227405
अमेठीः जंगली सियार के हमले में चार लोग घायल, घायलों में एक महिला की हालत गंभीर
Jangal Ramnagar, Uttar Pradesh:संग्रामपुर थाना क्षेत्र के बड़गांव गांव में जंगली सियार ने चार लोगों पर हमला कर दिया। हमले में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमेठी लाया गया जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सियार के हमले से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मीरजापुर चकबंदी लेखपाल गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम तहसील से घसीट लाये
Ukhdand, Uttar Pradesh:मीरजापुर चकबंदी लेखपाल घुस लेते धराया लेखपाल धीरज मैर्या को तहसील से घसीट ले गए एंटी करप्शन की टीम चकबंदी के दौरान किसान से 5 हजार रुपये की मांग कर रहा था लेखपाल लालगंज तहसील का मामला ।0
0
Report
धनबाद में भूधसान: बाघमारा-कतरास क्षेत्र में लगातार घटनाएं
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद में भूधसान की घटना में ब्रेक नहीं लग रहा है। जिले के कही कही भूधसान होने की घटना हो रही है। खास कर बाघमारा कतरास क्षेत्र में भूधसान की घटना लगातार हो रही। मधुबन थाना क्षेत्र के महेशपुर कोलयरी ओबी बर्डन स्थल में भूधसान की घटना हुई है। लगभग 30 फिट जमीन धंसी है। जमीन के धसने से ओबी बर्डन भूधसान स्थल में गिर गया है। गनीमत रही कि उस समय कोलयरी रोड से कोई वाहन गुजर नहीं रहा था। वरना कोई बड़ी हादसा हो सकता था। घटनास्थल के 300 मीटर की दूरी में घनी आबादी क्षेत्र है। भूधसान की घटना से आबादी वाले लोगो में डर बैठ गया है।0
0
Report
बिहार में UCC पर NDA-राजद की धारदार बहस और मुसलमानों का मुद्दा
Patna, Bihar:लोकेशन — पटना मुसलमानों के प्रति अगर कोई नफरत का भाव रखता है, तो राजद कड़ा जवाब भी देगा और किसी भी कीमत पर बिहार में UCC लागू नहीं होने देगा। अमित शाह जी की बात कटने की ताकत एनडीए के किसी घटक दल के नेता में नहीं है। पर यदि UCC लागू बिहार में कोई कर दे, राष्ट्रीय जनता दल विपक्ष में हो, सशक्त और मजबूत हो, कदापि संभव नहीं है। यह गाठ बाँध लेनी चाहिए भारतीय जनता पार्टी को। जब भी भाजपा देश भर में पत पिटती है, युवाओं का सवाल होता है, नौकरी का सवाल होता है, पलायन का सवाल होता है, बाढ का सवाल होता है, तो भारतीय जनता पार्टी ध्यान भटकाना चाहती है। और ये देश विभिन्न धर्मों का है, विविधता राष्ट्र है, कई परंपराएँ इस देश के अंदर में, सबकी अलग-अलग अपनी एक पहचान है। हम भारत के लोग संविधान में और लोकतंत्र में दोनों में आस्था रखते हैं। लेकिन अगर कोई चाहे कि कहीं हम अलग रास्ता लें, तो संभव नहीं है। मुसलमानों के प्रति अगर कोई नफरत का भाव रखता है, तो राजद कड़ा जवाब भी देगा और किसी भी कीमत पर उसे से बिहार में लागू होने नहीं देगा। बाइट — शक्ति सिंह यादव, मुख्य प्रवक्ता, राजद0
0
Report
Advertisement
हमीरपुर कुरारा के चेयरमैन ने सुरक्षा की मांग की, पूर्व चेयरमैन पर आरोप
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:-कुरारा नगर पंचायत अध्यक्ष आशारानी कबीर ने खुद की जान का बताया खतरा, पूर्व चेयरमैन माया वाल्मीकि से जान का खतरे का लगाया आरोप, जिले प्रशासन से सुरक्षा की मांग, पूर्व में स्थानीय लोगों की शिकायत पर मौके पर पहुंची चेयरमैन पर पूर्व चेयरमैन ने की थी हाथपाई, जिसका वीडियो भी सोशल मिडिया पर हुआ था वायरल, पूर्व चेयरमैन पर सड़क में चारपाई डालकर रास्ता अवरुद्ध करने का आरोप, पूर्व चेयरमैन पर स्थानीय लोगों को परेशान करने का आरोप, विरोध करने पर स्थानीय लोगों को SC ST एक्ट के झूठे मुकदमे में फसाने की धमकी देने का आरोप, चेयरमैन आशारानी कबीर ने जिला प्रशासन से सुरक्षा की मांग, आरोपी पूर्व चेयरमैन की जल्द गिरफ्तारी की माँग की, सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा हुआ था दर्ज, वर्तमान नगर पंचायत चेयरमैन आशा रानी कबीर ने सपा की पूर्व चेयरमेन पर लगाया चुनावी रंजिश का आरोप, कुरारा थाना कस्बे का मामला0
