227405
अमेठी - संभल में हुई बड़ी घटना के बाद अमेठी पुलिस हाई अलर्ट पर ,ड्रोन कैमरे से कर रही है निगरानी
Amethi, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के संभल जिले में हुई बड़ी घटना के बाद अमेठी पुलिस हाई अलर्ट मोड में है। अमेठी कस्बे के गांधी चौक स्थित जामा मस्जिद और चौक चौराहों पर ड्रोन से निगरानी रखी जा रही है। किसी भी बड़ी वारदात होने से पहले सतर्क है अमेठी पुलिस ,वहीं जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए धारा 144 लागू कर दिया गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जालौन में ट्रेन की चपेट में आकर अधेड़ की दर्दनाक मौत, रेलवे हड़कंप
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ हुई दर्दनाक मौत, एट जंक्शन रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक हादसा, कोंच के उर्स में शामिल होने जा रहे अधेड़ की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर हुई मौत, प्लेटफार्म नंबर 2 पर बोतल में पानी भरने के लिए दूसरे प्लेटफार्म की ओर जा रहा था शख्स, झांसी से लखनऊ जा रही 12107 सीतापुर एक्सप्रेस की चपेट में आया अधेड़, मृतक की पहचान 48 वर्षीय मोहम्मद मकसूद पुत्र स्व. अहमद खान के रूप में हुई, मृतक मध्य प्रदेश के दतिया जिले के उनाव बालाजी थाना क्षेत्र का बताया गया निवासी, पत्नी के साथ कोंच में आयोजित उर्स में शामिल होने जा रहा था अधेड़, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों में मचा कोहराम, सूचना पर मौके पर पहुंची जीआरपी थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जालौन के एट कोतवाली क्षेत्र के एट रेलवे स्टेशन की घटना।0
0
Report
हरीश रावत: छात्रसंघ चुनाव में कांग्रेस को उत्साहजनक खबरें सामने आ रही हैं
Noida, Uttar Pradesh:हरीश रावत छात्रसंघों के चुनाव में कांग्रेस के लिए बड़ी उत्साहजनक खबरें सामने आ रही हैं। विजयी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। छात्र शक्ति की यह सफलता लोकतांत्रिक मूल्यों और नई ऊर्जा का संदेश है।0
0
Report
रीवा कॉलेज चौराहे पर मजदूर की मौत: आक्रोश बढ़ा, प्रशासन से बातचीत जारी
Rewa, Madhya Pradesh:रीवा शहर के मुख्य चौराहे कॉलेज चौराहे पर श्रमिक की मौत के मामले को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। मृतक के परिजन और अन्य लोग अभी भी आक्रोशित हैं और BSNL ऑफिस के ठीक सामने धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं SDM, तहसीलदार समेत तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर परिजनों से लगातार बातचीत कर रहे हैं और धरना समाप्त कराने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन फिलहाल सहमति नहीं बन पाई है। पूरे मामले को लेकर SDM जितेंद्र तिवारी ने बताया कि प्रशासन लगातार परिजनों से बातचीत कर रहा है। परिजनों की प्रमुख मांगों में परिवार के एक सदस्य को अनुकंपा नियुक्ति, 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और परिवार के भरण-पोषण के लिए अतिरिक्त आर्थिक मदद शामिल है। प्रशासन और परिजनों के बीच बातचीत का दौर लगातार जारी है…0
0
Report
Advertisement
बैतूल के छिंदी गांव में टिड्डी हमला, किसानों की मेहनत पानी फिर गई
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल के मुलताई ब्लॉक के छिंदी गांव में टिड्डी दल ने दर्जनों किसानों की महीनों की मेहनत पर पानी फेर दिया। हजारों टिड्डियों ने अचानक मक्का के खेतों पर हमला कर दिया और कुछ ही मिनटों में फसल की पत्तियां चट कर दीं। टिड्डियों को भगाने के लिए किसानों ने थाली बजाई,शोर मचाया और धुआं किया,लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। खेतों में अब सिर्फ मक्का के डंठल नजर आ रहे हैं। दर्जनों किसानों की फसल प्रभावित होने की बात सामने आई है। किसानों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद राजस्व विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची। अब किसान फसल का सर्वे कराकर उचित राहत की मांग कर रहे हैं。0
