अमेठीः आबकारी विभाग ने 76 लीटर अवैध कच्ची शराब और 250 किलो लहन पकड़ा किया नष्ट
Mahmoodpur, Uttar Pradesh:आबकारी आयुक्त के निर्देश पर प्रदेश भर में अवैध शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत जिला आबकारी अधिकारी अमेठी के द्वारा गठित टीम ने ग्राम शंकरगंज, लक्ष्मनपुर, भोला का पुरवा और धनापुर में आकस्मिक दबिश दी. दबिश के दौरान थाना मोहनगंज के ग्राम शंकरगंज, कालिका का पुरवा, लक्ष्मन का पुरवा से लगभग 76 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई और 250 किलो लहन महुआ मौके पर नष्ट किया गया. इस कार्रवाई में 6 अभियोग आबकारी अधिनियम में पंजीकृत किए गए साथ ही आबकारी दुकानों का सघन निरीक्षण किया गया.
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अमरोहा में महसूस किये गये भूकंप के झटके 4.4 तिव्रता से आये भूकंप के झटके।
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा के गजरौला नौगावां हसनपुर सहित अलग-अलग जगह 10:25 मिट पर महसूस किया गये भूकंप के झटके जनपद में 4.4 तिव्रता से रिकोर्ड किया गया वही लोग अपने घरों से निकलकर बाहर खड़े हो गए यह भूकंप के झटके जनपद अमरोहा में नहीं बल्कि दिल्ली एनसीआर से लेकर तमाम अलग-अलग जगह पर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।
