icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
224122
LPLalmani Pandey Follow30 Apr 2025, 10:39 am

Ambedkar nagar - बिजली विभाग के कर्मचारियों ने निकासी के खिलाफ किया बड़ा प्रदर्शन

Akbarpur, Uttar Pradesh:बिजली विभाग के आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने नौकरी से निकाले जाने को लेकर अकबरपुर अधीक्षण अभियंता कार्यालय का घेराव पर किया धरना प्रदर्शन, बताते चलें की जिले में बिजली विभाग के आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने बुधवार को अधीक्षण अभियंता कार्यालय का घेराव कर अपनी आवाज बुलंद किया कर्मचारियों का कहना था कर्मचारियों ने लंबे समय से विभाग में मेहनत व ईमानदारी से अपनी सेवा दे रहे थे ऐसे में बिना बताए प्राइम वन कंपनी के 600 कर्मचारियों को नौकरी से बाहर निकाल दिया गया जिससे कर्मचारियों को आर्थिक मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है कर्मचारियों ने कहा कि जब तक निकालें गये कर्मचारियों को विभाग वापस नौकरी बहाल नहीं करेगा तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

घुमारवीं में पहला नगरपालिका शेयर्ड सर्विस सेंटर शुरू, नगर निकायों को मिलेगी तकनीकी सहायता

Bilaspur, Chhattisgarh:घुमारवीं में जिला का एकमात्र म्यूनिसिपल शेयर्ड सर्विस सेंटर स्थापित किया जा रहा है। केंद्र सरकार के 15वें वित्त आयोग के तहत तैयार किए जा रहे इस सेंटर से जिले की सभी नगर परिषदों और नगर पंचायतों को लाभ मिलेगा। प्रदेशभर में ऐसे कुल 15 सेंटर स्थापित किए जा रहे हैं। इस पहल का उद्देश्य आम जनता को विभिन्न सेवाएं आसानी से उपलब्ध करवाने के साथ-साथ नगर निकायों के कामकाज को अधिक व्यवस्थित और प्रभावी बनाना है। म्यूनिसिपल शेयर्ड सर्विस सेंटर में प्लंबर, इलेक्ट्रिशियन, Carpenter, Mechanic इत्यादि क्षेत्रों के कारीगरों और सेवा प्रदाताओं का पंजीकरण किया जाएगा। इसके बाद आम लोग अपनी जरूरत के अनुसार फोन कॉल या ऑनलाइन माध्यम से सेवा बुक कर सकेंगे। बुकिंग मिलने पर संबंधित कारीगर घर पहुंचकर काम करेगा। इससे लोगों को भरोसेमंद कारीगर तलाशने में होने वाली परेशानी से राहत मिलेगी। साथ ही, विभिन्न सेवाओं के लिए निर्धारित दरें तय की जाएंगी, जिससे लोगों को उचित कीमत पर सेवाएं उपलब्ध करवाने में मदद मिलेगी। वहीं इस सेंटर का लाभ केवल आम जनता तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि जिले की सभी नगर परिषदों और नगर पंचायतों को भी साझा सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। जिन नगर निकायों में तकनीकी विशेषज्ञों या कर्मचारियों की कमी होगी, उन्हें सेंटर के माध्यम से जरूरत के अनुसार मैनपावर, तकनीकी सहायता और कंसल्टेंसी सेवाएं प्रदान की जा सकेंगी। इससे नगर निकायों को अपने कार्यों के लिए आवश्यक विशेषज्ञता और संसाधन उपलब्ध करवाने में मदद मिलेगी तथा सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा। म्यूनिसिपल शेयर्ड सर्विस सेंटर के माध्यम से प्रॉपर्टी टैक्स, गारबेज मैनेजमेंट यानी कचरा प्रबंधन और नगर निकायों से जुड़े अन्य कार्यों में भी आवश्यक सहयोग उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके अलावा आम लोगों को नगर निकायों की विभिन्न सेवाओं, प्रक्रियाओं और सुविधाओं की जानकारी देने में भी यह सेंटर महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। एक ही प्लेटफॉर्म पर विभिन्न सेवाएं उपलब्ध होने से लोगों को सुविधाएं प्राप्त करने में आसानी होगी। वहीं नगर परिषदों और नगर पंचायतों को तकनीकी विशेषज्ञता और जरूरी संसाधनों के लिए अलग-अलग व्यवस्था करने की आवश्यकता भी कम होगी। यह पहल जिले में शहरी सेवाओं को अधिक सुलभ, व्यवस्थित और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।
0
0
Report
0
0
Report

