icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जबलपुर में मानसून के बाद बीमारी का प्रकोप, अस्पतालों में भीड़ बढ़ी

Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर में मौसम का मिजाज बदलने के बाद मानसूनी बीमारियों का प्रकोप बढ़ने लगा है जिसके चलते अस्पतालों में भी अच्छी खासी भीड़ नजर आ रही है। मौसम के बदले मिजाज के बाद बच्चे हो या बूढ़े सभी के स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है। सर्दी खांसी उल्टी दस्त के मरीज इन दिनों बढ़ गए हैं माना जाता है की बारिश के मौसम में पानी की खराबी से अक्सर बीमारी होती हैं। अस्पताल में आने वाले मरीजों की संख्या भी आम दिनों की जगह बढ़ गई है और सर्दी खांसी और उल्टी दस्त के मरीज बड़ी संख्या में आ रहे हैं बच्चों पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है। वही डॉक्टर की माने तो मानसूनी सीजन आते ही पानी अक्सर दूषित हो जाता है जिसके चलते बीमारियों का प्रकोप बढ़ जाता है मेडिकल ऑफिसर का कहना है कि यदि इस समय उबले पानी का इस्तेमाल करें तो मानसूनी बीमारियों के प्रकोप से बचा जा सकता है खान-पान का भी ध्यान रखें
0
0
Report

उत्तराखंड में 2026 कावड़ यात्रा: सुरक्षा बलों के साथ रिकॉर्ड भीड़ की तैयारी

Dehradun, Uttarakhand:एंकर 30 जुलाई से शुरू हो रही कावड़ यात्रा 2026 के लिए पूरे उत्तराखंड में अलर्ट है। हरिद्वार, ऋषिकेश, गौमुख और गंगोत्री से लाखों शिवभक्त गंगाजल लेकर देश के कोने-कोने में जाएंगे। इस बार सावन 30 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगा और 11 अगस्त को महाशिवरात्रि पर सबसे ज्यादा भीड़ रहने की उम्मीद है। कावड़ियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए राज्य सरकार ने सभी जिलों को विशेष निर्देश दिए हैं। देखिए पूरी रिपोर्ट। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कावड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाया जाए। हरिद्वार को जोन में बांटकर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। देहरादून, टिहरी, पौड़ी और उत्तरकाशी में भी रूट पर मेडिकल कैंप, पेयजल और विश्राम स्थल बनाए जा रहे हैं। राज्य भर में कावड़ पटरी की मरम्मत और साफ-सफाई का काम अंतिम चरण में है। जिसको लेकर अधिकारी ग्राउंड में पहुंच कर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। कावड़ यात्रा 2026 को लेकर गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप ने संबंधित कावड़ के दौरान भीड़ भाड़ की जगहों का निरीक्षण करके बताया कि 17 जुलाई को चीफ सेक्रेटरी उत्तराखंड की अध्यक्षता में इंटर स्टेट बैठक का आयोजन किया जाएगा। वही कावड़ यात्रा 2026 को लेकर पुलिस की तैयारी को लेकर आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने बताया कि केंद्र से सीआरपीएफ की बटालियन की मांग की गई है। इसके साथ चार बम डिस्पोजल स्क्वॉड भी केंद्र से मांगे गए हैं। सभी संबंधित जिलों के कप्तानों की डिमांड के फोर्स के आधार पर फोर्स भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि हमारी प्राथमिकता है की कावड़ यात्रा 2026 में भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था दुरुस्त हो। आस्था का ये महापर्व उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था और पहचान दोनों से जुड़ा है। सरकार की चुनौती है कि भीड़ को संभालते हुए यात्रा को सुगम बनाया जाए। 30 जुलाई से शुरू हो रही कावड़ यात्रा 2026 में रिकॉर्ड श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।
0
0
Report
Advertisement

कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे के उद्धघाटन पर कांग्रेस ने सुरक्षा व गुणवत्ता पर जोर

Lucknow, Uttar Pradesh:कानपुर-लखनऊ 6 लेन एक्सप्रेसवे के उद्धघाटन पर कांग्रेस प्रवक्ता अंशू अवस्थी की प्रतिक्रिया भाजपा में नेताओं और सरकार में श्रेय लेने की होड़ मची है - अंशू अवस्थी, वरिष्ठ नेता & प्रवक्ता कांग्रेस भाजपा सरकार में बने एक्सप्रेस-वे , और सड़क और पुल गुणवत्ता विहीन और मानक विप्रत जिसकी वजह से आम नागरिक दुर्घटना में जान गवां रहे - अंशू अवस्थी, वरिष्ठ नेता & प्रवक्ता कांग्रेस देश में सबसे ज्यादा मौतें रोड एक्सीडेंट में हो रहीं है, सरकार इसका कोई प्रबंध नहीं कर रही - अंशू अवस्थी अभी इसी सप्ताह नौएडा में सरकार की लापरवाही से एक युवक नाले में डूब गया - अंशू अवस्थी, प्रवक्ता कांग्रेस इससे पहले भी दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे धंस गया, लखनऊ में ग्रीन कॉरिडोर ढह गया, गंगा एक्सप्रेसवे की सड़क उखड़ गई, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की सड़क उखड़ और जगह जगह बैठ गई , आखिर सिर्फ फीता काटने से काम नहीं चलता है गुणवत्ता का भी ध्यान रखा जाना चाहिए - अंशू अवस्थी, वरिष्ठ नेता & प्रवक्ता कांग्रेस एक्सप्रेस वे बनाए जाएं हम उनका स्वागत करते हैं लेकिन सुरक्षा और मानकों और गुणवत्ता का भी ध्यान रखा जाए - अंशू अवस्थी
0
0
Report
Advertisement

