224149
Ambedkar nagar - युवक का शव मिलने से सनसनी,जांच में जुटी पुलिस
Jalalpur, Uttar Pradesh:अंबेडकर नगर जनपद के मालीपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर भितरी गांव के पास गुरुवार सुबह एक शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी. जिसके बाद पुलिस ने शव को अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान खंडवा गांव स्थित ननिहाल में रह रहे ससपना निवासी अमरजीत मौर्य के रूप में हुई है. शव के गले में फंदे के निशान और चेहरे पर चोट के निशान होने से हत्या की जन चर्चा जोरो पर है। पुलिस मामले के हर पहलू पर विशेष ध्यान देते हुए जांच पड़ताल में जुट गई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
J&K विधायक निधि से जानलेवा बीमारियों के इलाज के लिए 20 लाख तक की वित्तीय सहायता
Srinagar, Uttarakhand:सरकार का बड़ा फैसला जम्मू-कश्मीर सरकार ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक बड़ा और बेहद मानवीय फैसला लेते हुए सर्कार केंद्र शासित प्रदेश के विधायकों को बड़ी वित्तीय शक्ति सौंपी है। अब सभी विधायक अपने निर्वाचन क्षेत्र विकास कोष (सीडीएफ) से गंभीर और जानलेवा बीमारियों से पीड़ित मरीजों के इलाज के लिए हर साल 20 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता सीधे मंजूर कर सकेंगे। सरकार के इस कदम से महंगे इलाज के कारण लाचार होने वाले गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को बहुत बड़ी राहत मिलेगी। पूर्व के नियमों के तहत विधायक निधि का उपयोग केवल बुनियादी ढांचे और निर्माण कार्यों जैसे सड़क, बिजली या पानी के प्रोजेक्ट्स पर ही किया जा सकता था। चिकित्सा सहायता के लिए इसमें बेहद सीमित प्रावधान था जिससे विधायक चाहकर भी बड़ी मदद नहीं पाते थे। किन किन बीमारियों के बारे में विधायक मरीजों को वित्तीय सहोता दे सकता हैं :- कैंसर के सभी प्रकार के महंगे इलाज दिल की गंभीर बीमारियां और सर्जरी किडनी फेल्योर (डायलिसिस और ट्रांसप्लांट प्रक्रियाएं) ल liver की गंभीर बीमारियां मैजर न्यूरोसर्जरी जैसी जटिल स्वास्थ्य समस्याएं शामिल हैं और रोगियों को सर्कार ये सहोता अपने विधायकों की मदद से उपलब्ध कराएगी l वही इस संशोधित दिशा-निर्देश के बाद अब जरूरतमंद मरीज सीधे अपने क्षेत्रीय विधायक से संपर्क कर वित्तीय सहायता की गुहार लगा सकेंगे। प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और त्वरित बनाने के लिए विधायक द्वारा अनुशंसित यह राशि सीधे संबंधित अस्पताल या मेडिकल संस्थान के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी ताकि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी रहे और बिना किसी देरी के मरीज का इलाज शुरू हो सके। इस फैसले से आपातकालीन स्वास्थ्य संकट के समय कागजी और प्रशासनिक देरी से मुक्ति मिलेगी और समय पर इलाज मिलने से कई कीमती जानें बचाई जा सकेंगी।0
0
Report
वायनाड में भूस्खलन: कल्लादी टनल रोड के पास दो मौतें, कई घायल
Noida, Uttar Pradesh:Two deaths have been confirmed in a landslide that occurred near the Kalladi tunnel road in Wayanad. The bodies were recovered from a container office. Five injured individuals have been moved to the hospital. Since the construction of the tunnel road was ongoing, workers were the ones caught in the accident. Information indicates that two people have died, although one death has not yet been officially confirmed. The Meenakshi Bridge has been completely buried under the soil. The concrete wall constructed for the tunnel path was entirely destroyed. Jithin stated that locals, the police, and a unit of the fire force have reached the spot and are carrying out rescue operations. Chief Minister V.D. Satheesan held an emergency meeting with Minister T. Siddique from the district. Instructions were given to coordinate rescue operations. Revenue Minister A.P. Anil Kumar and Agriculture Minister T. Siddique were directed to travel to Wayanad immediately0
