224168
Ambedkar nagar - तीसरी बार फटी एनटीपीसी की पाइपलाइन
Pante, Uttar Pradesh:तीसरी बार फटी एनटीपीसी की पाइप लाइन. घटना को लेकर स्थानीय लोगों में रोष. मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर पहले भी शिकायत कर चुके है पीड़ित किसान, पर नहीं हुई कोई कार्यवाही. घटना के प्रति अम्बेडकर नगर प्रशाशन की उदासीनता देख खड़े हो रहे कई सवाल।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हमीरपुर गोलीकांड: रेहड़ी दुकानदार की मौत के बाद हाईवे पर परिजनों का जाम
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर - संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से रेहड़ी दुकानदार की मौत, इलाज के दौरान हुई फल विक्रेता राजू की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, आक्रोशित परिजनों ने शव रखकर स्टेट हाईवे 91 पर लगाया जाम, सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, परिजनों को समझाने बुझाने में जुटे पुलिस महकमे के अधिकारी, बीते 16 अक्टूबर को गिरकर घायल होने की जानकारी देते हुए मृतक को अस्पताल में कराया गया था भर्ती, गंभीर हालत में मृतक को कानपुर किया गया था रेफर, सिटी स्कैन और पोस्टमार्टम में हुई गोली लगने की पुष्टि, मुवावजा और कार्रवाई की माँग को लेकर परिजनों का हंगामा जारी, सदर कोतवाली क्षेत्र के कालपी चौराहे इलाके का मामला।0
0
Report
लुधियाना: ED के पास जांच के लिए पहुंचे स्वप्न शर्मा, ED दफ्तर से बिना बातचीत निकल गए
Chandigarh, Chandigarh:लुधियाना में ED के पास जांच के लिए पहुंचे स्वप्न शर्मा, बिना बात किए ED दफ्तर से निकल गए0
0
Report
नर्मदा पाइपलाइन चोरी: पोलायकला पुलिस ने 48 लाख का माल बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
Shajapur, Madhya Pradesh:एंकर-शाजापुर जिले की पोलायकलां पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नर्मदा पाइपलाइन के पाइप चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए आयशर वाहन और क्रेन मशीन सहित करीब 48 लाख रुपए का सामान बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में गुजरात और बिहार निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि पाइप लोड कर भागे एक अन्य आयशर वाहन की तलाश जारी है। क्रेन मशीन से पाइप लोड करते मिले आरोपी पुलिस ने पोलायकलां- बल्डी पीपलरावा रोड पर वाहन क्रमांक MP 37 ZC 2301 में लगी क्रेन मशीन की मदद से नर्मदा पाइपलाइन के पाइप लोड करते हुए आयशर वाहन क्रमांक GJ 17 XX 7701 को पकड़ा। पुलिस के मुताबिक, पाइप लोड कर गुजरात ले जाए जा रहे थे। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आयशर वाहन और क्रेन मशीन सहित करीब 48 लाख रुपए का मशरूका जब्त किया। गुजरात और बिहार के दो आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने मामले में नरबत सिंह (44), निवासी भोजपुरा, थाना दामापाव, जिला पंचमहल, गुजरात तथा इरफान साई (22), निवासी माधोपुर बैरिया, थाना गोनाहा, जिला पश्चिम चंपारण, बिहार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पाइप लोड कर एक अन्य आयशर वाहन मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को सोमवार शाम को शुजालपुर न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी, ताकि मामले में आगे की पूछताछ की जा सके।पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि पाइप चोरी की वारदात में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं और फरार वाहन कहां गया है। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी पुलिस पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि नर्मदा पाइपलाइन के पाइप चोरी करने की वारदात में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। साथ ही फरार आयशर वाहन को तलाशने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस की इस कार्रवाई को पाइपलाइन सामग्री की चोरी के मामले में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
मुज़फ्फरनगर में रावण दहन के साथ काकरोच पुतला दहन, अस्थिरता फैलाने का आरोप
