icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
227813
HSHANSRAJ SINGHFollow1 Feb 2025, 11:04 am

Amethi - राजस्व निरिक्षक सहित चार राजस्व कर्मियों की विदाई

Pure Pahlwan, Uttar Pradesh:

मुसाफिरखाना तहसील में तैनात राजस्व निरीक्षक सहित चार राजस्व कर्मियों के विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया. उपजिलाधिकारी पंकज कुमार ने कहा कि कार्यकाल के दौरान अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्ण निर्वाहन करना कुशल कर्मी के गुण होते हैं. इन्होंने सेवानिवृत्ति राजस्व निरीक्षक सहित अन्य सेवानिवृत्ति राजस्व कर्मियों के कार्यकाल के दौरान उनके कार्यों की सराहना करते हुए स्वस्थ मंगलमय जीवन की कामना की. उसके बाद एसडीएम ने अंग वस्त्र व प्रतीक चिन्ह भेटकर भावभीनी विदाई दी. इसी क्रम में तहसीलदार राहुल सिंह नायब तहसीलदार प्रशांत सिंह नायब तहसीलदार राम लखन वर्मा ने सेवानिवृत्ति राजस्व कर्मियों के कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों की सराहना भी की। 

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

थाना 39 के पास नाले में कूदा युवक, NDRF SDRF सहित बचाव अभियान जारी

Noida, Uttar Pradesh:हमें डायल 112 से सूचना मिली कि थाना 39 के इलाके में मेट्रो स्टेशन के पास एक व्यक्ति नाले में कूद गया है। तुरंत कार्रवाई करते हुए स्थानीय पुलिस, एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुँची। हमने खोज और बचाव अभियान शुरू कर दिया है; पता चला है कि वह व्यक्ति 29 साल का रवि है। पारिवारिक कलह के कारण वह अपनी मर्ज़ी से नाले में कूदा था। NDRF और SDRF की टीमों को भी बुलाया गया है। अभी NDRF, SDRF और फायर सर्विस की टीमें स्थानीय पुलिस की मदद से खोज और बचाव अभियान चला रही हैं। हमारा मुख्य ध्यान अभी खोज और बचाव अभियान पर है और हम इसके लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का इस्तेमाल कर रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

बागेश्वर धाम की सनातन एकता रथयात्रा: विभिन्न समाजों ने सहयोग का भरोसा जताया

Chhatarpur, Madhya Pradesh:सनातन हिंदू एकता रथ यात्रा को लेकर बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने देर रात विभिन्न समाजों के पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में सभी समाजों के प्रतिनिधियों ने यात्रा में कंधे से कंधा मिलाकर चलने और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया national. पूरी दुनिया में सनातन धर्म और संस्कृति का प्रचार प्रसार कर रहे बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपनी यात्राओं के माध्यम से लोगों में चेतना जगा रहे हैं। उनके द्वारा पूर्व में दो यात्राएं पैदल की गई थीं, लेकिन इस बार वे रथ यात्रा के माध्यम से बुंदेलखंड के पांच जिलों के जनमानस से करीब से जुड़ने का प्रयास कर रहे हैं। इसी क्रम में बीती रात सनातन हिंदू एकता रथ यात्रा को लेकर बाबा बागेश्वर ने विविध समाजों के पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों के साथ बैठक की और उन्हें रथ यात्रा का निमंत्रण दिया। बैठक में बड़ी संख्या में विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की और रथ यात्रा के निमंत्रण को स्वीकार करते हुए इसमें हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। सभी समाजों के सदस्यों ने अपनी-अपनी समाज के हर व्यक्ति तक रथ यात्रा का निमंत्रण पहुंचाने का भी आश्वासन दिया। सामाजिक प्रतिनिधियों ने कहा कि पूर्व में आयोजित यात्राओं की तरह इस बार भी वे सनातन हिंदू एकता रथ यात्रा में कंधे से कंधा मिलाकर सहभागी बनेंगे। बाबा बागेश्वर की इस रथ यात्रा के माध्यम से धर्मांतरण के खिलाफ जागरूकता, लव जिहाद को लेकर लोगों को सचेत करने, सनातन धर्म से जुड़े लोगों को अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़े रखने और भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग जैसे विभिन्न मुद्दों को उठाया जा रहा है। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि समाज में जागरूकता, एकजुटता और आपसी समन्वय के लिए सभी वर्गों की सहभागिता जरूरी है।
0
0
Report

