227405
Amethi: जिला पंचायत कार्यालय के बाबू ने की साइबर ठगी, लाखों रुपये निकाले
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी में जिला पंचायत कार्यालय के बाबू सिरताज और तीन अन्य लोगों ने साइबर अपराध के जरिए ग्राम पंचायत निधि के खातों से लाखों रुपये निकाल लिए। अब तक 24 लाख रुपये की धोखाधड़ी का खुलासा हुआ है। यह ठगी मुसाफिरखाना और तिलोई तहसील की ग्राम पंचायतों से की गई थी। BDO और प्रधानों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने सिरताज समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
देवघर पुलिस ने रंगदारी के आरोपियों को दबोचा; देसी पिस्तौल और कारतूस बरामद
Deoghar, Jharkhand:देवघर श्रावणी मेला में व्यवसाईयों को डरा धमका कर रंगदारी और लूटपाट करने वाले तीन आरोपियों को देवघर पुलिस ने धर दबोचा है और उनके पास से एक देशी पिस्तौल के साथ तीन जिंदा कारतूस भी पुलिस ने बरामद की है यह तीनों अपराधी सौरभ पलिवार के गुर्गे हैं देवघर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि तीन अपराधी किस्म के लोग देसी कट्टा लहराते हुए इलाके में दहशत फैलाने और रंगदारी की मांग कर रहे हैं इसके बाद देवघर एसपी के द्वारा एसडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम गठित कर छापेमारी की गई जिसमें 3 अपराधियों को पुलिस ने धर दबोचा इनके पास से एक देसी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं इस बाबत देवघर एसपी प्रवीन पुष्कर ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी की गुप्त सूचना मिली थी कि सौरभ पलिवार के तीन गुर्गे इलाके में दहशत फैलाने और रंगदारी मांगने को लेकर कट्टा लहरा रहे थे और इसी बीच एक वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें कट्टा को लहराकर लोगों को डराने धमकाने का काम कर रहे थे इस सूचना के आधार पर छापेमारी की गई और हरि शरणम कुटिया के पास से तीनों के गिरफ्तारी हुई है तीनों का पूर्व में भी कई अपराध इतिहास है जिसमें लूट रंगदारी हत्या सहित कई मामले दर्ज हैं।0
0
Report
एनजीओ कर्मचारियों के वेतन नहीं मिलने से चार माह की हड़ताल
Churu, Rajasthan:विधानसभा तारानगर जिला चूरू तारानगर के राजकीय उप जिला अस्पताल में एनजीओ के अधीन कार्यरत कर्मचारियों ने चार माह से वेतन न मिलने के विरोध में लम्बे समय तक कार्य बहिष्कार किया एवं नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने प्रमुख चिकित्साधिकारी को ज्ञापन देकर शीघ्र वेतन भुगतान की मांग की। कर्मचारियों ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि वे लंबे समय से अस्पताल में जिम्मेदारी के साथ अपनी सेवाएं दे रहे हैं इसके बावजूद पिछले चार माह से वेतन का भुगतान नहीं होने के कारण कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। शीघ्र वेतन का भुगतान न करने पर कर्मचारियो ने आंदोलन करने की चेतावनी दी एवं कहा इसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। उधर इनके कार्य बहिष्कार के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान विकाश चोपड़ा, उर्मिला, गणेश, प्रीति, मुस्कान, अंकित, रोहित, सुनील, कविता, सुखराम सहित स्टाफ के सदस्य मौजूद रहे।0
0
Report
पत्नी ने प्रेमी के साथ रची हत्या, पति का सिर जंगल में मिला