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुज़फ्फरनगर ब्रेकिंग रावण दहन के साथ होगा काकरोच का दहन रावण मेघनाथ कुम्भकरण के साथ लगाया गया काकरोच का पुतला राम लीला कमेटी हर वर्ष लगाती है एक एकस्ट्रा पुतला पिछले वर्षो मे आतंकवाद भ्रष्टाचार और कोरोना का पुतला दहन काकरोच पर देश मे अस्थिरता फैलाने का लगाया आरोप काकरोच का पुतला दहन कर देंगे संदेश पुलिस के अधिकारी कर रहे है रावण दहन स्थलों का निरीक्षण0
0
Report
मंडला में कन्या पूजन से नवरात्रि उत्साह की दहाड़दार रौनक
Mandla, Madhya Pradesh:मण्डला में कन्या पूजन की धूम, मंत्री संपतिया उइके ने कन्याओं के पूजन के साथ कराया भोज मण्डला में नवरात्रि के पावन अवसर पर मां दुर्गा की आराधना और शक्ति की उपासना का पर्व पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। मण्डला में भी आस्था और श्रद्धा का अनूठा नजारा देखने को मिला, जहां कन्याओं को साक्षात देवी का स्वरूप मानकर उनका पूजन किया गया। कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके के निवास पर सैकड़ों कन्याओं के पूजन और कन्या भोज का भव्य आयोजन हुआ। मण्डला में कन्या पूजन के दौरान यही तस्वीर देखने को मिली। कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके के निवास पर आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में सैकड़ों कन्याएं शामिल हुईं। मंत्री ने विधि-विधान से कन्याओं का पूजन किया और उन्हें श्रद्धापूर्वक भोजन कराया । इस अवसर पर मंत्री संपतिया उइके ने कहा कि कन्याएं साक्षात देवी का स्वरूप हैं। मां लक्ष्मी और जगदंबा का अवतार मानी जाने वाली कन्याओं का सम्मान और पूजन हमारी आस्था एवं संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। उन्होंने कहा कि जिन घरों में कन्याएं जन्म लेती हैं, वे परिवार सौभाग्यशाली होते हैं。0
0
Report
रायपुर के उरला में पोरवाल टायर फैक्ट्री में आग, सुरक्षा इंतजाम पर सवाल
Begun, Rajasthan:राजधानी रायपुर के उरला इलाके में स्थित पोरवाल टायर फैक्ट्री में आग लगने से हड़कंप मच गया. आग लगते ही फैक्ट्री में अफरातफरी की स्थिति बन गई.. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, टायर निर्माण में इस्तेमाल होने वाले टार की प्रोसेसिंग के दौरान लीकेज होने से आग लगने की आंशका जताई जा रही है.. सूचना मिलते ही दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया.. फिलहाल आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है.. गौर करने वाली बात यह है कि करीब तीन महीने पहले भी इसी फैक्ट्री में आग लगने की घटना सामने आई थी.. ऐसे में बार-बार आग लगने की घटनाओं ने सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं.. फिलहाल मामला उरला थाना क्षेत्र का है..0
0
Report
Advertisement
तालाब में फँसा तेंदुआ: वन विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू किया, लोग सुरक्षित रहे
Balrampur, Uttar Pradesh:तालाब में गिरा तेंदुआ, वन विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद किया रेस्क्यू बलरामपुर जनपद के बारहवां रेंज क्षेत्र के ग्राम बरगदही में तालाब में तेंदुआ गिरने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। तालाब में तेंदुए को फंसा देखकर आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। स्थानीय ग्रामीणों ने घटना की सूचना वन विभाग व स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची कर कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुए का रेस्क्यू किया।ग्राम बरगदही में सोमवार को लगभग 12:30 बजे गांव निवासी राजन सिंह के तालाब में तेंदुए के गिरने की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में हलचल बढ़ गई। तालाब नौखान के उस पार होने के नाते वन विभाग व स्थानीय पुलिस को नाव से तालाब तक जाना पड़ा। जंगली जानवर को देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। तेंदुए की मौजूदगी से लोग सहमे रहे। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी वन विभाग को दी, जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू की कार्रवाई शुरू की।