icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
229309
Dharmendra MauryaDharmendra MauryaFollow1 Feb 2025, 11:46 am

अमेठीः जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तिलोई तहसील में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस

Mohanganj, Bhelai Khurad, Uttar Pradesh:

 जिलाधिकारी निशा अनंत की अध्यक्षता में तहसील तिलोई में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। तहसील तिलोई में कुल 69 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें 10 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने शिकायतकर्ताओं की समस्या सुनकर मौके पर अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतें लंबित न रखी जायें। शिकायतों को गम्भीरता से लेकर उनका गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध ढंग से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों को पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने सुना और संबंधित थानाध्यक्षों को निस्तारण के निर्देश दिए।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रतलाम के करवाचौथ पर चांद ने सुहागिनों का इंतजार किया पूरा

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में करवाचौथ के दिन सुहागिनों को चांद ने आखिरकार लंबा इंतजार करवा ही दिया... देर रात करीब 10 बजकर 10 मिनट पर आसमान में चांद की पहली झलक दिखाई दी, जिसके बाद महिलाओं के चेहरे खिल उठे। चांद के दीदार के साथ छलनी से जीवनसाथी का चेहरा देखा गया, पूजा-अर्चना हुई और फिर सुहागिनों ने अपना व्रत खोला। देर शाम से ही बादलों के बीच चांद की लुकाछिपी चलती रही और हर नजर आसमान पर टिकी रही। इस बीच रतलाम शहर में करवाचौथ के अलग-अलग रंग भी नजर आएं. कहीं पर्व धूमधाम से मनाया गया, तो कहीं पारंपरिक अंदाज में रंगोली सजाकर करवे रखे गए और विधि-विधान से पूजा हुई। वहीं कुछ जगहों पर करवाचौथ का मॉडर्न अंदाज भी देखने को मिला। चांद के इंतजार के बीच कपल्स ने कैटवॉक किया, नकली चांद पर बैठकर जीवनसाथी के साथ गीत गुनगुनाए और इस खास दिन को यादगार बनाया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top