0
Report
हिंदी देश की शान, हिंदी से ही हिंदुस्तान की पहचान : एनके शर्मा
Bugrasi, Uttar Pradesh:--दी रोजग्रोव स्कूल बुगरासी में राष्ट्रीय हिंदी दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन बुगरासी (बुलंदशहर)। राष्ट्रीय हिंदी दिवस के अवसर पर सोमवार को दी रोजग्रोव स्कूल बुगरासी में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर हिंदी भाषा के महत्व पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए हिंदी भाषा के प्रति सम्मान और प्रेम व्यक्त किया। विद्यालय परिसर में हिंदी दिवस को लेकर विशेष गतिविधियां आयोजित की गईं। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने हिंदी भाषा पर भाषण, कविता पाठ, निबंध लेखन, वाद-विवाद तथा हिंदी से संबंधित अन्य रचनात्मक प्रस्तुतियां दीं। विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से हिंदी की समृद्ध विरासत, साहित्य और संस्कृति में इसके योगदान को बताया। शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों को हिंदी के महत्व से अवगत कराया और दैनिक जीवन में अधिक से अधिक हिंदी का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य एनके शर्मा ने कहा कि हिंदी केवल एक भाषा नहीं, बल्कि देश की संस्कृति, भावनाओं और विविधता को जोड़ने वाली मजबूत कड़ी है। हिंदी ने देश के अलग-अलग क्षेत्रों और लोगों को आपस में जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि “हिंदी देश की शान है और हिंदी से ही हिंदुस्तान की पहचान है।” विद्यार्थियों को हिंदी भाषा के प्रति गौरव का भाव रखते हुए इसके विकास और प्रचार-प्रसार में योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में अंग्रेजी सहित अन्य भाषाओं का ज्ञान भी आवश्यक है, लेकिन अपनी मातृभाषा और राष्ट्रभाषा के प्रति सम्मान बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी है। हिंदी का अधिक से अधिक प्रयोग करके हम अपनी संस्कृति और भाषाई विरासत को आगे बढ़ा सकते हैं। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को हिंदी भाषा के महत्व को समझने और अपने दैनिक व्यवहार में हिंदी को सम्मानपूर्वक अपनाने का संदेश दिया गया। विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।0
0
Report
ANTF की बड़ी कार्रवाई: 25 हजार के इनामी तस्कर ब्रह्मालाल गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:ऑपरेशन ‘माहुरंगून’ में ANTF की बड़ी कार्रवाई 2 साल से फरार 25 हजार का इनामी तस्कर महाराष्ट्र से गिरफ्तार भीलवाड़ा का इनामी तस्कर ब्रह्मालाल महाराष्ट्र के नंदुरबार से दबोचा डोडा चूरा, गांजा और अफीम तस्करी से जुड़ा था आरोपी 2024 में आसोप पुलिस ने ट्रक से पकड़ा था डोडा चूरा पुलिस कार्रवाई के डर से आरोपी हुआ था फरार गुजरात में 7-8 महीने क्रेशर पर मजदूरी की करीब एक साल से महाराष्ट्र के नंदुरबार में मजदूर और ट्रैक्टर चालक बनकर रह रहा था पुलिस से बचने के लिए मोबाइल तक का इस्तेमाल बंद कर दिया मुखबिर की सूचना पर ANTF ने आरोपी की पहचान की गिट्टी खरीदार बनकर क्रेशर प्लॉट तक पहुंची पुलिस टीम आरोपी ने पुलिस को अपना नाम ‘धर्मा’ बताया सख्ती से पूछताछ में खुला असली नाम—ब्रह्मालाल आरोपी पर जोधपुर ग्रामीण पुलिस ने घोषित किया था 25 हजार का इनाम ANTF IG विकास कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई0
0
Report
Advertisement
दिल्ली के पालम-नारायणा में गणेश चतुर्थी धूमधाम से मनाई गई
