Gonda: आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती की प्रक्रिया की सुरक्षा व्यवस्था की गई जांच
Tanda, Uttar Pradesh:ग्राम सैदपुर रज्जीपुर में प्रधान और सचिव की लापरवाही के कारण गांव के मुख्य मार्ग पर नाली, कचरा और जलभराव की समस्या ने आम जनमानस का आना-जाना मुश्किल कर दिया है। यह समस्या पिछले एक साल से बनी हुई है। ग्रामीणों ने विकासखंड टांडा के अधिकारियों को कई बार इसकी शिकायत की, लेकिन प्रधान और सचिव केवल आश्वासन देकर लीपापोती कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि घर से निकलना कठिन हो गया है और हमेशा गंदगी बनी रहती है। उन्हें डर है कि जलभराव के कारण गंभीर बीमारियां जैसे डेंगू और मलेरिया उत्पन्न हो सकती हैं।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