लोकमंथन यात्रा डूंगरपुर पहुंची, लोक संस्कृति की जागरूकता फैलाने लगी

Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर विधानसभा डूंगरपुर अखिलेश शर्मा लोकेशन डूंगरपुर लोक संस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण के लिए निकाली जा रही 'लोकमंथन यात्रा' डूंगरपुर पहुंची, हुआ स्वागत राजस्थान में प्रज्ञा प्रवाह संगठन की ओर से लोक संस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण के लिए निकाली जा रही 'लोकमंथन यात्रा' डूंगरपुर पहुंची। जहा तीजवड़ पर विद्या भारती सहित अन्य हिंदू संगठनों ने यात्रा का स्वागत किया। इसके बाद यात्रा वीर बाला कालीबाई पेनोरमा पहुंची जहा शहीद कालीबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। वही मौजूद लोगों को लोकमंथन यात्रा को लेकर जागरूक किया। यात्रा के संयोजक डॉ सत्य नारायण कुमावत ने बताया कि राजस्थान की प्राचीन लोक संस्कृति, पारंपरिक विरासत, लोक संगीत, रीति-रिवाज, लोक व्यंजन एवं स्वास्थ्य पद्धतियों को पुनर्जीवित करने तथा युवा पीढ़ी को इससे जोड़ने के उद्देश्य से प्रदेशभर में 'लोकमंथन यात्रा' निकाली जा रही है। इस रथ यात्रा का शुभारंभ 2 सितंबर को रामदेवरा (जैसलमेर) से हुआ था। वर्तमान में यह यात्रा अपने 32वें जिले डूंगरपुर में प्रवेश कर चुकी है। अब तक यह यात्रा लगभग 9,000 किलोमीटर का सफर तय कर चुकी है। यात्रा का समापन 21 अक्टूबर को झालावाड़ में होगा। 41 जिलों के आदर्श गांवों तक पहुंचेगी यात्रा 'लोकमंथन यात्रा' का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के सभी 41 सरकारी जिलों के आदर्श गांवों तक पहुंचकर आमजन में जागरूकता फैलाना है। यात्रा के दौरान लगभग 60 विभिन्न विषयों और लोक परंपराओं जैसे- लोक खेल, लोक क्रीड़ा, लोक औषधियां, लोक व्यंजन आदि पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है, जिन्हें नई पीढ़ी धीरे-धीरे भूलती जा रही है। पुरानी पीढ़ी के ज्ञान को नई पीढ़ी तक पहुंचाना और जन-जागरण करना इस यात्रा का प्रमुख लक्ष्य है। बाइट डॉ सत्यनारायण कुमावत यात्रा संयोजक अखिलेश शर्मा जी मीडिया डूंगरपुर
0
0
Report
Advertisement