Ranchi, Jharkhand:एक टैटू,एक अधजला शव और फिर खुली कत्ल की ऐसी परत, जिसने रिश्तों की हकीकत को बेनकाब कर दिया। रांची पुलिस ने करीब 20 दिन पुराने मर्डर केस का ऐसा खुलासा किया है जो बेहद सनसनीखेज है क्योंकि हत्यारिन कोई और नहीं बल्कि मृतक की पत्नी ही है . लेकिन आखिरकार प्यार, धोखा और सुपारी किलिंग की इस कहानी का अंत हुआ और पत्नी सहित उसके प्रेमी और एक अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया दरअसल 19 जून को बुण्डू के महादेवटांड़ जंगल से पुलिस को एक अधजला, सिर कटा शव मिला था। पहचान मिटाने की पूरी कोशिश की गई थी, लेकिन मृतक के हाथ पर गुदे एक टैटू ने जांच की दिशा बदल दी।पुलिस ने बताया कि शादी में जाने का बहाना बनाकर मृतक संजय को सुनसान जगह ले जाया गया था जहां उसकी हत्या कर दी गई थी। इसके बाद शव को जंगल में ले जाकर सिर धड़ से अलग किया गया, धड़ को जलाकर पहचान मिटाने की कोशिश की गई और सिर को दूसरे जंगल में दफना दिया गया। करीब 20 दिन की तफ्तीश के बाद पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर मृतक का कटा हुआ सिर, हत्या में इस्तेमाल चापड़, ऑल्टो कार और अन्य साक्ष्य बरामद किए गए।0
0
Report
Advertisement
बालिका स्कूल में नशा मुक्ति और साइबर सुरक्षा शिविर: अधिकारों का ज्ञान
Dholpur, Rajasthan:पीएमश्री बालिका स्कूल में नशा मुक्ति और विधिक जागरूकता शिविर आयोजित छात्राओं को बताए अधिकार और साइबर सुरक्षा के टिप्स सरमथुरा (धौलपुर) पीएमश्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सरमथुरा में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सहयोग से नशा मुक्ति एवं विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कक्षा 9 से 12 तक की छात्राओं को उनके कानूनी अधिकारों, साइबर सुरक्षा और नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। शिविर में मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे न्यायिक अधिकारी विजेंद्र मीना ने छात्राओं को बाल विवाह, बाल श्रम, पॉक्सो एक्ट और घरेलू हिंसा जैसे कानूनों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 18 वर्ष से कम उम्र की बालिका का विवाह कानूनी अपराध है। किसी भी तरह के शोषण या हिंसा की स्थिति में बालिकाएं चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और महिला हेल्पलाइन 181 पर तुरंत शिकायत कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि संविधान ने हर बालिका को शिक्षा, सुरक्षा और समानता का अधिकार दिया है। जरूरत है कि छात्राएं अपने अधिकारों को जानें और किसी भी गलत के खिलाफ आवाज उठाएं। न्यायिक अधिकारी ने छात्राओं को साइबर अपराधों से बचने के उपाय भी बताए। उन्होंने कहा कि अंजान नंबर से आने वाले लिंक न खोलें, ओटीपी किसी से साझा न करें और सोशल मीडिया पर निजी जानकारी सार्वजनिक न करें। किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी, ब्लैकमेलिंग या अश्लील सामग्री मिलने पर साइबर हेल्पलाइन 1930 पर सूचना दें। शिविर में नशा मुक्ति पर चर्चा करते हुए बताया गया कि तंबाकू, गुटखा और अन्य नशीले पदार्थ स्वास्थ्य के साथ-साथ करियर को भी बर्बाद करते हैं। छात्राओं को संकल्प दिलाया गया कि वे स्वयं नशे से दूर रहेंगी और अपने परिवार व समाज को भी नशे के खिलाफ जागरूक करेंगी। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं。0
0
Report
निवड़ी में चोरों ने राधिका मोबाइल शॉप लूटकर पीछे दीवार तोड़ी, 70 फोन गायब
Niwari, Madhya Pradesh:निवाड़ी जिले में चोरों के हौसले बुलंद, शहर के HP petrol पंप के पास स्थित राधिका मोबाइल शॉप को चोरों ने देर रात बनाया निशाना, दुकान की पीछे की दीवार तोड़कर दिया घटना को अंजाम, 70 नए मोबाइल फोन के साथ पुराने मोबाइल ले गए चोर, चोरी की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया, कोतवाली ने पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया, वहीं पीड़ित ने बताया की चोरी गए मोबाइल फोनों की कीमत लाखों मे बताई है।0
0
Report
चंचल नगर बम विस्फोट: जमीन विवाद से जुड़ी जांच तेज
