224122
अंबेडकर नगर में मेधावी छात्रों का सम्मान, जिलाधिकारी ने दी बधाई
Akbarpur, Uttar Pradesh:अंबेडकर नगर जनपद में हाई स्कूल व इंटर क्लास के मेधावी छात्र-छात्राओं को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने किया सम्मानित मौके पर शिक्षा विभाग से जुड़े अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मौसम के बदले मिजाज से रांची की फ्लाइटें प्रभावित, इंडिगो ने सभी उड़ानें रद्द
Ranchi, Jharkhand:रांची- मौसम के बदले मिजाज का असर सबसे ज्यादा फ्लाइट्स पर पड़ रहा है। दरअसल रांची बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से उड़ने वाली और यहां लैंड करने वाली फ्लाइट्स पूरी तरीके से मौसम की वजह से प्रभावित हुई है। इंडिगो ने अपने सारे फ्लाइट्स को कैंसिल कर दिया है जबकि अन्य प्रवेश को भी काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है चाहे तो रूट डायवर्ट किए गए हैं फ्लाइट्स पीले हो रही है या फिर फ्लाइट कैंसिल कर दिए गए हैं। इंडिगो द्वारा कैंसिल किए गए फ्लाइट्स के बाद रिफंड का प्रोसेस करने के लिए लोग रिजर्वेशन काउंटर पर बड़ी संख्या में मौजूद हैं। फ्लाइट्स कैंसिल होने की वजह से लोगों को काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।0
0
Report
रायबरेली में गणेश विसर्जन जुलूस: सुरक्षा कर्मी नहीं, कानून का राज दिखा
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली में कानून के राज की वास्तविक तस्वीर सामने आई है। यहाँ गणेश विसर्जन के लिये निकले डीजे जुलूस में एक भी सुरक्षा कर्मी नज़र नहीं आया। इसके बावजूद यहाँ से किसी प्रकार की कोई अप्रिय सूचना नहीं आई। दरअसल यह वायरल तस्वीरें नसीराबाद नगर पंचायत इलाके की है। नसीराबाद जिले का मुस्लिम बहुल्य इलाका है और आज शुक्रवार का दिन भी है। ऐसे में अकेलवा मोड़ पर गणेश विसर्जन के लिये जाता डीजे जुलूस जिसमें पुलिस कर्मी नज़र नहीं आ रहे, यकीनन कानून का राज स्थापित होने की दास्तां बयान कर रहा है।0
0
Report
एनएच-27 पर 172 किलो 240 ग्राम डोडाचूरा बरामद; बेगूं पुलिस ने कार्रवाई
Begun, Rajasthan:बेगूं, चित्तौड़गढ़: चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं थाना पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एनएच-27 पर दो अलग-अलग मामलों में 172 किलो 240 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा बरामद किया है। पुलिस ने डोडाचूरा से भरी मारुति स्विफ्ट और ब्रेजा कार भी जब्त की हैं। पहली कार्रवाई में स्विफ्ट कार से 46 किलो 540 ग्राम, जबकि दूसरी कार्रवाई में ब्रेजा कार से 125 किलो 700 ग्राम डोडाचूरा बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक नाकाबंदी देखकर दोनों वाहनों के चालक कारों को छोड़कर मौके से फरार हो गए। दोनों मामलों में NDPS Act के तहत प्रकरण दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। कार्रवाई ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत की गई।0
0
Report
Advertisement
हाईवे पर बेंजीन चोरी: 24 हजार लीटर वाला टैंकर जब्त, दो गिरफ्तार
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ में डीएसटी और मंगलवाड़ थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए हाईवे पर बेंजीन चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। नारायणपुरा टोल के पास 24 हजार लीटर ज्वलनशील बेंजीन से भरा टैंकर जब्त किया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी टैंकर से बेंजीन निकालकर चोरी कर रहे थे। मौके से नली, कैन, ड्रम और पाइप सहित चोरी में इस्तेमाल उपकरण भी बरामद किए गए। टैंकर सोनीपत हरियाणा रिफाइनरी से बड़ोदरा रिफाइनरी जा रहा था। घटनास्थल सिक्सलेन हाईवे पर भारी वाहनों की आवाजाही वाले क्षेत्र में था। ज्वलनशील पदार्थ होने से बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।0
0
Report
बांसवाड़ा में एक रात में तीन मंदिरों की चोरी, DVR और नकदी ले गए चोर