0
Report
जमशेदपुर पूर्वी में 51 शिविर के साथ एसआईआर अभियान सक्रिय, कमल सहयोग समिति गठन
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर: जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत मतदाताओं को सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से विधायक पूर्णिमा साहू के निर्देशानुसार कमल सहयोग समिति का गठन किया गया है। समिति की ओर से विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न बस्तियों एवं आवासीय क्षेत्रों में कुल 51 स्थानों पर विशेष सहायता शिविर लगाए गए हैं। इन शिविरों में मतदाताओं को गणना प्रपत्र (Enumeration Form) भरने, आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी देने तथा एसआईआर प्रक्रिया से जुड़ी अन्य औपचारिकताओं में सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने कई सहायता शिविरों का निरीक्षण किया और कार्यकर्ताओं से अभियान की प्रगति की जानकारी ली। रघुवर दास ने कहा कि 12 जुलाई तक विधानसभा क्षेत्र के सभी निर्धारित 51 स्थानों पर कमल सहयोग समिति के शिविर संचालित किए जाएंगे। प्रत्येक मंडल में अलग-अलग स्थानों पर शिविर लगाए गए हैं, जहां प्रभारी भी नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रत्येक शिविर में चार कार्यकर्ता तैनात रहेंगे, जो मतदाताओं को गणना प्रपत्र भरने, आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने तथा एसआईआर प्रक्रिया को सरल और सुगम बनाने में हरसंभव सहायता प्रदान करेंगे。0
0
Report
Advertisement
हमीरपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर, युवक की मौत
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर :- अज्ञात वाहन ने युवक को मारी टक्कर, हादसे में युवक की हुई मौत, अस्पताल ले जाने पर चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित किया, बेटी को लेने महोबा के खम्हरिया जा रहा था पिता, सूचना पर स्थानीय पुलिस कार्रवाई में जुटी, सुमेरपुर थाना क्षेत्र के इंगोहटा गाँव के पास NH - 34 का मामला。0
0
Report
विरार के तिरुपति फेस-2 में भारी जलजमाव, पानी में बीमारियों का खतरा
Mumbai, Maharashtra:मुंबई से सटे विरार के तिरुपति फेस 2 में सोमवार को भारी जलजमाव था लेकिन मंगलवार को बारिश की तीव्रता कम होने के बाद जलजमाव का लेवल कम हुआ है लेकिन अभी भी सड़कों पर पानी भरा हुआ है। जल के इस जेल में पूरा इलाका कैद है, लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए इसी पानी में से होकर जाना पड़ रहा है। सबसे चिंता का विषय यहाँ के लोगों के लिए यह है कि जो पानी इनके इलाके में रुका हुआ है उसकी वजह से तरह-तरह की बीमारियों का सामना इन्हें करना पड़ेगा। पिछले 3-4 दिनों से इलाके में बिजली सप्लाई पूरी तरह से बंद है。0
0
Report
गांव से उद्योगपति तक: राकेश सिंह ने DREAMS DEBT SOLUTIONS से सफलता पाई
Dudu, Rajasthan:राकेश सिंह जयपुर जिले के फागी तहसील में एक छोटे से पावसूं गांव में साधारण परिवार में जन्मे हैं। राकेश सिंह ने फर्श से उठकर अर्श पर पहुंचने की कहानी को सच में बदलकर साबित कर दिया है। गांव से निकलकर अपने डगमगाते कदमों को संभाला ही नहीं बल्कि उड़ान भरने तक का सफर तय कर आज हजारों युवाओं के लिए आदर्श बनकर रोजगार देने की स्थिति में अपने आपको साबित कर मिसाल पेश की है। DREAMS DEBT SOLUTIONS PRIVATE LIMITED कंपनी के मालिक राकेश सिंह का राजस्थान में ही नहीं बल्कि देश के एक दर्जन राज्यों में बिजनेस लगातार फैल रहा है और लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में अहम भूमिका बना रहे हैं। राकेश सिंह फागी तहसील के पहले युवा उद्यमी है जिन्हें वर्ष 2025 को लंदन में एक्सीलेंस अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। राकेश सिंह ने अपने क्षेत्र के सैकड़ों बेरोजगार युवाओं को रोजगार देकर युवाओं के सपनों को साकार किया है।0
0
Report
Advertisement
तेलंगाना हाई कोर्ट से ओवैसी एजुकेशनल कैंपस को राहत