भावनपुर पुलिस ने 4 आरोपी गिरफ्तार; मुठभेड़ में एक घायल, भारी हथियार बरामद

Noida, Uttar Pradesh:थाना भावनपुर पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र एवं कारतूसों की खरीद-फरोख्त में संलिप्त 04 अभियुक्त गिरफ्तार। बरामदगी की कार्रवाई के दौरान पुलिस मुठभेड़ में 01 अभियुक्त घायल; अवैध पिस्टल .32 बोर, तमंचा .315 बोर एवं 46 जिंदा कारतूस बरामद। क्षेत्राधिकारी मवाना श्री पंकज लवानिया द्वारा बाइट। 10 2026 को थाना बावनपुर के ग्राम ज्ञानपुर के पास वादी की मोटरसाइकिल को रोककर ₹50000 छीनने की घटना कारित हुई थी। उक्त घटना में अवियुक्त फैजान को गिरफ्तार किया गया था। फैजान के मोबाइल से यह तथ्य प्रकाश में आया था कि अवियुक्त सह अवियुक्त गण के साथ अवैध असला व कारतूसों का कारोबार भी करता है। दिनांक 7/10/2026 को सह अवियुक्त गण विशाल, कार्तिक, अर्जुन व राशिद उर्फ मंत्री को गिरफ्तार किया गया। इसे पूछताछ के दौरान अवैध असला व कारतूस ग्राम किलानगर के जंगल में छुपाए होना बताया गया। प्रभारी निरीक्षक भावनपुर में पुलिस बल के अभियुक्त गण के साथ बरामदगी हेतु घटना बरामदगी स्थल पर पहुंचे के दौरान बरामदगी अभियुक्त राशिद उर्फ मंत्री ने पुलिस पर जान से मारने की नियत से फायर किए, जो एक गोली राशिद उर्फ मंत्री के पैर में लगी तथा मौके पर अभियुक्त कार्तिक से 18 कारतूस, विशाल से 25 कारतूस, 32 बोर अवैध व अर्जुन से एक तमंचा, 315 बोर अवैध व राशिद उर्फ मंत्री से एक पिस्टल व तीन कारतूस बरामद किए गए। राशिद उर्फ मंत्री को इलाज हेतु तत्काल हॉस्पिटल रवाना किया गया।
0
0
Report

कम पब्लस? कम बरसात से शहापूर में चावल की फसल संकट

Thane, Maharashtra:शहापूर तालुक्यात यंदा भात शेतीवर मोठं संकट उभं ठाकलं आहे. कमी पावसामुळे भाताची पिकं हातातून जाण्याची भीती व्यक्त होत असून, भातावर बगळ्या आणि करपा रोगाचा मोठा प्रादुर्भाव झाला आहे. त्यामुळे बळीराजा चिंताग्रस्त झाला आहे. शहापूरात दुष्काळ पडणार का, अशी भीती शेतकऱ्यांना सतावत आहे. जून महिन्यात ठाणे जिल्ह्यात सरासरीच्या फक्त 27 टक्के आणि शहापूरमध्ये तर फक्त 18 टक्के पाऊस पडला होता. त्यामुळे पेरण्या लांबल्या होत्या. नंतर पाऊस झाला असला तरी आता परतीच्या पावसाने दगा दिल्याने पिकं धोक्यात आली आहेत. शासनाने या बाबीकडे तातडीने लक्ष देऊन पंचनामे करावेत आणि शेतकऱ्यांना मदतीचा हात द्यावा, अशी मागणी आता शहापूरच्या शेतकऱ्यांकडून होत आहे.
0
0
Report
Advertisement