Banswara, Rajasthan:बांसवाड़ा शहर के जयपुर मार्ग के डायलाब क्षेत्र में चोरों ने एक ही रात में तीन मंदिरों को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर मंदिरों से सीसीटीवी कैमरों का DVR और दान पेटी से नकदी ले गए। सुबह मंदिर पहुंचे लोगों को चोरी की जानकारी हुई तो मौके पर भीड़ जमा हो गई। बताया जा रहा है कि चोरों ने मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों को नुकसान पहुंचाने के साथ रिकॉर्डिंग का DVR भी अपने साथ ले गए, ताकि वारदात से जुड़े फुटेज हाथ न लग सकें। मंदिरों में रखी नकदी भी चोरी कर ली गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। एक साथ तीन मंदिरों में चोरी की घटना से क्षेत्र के लोगों में नाराजगी है। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है.0
0
Report
उत्तराखंड में कांग्रेस का CEC इस्तीफे की मांग पर प्रदर्शन
Noida, Uttar Pradesh:देहरादून, उत्तराखंड: कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा, "...राहुल गांधी पिछले 3 साल से इस बात को कह रहे हैं कि वोट चोरी के तहत चुनाव आयोग भाजपा की सरकारों बनवा रहा है और यह बात आज सच साबित हुई है...मैं राहुल गांधी को उनकी दृढ़ता के लिए सलाम करता हूं...निश्चित रूप से इसका फायदा राष्ट्र को होगा...हम चाहते हैं कि तटस्थ और स्वच्छ चुनाव हो। अगर स्वच्छ और तटस्थ चुनाव हुए तो अपने आप असर पड़ेगा..."0
0
Report
Advertisement
छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का कहर: कई जिलों में स्कूल बंद, बांधों से छोड़ा गया पानी; रायपुर-दुर्ग हाईव
Raipur, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ में लगातार मूसलाधार बारिश के चलते कई जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। धमतरी के गंगरेल और मुरुमसिल्ली सहित प्रमुख जलाशयों से 14 गेट खोलकर 12,200 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इधर, रायपुर–दुर्ग नेशनल हाईवे पर कुम्हारी के पास चंदनडीह में भीषण जलभराव के कारण आवागमन बाधित हुआ है। दुर्ग यातायात पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर भारी वाहनों और आम नागरिकों के लिए अंजोरा, अमलेश्वर और उतई मार्ग से वैकल्पिक रूट तय किए हैं तथा सावधानी बरतने की अपील की है।0
0
Report
पटना में कांग्रेस का चुनाव आयोग विरोध मार्च शुरु, नेताओं ने एकतरफा फैसले का आरोप
Patna, Bihar:पटना ब्रेकिंग- बिहार कांग्रेस का चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध मार्च चाणक्य होटल के बाहर बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता जुटे कुछ देर में चाणक्य होटल से राज्य निर्वाचन आयोग के लिए रवाना होगा मार्च मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस ने उठाए गंभीर सवाल कांग्रेस का आरोप—चुनाव आयोग ने लिया एकतरफा फैसला CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी और पद से हटाने की मांग आर. ब्लॉक से राज्य निर्वाचन आयोग तक निकाला जाएगा विरोध मार्च प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम समेत वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता होंगे शामिल कांग्रेस ने देशभर में 25 सितंबर को राज्य निर्वाचन आयोगों तक मार्च का आह्वान किया है0
0
Report
भूसुंडा में व्यवसायी से मारपीट, 15 लाख लूट: गया आगमन से पहले बड़ा अपराध
Gaya, Bihar:मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के गया आगमन से पहले बड़ी वारदात: भूसुंडा में व्यवसायी से मारपीट, 15 लाख लूटा बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के गया आगमन से पहले शहर में एक बड़ी आपराधिक घटना सामने आई है। गया-फतेहपुर रोड स्थित भूसुंडा के समीप जय श्री विष्णु एंड कंपनी में घुसकर छड़-सीमेंट व्यवसायी के साथ मारपीट, दुकान में तोड़फोड़ और करीब 15 लाख रुपये लूट लिया है। इस घटना के बाद इलाके के व्यवसायियों में दहशत का माहौल है। पीड़ित व्यवसायी प्रमोद कुमार गुप्ता ने मुफस्सिल थाने