सिंहस्थ-2028 के लिए पंचक्रोशी मार्ग पर 50 हजार पौधे, विश्राम शेड तैयार

Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन। सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के बीच पंचक्रोशी मार्ग को हरा-भरा बनाने के लिए पौधारोपण किया जा रहा है। इस मार्ग पर करीब 50 हजार पौधे लगाए जा रहे हैं। इनमें छायादार और फलदार पौधे शामिल हैं। इसके साथ ही श्रद्धालुओं के आराम के लिए 12 उपवन और विश्राम शेड भी तैयार किए जा रहे हैं। मंगलवार को जिला पंचायत के सीईओ श्रेयांश कुमाठ और डीएफओ अनुराग तिवारी ने पंचक्रोशी मार्ग पर चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने राघवपिपलीय, करोहन, राणाबाड़, बामोरा, नलवा, जैथल, ढावला, रहेवाड़ी, धतरावदा और सोदांग सहित कई गांवों में पहुंचकर पौधारोपण की स्थिति देखी。 निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने निर्देश दिए कि मार्ग पर जहां-जहां पौधे लगाने का काम बाकी है, वहां जल्द पौधे लगाए जाएं। रास्ते के दोनों ओर छायादार पेड़ लगाने के साथ पौधों की सुरक्षा का भी ध्यान रखा जाए। इसके लिए जरूरत के अनुसार ट्री गार्ड लगाए जाएंगे और पौधों की नियमित देखभाल की व्यवस्था की जाएगी。 पंचक्रोशी यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को आराम करने के लिए बेहतर जगह मिल सके, इसके लिए बनाए जा रहे विश्राम शेड का भी निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ध्यान रखने और तय समय में काम पूरा करने के निर्देश दिए। वहीं, मार्ग पर विकसित किए जा रहे उपवनों में फलदार पौधे लगाने को कहा गया। गांवों की भागीदारी से होगी पौधों की देखभाल पंचक्रोशी मार्ग के आसपास के गांवों में भी पौधारोपण किया जा रहा है। इसके तहत शांति वन विकसित किए जा रहे हैं। इस काम में सरकारी विभागों के साथ स्थानीय लोगों की भागीदारी भी ली जा रही है। लगाए गए पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी संबंधित ग्राम पंचायतों, समितियों और गांव के वरिष्ठ नागरिकों को सौंपी जा रही है। पौधों की सुरक्षा के लिए लगाए जाने वाले ट्री गार्ड पर भगवान श्री महाकालेश्वर मंदिर और पंचक्रोशी मार्ग से जुड़े चित्र भी बनाए जा रहे हैं। इससे पौधों की सुरक्षा के साथ मार्ग को सुंदर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। सिंहस्थ-2028 में पंचक्रोशी यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उज्जैन पहुंचेंगे। ऐसे में मार्ग पर हरियाली बढ़ाने, विश्राम की सुविधा विकसित करने और पौधों को सुरक्षित रखने के इन प्रयासों का उद्देश्य श्रद्धालुओं की यात्रा को अधिक सुविधाजनक बनाना है。 निरीक्षण के दौरान जनपद पंचायत के सीईओ संदीप यादव सहित जनपद पंचायत और वन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे。
0
0
Report

राजसमंद के घमासान में नाथद्वारा भाजपा उम्मीदवारों के नामांकन विवाद

Rajsamand, Rajasthan:राजसमंद से बड़ी ख़बर राजसमंद में पंचायत चुनाव- 2026 को लेकर नाथद्वारा में भाजपा का बड़ा घमासान जिला परिषद के वार्ड 7 से नाथद्वारा विधायक के क़रीबी कोठारिया मंडल अध्यक्ष को टिकट नहीं मिला तो खमनोर पंचायत समिति सदस्यों ने नामांकन भरने से किया इंकार खमनोर पंचायत समिति के वार्ड 5,17,18 से भाजपा के किसी ने नहीं किया नामांकन वार्ड 5 में सिर्फ काँग्रेस का एक नामांकन खमनोर पंचायत समिति के क़रीब 8 से 10 लोगों ने किया नामांकन भरने से इनकार नामांकन के अंतिम समय भाजपा के जिला अध्यक्ष में पहुंचकर कुछ प्रत्याशियों के करवाये नामांकन काँग्रेस का आरोप उम्मीदवारों की ग़ैरमौजूदगी में भाजपा के 3 उम्मीदवारों के नामांकन भरे गये, निर्वाचन अधिकारी को भेजी शिकायत निकाय चुनावों के दौरान भी विधायक के क़रीबी को नगरपालिका अध्यक्ष पद नामांकन नहीं भरने देने पर हुआ था विवाद
0
0
Report

बागेश्वर के कोट भ्रामरी माता मंदिर में नवरात्रि में भक्तों की भारी भीड़

Bageshwar, Uttarakhand:बागेश्वर के प्राचीन कोट भ्रामरी माता मंदिर में शारदीय नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। नवरात्रि के चौथे दिन मां दुर्गा के चौथे स्वरूप मां कूष्मांडा की पूजा-अर्चना की जा रही है। दूर-दराज के क्षेत्रों से भक्त मां के दर्शन के लिए मंदिर पहुंच रहे हैं। मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ माहौल भक्तिमय बना हुआ है। शारदीय नवरात्रि के चौथे दिन मां दुर्गा के चौथे स्वरूप मां कूष्मांडा की आराधना की जा रही है। बागेश्वर के प्रसिद्ध कोट भ्रामरी माता मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। भक्त विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना कर रहे हैं। नवरात्रि को लेकर मंदिर में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। प्राचीन कोट भ्रामरी माता मंदिर लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी स्थान पर मां ने असंख्य भंवरों का रूप धारण कर अरुण नामक दैत्य का संहार किया था। नवरात्रि के दौरान यहां दूर-दूर से श्रद्धालु माता के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। नौ दिनों तक चलने वाले इस पर्व में मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना हुआ है।
0
0
Report
Advertisement

