227412
Amethi -सीएमओ अंशुमान ने आज जगदीशपुर ट्रॉमा व सीएचसी का किया औचक निरीक्षण
Darpipur, Uttar Pradesh:आज जगदीशपुर ट्रॉमा सेंटर व सीएचसी का सीएमओ द्वारा औचक निरीक्षण किया गया,निरीक्षण के दौरान जगदीशपुर ट्रॉमा सेंटर और सीएचसी में करीब एक दर्जन डॉक्टर व स्वास्थ्यकर्मी मिले नदारद,सीएमओ ने सीएचसी अधीक्षक को कड़ी फटकार लगायी और कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर लापरवाही नहीं चलेगी। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थिति रहने वाले स्वास्थ्य कर्मियों का वेतन रोक दिया गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
विधायक जरनैल सिंह ने मंत्री प्रवेश वर्मा पर defamation notice जारी किया; सड़क गुणवत्ता सवाल
New Delhi, Delhi:आमी पार्टी के विधायक जरनैल सिंह ने मंत्री प्रवेश वर्मा द्वारा लगाए गए आरोपों को लेकर Defamation Notice जारी किया है। विधायक जरनैल सिंह ने कहा की मंत्री प्रवेश वर्मा माफ़ी मांगे। आप विधायक ने कहा है की सड़क पर सवाल आज भी वही है सड़क की गुणवत्ता पर जवाब कब मिलेगा? अगर सड़क सही बनी है तो Core Cutting Report, Quality Test Report और Third-Party Inspection Report सार्वजनिक करने में क्या दिक्कत है? जनता के पैसे से बनी सड़क की गुणवत्ता पर सवाल पूछना मेरा अधिकार है और इसका जवाब भी जनता को मिलना चाहिए。0
0
Report
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन, पीलीभीत द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश अग्रवाल को जन्मदिन की बधाई।
Puranpur, Uttar Pradesh:पीलीभीत, 01 अक्टूबर 2026: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन, पीलीभीत की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश अग्रवाल के जन्मदिन के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई। इस विशेष अवसर पर व्यापार संगठन से जुड़े सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। कार्यक्रम के दौरान हर्षोल्लास के साथ केक काटकर एक-दूसरे को खिलाया गया और खुशियां मनाई गईं। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मोहित अग्रवाल सहित संगठन के कई प्रमुख पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख रूप से अमित सक्सेना, विकास गुप्ता उर्फ सोनू, राजीव त्रिपाठी उर्फ गुड्डू, गगनदीप सिंह, मोहम्मद इकबाल, विकास चंद्र गुप्ता (नगर अध्यक्ष), अंकित मौर्य, हरिश गंगवार, भगवत शरण, शोभित कुमार, विपुल पाण्डेय, लखविंदर सिंह एवं कुलदीप शामिल रहे। व्यापारी नेता मोहित अग्रवाल ने इस दौरान कहा कि नरेश अग्रवाल के कुशल मार्गदर्शन में व्यापारी हितों से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने का प्रयास आगे भी पूरी निष्ठा के साथ जारी रहेगा। सभी उपस्थित जनों ने उनके उज्ज्वल एवं मंगलमय भविष्य की कामना की है।0
0
Report
फडणवीस ने माछर परिवार से मुलाकात कर अभिनंदन किया
Noida, Uttar Pradesh:कॅप्टन स्मित माछर इनके काका-काकी से मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुलाक़ात की किशोरभाई माछर और उनकी पत्नी ने मुलाक़ात की मुख्यमंत्री ने परिवार का अभिनंदन किया0
0
Report
Advertisement
सीवान दरौली: नीरज ज्वेलर्स लूटकांड में फरार आरोपी लड्डू राम गिरफ्तार