में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। व्यवसायी प्रमोद कुमार गुप्ता द्वारा पुलिस को दिए गए आवेदन में बताया की अपनी दुकान जय श्री विष्णु एंड कंपनी में मौजूद थे। इसी दौरान रामनंदन शर्मा, उनके पुत्र कन्हैया शर्मा समेत कई लोग दुकान पर पहुंचे। पीड़ित का आरोप है कि दुकान पर पहुंचते ही आरोपितों ने रंगदारी की मांग की। जब उन्होंने रंगदारी देने से इनकार किया तो विवाद बढ़ गया और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी गई। व्यवसायी प्रमोद कुमार गुप्ता का आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपितों ने दुकान में जमकर तोड़फोड़ की। दुकान में रखी नोट गिनने वाली मशीन को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इसके अलावा प्रिंटर और दुकान के मुख्य गेट में लगा शीशा भी तोड़ दिया गया। अचानक हुई घटना से दुकान में अफरातफरी मच गई और आसपास के लोग भी मौके पर जुटने लगे। पीड़ित का कहना है कि घटना के समय दुकान के काउंटर के पास एक थैले में करीब 15 लाख रुपये नकद रखे हुए थे। आरोप है कि मारपीट और तोड़फोड़ के बीच उक्त रकम को भी आरोपित अपने साथ ले गए। व्यवसायी ने पुलिस से कथित रूप से लूटी गई राशि की बरामदगी और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। व्यवसायी ने अपने आवेदन में यह भी उल्लेख किया है कि घटना के बाद शाम करीब 5:40 बजे कुछ लोग दोबारा दुकान पर पहुंचे। आरोप है कि इस दौरान गाली-गलौज की गई और धमकी भी दी गई। घटना के बाद व्यवसायी और उनके परिवार में भय का माहौल है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा उपलब्ध कराने की भी मांग की है। व्यवसायी प्रमोद कुमार गुप्ता ने कहा कि वह वर्षों से व्यवसाय कर रहे हैं, लेकिन इस तरह की घटना पहली बार हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि खुलेआम दुकान में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ और लूट की घटना ने व्यवसायियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़ित व्यवसायी ने पुलिस से दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि सीसीटीवी फुटेज से घटना के दौरान दुकान में पहुंचे लोगों और पूरे घटनाक्रम की जानकारी मिल सकती है। साथ ही दुकान में मौजूद कर्मचारियों और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर भी मामले की सच्चाई सामने लाई जा सकती है। व्यवसायी ने पुलिस से यह भी मांग की है कि दुकान में क्षतिग्रस्त किए गए सामान का आकलन कराया जाए। नोट गिनने वाली मशीन, प्रिंटर और गेट के शीशे को हुए नुकसान का भी मूल्यांकन कर आरोपितों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाए। भूसुंडा और आसपास के व्यवसायिक क्षेत्र में इस घटना के बाद चर्चा का माहौल है। स्थानीय व्यवसायियों का कहना है कि अगर दिनदहाड़े दुकान में घुसकर इस तरह की घटनाएं होती हैं तो व्यापारियों के बीच असुरक्षा की भावना बढ़ेगी। कई लोगों ने प्रशासन से बाजार क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और गश्ती बढ़ाने की मांग की है। यह घटना ऐसे समय में सामने आई है, जब मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के गया आगमन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था को लेकर विशेष तैयारियां की जा रही हैं। हालांकि, मुख्यमंत्री के कार्यक्रम और इस घटना का कोई प्रत्यक्ष संबंध नहीं है, लेकिन समय को लेकर यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। मुफस्सिल थाना पुलिस ने व्यवसायी द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा लगाए गए आरोपों, सीसीटीवी फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, मारपीट, रंगदारी मांगने, दुकान में तोड़फोड़ करने और 15 लाख रुपये लूटने के आरोप पीड़ित व्यवसायी द्वारा पुलिस को दिए गए आवेदन पर आधारित हैं。0
0
Report
Advertisement
बंगाल की खाड़ी के दबाव से रांची सहित कई जिलों में बारिश जारी