0
Report
युवा उड़ान 2026 से छत्तीसगढ़ में युवाओं की भूमिका तेज होगी
सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत विकसित भारत एवं विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में युवाओं की सक्रिय भूमिका एवं सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “युवा उड़ान 2026” कार्यक्रम का आयोजन वनधन केंद्र, मोहला में किया गया। कार्यक्रम में युवाओं की भागीदारी, उनकी क्षमता, नवाचार तथा राष्ट्र एवं प्रदेश के विकास में उनकी भूमिका को लेकर परिचर्चा आयोजित की गई। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष श्री विश्व विजय सिंह तोमर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान युवाओं को सुझाव पत्र वितरित किए गए। युवाओं से शिक्षा, रोजगार, खेल, कौशल विकास, नवाचार सहित स्थानीय स्तर की आवश्यकताओं और समस्याओं से जुड़े अपने सुझाव पत्र के माध्यम से देने का आग्रह किया गया। प्राप्त सुझावों को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का उद्देश्य रखा गया, ताकि युवाओं की अपेक्षाओं एवं विचारों को विकास की योजनाओं में शामिल किया जा सके।0
0
Report
ग्वालियर में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म: आरोपी की तलाश जारी
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाए बाद में युवती ने जब शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने युवती को दुसरी कास्ट का बताकर शादी करने से इंकार कर दिया ऐसे में पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म और SC/ST एक्ट में मामला दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है। दरअसल ग्वालियर के थाटीपुर थाना क्षेत्र के अशोक कॉलोनी में राघवगढ जिला कटनी की 27 वर्षीय युवती निवासरत है। ग्वालियर में 4 साल पहले उसकी दोस्ती श्रीकांत शर्मा से हुई थी बाद में आरोपी द्वारा युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शरीरिक संबंध बनाएं। लेकिन जब युवती ने शादी करने के लिए दबाव बनाया तो आरोपी शादी करने से मुकर गया। आरोपी ने पीड़िता को दूसरी कास्ट का बताकर उससे सम्पर्क भी तोड़ लिए। जिस पर पीड़िता थाटीपुर थाने पहुंची जहां पीड़ित युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और एससी एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
ग्वालियर सड़क हादसे में ITM यूनिवर्सिटी के BBA छात्र अमित राजपूत की मौत
Morena, Madhya Pradesh:संदिग्ध परिस्थितियों में हुए सड़क हादसे में BBA छात्र की हुई मौत。 मृतक छात्र अमित राजपूत ग्राम महाराजपुर जिला मुरैना का था रहने वाला。 अमित राजपूत ग्वालियर शहर के ITM यूनिवर्सिटी से कर रहा था BBA की पढ़ाई。 मृतक अमित के दोस्तों ने दी घटना की अमित के परिजनों को सूचना。 मृतक अमित के परिजनों को उसके दोस्तों ने बताया यूनिव URI कैंपस से बाहर निकलते ही एक कंटेनर ने मारी थी जोरदार टक्कर。 हादसे में गंभीर रूप से घायल अमित को उसके दोस्तों ने ITM परिसर में ही बने अस्पताल में कराया था भर्ती。 मृतक अमित के परिजनों का कहना जब भी अस्पताल पहुंचे अमित की हो चुकी थी मौत。 थाना झांसी रोड क्षेत्र का मामला पुलिस मृतक अमित का करा रही है पोस्टमार्टम。 पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे CCTV फुटेज भी खंगालने में जुटी, जिससे घटना की असल वजह पता चल सके।0
0
Report
सिटी कोतवाली में सांप घुसा, राजेश महादेव ने एक घंटे में पकड़ा
Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ رہی है जहां सिटी कोतवाली में उस वक्त अफरा आफरी मच गई जब सिटी कोतवाली थाने के अंदर सांप घुस गया जिसकी सूचना फौरन स्नेक रेस्क्यू करने वाले राजेश महादेव को दी गई राजेश महादेव तत्काल सिटी कोतवाली थाने पहुंचे और करीब 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जहरीले सांप को पकड़ा गया इसके बाद रेस्क्यू करने वाले राजेश महादेव ने सांप को शिवनाथ नदी के किनारे जंगल में छोड़ दिया गनीमत यह रही की जहरीले सांप ने किसी भी पुलिसकर्मी या थाने में उपस्थित व्यक्ति को डसा नहीं वरना किसी की जान भी जा सकती थी बहरहाल राजेश महादेव की तत्परता से सिटी कोतवाली थाने में लोगों की जान बच गई.0
0
Report
रतलाम में सपना ठाकुर के धोखाधड़ी मामले सामने, गिरफ्तारी के साथ शुरू हुई कई शिकायतें
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में पुलिस गिरफ्त में आई लेडी नटवर लाल का मामाला काफ़ी चर्चा मे आ गया है आरोपी महिला सपना ठाकुर को लेकर अब धोखाधड़ी के मामलों की परतें खुलती जा रही हैं। आरोप है कि सपना ठाकुर अलग-अलग लोगों के सामने अलग-अलग पहचान बताकर उन्हें झांसे में लेती थी। कभी खुद को नारकोटिक्स अधिकारी, कभी नवोदय विद्यालय की प्राचार्य तो कभी नौकरी लगवाने वाली बताकर, वह लोगों को बड़े प्रलोभन देती और फिर नकदी, ज्वेलरी और यहां तक कि मकान तक अपने नाम करवा लेती। मानकचौक थाना पुलिस ने प्रॉपर्टी ब्रोकर रुपेश चरपोटा की शिकायत पर सपना ठाकुर को गिरफ्तार किया । आरोप है कि सपना ने खुद को मंदसौर की नारकोटिक्स अधिकारी बताकर रुपेश को पूर्व में हुई धोखाधड़ी की रकम वापस दिलाने का भरोसा दिया और इसी बहाने लाखों की नकदी, ज्वेलरी और उसका मकान तक अपने नाम करवा लिया। मामले में पुलिस ने फर्जी अधिकारी बनकर धोखाधड़ी करने के आरोप में गिरफ्तारी की है। गिरफ्तारी के बाद अब अन्य शिकायतें भी सामने आ रही हैं। जावरा औद्योगिक थाना क्षेत्र में रोहित से मेडिकल कॉलेज में नौकरी लगवाने के नाम पर ढाई लाख रुपये लेने का आरोप है। आरोपी महिला पर दूसरा प्रकरण जावरा मे दर्ज़ हुआ है व सही धार के कोद गांव से दयाराम परमार का परिवार भी रतलाम पहुंचा। आरोप है कि दिव्यांग दयाराम और उनके दिव्यांग बेटे को सरकार से बड़ी आर्थिक सहायता दिलाने का झांसा देकर सपना ने मजदूर परिवार से साढ़े चार लाख रुपये ऐंठ लिए। पुलिस अब सपना ठाकुर से जुड़े अन्य मामलों की भी जांच कर रही है। माना जा रहा है कि जांच में और शिकायतें सामने आ सकती हैं।0
0
Report
Advertisement
गंडक नदी के कारण अररज क्षेत्र के कई गांव बाढ़ की चपेट में
Noida, Uttar Pradesh:Motihari, Bihar: Floodwaters from the Gandak River have inundated several villages in the Areraj subdivision of East Champaran after a ring embankment at Misroulia Dah breached. The rising water level, following the release of water from the Valmiki Nagar Barrage, has affected multiple panchayats, leaving many villages waterlogged and residents stranded0
0
Report
OM ग्रुप ने रामचंद्र महाविद्यालय चुनाव में अध्यक्ष समेत चार पद जीते
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:स्लग-रामचंद्र महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव परिणाम घोषित,अध्यक्ष पद पर ॐ ग्रुप का कब्जा उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय रामचंद्र महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं। इस बार चुनाव में ॐ ग्रुप ने अपना दबदबा दिखाया है। अध्यक्ष पद सहित तीन प्रमुख पदों पर ॐ ग्रुप के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। छात्रसंघ पर पद अध्यक्ष पर ॐ ग्रुप के अमित शाह ने शानदार जीत हासिल की है। कड़े मुकाबले में अमित शाह ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को हारकर जीत हासिल की महासचिव पद पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की प्रत्याशी सरगम रावत ने जीत दर्ज की है। वहीं सह-सचिव पद पर ॐ ग्रुप की श्रुति पंवार विजयी रही हैं। उपाध्यक्ष पद के चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी सुदीप नौटियाल ने जीत हासिल की है। कोषाध्यक्ष पद पर वर्षा पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुकी थीं।