227809
अमेठीः कार और बाइक की हुई टक्कर, बाइक सवार घायल
Kamrauli, Uttar Pradesh:कमरौली थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे के रोड नंबर 2 पर कार और बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर में बाइक सवार घायल हो गया। घायल को स्थानीय लोगों द्वारा सीएचसी जगदीशपुर पहुंचाया गया। घायल बाजार शुकुल क्षेत्र का रहने वाला है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Congress debate on Manak Agarwal's statement: No need for UCC, avoid caste politics
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल UCC को लेकर का बोले कांग्रेस ने मानक अग्रवाल का बयान UCC की जरूरत नहीं यह बटवारा करना चाहते हैं जाति की राजनीति करना चाहते हैं Neet परीक्षा में सुरक्षा को लेकर बोले आर्मी को इसलिए उतार रहे हैं क्योंकि उनको डर है नीट को लेकर बेहतर इंतजाम करना चाहिए विधासभा सत्र को लेकर बोले सत्र हमेशा बड़ा होना चाहिए हमेशा छोटा कर रहे हैं सत्र छोटा होने से सारी चीजें नहीं आ पाती0
0
Report
बांदा में अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण चक्का जाम की धमकी
Banda, Uttar Pradesh:बांदा में अघोषित बिजली कटौती से परेशान होकर ग्रामीणों ने आज कलेक्ट पहुंचकर प्रदर्शन किया है और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर विद्युत विभाग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि विद्युत विभाग के अधिकारी ना तो फोन उठाते हैं और ना ही बिजली फाल्ट बनाने आते हैं। जिलाधिकारी से कार्रवाई की मांग करते हुए सदर तहसील क्षेत्र के तिंदवारा गांव से पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव में लगभग डेढ़ दर्जन विद्युत पोल टूटे पड़े हैं। कई महीनों से इनको सही नहीं किया गया है। एक महीने से भी ज्यादा समय से लगातार 10 से 12 घंटे की विद्युत कटौती होती है जब भी हम लोग एसडीओ या के को फोन लगाते हैं तो यह लोग फोन नहीं उठाते हैं। आलम यह है कि 105 घंटे से हमारे गांव की लाइट नहीं आई है। रिकॉर्ड तोड़ गर्मी से जहां लोगों को भारी समस्या उठानी पड़ती है बिना विद्युत के तो वहीं पर्याप्त मात्रा में पानी की सप्लाई भी नहीं हो पाती है। ग्रामीणों ने मांग की है कि जल्द से जल्द हम लोगों की विद्युत सपोर्ट सुचारू रूप से शुरू कराई जाए साथ ही लापरवाही कर रहे विद्युत विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्यवाही की जाए। हम लोगों ने विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों तक यह शिकायत की है लेकिन कोई समाधान नहीं निकला है अगर जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो हम चक्का जाम करने के लिए मजबूर होंगे।0
0
Report
गंगा में डूबे श्रद्धालुओं की नाविक ने बहादुरी से बचाई जान - वीडियो वायरल
Ukhdand, Uttar Pradesh:गंगा नदी में डूब रहे दो श्रद्धालुओं की नविको ने बचाई जान स्नान करते समय गहरे पानी में चले जाने से हुआ हादसा डूब रहे श्रद्धालुओं को देख लोगों के शोर मचाने पर नविको ने नाव के बास के सहारे बचाई जान ज्येष्ठ माह शुक्ल पक्ष तृतीया तिथि होने कारण गोरखपुर से विंध्याचल दर्शन करने आए थे श्रद्धालु मां विंध्यवासिनी देवी का दर्शन पूजन करने से पहले गंगा स्नान करने गए थे श्रद्धालु दोनों श्रद्धालुओं के बचने का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल विंध्याचल थाना क्षेत्र के पक्का घाट का मामला0
0
Report
Advertisement
ग्वालियर: युवा कांग्रेस ने OTF लागू कराने के लिए RUN FOR OTF मैराथन निकाला