बाराबंकी: इलेक्ट्रिक स्कूटी बैटरी फटने से आग, तीन गाड़ियाँ जलकर राख

Barabanki, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग बाराबंकी - इलेक्ट्रिक स्कूटी की बैटरी में जोरदार धमाका, तीन गाड़ियां जलीं जहाँगीराबाद थाना क्षेत्र के रोटी गांव में हुआ हादसा घर के अंदर चार्जिंग पर लगी इलेक्ट्रिक स्कूटी की बैटरी में हुआ धमाका तेज धमाके के बाद स्कूटी में लगी भीषण आग आग की चपेट में आईं पास खड़ी दो चार पहिया गाड़ियां मारुति ओमनी वैन और दूसरी कार का अगला हिस्सा जला धमाके की आवाज सुनकर नींद से जागे ग्रामीणों में मची अफरा-तफरी ग्रामीणों ने पानी और मिट्टी डालकर काफी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू हादसे में इलेक्ट्रिक स्कूटी पूरी तरह जलकर राख गनीमत रही कि परिवार के लोग गाड़ियों से दूर सो रहे थे, कोई जनहानि नहीं पीड़ित ने घटना की जांच की मांग की, इलेक्ट्रिक वाहन की बैटरी को लेकर ग्रामीणों में चिंता
0
0
Report

छिंदवाड़ा के तामिया में दूधी नदी पर बांध विरोध: 107 गांव धरना

Chhindwara, Madhya Pradesh:छिंदवाड़ा के तामिया में दूधी बांध के विरोध में 107 गांव के ग्रामीणों का आंदोलन, अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे ग्रामीण छिंदवाड़ा के तामिया में दूधी नदी पर प्रस्तावित बांध के विरोध में बांध से प्रभावित होने वाले ग्रामीण अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं. लगभग 107 गांव के ग्रामीणों ने राष्ट्रपति और राज्यपाल के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर बांध निर्माण पर रोक लगाने की मांग की. ग्रामीणों का कहना है कि बांध से करीब 30 से 40 गांवों के आदिवासी परिवार प्रभावित होंगे. ग्रामीणों ने कहा कि हम वर्षों से अपनी कृषि और वन भूमि पर कार्य करते आ रहे हैं. ग्रामीणों ने विस्थापन की आशंका जताते हुए बांध निर्माण पर तत्काल रोक और प्रभावित परिवारों के हित में निर्णय लेने की मांग की है.
0
0
Report

ईवीएम पर विपक्ष के सवालों पर प्रहलाद पटेल का तीखा हमला: मशीन कौन लाया?

Chhindwara, Madhya Pradesh:छिंदवाड़ा के एक दिवसीय प्रवास पर आए मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कांग्रेस पर साधा निशाना कहा कांग्रेस को ये नहीं भूलना चाहिए कि मशीन कौन लाया था. छिंदवाड़ा पहुंचे मध्यप्रदेश में मंत्री प्रहलाद पटेल ने मीडिया से चर्चा के दौरान ईवीएम, चुनाव आयोग और विपक्ष की राजनीति को लेकर तीखे बयान दिए .उन्होंने ईवीएम पर सवाल उठाने वालों पर निशाना साधते हुए कहा कि संवैधानिक संस्थाओं पर अविश्वास पैदा करना एक सोची-समझी राजनीतिक रणनीति है. वहीं मध्य प्रदेश सरकार के रोडमैप और युवा वर्ग को लेकर भी उन्होंने अपनी बात रखी. छिंदवाड़ा के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल ने मीडिया से खुलकर चर्चा की. ईवीएम को लेकर विपक्ष के सवालों पर प्रहलाद पटेल ने कहा कि कुछ लोगों में अविश्वास इतना बढ़ गया है कि उन्हें अब ईवीएम पर भरोसा नहीं रहा. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने के बाद विपक्ष को शायद इनकम्बेंसी का लाभ मिलने की उम्मीद है, इसकी वजह से चुनाव प्रणाली पर सवाल उठाए जा रहे हैं. प्रहलाद पटेल ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाने को सोची-समझी राजनीतिक रणनीति बताते हुए कहा कि इसका उद्देश्य संवैधानिक संस्थाओं के प्रति लोगों में अविश्वास पैदा करना है.उन्होंने विपक्ष के रवैये की तुलना "अर्बन नक्सलाइट" सोच से तुलना करते हुए कहा कि संविधान की मान्य संस्थाओं को नकारना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए ठीक नहीं है. ईवीएम पर कांग्रेस के सवालों को लेकर उन्होंने पलटवार करते हुए कहा—मशीनें कौन लेकर आया था, यह भी याद रखना चाहिए. उन्होंने दावा किया कि पहले कांग्रेस ही इन प्रणालियों को लेकर आई थी और आज वही इस पर सवाल उठा रही है. वहीं मध्य प्रदेश सरकार के रोडमैप पर बात करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वर्ष 2027 को युवा वर्ष के रूप में मनाया जाएगा. उन्होंने कहा कि सरकार ने अलग-अलग वर्षों को अलग-अलग वर्गों के लिए समर्पित करने की दिशा में रोडमैप तैयार किया है. बाइट - मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल
0
0
Report
Advertisement