जबकि विश्वविद्यालय प्रतिनिधि (UR) पद पर ॐ ग्रुप के आयुष पंवार ने रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज की सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को महाविद्यालय के प्राचार्य ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।चुनाव परिणाम घोषित होते ही महाविद्यालय परिसर में जश्न का माहौल रहा। विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जीत का जश्न मनाया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। कॉलेज प्रशासन ने शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न होने पर सभी को बधाई दी है।0
0
Report
राम शरण नौटियाल ने बीजेपी छोड़ी; चकराता सीट पर नया राजनीतिक मोड़
Dehradun, Uttarakhand:ब्रेकिंग देहरादून इस वक़्त की बड़ी खबर राम शरण नौटियाल ने छोड़ी बीजेपी मशहूर गायक जुबिन नौटियाल के पिता हैँ राम शरण नौटियाल बीजेपी संगठन के भीतर नहीं बैठ पा रहे थे फिट 2022 के विधानसभा चुनावों में भाजपा प्रत्याशी के तौर पर चकराता सीट से आजमाई थी किस्मत0
0
Report
Advertisement
NIA ने मणिपुर CM काफिले पर हमले के मामले में 2 और आरोपी गिरफ्तार
New Delhi, Delhi:मणिपुर CM के काफिले पर घात लगाकर हमले के मामले में NIA ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया... NIA ने मणिपुर के मुख्यमंत्री के काफिले पर हुए सशस्त्र हमले के मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जांगमिनलुन सिंगसन उर्फ फ्रैंकी (44) और थांगजोएल हाओकिप उर्फ थांगबोई (21) के तौर पर हुई है। जांगमिनलुन सिंगसन चुराचांदपुर के बेथेल का रहने वाला है, जबकि थांगजोएल हाओकिप चुराचांदपुर के गमफाजांग तुइबोंग का निवासी है। दोनों को मणिपुर के थौबल स्थित NIA मामलों की विशेष अदालत में पेश किया गया। इस मामले में दोनों क्रमशः तीसरे और चौथे गिरफ्तार आरोपी हैं。 10 जून 2024 को हुआ था हमला... 10 जून 2024 को अज्ञात हथियारबंद लोगों ने मणिपुर के मुख्यमंत्री के काफिले को NH-37 पर कांगपोकपी जिले के K. सिनाम गांव के पास घात लगाकर निशाना बनाया था। हमले में काफिले में तैनात दो सुरक्षाकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए थे, जबकि सरकारी वाहनों को भी नुकसान पहुंचा था। मामले में शुरुआत में न्यू कीथेलमैनबी पुलिस स्टेशन में FIR नंबर 133(6)2024 दर्ज की गई थी। बाद में NIA ने 11 जुलाई 2024 को केस को अपने हाथ में लेते हुए इसे RC-11/2024/NIA/IMP के रूप में दोबारा दर्ज किया। हमले की साजिश में भूमिका का आरोप... NIA की जांच के मुताबिक, दोनों आरोपियों की भूमिका अन्य आरोपियों के साथ मिलकर हमले की योजना बनाने और उसे अंजाम देने में मदद करने में सामने आई है। जांच एजेंसी ने दोनों के संबंध इस साजिश में शामिल अन्य लोगों से भी बताए हैं। NIA के अनुसार, दोनों आरोपी पहले से ही एक अन्य मामले RC-24/2023/NIA/DLI में गिरफ्तार किए जा चुके थे। अब उन्हें मुख्यमंत्री के काफिले पर हमले के इस मामले में भी गिरफ्तार किया गया है。 दोनों आरोपियों को अदालत ने 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। NIA अब आरोपियों की सटीक भूमिका, साजिश में शामिल अन्य लोगों के साथ उनके संबंध और हमले के पीछे मौजूद पूरी साजिश का पता लगाने के लिए आगे की जांच कर रही है।0
0
Report
प्रतापगड परिसर में शिवप्रताप-अफजल खान मूर्तियों के निर्माण पर जोर