Darbhanga, Bihar:दरभंगा जिले के पतोर थाना क्षेत्र के चंचल नगर में मंगलवार को बाउंड्री वॉल निर्माण के दौरान हुए संदिग्ध बम विस्फोट में दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू कर दी। एहतियात के तौर पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस प्रारम्भिक जांच में जमीन विवाद के पहलू को भी खंगाल रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। घायलों की पहचान चंचल नगर निवासी लक्ष्मी पासवान के पुत्र रामबाबू पासवान तथा सियाकांत के पुत्र भोला पासवान के रूप में हुई है। दोनों मजदूर निर्माणाधीन चारदीवारी में स्ट्रिंग खोलने का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान लोहे की रॉड में टंगा एक झोला दिखाई दिया। मजदूरों ने झोले को हटाने की कोशिश की तो उसमें जोरदार विस्फोट हो गया। धमाका इतना तेज था कि आसपास के लोग दहशत में आ गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए डीएमसीएच भेजा गया, जहां एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, जिस जमीन पर चारदीवारी का निर्माण हो रहा था, वह मोहम्मद शाहिद की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस जमीन को लेकर वर्षों से विवाद चला आ रहा है। बताया जाता है कि वर्ष 2008 में मोहम्मद शाहिद ने मोहम्मद शेर मोहम्मद से जमीन खरीदी थी, लेकिन वर्ष 2025 में उसी जमीन की दोबारा रजिस्ट्री डॉ. रफीक के नाम किए जाने के बाद विवाद और गहरा गया। स्थानीय लोगों का मानना है कि घटना का संबंध इसी पुराने जमीन विवाद से हो सकता है। हालांकि पुलिस ने अभी तक किसी भी कारण की पुष्टि नहीं की है। पुलिस घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर यह पता लगाने में जुटी है कि झोले में विस्फोटक किसने और कब रखा तथा घटना के पीछे वास्तविक कारण क्या है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरे इलाके में पुलिस निगरानी बढ़ा दी गई है।0
0
Report
Advertisement
पीलीभीत :- मामूली विवाद में फायरिंग आधा दर्जन लोग घायल तीन अभियुक्त गिरफ्तार
Pilibhit, Uttar Pradesh:यूपी के पीलीभीत में मामूली सी बात पर हुए विवाद में एक पक्ष ने सरेआम गोलियां चला दीं। मामला माधौटांडा थाना क्षेत्र के कुंवरपुर गांव का है, जहां कपड़े सुखाने को लेकर शुरू हुआ एक मामूली विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। दबंगों ने अपनी लाइसेंसी 12 बोर की बंदूक से ताबड़तोड़ दो फायर झोंक दिए। इस अंधाधुंध फायरिंग में 6 साल के एक मासूम सहित दो महिलाओं समेत कुल 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। गांव में ताबड़तोड़ फायरिंग और चीख पुकार की घटना के बाद कुंवरपुर गांव में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) माधौटांडा में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान दिनेश कुमार (26 वर्ष), उनकी पत्नी प्रीति (25 वर्ष), उनका 6 वर्षीय बेटा यश और पड़ोस की रहने वाली 15 साल की अंजलि के रूप में हुई है। गनीमत यह रही कि डॉक्टरों के मुताबिक सभी घायल खतरे से बाहर हैं। सभी घायलों का इलाज जारी है। सूचना के मुताबिक करीब तीन महीने पहले गांव के ही रहने वाले बालकराम और दिनेश के भाई महेश के बीच घर के सामने कपड़े सुखाने को लेकर कहासुनी हुई थी। उसी पुरानी बात को लेकर दोनों पक्ष एक बार फिर आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि बालकराम पक्ष ने अपनी लाइसेंसी बंदूक निकाल ली और फायरिंग कर दी।0
0
Report
असम के सोनितपुर में मुस्लिम फर्नीचर दुकानों के सील होने पर नेता बोले सबका साथ गलत