आदित्यपुर तालाब से फिर मिला शव; पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

Jamshedpur, Jharkhand:सराइकेला के आदित्यपुर पुलिस की मौजूदगी में कृषि विज्ञान केंद्र गम्हरिया के तालाब से एक और शव निकाली गई, कल भी एक शव यंहा से बरामद किया गया था, शव को पड़कर विलाप करती रही पत्नी,हुई पहचान क्या कल पुलिस ने सर्च करना मुनासिब नहीं समझा था। बुधवार सुबह 8:00 बजे के आसपास जब सोशल मीडिया में तालाब में लाश होने की खबर आग की तरफ फैल गई तो शायद आदित्यपुर थाने की पुलिस टीम की नींद खुली होगी इसीलिए पुलिस खबर लगने के बाद मौके पर पहुंची।जहां काफी मशक्कत कर शव को तालाब से बाहर निकाला गया। मामला उसे समय हृदय विदारक हो गया जब मृतक की पत्नी सरेआम लाश को पड़कर विलाप करती देखी गई। मृतक की पहचान किशन देव साहनी के रूप में हुई है ताज्जुब की बात है कि कल इसी परिसर के खेत में एक लाश मिली थी। अब अंदाजा लगाइए आज के समय में 94 बैच से आए स्वघोषित सीनियर थाना प्रभारी ने क्या क्षेत्र को सर्च करना मुनासिब समझा था। आखिर दुर्गा पूजा जैसे संवेदनशील मौके पर जब उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक लगातार आम लोगों की सुरक्षा को लेकर कई बैठकें एयर कंडीशन कमरे में कर रहे हैं। वहां खुलेआम 24 घंटे के अंदर दो लाशे एक ही परिसर में मिलना क्या थाना प्रभारी के टीम के कार्यशैली पर सवाल नहीं उठाता है। हालांकि सूचना है कि काफी ऊंची पहुंच होने के कारण एसपीप भी थाना प्रभारी पर कार्रवाई करने से लगातार बचते आ रहे हैं। आपको बता दें कि जहां घटना हुई है उसे चांद मीटर की दूरी पर गम्हरिया प्रखंड मुख्यालय मौजूद है। जहां प्रखंड परिसर के सबसे निकट मोती नगर में कुछ दिनों पहले घर के अंदर घुसकर चोरी कर ली गई थी। जिसका आज तक उद्वेदन नहीं हुआ है लेकिन शायद पुलिस अधीक्षक की क्षमता में कार्रवाई करना थाना प्रभारी पर नहीं लाजमी दिख रहा है। इसीलिए थाना प्रभारी अभी तक चोरों को नहीं पकड़ पाए हैं। आपको बता दें उसे मामले में आधी रात के समय पुलिस अधीक्षक लाल बिल्डिंग चौक पर गश्ती कर रहे थे जहां उन्होंने बताया था की चोरी के मामले को लेकर लगातार घटनास्थल की भी जांच की गई है। अब समझिए कि चोर पकड़ने के लिए एसपी आदित्यपुर थाना क्षेत्र के चौक चौराहे और गली मोहल्ले की खाक छान रहे हैं और इस घटना के बाद अब लाशें भी मिलने लगी है। देखना है कि दशहरा समाप्त होते-होते आदित्यपुर थाना क्षेत्र में कितने करामात होना बाकी है। हालांकि अखबारों के किसी भी फ्रंट पेज में इसे लेकर अभी तक कोई सूचना या गंभीरता नहीं दिखाई गई है। महेश मामले में पुलिस के द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।
0
0
Report

उज्जैन में सिंहस्थ 2028: सड़क चौड़ीकरण, अंडरपास व ब्रिज निर्माण पूरा करने के निर्देश

