Ambedkar Nagar - महिला से लूट: पुलिस ने 2 बदमाशों को किया गिरफ्तार
Baskhari, Uttar Pradesh:पुलिस ने 2 दिन पूर्व बसहिया में महिला से 25 हजार रुपये लूटने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बसखारी थानाक्षेत्र अंतर्गत बसहिया निवासी सावित्री पत्नी राजाराम बैंक ऑफ बड़ौदा से पैसा निकाल कर घर जा रही थी कि मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने पैसे से भरा बैग छीन लिया था। जिसमें पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस व स्वाट टीम ने दोनों आरोपियों को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया, उनके पास से 23 हजार रुपये नगद व लूट में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद किया तथा दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