Siwan, Bihar:सीवान के दरौली थाना क्षेत्र के टाड़वा बाजार में हुए चर्चित नीरज ज्वेलर्स लूटकांड और दुकानदार दिलीप वर्मा की हत्या के मामले में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले में फरार चल रहे एक और आरोपी लड्डू राम को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कर्मलीहाता से की गई है।इस घटना को लेकर अब तक कुल 5 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई हैं।जबकि वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।इसकी जानकारी मैरवा एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने प्रेसवार्ता कर दी है। दरअसल, पिछले महीने 8 सितंबर को दरौली थाना क्षेत्र के टाड़वा बाजार स्थित नीरज ज्वेलर्स में कुछ अपराधियों ने दुकान में घुसकर जेवरात लूटने का प्रयास किया था। लूट के दौरान दुकानदार दिलीप वर्मा पर अपराधियों ने चाकू से हमला कर दिया था, जिसके बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी।इस मामले में पुलिस ने परिजनों के लिखित आवेदन पर दरौली थाना में कांड दर्ज कर जांच शुरू की थी। इस मामले में पहले ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। अब पुलिस ने मामले में फरार चल रहे सीवान के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कर्मलीहाता निवासी लड्डू राम को गिरफ्तार किया है। जबकि घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।नीरज ज्वेलर्स लूटकांड में एक और गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब इस पूरे आपराधिक नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों तक पहुंचने में जुटी है। बाइट - आनंद मोहन गुप्ता,एसडीपीओ मैरवा।0
0
Report
सोनभद्र में नशे के खिलाफ ऑपरेशन शुद्धि: 2 तस्कर गिरफ्तार, 85 किग्रा गांजा बरामद
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है...ऑपरेशन शुद्धि के तहत पुलिस ने 2 तस्करों के पास से 2 क्विंटल 85 किलो गांजा बरामद किया है पुलिस ने बड़ी खेप और तस्करी में इस्तेमाल वाहन को कब्जे में लेकर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अब जांच सिर्फ इन दो आरोपियों तक सीमित नहीं है। पुलिस की नजर उस पूरे नेटवर्क पर है0
0
Report
उन्नाव तालाब पर अवैध कब्जे के खिलाफ बुलडोजर से मिट्टी में मिला कब्जा
Noida, Uttar Pradesh:उन्नाव में तालाब की जमीन पर किए गए अवैध कब्जे के खिलाफ प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई की...टीम ने अवैध कब्जे को मिट्टी में मिला दिया प्रशासन का संदेश साफ है कि अवैध कब्जे को किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा...bulldozer आज नहीं तो कल उसे चकनाचूर कर देगा0
0
Report
Advertisement
No UPI Day: 2 अक्टूबर को देशभर नकदी में लेनदेन, MDR हटाने की मांग तेज
New Delhi, Delhi:CTI चेयरमैन ब्रजेश गोयल और अपमा के कश्मीरी गेट के अध्यक्ष विनय नारंग बातचीत. व्यापारियों ने No UPI day को नहीं हटाने का संकेत दिया. चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री CTI ने कहा कि 2 अक्टूबर को दिल्ली और देश भर में No UPI day मनाएंगे. व्यापारी समूहों का समर्थन. 2 अक्टूबर को अपनी UPI मशीनें काले कपड़े से ढककर नकदी में लेनदेन करने की योजना. CTI ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से कहा है कि 15 अक्टूबर 2026 से ₹2000 से अधिक के UPI भुगतान पर MDR लगाने के फैसले को वापस लिया जाए.0
0
Report
अकबर ने SCR प्रक्रिया पर सवाल उठाकर मतदाता सूची की समीक्षा की मांग