Ujjain, Madhya Pradesh:संभागायुक्त आशीष सिंह और कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने किया निरीक्षण, अधिकारियों से कहा- आपसी समन्वय से समय पर पूरे करें निर्माण कार्य उज्जैन। सिंहस्थ-2028 में आने वाले श्रद्धालुओं को शहर में आवागमन के दौरान परेशानी न हो, इसके लिए उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण, ब्रिज और अंडरपास निर्माण के कामों को तेजी से पूरा करने पर जोर दिया जा रहा है। इसी सिलसिले में बुधवार को संभागायुक्त एवं सिंहस्थ मेला अधिकारी आशीष सिंह और कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने शहर में चल रहे और प्रस्तावित निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को आपसी तालमेल के साथ काम करने और तय समय-सीमा में निर्माण कार्य पूरे करने के निर्देश दिए。 निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने रविशंकर नगर-भगत सिंह मार्ग चौड़ीकरण, गदापुलिया चौराहे पर प्रस्तावित अंडरपास और हरिफाटक ब्रिज की तीसरी भुजा के निर्माण कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और इंजीनियर मौजूद रहे。 गदापुलिया अंडरपास और सड़क चौड़ीकरण पर जोर संभागायुक्त आशीष सिंह ने गदापुरिया चौराहे पर प्रस्तावित अंडरपास की वर्तमान स्थिति और आगे की कार्ययोजना की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अंडरपास का निर्माण इस तरह किया जाए, जिससे यातायात सुचारु बना रहे और सिंहस्थ के दौरान श्रद्धालुओं के साथ स्थानीय लोगों को भी आने-जाने में परेशानी न हो。 इसके बाद गदापुलिया से रविशंकर नगर-भगत सिंह मार्ग तक प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण किया गया। संभागायुक्त ने संबंधित अधिकारियों से कार्य की प्रगति की जानकारी लेते हुए जरूरी प्रक्रियाएं जल्द पूरी करने और काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। हरिफाटक ब्रिज की तीसरी भुजा और रोटरी का भी निरीक्षण संभागायुक्त और कलेक्टर ने हरिफाटक ब्रिज की तीसरी भुजा के निर्माण कार्य का भी जायजा लिया। यहां ब्रिज के नीचे प्रस्तावित रोटरी निर्माण की ड्राइंग देखी और आगे होने वाले कामों की जानकारी ली。 संभागायुक्त ने कहा कि ब्रिज और अंडरपास निर्माण से जुड़े कामों में रेलवे सहित सभी संबंधित विभागों के बीच बेहतर तालमेल होना चाहिए। अनुमति, तकनीकी दिक्कत या विभागीय समन्वय के कारण काम में देरी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को नियमित रूप से निर्माण कार्यों की निगरानी करने और किसी भी समस्या का आपसी चर्चा से जल्द समाधान निकालने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त संतोष टैगोर, एमपीआरडीसी के दीपक शर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, इंजीनियर और निर्माण एजेंसियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे
0
0
Report

उज्जैन स्वास्थ्य सेवाओं की सतर्क समीक्षा: टीकाकरण और गर्भवती देखभाल पर जोर

Ujjain, Madhya Pradesh:टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं की देखभाल और कुपोषित बच्चों के उपचार की समीक्षा, निर्माणाधीन अस्पताल का काम समय पर पूरा करने के निर्देश उज्जैन जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था परखने के लिए स्वास्थ्य विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण किया। सीएमएचओ डॉ. विक्रम रघुवंशी और जिला कार्यक्रम अधिकारी ब्रजेश त्रिपाठी ने घट्टिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, नजरपुर के आंगनवाड़ी केंद्र और ढाबला रहवारी के उपस्वास्थ्य केंद्र का जायजा लिया। इस दौरान नियमित टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं की देखभाल और कुपोषित बच्चों के उपचार की समीक्षा कर जरूरी निर्देश दिए गए。 निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने निर्देश दिए कि सभी बच्चों और गर्भवती महिलाओं का तय समय पर टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही टीकाकरण से जुड़ी जानकारी पोर्टल पर समय पर दर्ज की जाए, ताकि कोई भी पात्र हितग्राही छूटने न पाए。 अधिकारियों ने गर्भवती महिलाओं का पंजीयन करने, हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की समय पर पहचान कर उनकी उचित देखभाल करने और कुपोषित बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराकर उपचार दिलाने के निर्देश दिए। दोनों विभागों को आपसी तालमेल से काम करने और पोषण से जुड़े आंकड़ों में एकरूपता बनाए रखने को भी कहा गया。 इस दौरान घट्टिया में निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन का निरीक्षण भी किया गया। अधिकारियों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर ध्यान देने और इसे तय समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनुज शल्या सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement

