मीरी पीरी मेडिकल साइंस एंड रिचर्स इंस्टीच्यूट की सेवा संभाल,वेतन का भी जल्द ही किया जाएगा भुगतान, कार्यकारिणी समिति की बैठक में सर्वसम्मति से लिया फैसला कुरुक्षेत्र:- हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी ही मीरी पीरी मेडिकल साइंस एंड रिचर्स इंस्टीच्यूट शाहाबाद मारकंडा की सेवा संभालेगी। यह फैसला हरियाणा सिख गुरद्वारा मैनेजमेंट कमेटी कुरुक्षेत्र की कार्यकारिणी समिति की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया। हरियाणा कमेटी के मुख्य कार्यालय में वीरवार को हुई कार्यकारिणी की बैठक में लिए गए निर्णय की जानकारी देते हुए संस्था के प्रधान जत्थेदार जगदीश सिंह झीडा ने कहा कि जब प्रदेश के गुरुद्वारा साहिबान की सेवा हरियाणा कमेटी संभाल रही है, तो ऐसे में शाहाबाद मारकंडा में चल रहे मीरी पीरी मेडिकल साइंस एंड रिचर्स इंस्टीच्यूट शाहाबाद मारकंडा पर भी हरियाणा कमेटी का अधिकार है। इसलिए मीरी पीरी मेडिकल साइंस एंड रिचर्स इंस्टीच्यूट शाहाबाद मारकण्डा की सेवा संभाल का प्रस्ताव भी कार्यकारिणी समिति ने पास कर दिया है। उन्होंने बताया कि इसी मुद्दे को लेकर 72 घंटे के अंतराल में कार्यकारिणी समिति की बैठक बुलाई गई थी। आज हुई कार्यकारिणी समिति की बैठक में सभी मैंबर साहिबान ने सर्व सम्मति से मीरी पीरी मेडिकल साइंस एंड रिचर्स इंस्टीच्यूट शाहाबाद मारकंडा की सेवा 72 घंटे में करने का प्रस्ताव पास किया है। वरिष्ठ उप प्रधान गुरमीत सिंह रामशरण ने कहा कि पिछले समय से मीरी पीरी मेडिकल साइंस एंड रिचर्स इंस्टीच्यूट शाहाबाद मारकण्डा की सेवा संभाल का कार्य अधूरा था, जिसे अब पूरा किया जाएगा। आज की बैठक में रोग संस्थान की सेवा संभाल को लेकर जो प्रस्ताव रखा गया था उसे पर सभी मेंबर साहिबान ने स्वीकृति की मोर लगा दी है। महासचिव अंग्रेज सिंह रानिया ने कहा कि हरियाणा की संगत की मांग को पूरा करते हुए हरियाणा कमेटी ने शाहाबाद में चल रहे मीरी पीरी मेडिकल साइंस एंड रिचर्स इंस्टीच्यूट की सेवा संभाल को हरि झंडी दे दी है। आज का दिन हरियाणा की संगत के लिए खुशियों से भरा हुआ है क्योंकि हरियाणा कमेटी ने एक ऐतिहासिक फैसला लिया है। संयुक्त सचिव बलविंदर सिंह भींडर ने कहा कि यह निर्णय लेकर हरियाणा कमेटी ने प्रदेश की संगत की मांग को पूरा किया है। उन्होंने वेतन के भुगतान की मांग को लेकर प्रदर्शन पर बैठे चिकित्सकों एवं कर्मचारी से अनुरोध किया कि वे रोज प्रदर्शन समाप्त कर अपनी अपनी ड्यूटी करें। उन्होंने कहा कि जल्द ही कर्मचारियों के वेतन का भुगतान भी कर दिया जाएगा इसलिए उनकी अपील को मानते हुए कर्मचारियों को करना समाप्त कर देना चाहिए। इस दौरान हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी की कार्यकारिणी समिति मैंबर करनैल सिंह निम्नाबाद, पलविन्द्र सिंह, कुलदीप सिंह मुल्तानी, जगतार सिंह, टी पी सिंह नारनौल, रुपिंदर सिंह पंजोखरा साहिब सहित हरियाणा कमेटी के मुख्य सचिव जसविंदर सिंह दीनपुर, एडिशनल सेक्रेटरी राजपाल सिंह दुनिया माजरा पीए, एडिशनल सेक्रेटरी सतपाल सिंह डाचर, एडिशनल सेक्रेटरी नरेंद्र सिंह, उप सचिव अमरिंदर सिंह, उप सचिव रुपिंदर सिंह और निजी सचिव शमशेर सिंह भी मौजूद रहे। बाईट:- हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के प्रधान जगदीश सिंह झींडा0