Ranchi, Jharkhand:बंगाल की खाड़ी में बने दबाव के क्षेत्र का असर राजधानी रांची सहित जिले के विभिन्न जिलों में साथ-साथ दिख रहा है। कल से विभिन्न जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की जा रही है और फ़िलहाल दो दिनों तक बारिश से राहत मिलती नहीं दिख रही। मौसम विभाग ने आज के लिए अलर्ट जारी किया है, परसों के बाद मौसम साफ होने का अनुमान है।0
0
Report
कांग्रेस ने चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन किया, सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
Noida, Uttar Pradesh:Lucknow (Uttar Pradesh): Congress Workers Protest Against Election Commission Over Sir Report, Demand CEC Gyanesh Kumar's Resignation कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने (SIR) रिपोर्ट को लेकर चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की。0
0
Report
अनंत चतुर्दशी पर बाबा बैद्यनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की आस्था चरम पर
Deoghar, Jharkhand:अनंत सूत्र बांधकर श्रद्धालुओं ने मांगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देवघर。 भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर शुक्रवार को अनंत चतुर्दशी का पर्व बाबा बैद्यनाथ मंदिर में श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया। पर्व को लेकर सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। पूजा के बाद श्रद्धालुओं ने मंदिर प्रांगण में अनंत कथा का श्रवण किया और विधि - विधान से अनंत सूत्र धारण किया। धार्मिक मान्यता के अनुसार अनंत चतुर्दशी के दिन भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप और शेषनाग की पूजा की जाती है। अनंत सूत्र में 14 गांठें लगाई जाती हैं, जिन्हें 14 लोकों और भगवान विष्णु के विभिन्न स्वरूपों का प्रतीक माना जाता है। श्रद्धालु इसे भगवान विष्णु के प्रति आस्था और रक्षा-संकल्प के प्रतीक के रूप में धारण करते हैं। बाबा मंदिर में अनंत चतुर्दशी को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा गया। भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रबंधन और पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम किए गए थे। मंदिर परिसर और श्रद्धालुओं की आवाजाही वाले स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती कर भीड़ को नियंत्रित किया गया。0
0
Report
Advertisement
गोरखपुर में मजदूर पर बाइक-कार हमला: बम्पर फंसकर 500 मीटर घसीटा, मौत
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में सड़क हादसे की एक दर्दनाक तस्वीर सामने आई है... यहां पैदल घर जा रहे मजदूर को पहले तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी... सड़क पर गिरे मजदूर को पीछे से आ रही कार ने रौंद दिया... इतना ही नहीं, मजदूर कार के बंपर में फंस गया और कार चालक उसे करीब 500 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया... हादसे में मजदूर की मौत हो गई... घटना के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गए... पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों की तलाश में जुटी है... मामला गोरखपुर के गुलरिहा थाना क्षेत्र का है... भटहट-बांसस्थान फोरलेन पर जंगल डुमरी नंबर दो के मंदिर बाजार के पास गुरुवार देर रात झिमझिमा बारिश के बीच सड़क पर यह दर्दनाक हादसा हुआ... मृतक की पहचान 42 वर्षीय रामकिशुन चौहान, निवासी सूचितपुर, जंगल डुमरी नंबर दो के रूप में हुई है... बताया जा रहा है कि रामकिशुन मजदूरी करने के बाद पैदल अपने घर जा रहे थे... तभी तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी... टक्कर लगने के बाद रामकिशुन सड़क पर गिर गए... इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक अज्ञात कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया... आरोप है कि रामकिशुन कार के बंपर में फंस गए... इसके बावजूद कार चालक ने वाहन नहीं रोका और उन्हें करीब 500 