वन विभाग की टीम ने सावधानीपूर्वक तेंदुए को तालाब से बाहर निकाला। इस दौरान टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इसके बाद वन विभाग की टीम उसे अपने साथ जंगल ले गई। तेंदुए के वहां से चले जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली。 *जंगली जानवरों की मौजूदगी से ग्रामीणों में चिंता* गांव और आसपास के क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी को लेकर ग्रामीणों में चिंता बनी हुई है। लोगों का कहना है कि आबादी के आसपास जंगली जानवर दिखाई देने से अनहोनी की आशंका बनी रहती है। ऐसे में वन विभाग की सतर्कता और समय पर कार्रवाई जरूरी है।ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने की मांग की है, ताकि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। वन विभाग की टीम ने लोगों से अपील की है कि तेंदुआ या कोई अन्य जंगली जानवर दिखाई देने पर उसके पास जाने, उसे घेरने या छेड़ने से बचें। इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दें, जिससे किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। रेंजर बृजेश सिंह परमार ने बताया कि रेस्क्यू किए हुए जानवर की अभी पहचान नहीं हो पाई है फिशिंग कैट है या तेंदुआ。0
0
Report
8 वर्ष की बच्ची से दुष्कर्म: साबिर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली के शाही थाना क्षेत्र में नवरात्र के पावन पर्व पर एक दिल दहलाने वाली घटना प्रकाश में आई है जब एक मुस्लिम समुदाय के साबिर नाम के युवक ने एक 8 साल की मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया. बच्ची के परिवार के मुताबिक साबिर पड़ोस में ही अपनी दुकान चलाता है और बच्ची को पैसे देने के बहाने एक घर में बुलाया और उसे फिर उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा साथ ही दुष्कर्म भी किया. बच्ची की चीखने की आवाज सुनकर लोग वहां पहुंचे लेकिन उससे पहले साबिर वहां से फरार हो चुका था. हैरान करने वाली बात यह है कि परिवार के मुताबिक साबिर ने उनकी बच्ची के साथ गलत काम किया लेकिन पुलिस ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज करके पल्ला झाड़ लिया. जिला अस्पताल में जब बच्ची को मेडिकल की लाया गया तब परिवार ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि साबिर और बच्चों के साथ भी अश्लील हरकत करता रहता है और आज उसने मौका पाकर 8 साल की मासूम बच्ची के साथ गलत काम किया. बच्ची की मां ने योगी आदित्यनाथ से आरोपी के खिलाफ सख्त से शख्त कार्रवाई करते हुए फांसी की मांग की है. बच्ची ने बताया कि वह बाहर खेल रही थी तभी सोनू उर्फ साबिर उसे पैसों की लालच देकर कमरे में ले गया और फिर अपनी हवस का शिकार बनाया. अब देखने वाली बात यह है कि पुलिस आरोपी साबिर के खिलाफ क्या कार्रवाई करती है, वही हिन्दू संगठन ने भी आरोपी साबिर के खिलाफ जल्द से जल्द कठोर कार्रवाई की मांग की है.0
0
Report
मेवात तक फैले मोबाइल चोर गैंग का पर्दाफाश; OLX पर बिकते थे मोबाइल
Jaipur, Rajasthan:शहर पुलिस ने मोबाइल चोरी और स्नैचिंग करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। सिंधी कैंप थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरोह का सरगना नशे के आदी युवकों को निशाना बनाकर उनसे मोबाइल चोरी और स्नैचिंग की वारदात करवाता था। इसके बाद चोरी के मोबाइल सस्ते दामों में खरीदकर फर्जी बिल के जरिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म OLX पर बेचा जाता था। इस नेटवर्क का कनेक्शन हरियाणा के मेवात तक सामने आया है, जहां चोरी के मोबाइल साइबर ठगी करने वालों तक पहुंचाए जाने की जानकारी मिली है。 चोरी का मोबाइल OLX पर बेचा मामले की शुरुआत उत्तराखंड निवासी मोहम्मद अनस सिद्दीकी के सैमसंग S24 अल्ट्रा मोबाइल की चोरी से हुई। 