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में आज युवा कांग्रेस द्वारा सरकारी भर्ती परीक्षाओं के लिए वन टाइम फीस (OTF) लागू करने की मांग को लेकर युवा कांग्रेस ने RUN FOR OTF मैराथन दौड़ आयोजित की गई। जिसमें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह सहित सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ता और कई युवा भी मैराथन दौड़ में शामिल हुए। यह मैराथन दौड़ मेला ग्राउंड से शुरू होकर गोला का मंदिर, हजीरा,किलागेट, सेवा नगर, होते हुए फूलबाग मैदान जहां इसका समापन हुआ। वही कार्यक्रम में मौजूद मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि बीजेपी ने चुनाव के दौरान युवाओं से वन टाइम फीस लागू करने का वादा किया गया था। लेकिन सरकार बनने के बाद इसे लागू नहीं किया गया,राजस्थान की तर्ज पर मध्यप्रदेश में भी OTF लागू होना चाहिए, ताकि छात्रों को हर भर्ती परीक्षा के लिए अलग-अलग फीस न भरनी पड़े। उन्होंने कहा कि एक छात्र सालभर में आवेदन शुल्क पर 10 से 15 हजार रुपए तक खर्च कर देता है। वहीं स्मार्ट मीटर के सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा स्मार्ट मीटर एक घोटाला हैं। स्मार्ट मीटर एक लूट की योजना है इस लूट की योजना में सबसे ज्यादा करप्शन यहां का ऊर्जा मंत्री लेता है यहाँ की सरकार मध्य प्रदेश की स्मार्ट मीटर मैनिपुलेशन एक जगह से होता है कब बिल बढ़ता है और कब बिल घटाना है बार-बार स्मार्ट मीटर लगने के बाद जो बिल था वह डेढ़ गुना तक बढ़ गया कहीं-कहीं डबल भी हो गया पर सरकार मोन है यहाँ का ऊर्जा मंत्री गटर साफ कर रहा है और झाड़ू लगा रहा है पर मीटर पर किस तरह का करप्शन है उसकी सफाई नहीं कर रहा है यह बहुत दुख का विषय है। रानी लक्ष्मी बाई का त्याग तपस्या और बलिदान देशवासियों के लिए एक गव का विषय है और मैं मानता हूं कि अगर बीजेपी आयोजन करती है तो मैं उनका साधुवाद देता हूं कांग्रेस पार्टी की आस्था विश्वास और उनके प्रति समर्पण उनके दिए हुए बलिदान को अपना आदर्श बनाना यह कांग्रेस की मूल रीति और नीति है अगर आयोजन अच्छा होता है तो उसकी तारीफ करना चाहिए0
0
Report
पटना में गिग वर्कर्स के लिए एसी रेस्ट पॉड, 24x7 सुविधाओं के साथ खुला
Patna, Bihar:पटना में अब गिग वर्कर्स को भी गर्मी से राहत मिलेगी। शहर में डिलीवरी पार्टनर्स और कैब ड्राइवरों के लिए अत्याधुनिक एसी रेस्ट पॉड (AC लॉज) शुरू किया गया है। पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड की पहल पर शहर में दो एयर कंडीशंड रेस्ट पॉड बनाए गए हैं। ये विशेष रूप से Zomato, Swiggy, Blinkit सहित अन्य गिग वर्कर्स और ऐप-आधारित कैब चालकों के आराम के लिए तैयार किए गए हैं। एक रेस्ट पॉड Gandhi Maidan और दूसरा इनकम टैक्स गोलंबर के पास बनाया गया है। दोनों केंद्र 24×7 उपयोग के लिए तैयार किए गए हैं। इन एसी लॉज में बैठने की सुविधा, पीने का ठंडा पानी, मोबाइल चार्जिंग पॉइंट और स्वच्छ शौचालय जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं, ताकि लंबे समय तक सड़क पर काम करने वाले गिग वर्कर्स को आराम मिल सके। पटना इस तरह की सुविधा शुरू करने वाले देश के चुनिंदा शहरों में शामिल हो गया है। इससे डिलीवरी पार्टनर्स और कैब ड्रायवरों को भीषण गर्मी के दौरान बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।0
0
Report
NEET पुनः परीक्षा: उत्तराखंड में छात्रों को मुफ्त बस यात्रा, टिकट नहीं चाहिए
Dehradun, Uttarakhand:ब्रेकिंग देहरादून NEET पुनः परीक्षा के अभ्यर्थियों से जुड़ी बड़ी खबर NEET पुनः परीक्षा के लिए बसों में यात्रा होगी निशुल्क अभ्यर्थियों को उत्तराखंड खंड के भीतर बसों में यात्रा करने पर नहीं देना होगा टिकट0
0
Report
Advertisement
देवरिया में गरजे डिप्टी सी एम ब्रजेश पाठक
Deoria, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने देवरिया दौरे पर समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। देसही गांव में मुस्कान हॉस्पिटल का उद्घाटन करने पहुंचे डिप्टी सीएम ने राम मंदिर ट्रस्ट को लेकर उठे सवालों पर कहा कि एसआईटी जांच चल रही है और जांच पूरी होने के बाद कार्रवाई होगी। वहीं उन्होंने अखिलेश यादव को घेरते हुए सवाल किया कि बाबरी मस्जिद निर्माण के लिए जो चंदा जुटाया गया था, उसका हिसाब कौन देगा? बृजेश पाठक ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी सनातन संस्कृति पर बयानबाजी कर तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि सपा केवल वोट बैंक बचाने की राजनीति करती है और प्रदेश की जनता रामभक्तों पर गोली चलाने वालों को कभी माफ नहीं करेगी। BYTE: बृजेश पाठक, डिप्टी CM एवं स्वास्थ्य मंत्री, उत्तर प्रदेश।0
