icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
227813
HSHANSRAJ SINGHFollow28 Dec 2024, 12:44 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

पेट्रोल पंप आग: घायल महफूज खान की मौत, लापरवाही पर मुआवजे की मांग

Morena, Madhya Pradesh:एंकर-ग्वालियर में पिछले दिनों पेट्रोल पंप पर हुई आगजनी के हादसे में घायल महफूज खान की देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। गौरतलब है कि 9 सितंबर को पेट्रोल पंप पर गाड़ी खाली करते समय पंप संचालक की लापरवाही से पेट्रोल पाइप का नोजल फटने से आग लग गई थी। मृतक महफूज खान आग बुझाने के प्रयास में बुरी तरह झुलस गए थे इसके बाद उन्हें जेएएच के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था। 10 दिन तक इलाजरत रहने के बाद महफूज खान ने 19 सितम्बर की रात को दम तोड़ दिया। महफूज खान के परिजनों का आरोप है कि अब तक ना तो प्रशासन की तरफ से और ना ही पेट्रोल पंप संचालक की तरफ से कोई भी मदद महफूज खान के परिवार को मिली है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि महफूज खान के 8 साल का बच्चा है उसके भरण पोषण की ज़िम्मेदारी प्रशासन उठाए। यदि महफूज खान आग पर काबू नहीं पाते तो दस हजार लोगों की जान खतरे में हो सकती थी महफूज के परिजनों ने इस घटना में सीधे तौर पर पेट्रोल पंप संचालक की लापरवाही बताई है। हादसे के बाद से अब तक पेट्रोल पंप संचालक और प्रशासन की तरफ से महफूज खान के परिवार को कोई भी मदद नहीं मिली है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में जांच जारी है और आगे की कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top