रावतभाटा में सतर्कता सप्ताह: छात्र-प्रतियोगिताओं से जागरूकता बढ़ी

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा में परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-4 में राष्ट्रीय सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। एनपीसीआईएल, RR साइट के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम की थीम “सत्यनिष्ठा से समृद्धि” रही। प्राचार्य महेन्द्र कुमार मीणा और हैडमास्टर पवन कुमार के निर्देशन में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कक्षा एक से दो तक रंग भरो, कक्षा तीन से पांच तक पोस्टर मेकिंग, कक्षा छह से आठ तक निबंध लेखन और कक्षा नौ से बारह तक भाषण प्रतियोगिता आयोजित हुई। आयोजन में विद्यालय के शिक्षकों ने सहयोग किया।
0
0
Report

कपासन में सेवा सेतु शिविर निरीक्षण: भवन स्वीकृति और पट्टे वितरित

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के कपासन नगर पालिका परिसर में संचालित सेवा सेतु अभियान शिविर का स्थानीय निकाय विभाग उदयपुर के उपनिदेशक विनोद कुमार चौधरी ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों से अभियान की प्रगति की जानकारी ली और सरकारी योजनाओं का लाभ अधिकाधिक पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। शिविर में नगर पालिका अध्यक्ष सरोज देवी बारेगामा और पार्षद नसीम बेगम की मौजूदगी में वार्ड संख्या 7 के लाभार्थियों को भवन निर्माण स्वीकृति और पट्टे वितरित किए गए। इस दौरान पालिका के अधिकारी, कर्मचारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
0
0
Report

सरदारशहर में जिम में प्रधानाचार्य की मौत, ट्रेडमिल पर गिरने से बड़ी घटना CCTV जारी

Churu, Rajasthan:सरदारशहर। जिम में एक्सरसाइज करते समय एक सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य की अचानक गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद सामने आए CCTV वीडियो में प्रधानाचार्य जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते नजर आ रहे हैं। इसी दौरान उनका पैर फिसलता है और वह नीचे गिर पड़ते हैं। घटना के बाद उन्हें तत्काल राजकीय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना के बाद परिजनों में शोक छा गया। सरदारशहर पुलिस थाने के एएसआई धर्मवीर ने बताया कि नीमरासर निवासी गौरीशंकर पुत्र मांगीलाल मेघवाल ने पुलिस को रिपोर्ट देकर बताया कि उनके बड़े भाई 49 वर्षीय बीरबलराम मेघवाल आसपालसर गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत थे। वह अपने परिवार के साथ सरदारशहर में रहते थे। रिपोट के अनुसार, बीरबलराम मेघवाल मंगलवार शाम को फिटनेस जिम में एक्सरसाइज करने गए थे। इस दौरान वह ट्रेडमिल मशीन पर दौड़ रहे थे। अचानक उनका पैर फिसल गया और वह फर्श पर गिर पड़े। गिरने से उनके सिर में चोट आई। जिम में मौजूद लोगों की मदद से उन्हें तुरंत राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद उनकी मौत की खबर क्षेत्र में फैल गई और परिजनों व शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, प्रधानाचार्य की मौत की वजह हृदय गति रुकना भी हो सकती है। हालांकि, अभी तक मौत के वास्तविक कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही बीरबलराम मेघवाल की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। अचानक हुई इस घटना से परिवार में मातम पसरा हुआ है।
0
0
Report
Advertisement