Raipur, Chhattisgarh:चुनाव आयोग को लेकर देश भर में मचे सियासी घमासान के बीच कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर ने छत्तीसगढ़ में हुई एसआईआर की प्रक्रिया पर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा है कि साल 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच कुल मतों का अंतर 6 लाख 32 हजार 382 यानि 4.04 प्रतिशत वोट का था, जबकि एसआईआर के बाद अंतिम मतदाता सूची में 24 लाख 99 हजार 823 मतदाताओं की कमी दर्ज की गई है. यह संख्या दोनों प्रमुख दलों के बीच मतों के अंतर की लगभग चार गुना है. इनमें से 19 लाख 13 हजार 540 मतदाताओं को शिफ्टेड या एब्सेंट श्रेणी में चिह्नित किया गया. ये वे लोग हो सकते हैं जो रोजगार, कामकाज, शिक्षा या अन्य कारणों से अपने पंजीकृत पते पर उपलब्ध नहीं थे. केवल किसी दिन घर पर अनुपस्थित होने या गणना प्रपत्र प्राप्त नहीं होने के आधार पर किसी व्यक्ति की स्थायी अनुपस्थिति या मतदाता के रूप में अपात्रता मान लेना गंभीर चिंता का विषय है. मोहम्मद अकबर ने निर्वाचन आयोग से मांग की है कि शिफ्टेड या एब्सेंट श्रेणी में चिह्नित मतदाताओं के मामलों की व्यक्तिगत स्तर पर समीक्षा की जाए. जिन मतदाताओं को नियमनुसार नोटिस अथवा सुनवाई का अवसर नहीं मिला, उन्हें अपना पक्ष रखने का पर्याप्त अवसर दिया जाए और पात्र पाए जाने वाले सभी मतदाओं के नाम मतदाता सूची में फिर से जोड़ा जाए0
0
Report
योगी आदित्यनाथ से ओपी राजभर की भेंट: सामाजिक न्याय और विकास पर जोर
Noida, Uttar Pradesh:मंत्री ओपी राजभर ने अपने सोशल मिडिया एक्स पर लिखा कि आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी से आत्मीय एवं महत्वपूर्ण भेंट हुई। इस अवसर पर भागीदारी पार्टी (पी.)के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री प्रेम चंद्र प्रजापति जी एवं राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव श्री महेश प्रजापति जी मौजूद रहे。 भेंट के दौरान प्रदेश के सामाजिक, राजनीतिक एवं जनहित से जुड़े विविध महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। सामाजिक न्याय, वंचित एवं पिछड़े वर्गों की भागीदारी तथा प्रदेश के सर्वांगीण विकास से जुड़े विषयों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। उत्तर प्रदेश को विकास, सुशासन और सामाजिक समरसता के मार्ग पर निरंतर आगे ले जाने के लिए हम सभी संकल्पित हैं। सामाजिक न्याय | सबकी भागीदारी | सर्वांगीण विकास0
0
Report
Advertisement
ईरान कल्चर हाउस दिल्ली में आयतुल्लाह हकीम इलाही से मुलाक़ात: औक़ाफ़ की ज़िम्मेदारी पर चर्चा
Lucknow, Uttar Pradesh:ईरान कल्चर हाउस, दिल्ली में ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह सैयद अली ख़ामेनेई के प्रतिनिधि आयतुल्लाह हकीम इलाही से मुलाक़ात हुई। इस दौरान औक़ाफ़ के सिलसिले में मुतवल्लियों और अवाम के बीच एहसास-ए-ज़िम्मेदारी, अमानतदारी और जवाबदेही पैदा करने के संबंध में अहम गुफ़्तगू हुई। मुलाक़ात के दौरान इस बात पर ज़ोर दिया गया कि औक़ाफ़ अल्लाह की अमानत हैं, जिनकी हिफ़ाज़त और सही इस्तेमाल हर मुतवल्ली और संबंधित व्यक्ति की अहम ज़िम्मेदारी है। औक़ाफ़ को महज़ जायदाद नहीं बल्कि दीन और समाज की अमानत समझकर उसकी निगरानी और इंतज़ाम किया जाना चाहिए। आयतुल्लाह हकीम इलाही ने औक़ाफ़ सिलसिले में लोगों के बीच शऊर और एहसास-ए-ज़िम्मेदारी पैदा करने की ज़रूरत पर ज़ोर दिया। यह मुलाक़ात बेहद रूहानी और पुरअसर रही। मुलाक़ात के दौरान औक़ाफ़ की हिफ़ाज़त, दीयानतदारी और ख़िदमत-ए-ख़ल्क़ के विभिन्न पहलुओं पर भी गुफ़्तगू हुई।0
0
Report
लखनऊ की नवाबी तांगे की विरासत आज भी जीवित, पर्यटक इसे महसूस करते हैं