Guwahati, Assam:असम के सोनितपुर जिले के Dhekiajuli में जो Muslim फर्नीचर के दुकान करने वाले लोगों के दुकान को सील करने के साथ-साथ उनके सामानों को भी जप्त कर लिया गया सिर्फ मुसलमान दुकानदार होने के नाते इसी को लेकर हमने Indian Union of Muslim League के यूथ लीडर तौसीफ हुसैन रजा से बातचीत की। तौसीफ हुसैन राजा ने साफ तौर से कहा है कि यह फर्नीचर के दुकानदारों के जो दुकान सील कर दिया गया उनके सामान को जप्त कर दिया गया यह गलत है क्योंकि भारत के प्रधानमंत्री ने कहा था कि सबका साथ सबका विश्वास और सबका विकास यह नारे लेकर सरकार जो बनी है भारतीय जनता पार्टी के उसकी संपूर्ण गलत हो रहा है असम के सोनितपुर जिले के दकियाजूली के फर्नीचर दुकानदारों को लेकर। भारत के प्रधानमंत्री ने बार-बार कहा था कि सबका साथ सबका विकास परंतु यहां मुसलमान होने के नाते उन दुकानदारों को दुकान नहीं करने दिया जा रहा है जो सरासर गलत है देश में उन्नयन के लिए बिजनेस करना जरूरी है उन्होंने तरह-तरह के जो भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था देश development के लिए सबको एक साथ मिलकर चलना है परंतु असम में ऐसा नहीं हो रहा है। सिर्फ मुसलमान दुकान दार होने के नाते उनके दुकानों को बंद करना गलत है।0
0
Report
डोडा में फ्लैश बाढ़ से क्षतिग्रस्त NH-244 पर स्थानीय प्रशासन ने गंभीर मरीजों को सुरक्षित शिफ्ट किया
Doda, Exclusive ground zero report on authorities, locals shift critical patients across flash flood-hit NH-244 in Doda. Several critically ill patients were left stranded due to the highway closure. However, swift and timely action by the administration, medical teams, Ababeel volunteers, and locals ensured they were safely carried across the damaged stretch before being shifted to the District Hospital and other healthcare facilities for specialized treatment. The operation highlighted the coordinated response of the authorities and community members in ensuring that emergency medical services continued despite the disruption caused by the flash floods.0
0
Report
Advertisement
बुलंदशहर में भारी बारिश से सड़कों पर जलभराव
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश): भारी बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव हुआ।0
0
Report
नोएडा-ग्रेटर नोएडा में जोरदार बारिश से उमस घट, जलभराव व जाम
Greater Noida, Uttar Pradesh:लगातार पड़ रही भीषण गर्मी के बाद आज नोएडा ग्रेटर नोएडा में जोरदार बारिश हुई। बारिश से तापमान में गिरावट आ गई और मौसम सुहाना हो गया। बारिश करीब 1 घंटे तक लगातार हुई, जिसके बाद नोएडा ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की मानसून की तैयारी की भी पोल खुल गई। इस दौरान जगह-जगह पर जल भराव हुआ और लोगों को जाम की समस्या से भी जूझना पड़ा। हालांकि इस बारिश के बाद अब लोगों को उमस भरी गर्मी से कहीं न कहीं राहत मिलेगी0
0
Report
दिल्ली: राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट बैठक पर कांग्रेस का आरोप, भ्रष्टाचार सवाल
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की कल हुई बैठक पर कांग्रेस प्रवक्ता उदित राज कहते हैं, "गोविंद गिरि ने दावा किया कि कोषाध्यक्ष होने के बावजूद उन्हें इसके बारे में कुछ नहीं पता था। उन्होंने कहा कि वह चेक पर हस्ताक्षर नहीं करते हैं और नहीं जानते कि पैसा कहां से प्राप्त या जमा किया जाता है। फिर भी, अज्ञानता का दावा करने वाला व्यक्ति आगे बढ़ता है? और प्रेस कॉन्फ्रेंस करता है। एक तरफ, चंपत राय को सम्मानित किया जा रहा है, जबकि दूसरी तरफ, उन्होंने पद छोड़ दिया है। लेकिन क्या इस्तीफा देने से कोई भ्रष्टाचार से मुक्त हो जाता है? इसके बजाय, वह हैं। सत्कार किया जा रहा है? - यह वास्तव में दुर्भाग्यपूर्ण है? कि चंपत राय की सेवाओं को 'महान' बताया गया है, भले ही 'लूट' भी महान थी...0
0
Report
Advertisement
राम मंदिर चंदे मामले पर VHP प्रवक्ता का बयान: आस्था मजबूत, आरोप बेबुनियाद