Noida, Uttar Pradesh:Owaisi Educational Campus Gets Relief from Telangana High Court.0
0
Report
नोहर में नशा तस्करों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस ने जेसीबी से ध्वस्त कार्रवाई
Jaipur, Rajasthan:नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का एक्शन जारी, एसपी नरेंद्र सिंह मीना के निर्देशन में हुई कार्रवाई, नोहर में चार नशा तस्करों पर कार्रवाई, नशा तस्करों के अवैध अतिक्रमणों पर चली जेसीबी, अरसद, अजरूद्दीन, सद्दाम और आमिर के अवैध अतिक्रमण किए ध्वस्त. अरसद, अजरूद्दीन और सद्दाम नोहर थाना के हिस्ट्रीशीटर, चारों के खिलाफ दर्ज हैं NDPS सहित अन्य मामले, नगरपालिका नोहर के सहयोग से नोहर पुलिस की कार्रवाई, एएसपी गीता चौधरी का रहा सुपरविजन0
0
Report
युवती से मोबाइल छीनकर भागने वाले पुलिस के हत्थे चढ़े दो आरोपी गिरफ्तार, फोन बरामद
Lakhima Khas, Uttar Pradesh:परतावल /महाराजगंज श्यामदेउरवा थाना पुलिस ने युवती से मोबाइल छीनकर फरार होने की घटना का तीन दिन के भीतर सफल खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार तथा एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त केटीएम मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। पुलिस के अनुसार 4 जुलाई 2026 को केटीएम बाइक (यूपी 56 बीबी 0631) पर सवार तीन युवकों ने एक युवती का मोबाइल छीनकर फरार हो गए थे। पीड़िता की तहरीर पर थाना श्यामदेउरवा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान 7 जुलाई को धरमौली नहर पुल के पास से अमन कुमार और मंदीप कुमार, दोनों निवासी ग्राम बनकटिया, थाना श्यामदेउरवा, को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक 15 वर्षीय बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। आरोपियों की निशानदेही पर लूटा गया Nokia 2.3 मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त केटीएम मोटरसाइकिल बरामद की गई। थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जबकि बाल अपचारी के विरुद्ध किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में चौकी प्रभारी परतावल उपनिरीक्षक आलोक कुमार राय, उपनिरीक्षक शुभम कुमार चौबे, उपनिरीक्षक अंकित श्रीवास्तव, कांस्टेबल विकास यादव, प्रमोद यादव एवं संतोष प्रजापति शामिल रहे।0
0
Report
Advertisement
उसका थानाक्षेत्र में पेड़ से लटकती मिली लाश
Naugarh, Uttar Pradesh:सिद्धार्थनगर जिले के उसका बाजार थाना क्षेत्र सेमराहना के भठिया गाँव का मामला है जहाँ पर संदिग्ध परिस्थितियों में आम के पेड़ से एक युवक की लाश लटकती मिली है जिसके बाद से आस-पास के क्षेत्र में सनसनी सी मच गई। युवक की मौत से परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है वहीं पूरे गाँव में मातम सा छाया हुआ है । घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँच कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्यवाही में जुट गई। मृतक युवक का नाम ध्रुव यादव पुत्र हरिराम जो कि सेमराहना के टोला भठिया गांव का निवासी है। वहीं इस घटना को लेकर मृतक युवक की मां ने प्रेम प्रसंग के मामले को लेकर हत्या का आरोप लगाया है।0
0
Report
बिहार के सीएम अररिया के हरीपुर में सहयोग शिविर, टॉल टैक्स और एयरपोर्ट घोषणाएं
Forbesganj, Bihar:बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज अररिया के हरीपुर पंचायत पहुंचे जहाँ उन्होंने सहयोग शिविर में हिस्सा लिया, भारी बारिश के बावजूद हजारों महिलाओं की मौजूदगी देखी गई, मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में लोगो को बताया कि सरकार हर संभव सहयोग लोगो का कर रही है और अधिकारी अगर जनता का सहयोग नहीं करेंगे तो उनपर कार्रवाई तय है, मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि स्टेट हाईवे पर टॉल टैक्स को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है जिसको लेकर उन्होंने स्पष्ट किया कि सिर्फ कमर्शियल गाड़ियों को टॉल टैक्स देना होगा बाकी प्राइवेट गाड़ी को कोई टैक्स नहीं लगेगा, उन्होंने अररिया के फारबिसगंज में अगले वर्ष से एयरपोर्ट का कार्य शुरू होने की भी घोषणा कर दी।0