Lucknow, Uttar Pradesh:नवाबों के जमाने में शाही सवारी तांगे की विरासत अब खत्म होने की कगार पर है। कभी नवाबों और अंग्रेज अफसरों की शाही सवारी रहा तांगा अब धीरे-धीरे इतिहास बनने की कगार पर है पेट्रोल-डीजल और बैटरी से चलने वाले वाहनों के दौर में तांगे की सवारी कम हो गई है लेकिन नवाबों का शहर लखनऊ today भी इस विरासत को अपने सीने से लगाए हुए है हुसैनाबाद की गलियों में घोड़ों की टाप और तांगे की घंटियों की आवाज आज भी पुराने लखनऊ की तहज़ीब की याद दिलाती है। खास बात ये है कि यहाँ तांगा चलाने वाले सिर्फ चालक नहीं, बल्कि इस विरासत के किस्सागो भी हैं। नवाबी दौर में तांगा सिर्फ सवारी नहीं, बल्कि शाही शान का हिस्सा माना जाता था। नवाब, बेगमात और रईस लोग सजे-धजे घोड़ों वाले तांगों में सफर करते थे लेकिन वक्त बदला और पेट्रोल-डीजल से लेकर बैटरी वाले वाहनों ने तांगे की जगह ले ली। लखनऊ में तांगा आज भी अपनी आखिरी सांसों के साथ इस विरासत को जिंदा रखे हुए है, हर अहम जगह के आसपास तांगे पर्यटकों को पुराने लखनऊ की सैर कराते हैं और घोड़ों की टाप व घंटियों की आवाज़ से तहज़ीब की याद दिलाते हैं। roten_placeholder0
0
Report
आगरा में ज्ञानेश कुमार पर विरोध, माथुर वैश्य महासभा ने मार्च निकाला
Agra, Uttar Pradesh:आगरा में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक आवास पर कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर now माथुर वैश्य महासभा खुलकर सामने आई है।कांग्रेस के प्रदर्शन के विरोध में माथुर वैश्य महासभा ने ज्ञानेश कुमार के समर्थन में मार्च निकाला।मार्च में समाज के पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए।समाज के नेताओं ने पैतृक आवास पर प्रदर्शन को लेकर नाराजगी जताते हुए इसे अशोभनीय बताया।वहीं आगे इस तरह के प्रदर्शन की पुनरावृत्ति होने पर सामाजिक स्तर पर विरोध की चेतावनी भी दी गई। माथुर वैश्य महासभा के बैनर तले निकले इस मार्च में समाज के लोगों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के समर्थन में आवाज बुलंद की।समाज के पदाधिकारियों का कहना है कि लोकतंत्र में विरोध प्रदर्शन का अधिकार सभी को है लेकिन विरोध की भी अपनी मर्यादा होती है। उनका आरोप है कि ज्ञानेश कुमार के पैतृक आवास पर प्रदर्शन करना उचित नहीं था पदाधिकारियों ने कहा कि घर में बुजुर्ग माता-पिता रहते हैं और ऐसे प्रदर्शन से उनके सामने असहज स्थिति पैदा हो सकती है।समाज के नेताओं ने सवाल उठाया कि अगर प्रदर्शन के दौरान बुजुर्ग माता-पिता के साथ कोई अप्रिय घटना हो जाती तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेता।माथुर वैश्य महासभा के पदाधिकारियों का कहना है कि अगर मुख्य चुनाव आयुक्त के काम को लेकर किसी को आपत्ति है तो लोकतांत्रिक तरीके से उनके सार्वजनिक या आधिकारिक स्तर पर विरोध दर्ज कराया जाना चाहिए।मार्च के दौरान समाज के लोगों ने कांग्रेस के प्रदर्शन की निंदा की और भविष्य में ऐसी घटना दोबारा नहीं होने की बात कही।प्रशासनिक मंत्री वीरेंद्र गुप्ता और राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश गुप्ता ने कहा कि समाज इस तरह की घटनाओं को लेकर गंभीर है।पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में किसी राजनीतिक दल की ओर से ऐसा प्रदर्शन दोहराया गया तो समाज उसके खिलाफ सामाजिक स्तर पर विरोध का फैसला ले सकता है。 बताते चलें कि इससे पहले भी माथुर वैश्य समाज की ओर से ज्ञानेश कुमार के पैतृक आवास पर हुए प्रदर्शन को लेकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई थी।अब समर्थन में निकले इस मार्च ने आगरा में इस पूरे मामले को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है। बाइट — वीरेंद्र गुप्ता, प्रशासनिक मंत्री, माथुर वैश्य समाज बाइट — मुकेश गुप्ता, राष्ट्रीय अध्यक्ष, माथुर वैश्य महासभा0