4 नवंबर 2025 को जयपुर के सिंधी कैंप थाना क्षेत्र में मोबाइल चोरी हुआ था। मामले में दर्ज प्रकरण की जांच के दौरान पुलिस को तकनीकी साक्ष्यों से पता चला कि चोरी का मोबाइल OLX पर बेचा गया है। पुलिस ने ब्यावर निवासी खरीदार से मोबाइल बरामद किया। पूछताछ में सामने आया कि मोबाइल 50 हजार रुपए में खरीदा गया था। इसके बाद पुलिस ने मोबाइल बेचने वाले नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। सरगना और चोरी का तरीका पुलिस जांच के मुताबिक मोईन उर्फ शाहरूख इस गिरोह का सरगना है। आरोप है कि वह नशे के आदी युवकों के जरिए जयपुर और दूसरे जिलों में मोबाइल चोरी और स्नैचिंग की वारदात करवाता था। चोरी के मोबाइल मोहम्मद अनस और हसीब मेव तक पहुंचाए जाते थे। मोबाइल की हालत के हिसाब से इन्हें 3 से 5 हजार रुपए में खरीदा जाता था। इसके बाद अच्छे मोबाइलों के फर्जी बिल बनाकर ऑनलाइन बेचने का खेल चलता था। मेवात तक फैला नेटवर्क.... पुलिस के मुताबिक, हसीब मेव चोरी के मोबाइल इकट्ठे कर मेवात में आगे पहुंचाता था। एक बार में करीब 20 से 25 मोबाइल इकट्ठे होने पर उनकी खेप भेजी जाती थी। पूछताछ में आरोपियों ने करीब 150 से 200 मोबाइल चोरी और स्नैचिंग कर मेवात, हरियाणा भेजने की बात स्वीकार की है। डीसीपी वेस्ट प्रशांत किरण ने कहा कि इन मोबाइलों का इस्तेमाल साइबर धोखाधड़ी में किए जाने की बात सामने आई है। इस नेटवर्क से जुड़े दूसरे लोगों की तलाश और जांच जारी है。 18 मोबाइल और कार बरामद.... डीसीपी वेस्ट प्रशांत किरण ने बताया कि सिंधी कैंप थाना पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी और स्नैचिंग के 18 मोबाइल, वारदात के दौरान बातचीत में इस्तेमाल दो मोबाइल और परिवहन में इस्तेमाल स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की है। बरामद मोबाइलों का संबंध सिंधी कैंप, सदर, शिप्रापथ, ट्रांसपोर्ट नगर, आदर्श नगर, रामगंज, गलता गेट और तूंगा थाना क्षेत्रों के अलावा दौसा और करौली की वारदातों से भी सामने आया है। अन्य मोबाइलों के संबंध में पुलिस सत्यापन कर रही है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर चोरी और स्नैचिंग की अन्य वारदातों के साथ मेवात में सक्रिय नेटवर्क की कड़ियां खंगाल रही है। जांच में साइबर ठगी करने वालों तक मोबाइल पहुंचाने वाले दूसरे आरोपियों के नाम सामने आने की संभावना है। पुलिस की जांच आगे बढ़ने के साथ मोबाइल चोरी से साइबर अपराध तक फैले नेटवर्क के और खुलासे हो सकते हैं।0
0
Report
Advertisement
खैरथल तिजारा गैस सिलेंडर चोरी केस: पांच गिरफ्तार
Bagheri Kalan, Rajasthan:खैरथल तिजारा जिले के जरौली थाना पुलिस ने गैस सिलेंडर चोरी की बड़ी वारदात का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक वारदात का मुख्य सरगना गैस एजेंसी मालिक का बेटा ही निकला, चोरों ने भारत गैस एजेंसी से करीब 110 गैस सिलेंडर चोरी कर लिए थे, अभी पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल एक मोटरसाइकिल, 29 गैस सिलेंडर और 5 हजार रुपये बरामद किए हैं। थानाधिकारी हनुमान यादव ने बताया कि 13 अक्टूबर को भारत गैस एजेंसी के मालिक ने जरौली थाने में गैस सिलेंडर चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया गैस एजेंसी से 110 गैस सिलेंडर चोरी हो गए। चोरी की वारदात के बाद पुलिस ने आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज के आधार पर जांच शुरू की, जांच के दौरान पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया। गिरफ्तार आरोपी साहिल, वसीम उर्फ अकरम, अजरू, किरोड़ीमल, मनोज से पुलिस अब पूछताछ में लगी हुई है।0
0
Report
झालावाड़ के पिड़ावा में खेत में गिरकर युवक कुएं में डूबा, मौत
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ जिले के पिड़ावा थाना क्षेत्र के गेलाना गांव में खेत पर कार्य करते समय पैर फिसलने से एक युवक कुएं में डूब गया और उसकी मौत हो गई है। पुलिस के अनुसार गेलाना निवासी जगदीश खेत पर कार्य कर रहा था। उसी दौरान पैर फिसलने से वो कुएं के अंदर गिर गया। कुएं में पानी अधिक होने के कारण वो बाहर नहीं निकल पाया और पानी में डूब गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पिड़ावा के उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। फिलहाल पुलिस शव के पोस्टमार्टम के लिए अग्रिम कार्रवाई करने में जुटी हुई है।0
0
Report