0
Report
गोपालगंज अटल पार्क मामले में मुस्लिम युवक गिरफ्तार, युवती से छिपकर संपर्क का आरोप
Sagar, Madhya Pradesh:सागर ब्रेकिंग.. सागर में हिन्दू युवती के साथ अश्लील हरकत करते पकड़ा गया मुस्लिम युवक हिंदू संगठनों ने युवक को पकड़ा मुस्लिम युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया युवक पर पहचान छिपाकर युवती से संपर्क करने का आरोप मोबाइल में कई आपत्तिजनक वीडियो मिलने का दावा मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया युवत के बयान के बाद पुलिस ने शुरू की जांच मोबाइल की जांच और पूछताछ के आधार पर होगी आगे की कार्रवाई गोपालगंज थाना क्षेत्र के अटल पार्क का मामला0
0
Report
दिल्ली स्लम क्लस्टर पुनर्वास नीति-2026 से विकसित राजधानी का नया कदम
Delhi, Delhi:दिल्ली सरकार में मंत्री आशीष सूद ने कहा कि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में, केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की उपस्थिति में ‘दिल्ली स्लम एवं जे.जे. क्लस्टर पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन नीति-2026’ को अंतिम रूप दिया गया。 आशीष सूद ने कहा कि ‘जहां झुग्गी, वहीं मकान’ के संकल्प को नई गति देने वाला यह निर्णय लाखों परिवारों को सम्मानजनक आवास, बेहतर सुविधाएं और सुरक्षित भविष्य प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है。 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में दिल्ली की भाजपा सरकार विकसित दिल्ली के निर्माण हेतु प्रतिबद्ध है।0
0
Report
Advertisement
AI आधारित यात्रा प्लानिंग से युवाओं के लिए करियर के अवसर खुलेंगे
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:एंकर ट्रेवल इंडस्ट्री में युवाओं के लिए करियर के रास्ते खुल रहे हैं। यात्रा की प्लानिंग से लेकर रास्ता बताने तक अब लोग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का सहारा ले रहे हैं, लेकिन कई बार AI से मिली जानकारी गलत साबित होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है। खासकर रास्तों, स्थानीय सुविधाओं और क्षेत्रीय जानकारी को लेकर गलतियां सामने आती हैं। किसी भी स्थान की वास्तविक जानकारी वहां के स्थानीय लोगों से बेहतर कोई नहीं दे सकता। ऐसे में युवाओं को स्थानीय पैटर्न, पर्यटन स्थलों, संस्कृति और क्षेत्र की जानकाँरी देकर गाइड के रूप में तैयार किया जाए तो उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकते हैं0
0
Report
भोजपुर एनकाउंटर: अपराधी भगोड़ा, सीएम का सख्त संदेश
Mumbai, Maharashtra:बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि मेरे राज्य में अपराधी बिहार छोड़ कर भाग जाएं नहीं तो उनका विर्सजन गंगा जी में कर दिया जाएगा। इसी बात को चरितार्थ करते हुए भोजपुर पुलिस ने एक हथियार बंद युवक का एनकाउंटर किया है। भोजपुर जिले में कल से ही एक वायरल वीडियो में पुलिस को हथियार दिखा धमकी देते युवक के मामले में भोजपुर एस पी मिस्टर राज के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त युवक का एनकाउंटर किया है। युवक का नाम भरत तिवारी बताया जा रहा है जो बिहिया थाना के बिलौटी गांव का निवासी है। कल से ही युवक के वायरल वीडियो ने भोजपुर पुलिस की किरकिरी कर रखी थी। वही आज भोजपुर पुलिस ने हथियार बंद युवक का एनकाउंटर किया है। एनकाउंटर में घायल युवक को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया है जहां युवक का इलाज किया जा रहा है। हालांकि पुलिस के वरिष्ठ पदाधिकारी ने इस पूरे मामले पर कन्नी काटते नजर आये। हालाँकि बताया जा रहा है कि युवक खुलेआम पुलिस को आज चुनौती दे रहा था जिसके बाद पुलिस ने इसका एनकाउंटर किया है। एनकाउंटर के बाद जिले में हड़कंप की स्थिति है। युवक को पुलिस ने तीन गोली मारी है।0