चित्तौड़गढ़ के बिजयपुर में 45 किलो 390 ग्राम अवैध अफीम के साथ कमलेश कुमार जाट गिरफ्तार

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के बिजयपुर में ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत पुलिस को सफलता मिली है। बिजयपुर थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक बलेनो कार से 45 किलो 390 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा बरामद करते हुए दो साल से NDPS Act के मामले में फरार चल रहे आरोपी कमलेश कुमार जाट को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई मोतीमगरी के पास की गई, जहां आरोपी पुलिस को देखकर वाहन छोड़कर भागने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। पुलिस ने मादक पदार्थ और कार दोनों को जब्त कर NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अब तस्करी के नेटवर्क और अवैध सप्लाई की कड़ियों की जांच में जुटी है।
0
0
Report
Advertisement

मुस्करा कोतवाली पुलिस के नशेड़ी दीवान ने फरियादी को जमकर पीटा,शिकायत दर्ज कराने गया था फ़रियादी ।

RavindraRavindraFollow13m ago
Muskara, Uttar Pradesh:हमीरपुर- मुस्करा कोतवाली पुलिस के दीवान ने फरियादी को जमकर पीटा, शिकायत दर्ज कराने गया फ़रियादी को कोतवाली के शराब के नशे में चूर दिनेश दीवान बेहरहमी से लाठी डंडों से पीटा . पीड़ित के शरीर पर आई गंभीर चोटें - हाथ भी टूटा, परिजन पीड़ित को लेकर पहुंचे मुस्करा स्वास्थ केंद्र, डॉक्टर ने इलाज कर किया रेफर, थाना मुस्करा में रात में फरियादी शिकायत दर्ज करवाने से रहे है डर, पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक के द्वारा लगातार हो रही कार्यवाही के बाद भी थाना प्रभारी नहीं ले रहे सबक, मामला मुस्करा कोतवाली क्षेत्र का.
0
0
Report
Advertisement

मानसरोवर के आतिश मार्केट में जन्मदिन विवाद से हत्या, अनु गुर्जर की मौत

Jaipur, Rajasthan:मानसरोवर थाना इलाके के आतिश मार्केट की घटना घटना में अनु गुर्जर की हुई मौत घटना के बाद बदमाश हुए मौके से फरार सूचना पर पुलिस पहुंची मौके पर मृतक का शव रखवाया मोर्चरी में मानसरोवर थाना पुलिस कर रही मामले की जांच Dेर रात जन्मदिन पार्टी मनाने को लेकर उपजे विवाद को लेकर हुआ था झगड़ा भरतपुर ओपन जेल से आए दो लोग कुलदीप गुर्जर व राजेश गुर्जर से अन्य लोगों से हुआ झगड़ा कुलदीप के मामा के लड़के अनु गुर्जर की हुई चाकू से गोदकर हत्या मुख्य आरोपी अनुज गुर्जर को किया डिटेन आरोपी बताया जा रहा है भरतपुर का हिस्ट्रीशीटर भी मामले में 7 अन्य लोग किए डिटेन आतिश मार्केट स्थित एक क्लब की छत के ऊपर चल रही थी पार्टी
0
0
Report

दतिया उपचुनाव पर मुख्यमंत्री का बड़ा बयान, कांग्रेस पर संदेहात्मक तंज

Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल दतिया उप चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का बड़ा बयान कांग्रेस पर कसा तंज देश में कांग्रेस हर जगह मौजूद है लेकिन हर जगह सफाया हो गया है विकास के नाम पर कांग्रेस ने देश को पीछे धकेला देश में 80% भू भागों से कांग्रेस का सफाया हो गया कांग्रेस हिंदू मुस्लिम को बटाने का काम करती है कांग्रेस को खुद मालूम नहीं उनको आगे बढ़ाना या पीछे हमारी पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी की पहचान बना रही है मध्य प्रदेश और गुजरात का रिकॉर्ड बना रहा बीजेपी दो दशक से अधिक सरकार चल रही है दतिया के चुनाव से मध्य प्रदेश फिर तेज गति से आगे बढ़ेगा दतिया चुनाव में कांग्रेस फिर पराजय का मुंह देखेगी
0
0
Report

सुप्रीम कोर्ट: असम के नागरिकता याचिकाओं 27 मामले फिर से सुनवाई हेतु भेजे

Guwahati, Assam:असम में फॉरेनर्स ट्रिब्यूनल द्वारा नागरिकता देने से इनकार करने के खिलाफ दायर याचикाओं के एक बैच पर सुप्रीम कोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है. कोर्ट ने गुवाहाटी हाईकोर्ट और ट्रिब्यूनल के पुराने फैसलों को रद्द करते हुए सभी 27 मामलों को संबंधित विदेशी ट्रिब्यूनल को दोबारा विचार करने का निर्देश दिया है. असम में फॉरेनर्स ट्रिब्यूनल से जुड़े मामले में सुनवाई करते हुए जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच ने 27 अपीलों को मंजूरी दी और मामलों को नए सिरे से सुनवाई के लिए संबंधित फॉरेनर्स ट्रिब्यूनल (विदेशी न्यायाधिकरण) के पास वापस भेज दिया. कोर्ट ने कहा कि नागरिकता एक अहम संवैधानिक और कानूनी महत्व का मामला है, जिसके लिए सुनवाई के दौरान निष्पक्षता के सिद्धांतों का सख्ती से पालन करना जरूरी है.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top