0
Report
Advertisement
चलो जंतर मंतर: 2 अक्टूबर 2026 सुबह 10 बजे राजधानी में प्रदर्शन की तैयारी
Noida, Uttar Pradesh:चलो जंतर मंतर 2 अक्टूबर 2026 सुबह 10 बजे0
0
Report
बैतूल: राशन दुकानदारों का विरोध, कमीशन 200 प्रति क्विंटल या 40 हजार मानदेय मांग
Betul, Madhya Pradesh:एंकर - बैतूल जिले में राशन दुकान संचालकों और महिला स्व-सहायता समूहों से जुड़े विक्रेताओं ने अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जिले की 91 सोसाइटी से जुड़े 691 उचित मूल्य दुकान संचालकों ने आज मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर विरोध दर्ज कराया। आज से अगले एक सप्ताह तक सभी कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। संचालकों का कहना है कि वर्तमान में उन्हें महज 90 रुपये प्रति क्विंटल कमीशन मिल रहा है,जबकि बढ़ती महंगाई और दुकान संचालन के खर्च को देखते हुए कमीशन बढ़ाकर कम से कम 200 रुपये प्रति क्विंटल किया जाना चाहिए। संचालकों के मुताबिक दुकान का किराया,बिजली,इंटरनेट,तुलावटी और अन्य खर्च निकालने के बाद मौजूदा कमीशन में दुकान चलाना मुश्किल हो गया है। संगठन ने मांग की है कि अगर कमीशन व्यवस्था में बदलाव संभव नहीं है, तो उचित मूल्य दुकान संचालकों और महिला स्व-सहायता समूहों को 40 हजार रुपये प्रतिमाह निश्चित मानदेय दिया जाए। वहीं तुलावटी के लिए 9 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय,कमीशन या मानदेय का हर महीने समय पर भुगतान और विक्रेताओं को भी समान लाभ देने की मांग की गई है। सबसे अहम बात यह है कि मांगों को लेकर राशन दुकान संचालक 1 अक्टूबर से 7 अक्टूबर 2026 तक हड़ताल पर रहेंगे। संगठन ने चेतावनी दी है कि अगर मांगों पर संवेदनशीलता से विचार कर समाधान नहीं किया गया,तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और उग्र किया जा सकता है। ऐसे में सार्वजनिक वितरण प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है और इसका सीधा असर गरीब परिवारों को मिलने वाले राशन पर पड़ सकता है।0
0
Report
बेगूसराय में डूबकर दो किशोर की मौत, इलाके में कोहराम
Begusarai, Bihar:बेगूसराय में डूबकर दो किशोर की मौत, इलाके में कोहराम मचा रहा है। मृतक दोनों युवक साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के पंचवीर वार्ड सात निवासी फूलो पासवान का 18 बर्षीय पुत्र अमित कुमार एवं सोगारथ पासवान का 18 बर्षीय पुत्र सोहन कुमार के रूप में पहचाने गए हैं। इस घटना के संबंध में बताया गया कि दोनों दोस्त साइकिल से स्नान करने चेचियाही ढाब पहुंचा था और उसी दौरान अपनी साइकिल पानी में ले जाकर धोने लगा। इसी दौरान साइकिल गढ्ढा में जाने लगा जिसे खींचकर निकालने के क्रम में दोनों दोस्त फिसलकर गहरे पानी में चला गया। स्थानीय लोगों ने पानी में कूदकर निकालने का प्रयास किया, पर तब तक दोनों शव डूब चुके थे। शव को स्थानीय तैराकों की मदद से खोजकर निकाला गया। मृतक एक चार भाई में छोटा था, सोहन तीन भाई में सबसे छोटा था। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष और सीओ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुटे हैं। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की तैयारी चल रही है। घटनास्थल बलिया थाना क्षेत्र के सिमाबस साहेबपुरकमाल थाना सीमा पर बताए जा रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