Satara, Maharashtra:सातारा: प्रतापगडाच्या पायथ्याशी पाडण्यात आलेल्या अनधिकृत दर्ग्याच्या जागेवर भविष्यात पुन्हा बांधकाम होऊ नये, यासाठी तेथे तातडीने 'अफजल खान वध' व 'शिवप्रताप' दर्शवणारे भव्य शिल्प उभारण्यात यावे, अशी आक्रमक मागणी माजी आमदार नितीन शिंदे यांनी केली आहे. सातारा जिल्हाधिकारी कार्यालयावर मोर्चा काढून करण्यात आलेल्या निदर्शनादरम्यान त्यांनी प्रशासनाच्या चालढकलीचा तीव्र निषेध केला. पर्यटन विभागाने निविदा काढून पुण्यातील मूर्तिकाराकडून हे शिल्प अडीच वर्षांपूर्वीच तयार करून घेतले असूनही ते अद्याप बसवण्यात आलेले नाही, असा आरोप त्यांनी केला. येत्या १६ डिसेंबरच्या शिवप्रताप दिनापूर्वी जर हे शिल्प बसवले नाही, तर लाखो शिवभक्त स्वतः तेथे जाऊन शिल्प बसवतील आणि त्यामुळे निर्माण होणाऱ्या कायदा व सुव्यवस्थेच्या परिस्थितीला शासनच जबाबदार राहील, असा थेट इशारा त्यांनी दिला आहे.0
0
Report
राजस्थान हाईकोर्ट मदरसों के नियंत्रण पर सरकार से हलफनामा मांगे; सुनवाई 27 अक्टूबर 2026
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। राजस्थान में संचालित करीब 3,000 मदरसों के प्रभावी संचालन, नियंत्रण और पर्यवेक्षण से जुड़े मामले में राजस्थान हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से विस्तृत जवाब मांगा है। जस्टिस विनीत कुमार माथुर और जस्टिस चंद्र शेखर शर्मा की खंडपीठ ने मामले में उठाए गए विभिन्न बिंदुओं को गंभीरता से लेते हुए राज्य सरकार को हलफनामा पेश करने के निर्देश दिए हैं। मामले की अगली सुनवाई 27 अक्टूबर 2026 को होगी। प्रतिपाल Singh व अन्य की ओर से दायर याचिका में प्रदेश के मदरसों में प्रभावी नियंत्रण, कानूनी प्रावधानों और शैक्षणिक पर्यवेक्षण की व्यवस्था पर सवाल उठाए गए हैं। याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता मोती सिंह ने अदालत को बताया कि राजस्थान मदरसा बोर्ड अधिनियम, 2020 में मदरसों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और प्रभावी प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त प्रावधान नहीं हैं। याचिका में योग्य शिक्षकों की नियुक्ति, शिक्षा के स्तर में सुधार और पारदर्शी प्रबंधन के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की गई है। याचिकाकर्ता की ओर से मदरसों की शैक्षणिक व्यवस्था में सुधार के लिए कई सुझाव भी अदालत के समक्ष रखे गए। इनमें आरबीएसई और सीबीएसई से संबद्ध मदरसों की सूची तैयार करने तथा माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्तर की शिक्षा को राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप संचालित करने का सुझाव शामिल है। इसके अलावा स्कूल के रूप में पंजीकृत संस्थाओं को मदरसा बोर्ड से मिलने वाले अनुदान और वित्तीय सहायता की समीक्षा करने, प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्तर के मदरसों के लिए शिक्षा विभाग की ओर से निर्धारित पाठ्यक्रम लागू करने तथा डाइट के माध्यम से समान परीक्षा आयोजित कराने की मांग की गई। याचिका में मदरसा विद्यार्थियों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने के लिए विशेष पोर्टल विकसित करने और प्रत्येक विद्यार्थी को विशिष्ट पहचान संख्या देने का सुझाव भी दिया गया है। साथ ही निर्धारित शैक्षणिक योग्यता नहीं रखने वाले संविदा या पैरा-टीचर्स के मानदेय पर रोक लगाने तथा धार्मिक शिक्षा देने वाले मौलवी, मुफ्ती आदि को सरकारी कोष से वेतन भुगतान नहीं करने की मांग रखी गई। yाचिकाकर्ता ने राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सिफारिशों के अनुरूप गैर-मुस्लिम बच्चों को धार्मिक शिक्षा देने वाले मदरसों से सामान्य विद्यालयों में आरटीई अधिनियम के तहत शिक्षा उपलब्ध कराने का मुद्दा भी उठाया। मानकों का पालन नहीं करने वाले मदरसा संस्थानों का पंजीकरण रद्द करने और आवंटित भूमि वापस लेने की मांग भी की गई है। hाईकोर्ट ने अतिरिक्त महाधिवक्ता बी.एल. भाटी को राज्य सरकार की ओर से मदरसों के प्रभावी प्रबंधन, नियंत्रण और संचालन के लिए उठाए जा रहे तथा प्रस्तावित कदमों का विवरण देते हुए विस्तृत हलफनामा पेश करने के निर्देश दिए हैं। अदालत ने याचिकाकर्ता के सुझावों पर भी विचार करने को कहा है。0
0
Report
Advertisement