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: राम मंदिर चंदे में गड़बड़ी के मामले पर VHP के प्रवक्ता सुरेंद्र जैन ने कहा, "इस घटना से दुनिया भर में भगवान राम के भक्त बहुत आहत और दुखी हैं, लेकिन उनकी आस्था डगमगाई नहीं है। अगर ऐसा होता, तो अयोध्या आने वाले राम भक्तों की संख्या कम हो जाती, जो कि नहीं हुई है... आस्था और मज़बूत होगी, और जो लोग बेबुनियाद आरोप लगाते हैं—वे आरोप लगाते रहें, लेकिन क्या उनके पास कोई सबूत है? ट्रस्ट ने भी कल कहा था कि अगर किसी के पास कोई सबूत है, तो उन्हें जांच अधिकारी के पास जाकर तथ्य पेश करने चाहिए। समाज की आस्था को ठेस पहुंचाने की कोशिश न करें। अगर कोई ऐसी कोशिश करता है? या राजनीति करता है, तो उसे इसके बुरे नतीजे भुगतने होंगे।"0
0
Report
प्रताड़ना से तंग महिला पेट्रोल की बोतल लेकर कंट्रोल रूम पहुँची, आत्मदाह चेतावनी
Shivpuri, Madhya Pradesh:ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से तंग महिला पेट्रोल की बोतल लेकर पहुंची कंट्रोल रूम, आत्मदाह की चेतावनी शिवपुरी शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र के सईसपुरा क्षेत्र की एक महिला चंदा बेगम मंगलवार को अपने पति कलीम खान के साथ पेट्रोल की बोतल लेकर पुलिस कंट्रोल रूम पहुँच गई और आत्मदाह की चेतावनी दी। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने मशक्कत के बाद महिला के हाथ से बोतल छीनकर उसे शांत कराया। पीड़िता का आरोप है कि उसकी सास, ननद और देवर शादी के बाद से ही कम दहेज लाने के लिए प्रताड़ित कर रहे हैं। महिला का दावा है कि आरोपियों ने उसके गहने व नकदी हड़प ली है और अब उन्हें घर से बेदखल करने की साजिश रच रहे हैं। यहाँ तक कि घर के कॉमन शौचालय पर भी ताला जड़ दिया गया है। पति कलीम खान ने बताया कि जिस मकान में वे रह रहे हैं, उसे उन्होंने अपनी मेहनत की कमाई से बनवाया था, जिसे अब सास द्वारा हड़पने का प्रयास किया जा रहा है। दंपति ने आरोप लगाया कि फिजिकल थाना और महिला थाना में शिकायत करने के बावजूद उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। 13 अप्रैल को मारपीट के बाद से उन्हें लगातार झूठे केस में फँसाने की धमकी दी जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दंपति को निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है。0
0
Report
नीमच में तेज बारिश ने नगरपालिका के दावों की पोल खोली, शहर तालाब बना
Neemuch, Madhya Pradesh:नगर पालिका के दावा की खुली पोल, नालों में सफाई नही होने के कारण बने हालात नीमच। महज आधे घंटे की शुरुआती बारिश ने नीमच नगर पालिका की तैयारियों की हकीकत सामने ला दी। शहर के फव्वारा चौक से लेकर नया बाजार तक मुख्य सड़कें पूरी तरह जलमग्न हो गईं और नालों का पानी सड़कों पर फैलकर तालाब का रूप लेता नजर आया। हालात ऐसे बने कि बच्चे पानी से लबालब सड़कों पर अटखेलियां करते दिखाई दिए, जबकि महिलाओं, बुजुर्गों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। तेज जलभराव के कारण कई दुकानों में बारिश का पानी घुस गया, जिससे व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ा और बाजार का कामकाज काफी देर तक प्रभावित रहा। दुकानदारों ने नगर पालिका और प्रशासन की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए नाराजगी जाहिर की। हर साल बारिश से पहले नालों की सफाई और जलनिकासी के दावे किए जाते हैं, लेकिन पहली ही तेज बारिश में शहर की सड़कों का तालाब में तब्दील हो जाना इन दावों की पोल खोलने के लिए काफी रहा। अब सवाल यह है कि यदि शुरुआती बारिश में ही यह स्थिति है, तो आगामी मानसून में शहरवासियों को किन हालात का सामना करना पड़ेगा。0
0
Report
Advertisement