धौलपुर में पंचायती राज चुनाव-2026: नामांकन आज से, बिगुल बज गया
Dholpur, Rajasthan:पंचायतीराज चुनाव-2026: धौलपुर में नाम निर्देशन कार्यक्रम जारी, बज गया बिगुल धौलपुर। जिले में पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 का आगाज हो गया है, आज से बिगुल बज गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीनिधि बी टी ने जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए नाम निर्देशन कार्यक्रम जारी कर दिया है। साथ ही अधिकारियों को कानून-व्यवस्था और पुलिस व्यवस्था पुख्ता रखने के निर्देश दिए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम अनुसार जिला परिषद सदस्य पद के लिए निर्वाचन की लोक सूचना आज 19 अक्टूबर को जारी कर दी गई है। कलेक्ट्रेट कार्यालय में नाम निर्देशन की प्रक्रिया आज से शुरू हो रही है। नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 23 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे तक रहेगी। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 24 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे से की जाएगी, जबकि नाम वापसी की अंतिम तिथि 26 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे तक रहेगी। नाम वापसी के तुरंत बाद चुनाव चिन्ह आवंटित किए जा रहे हैं। पंचायत समिति सदस्यों के लिए तीसरे और चौथे चरण का कार्यक्रम जारी किया गया है। तीसरे चरण में धौलपुर, बाड़ी एवं सैंपऊ पंचायत समितियां शामिल हैं। इनके लिए भी लोक सूचना आज 19 अक्टूबर को जारी की गई है। नाम निर्देशन की अंतिम तिथि 23 अक्टूबर, संवीक्षा 24 अक्टूबर और नाम वापसी 26 अक्टूबर को होगी। चौथे चरण में बसेड़ी, सरमथुरा एवं राजाखेड़ा शामिल हैं, जिनकी लोक सूचना 31 अक्टूबर को जारी की जाएगी। जिला परिषद के नाम निर्देशन जिला कलक्टर कार्यालय में और पंचायत समिति के नामांकन संबंधित एसडीएम कार्यालयों में हो रहे हैं बाइट 1 श्रीनिधि बीटी जिला कलेक्टर धौलपुर0
0
Report
Advertisement
मानसरोवर हिट एंड रन: मां-बेटी की हालत गंभीर, चालक फरार
Jaipur, Rajasthan:जयपुर vishnu मानसरोवर में हिट एंड रन हादसा कार की टक्कर से मां-बेटी हुए गंभीर घायल वीटी रोड-रजत पथ मार्ग पर देर रात हुआ हादसा स्कूटी सवार मां-बेटी को सफेद कार ने मारी टक्कर आरोप- रॉन्ग साइड में तेजी से कार बैक कर मारी टक्कर टक्कर के बाद स्कूटी डिवाइडर से टकराई, मां-बेटी गंभीर घायल शांता देवी और मीनाक्षी मूलचंदानी के चेहरे, जबड़े और गर्दन पर चोटें 108 एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया, गंभीर हालत में SMS ट्रॉमा सेंटर रेफर हादसे के बाद कार चालक हुआ मौके से फरार हादसे के सीसीटीवी फुटेज आए सामने मानसरोवर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच0
0
Report
तिंवरी में सरपंच के निधन पर दिव्या मदेरणा ने श्रद्धांजलि दी
Jodhpur, Rajasthan:तिंवरी, जोधपुर एंकर-घेवड़ा के सरपंच केवलराम मेघवाल के निधन पर आयोजित शोकसभा में पूर्व विधायक दिव्या मदेरणा ने शिरकत कर दिवंगत को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान दिवंगत केवलराम मेघवाल के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए उनके योगदान को याद किया गया। शोकसभा में मौजूद कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान माहौल गमगीन रहा और उपस्थित लोगों ने दिवंगत को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।0
0
Report
BCCI में नया चेयरमैन: प्रज्ञान ओझा बने चीफ सिलेक्टर, पोवार शामिल
Noida, Uttar Pradesh:Mr Ramesh Powar appointed to Men’s Selection Committee. Based on seniority (most Tests), Mr Pragyan Ojha will chair the Committee. BCCI appreciates Mr Ajit Agarkar for his commitment, conviction and contribution during his tenure as Chairman of the Committee. भारत के पूर्व क्रिकेटर प्रज्ञान ओझा को BCCI का चीफ सिलेक्टर बनाया गया है। वहीं पूर्व भारतीय स्पिनर रमेश पोवार को सिलेक्शन कमिटी में शामिल किया गया है। पोवार ने अजित अगरकर की जगह ली है।0
0
Report
Advertisement