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया... हादसे में रामकिशुन की मौत हो गई... जबकि दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया... रामकिशुन मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे... उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया... परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है... सूचना मिलते ही गुलरिहा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया... पुलिस अब फरार बाइक और कार चालक की तलाश में जुटी है... घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि हादसे में शामिल वाहनों और उनके चालकों की पहचान की जा सके... फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है... सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर फरार वाहन चालक तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है...0
0
Report
झांसी में दीनदयाल जयंती पर सेवा यात्रा का स्वागत, मंत्री जयवीर सिंह बोले
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी में पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर सेवा यात्रा का स्वागत हुआ। पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए मंत्री ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर झांसी में सेवा यात्रा का स्वागत हुआ है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय की भावना पीएम मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में धरातल पर उतरती और सफल होती दिखाई दे रही है।0
0
Report
BJP की MLC चुनाव रणनीति: पन्ना प्रमुख फॉर्मूला से बूथ मैनेजमेंट तेज
Noida, Uttar Pradesh:शिक्षक और स्नातक MLC चुनाव में BJP का पन्ना प्रमुख फॉर्मूला एंकर---यूपी में पन्ना प्रमुख भारतीय जनता पार्टी की एक खास चुनावी और संगठनात्मक रणनीति है, जिसके तहत बूथ प्रबंधन का माइक्रो स्तर पर काम किया जाता है।ऐसे में इस बार शिक्षक और स्नातक स्तर के चुनाव में इसका प्रयोग होने जा रहा है। वीओ---उत्तर प्रदेश में भाजपा ने 11 विधान परिषद सीटों पर तैयारी तेज़ कर दी है। इसके तहत 5 प्रत्याशी घोषित जो चुके है और 6 प्रत्याशी पर जल्द फैसला लिया जाएगा लेकिन इस बार एमएलसी चुनाव भाजपा लोकसभा-विधानसभा की तरह लड़ेगी।इसकी वजह है पन्ना प्रमुख फॉर्मूला जो अभी तक लोकसभा और विधानसभा के चुनावों में प्रयोग होता था लेकिन अब एमएलसी स्नातक शिक्षक चुनाव में होगा बाईट अवनीश त्यागी प्रवक्ता भाजपा हर पन्ने पर वोटर से संपर्क, मतदान केंद्र तक लाने की जिम्मेदारी पन्ना प्रमुखों को बूथ स्तर तक संगठन सक्रिय करने की योजना 11 हजार से ज्यादा स्नातक वोटर करेंगे मतदान निर्वाचन (वोटर) सूची के प्रत्येक पन्ने पर लगभग 30 नाम होते हैं, यानी आगे और पीछे मिलाकर करीब 60 मतदाता होते हैं।अब इन मतदाता तक पन्ना प्रमुख के जरिये पहुँच बनाई जाएगी चुनाव के दिन इन सभी मतदाताओं को सुरक्षित मतदान केंद्र तक पहुँचाने और शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी भी पन्ना प्रमुख की होती है। इन 60 मतदाताओं (परिवारों) की पूरी जिम्मेदारी पार्टी द्वारा एक स्थानीय कार्यकर्ता को सौंपी जाती है, जिसे 'पन्ना प्रमुख' कहा जाता है。 पन्ना प्रमुख उन 60 मतदाताओं के घरों पर जाते हैं, उनसे लगातार संपर्क और संवाद रखते हैं तथा उन्हें पार्टी के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित करते हैं。 ग्राफ़िक्स आउट--- वीओ--उत्तर प्रदेश में विधान परिषद के शिक्षक और स्नातक चुनावों तथा आगामी विधानसभा तैयारियों के मद्देनजर भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने भी पार्टी की बैठकों में इस पन्ना प्रमुख फॉर्मूले को और अधिक प्रभावी ढंग से लागू करने पर जोर दिया है।प्रत्येक मतदाता से संपर्क, संवाद एवं समन्वय के साथ निश्चित मतदान करने के लिए पन्ना प्रमुखों के साथ पार्टी के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मिलकर कार्य करने का लक्ष्य रखा गया है0
0
Report
Advertisement