New Delhi, Delhi:दिल्ली के पालम और नारायणा क्षेत्र में गणेश चतुर्थी का उत्सव बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। भगवान श्रीगणेश के भक्तों ने उनमें आस्था के साथ श्रद्धा व्यक्त की और सभी जगह पंडालों की सजावट भी की गई। पालम क्षेत्र में गणपति बप्पा के स्वागत के लिए विशेष सजावट की गई और बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। महिलाएं भजन-कीर्तन करती रहीं और गणपति बप्पा की आराधना में लीन रहीं। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश को मिठाईयों और फलों का भोग लगाकर उनका आशीर्वाद लिया, खासकर लड्डू मोदक भी वितरित किया गया।0
0
Report
पूर्वी दिल्ली में अवैध निर्माण पर MCD का एक्शन; तीन मंजिला इमारत ध्वस्त
New Delhi, Delhi:पूर्वी दिल्ली में अवैध निर्माण पर MCD का चला हथौड़ा, हैमर से तीन मंजिला इमारत ध्वस्त पूर्वी दिल्ली के गांधीनगर इलाके में अवैध निर्माण के खिलाफ MCD ने आज बड़ी कार्रवाई की। धरमपुरा की गली नंबर-1 में निगम की टीम ने अवैध रूप से निर्मित तीन मंजिला इमारत को ध्वस्त करने की कार्रवाई की है। कार्रवाई के दौरान MCD की टीम ने हैमर मशीन का इस्तेमाल करते हुए इमारत की छत और स्लैब को तोड़ा। हैमर की मदद से अवैध निर्माण के हिस्सों को एक-एक कर ध्वस्त किया गया। MCD की कार्रवाई के दौरान इलाके में लोगों की भीड़ भी नजर आई। निगम की इस कार्रवाई से अवैध निर्माण करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। निगम अधिकारियों का कहना है कि नियमों का उल्लंघन कर किए गए अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी。0
0
Report
बालोद देवरी क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालात, पुल नहीं तो लोग जोखिम से पार
Raipur, Chhattisgarh:बीते दिनों हुई बारिश से बालोद जिले के अंदरूनी क्षेत्रों में छोटे छोटे नदी नाले उफान पर हैं जिसके कारण बाढ़ जैसी स्थिति निर्मित हो चुकी है, उच्च स्तरीय पुल के अभाव में लोगों को जान जोखिम में लेकर पुल पार करना पड़ रहा है, तस्वीर है गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र के देवरी से आधा दर्जन गांव को जोड़ने वाले उस सड़क की जहां से तीज मनाने आने जाने वाली महिलाओं को पुल पार करते देखा जा सकता है तो वहीं स्कूली बच्चों को भी, हमने स्थानीय लोगों से बात की तो पता चला लगभग 5 वर्षों से बारिश में यही स्थिति निर्मित हो जाती है और दिन में तो जैसे तैसे पार कर लेते हैं, पर रात में यहां से गुजरना काफी रिस्क होता है, नए लोग पुल पार ही नहीं कर सकते।0
0
Report
Advertisement
लोगों को किया धन्यवाद; मीडिया से बात नहीं करने का संकेत
Noida, Uttar Pradesh:लोगों को किया धन्यवाद; मीडिया से बात नहीं करने का संकेत0
0
Report
अजमेर नगर निगम चुनाव: कांग्रेस 37 सीटों के साथ आगे, निर्दलीयों ने गणित बदला
Ajmer, Rajasthan:नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण अजमेर में सम्पन्न हुए निर्वाचन की तस्वीर एक नए अंदाज और बदलाव के साथ उभर कर सामने आई. निगम के 80 वार्डों में अप्रत्याशित परिणामों ने जनमत का खुला संदेश प्रसारित किया. मतगणना सुबह पॉलिटेक्निक कॉलेज में शुरू हुई और कड़े सुरक्षा इंतजाम के बीच ईवीएम स्ट्रांग रूम से बाहर निकाल कर गिनती टेबल तक पहुंचाई गई. प्रत्याशी प्रतिनिधियों की मौजूदगी में ईवीएम से वोटों की गिनती सुरक्षित घेरे में की गई. लगभग 4 घंटे चली मतगणना में कांग्रेस ने बढ़त बनाते हुए 37 सीटें जीतीं, भाजपा को 32 सीटें मिलीं, जबकि 11 निर्दलीय ने दोनों दलों की मेयर सीट तक पहुंचने की चाबी अपने हाथ में ले ली. इससे उत्साह और भय दोनों के मिश्रित दृश्य दिखे. इन चुनावों में कांग्रेस के वार्ड 26 से सुनील के ने 7वीं बार पार्षद का चुनाव जीता. पहले 3 बार निर्दलीय और 1 बार कांग्रेस पैनल पर जीत दिलाने वाले सुनील के ने इस बार सिर्फ 4 वोट से जीत दर्ज करवाई. सबसे अधिक वार्ड विजेता निर्दलीय मोहन सिंह ने वार्ड 37 से 2063 वोट लेकर जीत हासिल की.0
0
Report
गणेश चतुर्थी के बावजूद आगर में मटन-चिकन दुकानें ध्वस्त, तीन दुकानों पर लाइसेंस रद्द