समस्तीपुर: डायल-112 टीम से युवक की हाथापाई, सादे कपड़ों में लाठी चलाने वाला कौन?

Samastipur, Bihar:समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र में महिला से गाली-गलौज और मारपीट की शिकायत पर डायल-112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। युवक ने दुर्व्यवहार और हाथापाई किया, पुलिसकर्मी की वर्दी फटी। मोहिउद्दीनगर वार्ड संख्या-3 निवासी गोलू कुमार, पिता विजय साह, को हिरासत में लिया गया। वायरल वीडियो में सादे कपड़ों में एक व्यक्ति लाठी से युवक को पीटते दिख रहा है; उसकी पहचान और भूमिका स्पष्ट नहीं है। डायल-112 टीम के अनुसार घटना दोपहर 2:35 बजे मोहिउद्दीननगर बाजार में महिला के साथ घटित हुई थी; वीडियो में दिख रहे व्यक्ति की भूमिका को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
0
0
Report

मुरादाबाद रेलवे स्टेशन के सामने गेस्ट हाउस आग, जनहानि नहीं

Moradabad, Uttar Pradesh:देर रात मुरादाबाद रेलवे स्टेशन के सामने गेस्ट हाउस में लगी भीषण आग, आग से पास के अन्य गेस्ट हाउस और दुकाने चपेट में आ गईं। हादसे के वक्त फेजाबाद से आए छात्र कन्हैया का सारा सामान जल गया, लेकिन उसने गेस्ट हाउस से बाहर भागकर अपनी जान बचाई। गनीमत यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और लगभग आधा दर्जन फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट ही आग लगने की आशंका जताई जा रही है। पहले आग दास गेस्ट हाउस में लगी, उसके बाद पास के विनायक गेस्ट हाउस और एक अन्य दुकान भी आग की चपेट में आ गए। पुलिस और फायर ब्रिगेड की सतर्कता के कारण आग जल्द ही नियंत्रण में आई, अन्यथा आस-पास की दुकानों और गेस्ट हाउसेस को भी नुकसान हो सकता था। बता दें स्टेशन के सामने बनी दुकानों के ऊपर बड़े पैमाने पर अवैध रूप से गेस्ट हाउस बने हैं, लेकिन आग बुझाने के लिए पर्याप्त बंदोबस्त नहीं थे। यह मामला मुरादाबाद थाना कोतवाली क्षेत्र के मुरादाबाद रेलवे स्टेशन के सामने का है। बाइट: कन्हैया (छात्र), बाइट: कुमार रणविजय सिंह (एसपी सिटी मुरादाबाद)।
0
0
Report

मुजफ्फरपुर सकरा में चाकू हत्याकांड: सुनील महतो उर्फ बम गिरफ्तार

Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र के मछही में एक बदमाश युवक ने गाँव के ही दो युवकों पर चाकू से हमला किया. आरोपी सुनील महतो उर्फ बम को गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तारी समस्तीपुर जिले के मथुरापुर से उसके बहनोई के घर से हुई. 4 अक्टूबर की रात को उसने दिबांग राज पर चाकू से गला रेत दिया और बचाने गये दूसरे युवक मुन्ना को भी चाकू से घायल कर दिया. डीएसपी पूर्वी-2 मनोज कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों के बयान के आधार पर धारा 307 IPC और SC-ST एक्ट के मुकदमे दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गई. घटना के कारण के बारे में अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है और जांच के बाद ही पता चलेगा.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top