0
Report
झाड़ोल में शराब के नशे में पति पर पत्नी ने की निर्मम हत्या
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के झाड़ोल से बड़ी खबर, पत्नी ने पति की कर दी निर्मम हत्या, सर में पत्थर ओर ईट मारकर की हत्या, हत्या के कारणों का नहीं हुआ खुलासा, फिलहाल शराब के नशे में आपस में झगड़े की बात आई सामने, सूचना पर झाड़ोल थाना पुलिस पहुंची मौके पर, शव को झाड़ोल उपजिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया, आरोपी पत्नी को पुलिस ने किया डिटेन, मृतक उदयलाल है गोराणा के हरनीया खेड़ा निवासी, झाड़ोल थाना प्रभारी करनाराम कर रहे घटना का अनुसंधान, पुलिस जांच के बाद होगा घटना का खुलासा0
0
Report
Advertisement
हफीजुल हसन बोले- आग लगे तो सभी आएंगे जद में, बदलाव की आशा
Dhanbad, Jharkhand:झारखंड सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण सह जल संसाधन मंत्री हफीजुल हसन धनबाद निजी कार्यक्रम में पहुंचे। परिसदन में जेएमएम के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान सिख्ख समुदाय के लोग भी मंत्री से मिले। वही जंतर मंतर पर हुए बवाल, संसद मार्च, केंद्र सरकार की नीतियों और जेपीएससी मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी। अपने संबोधन की शुरुआत उन्होंने एक शेर से की और कहा कि देश में मौजूदा हालात चिंता का विषय हैं। मंत्री हफीजुल हसन ने कहा, "लगेगी आग तो आएंगे सभी जद में, यहां सिर्फ मेरा मकान थोड़े है।" उन्होंने कहा कि इससे पहले भी लाठीचार्ज हुए हैं और कई घटनाएं हुई हैं। उनके अनुसार देश में इस समय धर्म की राजनीति की जा रही है और समाज को धर्म के आधार पर बांटकर एक वर्ग को खुश करने की कोशिश हो रही है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते इस आग को नहीं बुझाया गया तो इसका असर हर गांव और हर समाज तक पहुंचेगा। संसद मार्च के दौरान हुए घटनाक्रम पर मंत्री ने कहा कि जब सदन की गरिमा खत्म होती है तो युवाओं की प्रतिक्रिया भी उसी तरह सामने आती है। उन्होंने कहा कि युवा ऊर्जा बदलाव का प्रतीक होती है और इतिहास गवाह है कि जब युवा जागता है तो परिवर्तन होता है। उन्होंने बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के बनाए संविधान और कानून का पालन करने की जरूरत पर भी जोर दिया। जेपीएससी से जुड़े सवाल पर मंत्री ने अपनी सरकार का बचाव करते हुए कहा कि व्यवस्था में सुधार करने में थोड़ा समय लगता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार सुधार की दिशा में काम कर रही है। वहीं उन्होंने बताया कि धनबाद दौरे के दौरान वे देश के विभाजन के समय पाकिस्तान से यहां आकर बसे सिख समुदाय के लोगों से भी मिले, उनकी समस्याएं सुनीं और उन पर आगे सरकारी स्तर पर कार्रवाई का आश्वासन दिया।0
0
Report
अरनोद में आवारा सूअरों के खिलाफ नगर पालिका का अभियान, बाहर छोड़े गए