0
Report
मुरादाबाद में बेज़ुबान कुत्ते पर भीड़ का क्रूर जुल्म CCTV में कैद
Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद में लोगो ने की बेज़ुबान कुत्ते पर हैवानियत, कई युवाओं के झुंड ने पहले ईट पत्थर और डंडो से कुत्ते पर किया हमला, फिर जब बेज़ुबान sड़क पर गिर गया तो एक युवक दीवार पर चढ़ा और दूसरे ने उसके पैरो ने रस्सी बांधकर ऊपर चढ़े युवक कों पकड़वाई..... जिसके बाद ऊपर चढ़े युवक ने कुत्ते कों लटकाकर खिंचा और पीछे के प्लाट ने फेंक दिया, स्थानीय महिला के द्वारा कुत्ते कों ईलाज दिलाया गया लेकिन ईलाज के दौरान घायल कुत्ते की मौत हो गया है, युवकों की बेज़ुबान पर अत्याचार और हमले की ये पूरी दस्ता पास लगे सीसीटीवी में हुई कैद, घटना की सूचना मिली तो PFA मुरादाबाद की टीम कार्यवाही में जुट गयी, जैसे ही युवकों की पहचान कर उनको थाने लाया गया तो वो अपनी गलती की माफ़ी मांग पश्चाताप करने लगे, आरोपी युवकों ने कहा की हम माफ़ी चाहते है अब हम आगे नहीं करेंगे ऐसा और आगे से पशुओ का ध्यान रखेंगे और इनको खाना भी हम ही खिलाएंगे, PFA मुरादाबाद की कार्यकर्ता बोलीं इस शर्त पर माफ़ी दी गयी है की वो क्षेत्र के अन्य डॉग्स के साथ ऐसा व्यवहार ना करके सबका ध्यान रखेंगे और यदि उनकी एक्टिविटी में सुधार नहीं होगा तो एफआईआर दर्ज कराकर कराई जायेगी कार्यवाही, मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र के भेंसिया गांव का पूरा मामला0
0
Report
Advertisement
बागेश्वर जिला पंचायत में पद खाली, विकास ठप; नियुक्ति नहीं तो आंदोलन
Bageshwar, Uttarakhand:बागेश्वर जिला पंचायत में पिछले 45 दिनों से अपर मुख्य अधिकारी, अभियंता और कनिष्ठ अभियंता सहित कई महत्वपूर्ण पद खाली होने से विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। नाराज जिला पंचायत सदस्यों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जल्द नियुक्तियां करने की मांग की है। सदस्यों का कहना है कि अधिकारियों की कमी के कारण निर्माण कार्य, तकनीकी स्वीकृतियां और विकास योजनाएं लंबित पड़ी हैं, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, भवन और पेयजल से जुड़े कई कार्य ठप हो गए हैं। उन्होंने प्रशासन को एक सप्ताह का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी है कि यदि जल्द वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई तो जिला पंचायत परिसर में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा और कार्यालय में ताला लगाकर आंदोलन शुरू किया जाएगा।0
0
Report
गुलामपुर में प्रेमी के साथ फरार, परिवार को नशीला पदार्थ देकर बेहोश
Amroha, Uttar Pradesh:गुलामपुर गांव में एक और लड़की ने अपने परिजनों को नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर दिया और अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई , मंगलवार सुबह जब कोई व्यक्ति उनके घर आया तो सारे लोग बेहोश पड़े थे जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है अमरोहा जनपद के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव गुलामपुर में सोमवार रात एक परिवार के सात सदस्यों के अचेत मिलने से हड़कंप मच गया। भतीजे ने आरोप लगाया कि उसकी बुआ ने प्रेमी के साथ जाने की नीयत से भोजन में नशीला पदार्थ मिलाकर परिवार के लोगों को बेहोश कर दिया और अपनी चार वर्षीय बेटी के साथ घर से चली गई। मंगलवार सुबह परिवार का एक सदस्य घर पहुंचा तो सभी अचेत मिले, जिसके बाद पुलिस और 108 एंबुलेंस को सूचना दी गई। पुलिस ने सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद साक्ष्यों के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
पक्का मार्ग न होने पर शिवपुर के बच्चों का कलकेटोरेट में प्रदर्शन
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम - कलकेटोरेट पहुंचे शिवपुर गांव से बच्चा, पक्का मार्ग नहीं होने से स्कूल नहीं जा पा रहे, हर साल ऐसे हालात बनते हैं. कलकेटोरेट में हंगामा. धरने पर बैठे बच्चे. बैठे हैं कलेक्टर कार्यालय में बच्चे।0
0
Report
Advertisement