CID recovered 20 kilograms of cannabis from Brahmaputra Mail

Munger, Bihar:चेकिंग अभियान के दौरान ब्रह्मपुत्र मेल से 20 किलो 250 ग्राम गांजा बरामद मुंगेर : त्योहारों के दौरान ट्रेनों में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान जमालपुर रेलवे स्टेशन पर सीआईडी की टीम को बड़ी सफलता मिली। टीम ने 15658 डाउन ब्रह्मपुत्र मेल के एसी-2 कोच से लावारिस हालत में रखे ट्रॉली बैग से 20 किलो 250 ग्राम गांजा बरामद किया। ब्रह्मपुत्र मेल के जमालपुर स्टेशन पहुंचने पर टीम ने ट्रेन के ए-2 कोच में कामाख्या से किऊल तक यात्रा कर रहे यात्रियों और सामान की जांच की। इसी दौरान बर्थ संख्या 41 के नीचे एक लावारिस ट्रॉली बैग रखा मिला। ट्रेन में यात्रा कर रहे यात्री सुमित दिवाकर ने भी बैग के संबंध में सूचना दी। आसपास के यात्रियों से पूछताछ की गई, लेकिन किसी ने बैग पर अपना दावा नहीं किया। इसके बाद सीआईडी की टीम ने सुरक्षा के मद्देनजर बैग को ट्रेन से उतारकर उसकी तलाशी लेने का निर्णय लिया। राजपत्रित अधिकारी एसएससी हीरा प्रसाद सिंह की मौजूदगी में बैग की जांच की गई। तलाशी के दौरान बैग से भूरे रंग के टेप में लिपटे दो पैकेट बरामद हुए, जिनमें गांजा जैसा मादक पदार्थ भरा था। जांच में पहले पैकेट का वजन 10 किलो 400 ग्राम और दूसरे पैकेट का वजन 9 किलो 850 ग्राम पाया गया। दोनों पैकेटों का कुल वजन 20 किलो 250 ग्राम था। सीआईडी की टीम ने जब्ती सूची तैयार कर बरामद मादक पदार्थ को जीआरपी जमालपुर को सौंप दिया। मामले में आगे की जांच की जा रही है।
0
0
Report

चित्तौड़गढ़ के कपासन स्कूल में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के कपासन के स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल में ट्रांसफार्मेटिव ट्यूजडे कार्यक्रम के तहत विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम की थीम “सुरक्षित स्थान, जहां सपनों को पंख मिलते हैं” रही। अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश संतोष कुमार बैरवा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक बच्चे को सुरक्षित वातावरण में शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार है। उन्होंने अनुचित व्यवहार या असुरक्षित स्थिति में चुप न रहने और अभिभावकों, शिक्षकों अथवा संबंधित अधिकारियों को जानकारी देने की अपील की।
0
0
Report

दिनदहाड़े लातेहार में महिला से छिनतई: दो बाइक सवारों ने सोने की चेन छीनी, CCTV फुटेज से जांच शुरू

Latehar, Jharkhand:लातेहार शहर के मेन रोड स्थित शिवपुरी जाने वाली गली में बुधवार की सुबह साढ़े आठ बजे दिनदहाड़े महिला से छिनतई की घटना ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बाइक सवार दो अपराधियों ने कथित तौर पर महिला को बातचीत में उलझाकर उनके झांसे में लिया और उनके गले से सोने की चेन व हाथ से अंगूठी छीनकर फरार हो गए। पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना में शहर निवासी गिरधारी प्रसाद उर्फ रंजन की पत्नी सुमन देवी को निशाना बनाया गया। गिरधारी प्रसाद ने बताया कि उनकी पत्नी बुधवार की सुबह पूजा-अर्चना करने के लिए घर से निकली थीं। इसी दौरान घर के पास दो युवक उनसे बातचीत करने लगे। आरोप है कि बातचीत के दौरान महिला पर नशीले स्प्रे का इस्तेमाल किया गया। स्प्रे के प्रभाव से महिला की स्थिति ऐसी हो गई कि वह पूरी तरह असहज और असहाय हो गईं। इसके बाद वह घर से कुछ दूरी पर स्थित काली मंदिर में पूजा करने चली गईं। पूजा करने के बाद जब सुमन देवी वापस लौट रही थीं, तभी दोनों युवक उन्हें शिवपुरी मोहल्ले की एक गली में ले गए। वहां उनके गले से सोने की चेन और हाथ से अंगूठी छीन ली। इसके बाद एक आरोपी बाइक लेकर पहुंचा और दूसरा युवक छिनतई करने के बाद उसके साथ बाइक पर बैठकर फरार हो गया। घटना के दौरान एक आरोपी बाइक पर सवार था, जिसने हेलमेट पहन रखा था। वहीं, दूसरा युवक महिला से गहने छीनने के बाद बाइक पर बैठा और दोनों मौके से फरार हो गए। घटना के दौरान आसपास कई अन्य लोगों का भी आना-जाना लगा हुआ था, लेकिन किसी को घटना की भनक तक नहीं लगी। दिनदहाड़े भीड़भाड़ वाले इलाके में इस तरह की घटना से स्थानीय लोग भी चिंतित हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद गिरधारी प्रसाद ने पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी के निर्देश पर पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। इस संबंध में थाना प्रभारी अशोक कुमार पासवान ने बताया कि महिला से छिनतई की घटना सामने आई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top