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के अरनोद नगर पालिका क्षेत्र में आवारा सूअरों की बढ़ती समस्या को लेकर नगर पालिका प्रशासन ने विशेष अभियान चलाया। स्थानीय नागरिकों की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद कार्यवाहक आयुक्त एवं तहसीलदार नितिन मेरावत ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्देशों के बाद नगर पालिका ने बाहर से सूअर पकड़ने वाली विशेष टीम को बुलाया। टीम ने नगर के विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाकर कई आवारा सूअरों को पकड़कर नगर सीमा से बाहर छोड़ा। लंबे समय से आवारा सूअरों के कारण सड़क पर आवागमन में बाधा, गंदगी और लोगों की सुरक्षा को लेकर परेशानी बनी हुई थी। नगर पालिका की इस कार्रवाई के बाद कस्बेवासियों ने राहत महसूस करते हुए प्रशासन का आभार जताया। लोगों का कहना है कि समय पर की गई कार्रवाई से आमजन को बड़ी राहत मिली है और नगर में स्वच्छता व्यवस्था में भी सुधार होगा। स्थानीय नागरिकों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी नगर पालिका स्वच्छता, जनसुविधाओं और आवारा पशुओं से जुड़ी समस्याओं पर इसी तरह त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करती रहेगी, ताकि नगर में बेहतर व्यवस्था बनी रहे।0
0
Report
तीन महीने शादी के बाद नवविवाहिता का शव रेलवे ट्रैक किनारे; पति-ससुर पर हत्या का आरोप
Jamui, Bihar:तीन महीने पहले हुई थी शादी, अब रेलवे ट्रैक के किनारे मिला नवविवाहिता का शव, परिजनों ने पति व ससुर पर लगाया हत्या का आरोप जमुई। झाझा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह रेलवे ट्रैक के किनारे नवविवाहिता का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान दादपुर (ढ़ीबा) निवासी अमरेंद्र रावत की पुत्री नेहा कुमारी के रूप में हुई है। उसकी शादी 21 अप्रैल 2026 को धमना निवासी अभिमन्यु रावत (पिता- भूषण रावत) से हुई थी। परिजनों के अनुसार नेहा करीब 10 दिन पहले मायके से ससुराल गई थी। मृतका के मामा ओंकार रावत ने बताया कि 21 अप्रैल 2026 को नेहा की शादी काफी लेनदेन और धूमधाम से हुई थी। गुरुवार सुबह करीब 5 बजे सूचना मिली कि नेहा का शव रेलवे ट्रैक के पास पड़ा है। सूचना पर जब परिजन घटनास्थल पहुंचे तो उन्हें हत्या की आशंका हुई। उनका आरोप है कि नेहा की लोहे के किसी भारी हथियार से हत्या करने के बाद शव को आत्महत्या का रूप देने के लिए रेलवे ट्रैक के पास फेंक दिया गया। उन्होंने दावा किया कि शव रेलवे ट्रैक से करीब 10 फीट दूर पड़ा था, दोनों हाथ जुड़े हुए थे और चेहरा पूरी तरह क्षतिग्रस्त था। परिजनों ने पति अभिमन्यु रावत और ससुर भूषण रावत पर हत्या का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की। वहीं पूरे मामले को लेकर झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि नवविवाहिता का शव रेलवे ट्रैक के समीप से बरामद किया गया है। उन्होंने कहा कि अब तक परिजनों की ओर से कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने के बाद विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। बहरहाल, घटनास्थल पर एफएसएल टीम को भी बुलाया गया था, जिसने मौके से आवश्यक वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, एफएसएल जांच, परिजनों के आवेदन तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की गहन छानबीन करते हुए दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