Agar, Madhya Pradesh:आगर-मालवा में गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर प्रतिबंध के बावजूद मटन-चिकन की दुकानें खोलना दुकानदारों को भारी पड़ गया। आगर के लाल गड्ढा क्षेत्र में खुलेआम दुकानें संचालित होने की सूचना पर नगर पालिका और कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। प्रशासन को देखते ही दुकानदारों में हड़कंप मच गया। गणेश चतुर्थी पर मांस की बिक्री पर प्रतिबंध के बावजूद लाल गड्ढा क्षेत्र में दुकानें खुली मिलीं। सूचना मिलते ही प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर सीधी कार्रवाई शुरू कर दी। नगर पालिका की जेसीबी ने नियमों का उल्लंघन करने वाली तीन दुकानों को देखते ही देखते ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के बाद नगर पालिका सीएमओ ने दो टूक कहा कि प्रतिबंध के बावजूद दुकान खोलने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। नियम तोड़ने वाले दुकानदारों के लाइसेंस निरस्त किए जाएंगे। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि पर्व विशेष पर जारी आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त और प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।0
0
Report
Advertisement
नोहर नगर निकाय चुनाव: ईवीएम नंबर गड़बड़ी पर कांग्रेस ने निष्पक्ष जाँच की मांग
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh : नोहर निकाय चुनाव में ईवीएम नंबर में विसंगति का आरोप, कांग्रेस ने मतगणना पर उठाए सवाल,वार्ड 18 बूथ संख्या 02 की ईवीएम में नंबर बदलने का आरोप,जांच की उठाई मांग,मतदान के समय MPC 49706,मतगणना में MPC 41706 मिलने का दावा,ईवीएम में गड़बड़ी की आशंका, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष ने निर्वाचन अधिकारी को सौंपा पत्र,निष्पक्ष जांच होने तक वार्ड 18 बूथ संख्या 02 का मतगणना परिणाम रोकने की मांग @dmhanumangarh @kuldeepsharmap @incrajasthan @bjp4rajasthan0
0
Report
CBI ने दिशा सालियन मौत केस में FIR दर्ज; पिता के बयान से खुलासे
Noida, Uttar Pradesh:THANE(MAHARASHTRA): ADVOCATE NILESH OJHA (COUNSEL FOR SATISH SALIAN) ON CBI REGISTERS FIR IN DISHA SALIAN DEATH CASE मुंबई, महाराष्ट्र: दिशा सालियन की मौत के मामले में CBI द्वारा FIR दर्ज किए जाने पर वकील नीलेश ओझा कहते हैं, "दिशा सालियन के पिता सतीश सालियन के बयान के आधार पर FIR दर्ज की गई है। इस बयान से पता चलता है कि दिशा सालियन के साथ बहुत ही घिनौने अपराध हुए थे—उनके साथ गैंग-रेप किया गया और फिर उनकी हत्या कर दी गई... तथ्यों से पता चलता है कि दिशा के पास आदित्य ठाकरे और उनके साथियों की गैर-कानूनी गतिविधियों—जिनमें ड्रग्स का धंधा और बच्चों की तस्करी शामिल है—के बारे में पक्के सबूत थे। उन्होंने ये सबूत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को सौंपे थे। सुशांत एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करना चाहते थे और उन्होंने रिया चक्रवर्ती को इस बारे में बताया था, लेकिन उन्हें यह नहीं पता था कि रिया, आदित्य ठाकरे और डिनो मोरिया के साथ बिजनेस करती थीं और उनकी साथी थीं..."0
0
Report
सिमडेगा में डकैती-मारपीट: पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया
Simdega, Jharkhand:सिमडेगा: बांसजोर ओपी क्षेत्र के तरगा गांव स्थित गोगदा ढाबा में लूटपाट और मारपीट के दौरान पुलिस पदाधिकारी को बंधक बनाने के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपीयों में विजय नायक और बजरंग नायक, दोनों पतरापाली निवासी हैं। पुलिस के अनुसार, घटना के दौरान तत्कालीन ओपी प्रभारी विनय कुमार के साथ मारपीट कर उनका पर्स और सरकारी मोबाइल छीन लिया गया था। मामले में अब तक 16 आरोपीयों की गिरफ्तारी हो चुकी है। दोनों आरोपीयों को सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।0
0
Report
Advertisement