0
Report
नोएड़ा से लौट रहे युवकों को टप्पल में नकाबपोश बदमाशों ने लूटा
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ के टप्पल क्षेत्र में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। नोएडा से घर लौट रहे दो युवकों को रास्ते में रोककर तीन अज्ञात बदमाशों ने लूटपाट की: मोबाइल फोन, हेलमेट और बाइक की चाबी छीनकर फरार हो गए। पीड़ित प्रिंस और उनके दोस्त बॉस नोएडा में प्लंबर का काम करते हैं और बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। टप्पल और हामिदपुर के बीच पवन ढाबा के पास एक पल्सर बाइक पर सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने उनकी बाइक के आगे अपनी बाइक लगाकर रोक लिया। बदमाशों ने तलाशी ली और धमकाकर कुल लगभग 42 हजार रुपये कीमत के दो मोबाइल फोन, हेलमेट और बाइक चाबी छीन ली। इसके बाद आरोपित फरार हो गए। थाने पहुंचकर पीड़ित ने शिकायत दी और गिरफ्तारी की मांग की गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
मसूरी-धनोल्टी होम स्टे में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, पुलिस ने जांच तेज कर दी
Dehradun, Uttarakhand:देहरादून के मसूरी-धनोल्टी मार्ग स्थित कियाना होम स्टे में नवविवाहिता सॉफ्टवेयर इंजीनियर राधा गायत्री की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पोस्टमार्टम के दौरान महिला के शरीर पर किसी भी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए डॉक्टरों ने बिसरा सुरक्षित कर लिया है। पुलिस के अनुसार मृतका अपने पति के साथ होम स्टे में ठहरी थी और दोनों ने रात में शराब का सेवन किया था। सुबह महिला अचेत अवस्था में मिली, जिसके बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतका के पिता की ओर से जांच की मांग किए जाने के बाद पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की गहन जांच कर रही है। अब अंतिम निष्कर्ष पोस्टमार्टम और बिसरा जांच रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आ सकेगा0
0
Report
मेरठ में 7 साल के बच्चे का अपहरण: CCTV में कैद वारदात
मेरठ-7 साल की किशोर का अपहरण, कार सवार बदमाशों ने अपहरण किया, घर के बाहर खेल रहा था बच्चा, सीसीटीवी में कैद हुई अपहरण की वारदात, परिजनों ने अर्पित शर्मा पर लगाया अपहरण का आरोप, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पुलिस ने छानबीन के लिए कई टीमें लगाई, थाना बहसुमा क्षेत्र का मामला0
0
Report
सिकंदर महतो समेत दो गिरफ्तार: सहियारा में मनतोरनी देवी हत्या का खुलासा
Sitamarhi, Bihar:सीतामढ़ी में सहियारा थाना क्षेत्र के हनुमान नगर गांव में चर्चित मनतोरनी देवी हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सिकंदर महतो समेत दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि मृतका का पुत्र सतेंद्र महतो सोशल मीडिया पर अपनी मां के साथ रील बनाया करता था इसी दौरान उसकी पहचान कुख्यात अपराधी सिकंदर महतो की पत्नी से हुई। उसके बाद दोनों साथ में रील बनाने लगे और धीरे-धीरे उनके बीच अवैध संबंध स्थापित हो गए। यह संबंध लंबे समय तक चलता रहा। जब सिकंदर महतो जेल से बाहर आया तो उसे अपनी पत्नी और सतेंद्र के संबंधों की जानकारी मिली। उसने इसका विरोध किया, जिसके बाद सतेंद्र ने कथित रूप से सिकंदर की पत्नी का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस घटना से सिकंदर महतो काफी आक्रोशित हो गया और बदला लेने की रंजिश में सिकंदर महतो अपने सहयोगियों के साथ मनतोरनी देवी के घर पहुंचा और सोए अवस्था में उन्हें गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।0
0
Report
Advertisement
