224145
Ambedkar Nagar - होली व जुमे की नमाज को लेकर डीएम व एसपी ने पुलिस के साथ किया फ्लैग मार्च
Bhuwalpur, Uttar Pradesh:होली व जुमे की नमाज को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिकोण से डीएम अविनाश सिंह व पुलिस अधीक्षक केशव कुमार,एएसपी पश्चिमी विशाल पाण्डे, उपजिलाधिकारी टाण्डा क्षेत्राधिकार नगर देवेंद्र कुमार मौर्य, बसखारी निरीक्षक संत कुमार सिंह के साथ किछौछा नगर पंचायत से लेकर दरगाह तक फ्लैग मार्च किया गया। इस दौरान डीएम व एसपी ने नगर वासियों से होली व जुमे की नमाज आपसी भाईचारे के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील किया।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सोनभद्र के रमाशंकर पांडेय दुबई बॉडीबिल्डिंग में भारत की गोल्ड मेडल उम्मीद
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र जिले की प्रतिभाएं अब अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी ताकत और हुनर का लोहा मनवा रही हैं। सोनभद्र के फिटनेस प्रशिक्षक और अंतरराष्ट्रीय गोल्ड मेडलिस्ट रमाशंकर पांडेय अब दुबई में आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। बैंकॉक में गोल्ड मेडल जीतकर देश और उत्तर प्रदेश का नाम रोशन कर चुके रमाशंकर पांडेय ने आगामी प्रतियोगिता को लेकर जिलाधिकारी चर्चित गौड़ से मुलाकात कर सहयोग की मांग की। इस दौरान जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने उनका गर्मजोशी से स्वागत करते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिया और दुबई में भी गोल्ड मेडल जीतकर देश का गौरव बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया। खास बात यह है कि रमाशंकर पांडेय केवल बॉडीबिल्डिंग तक सीमित नहीं हैं बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं को निशुल्क फिटनेस, योग, कबड्डी, कुश्ती, वॉलीबॉल और आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देकर स्वस्थ भारत के निर्माण में भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। सोनभद्र के पुसौली क्षेत्र से निकलकर अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचने वाले फिटनेस प्रशिक्षक रमाशंकर पांडेय एक बार फिर जिले और देश का नाम रोशन करने की तैयारी में जुट गए हैं। आगामी दुबई में आयोजित अंतरराष्ट्रीय बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में वह भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता को लेकर उन्होंने जिलाधिकारी चर्चित गौड़ से मुलाकात कर सहयोग की मांग की, जिस पर जिलाधिकारी ने उन्हें हर संभव सहायता और समर्थन देने का भरोसा दिलाया। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने रमाशंकर पांडेय की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि सोनभद्र की प्रतिभाएं लगातार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रही हैं। उन्होंने रमाशंकर पांडेय को शुभकामनाएं देते हुए दुबई में भी गोल्ड मेडल जीतकर देश और उत्तर प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। मुलाकात के दौरान अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष धीरेंद्र जायसवाल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल भी मौजूद रहा। बता दें कि इससे पहले बैंकॉक में 12 से 14 सितंबर 2025 के बीच आयोजित अंतरराष्ट्रीय बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में रमाशंकर पांडेय शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीत चुके हैं। उनकी इस उपलब्धि से पूरे जिले में खुशी का माहौल है। लगातार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल कर रहे रमाशंकर पांडेय अब दुबई में भी देश के लिए स्वर्ण पदक जीतने के मिशन में जुटे हुए हैं। रमाशंकर पांडेय वर्षों से ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं को निशुल्क फिटनेस और खेल प्रशिक्षण उपलब्ध करा रहे हैं। योग, कबड्डी, कुश्ती, वॉलीबॉल और आत्मरक्षा जैसे क्षेत्रों में उनके प्रशिक्षण से कई युवक-युवतियां राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच चुके हैं। यही वजह है कि जिले में उन्हें केवल खिलाड़ी नहीं बल्कि युवाओं के प्रेरणास्रोत के रूप में भी देखा जाता है। अब सोनभद्र समेत पूरे उत्तर प्रदेश की निगाहें दुबई में होने वाली प्रतियोगिता पर टिकी हैं, जहां जिले का यह बेटा भारत के लिए गोल्ड जीतने की तैयारी में है।0
0
Report
550 करोड़ संपत्ति यूनिवर्सिटी के नाम, चिन्मयानंद ने दान कर दी
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती आज शाहजहांपुर के रजिस्ट्री दफ्तर पहुंचे। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने एक मिसाल पेश करते हुए मुमुक्ष आश्रम की 550 करोड़ की संपत्ति राज्य सरकार की यूनिवर्सिटी के नाम दान कर दी। स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती स्वामी सुकदेवा नंद डिग्री कॉलेज और मुमुक्ष आश्रम के अधिष्ठाता हैं। स्वामी सुखदेव आनंद महाविद्यालय को यूनिवर्सिटी बनाए जाने के बाद आज वह तहसील सदर के रजिस्ट्री दफ्तर पहुंचे जहां पहुंच कर उन्होंने मुमुक्ष आश्रम की 550 करोड़ की सारी संपत्ति यूनिवर्सिटी के नाम राज्य सरकार को दान कर दी। राज्यपाल की तरफ से उच्च शिक्षा अधिकारी बरेली प्रोफेसर सुधीर चौहान ने रजिस्ट्री स्वीकार की। इस दौरान पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने कहा कि जब उन्होंने डिग्री कॉलेज की शुरुआत की थी तब यहां युवाओं के हाथों में कट्टे थे। लेकिन आज युवाओं के हाथ में कलम है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह संपत्ति सरकार को नहीं बल्कि समाज के नाम समर्पित कर रहा हूं। इस यूनिवर्सिटी से शैक्षिक और व्यावसायिक शिक्षा पाने के बाद अब युवाओं को रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें कुलाधिपति बनाने का प्रस्ताव दिया था। जिसे उन्होंने ठुकरा दिया। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ की।0
0
Report
बकरीद से पहले सहारनपुर हाई अलर्ट, मुस्लिम इलाकों में पुलिस का फ्लैग मार्च।
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर में आगामी त्योहारों और बकरीद को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आ रहा है। इसी क्रम में आज डीआईजी और एसएसपी के नेतृत्व में थाना कुतुबशेर क्षेत्र से मुस्लिम बहुल इलाकों में भव्य फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च में पुलिस, पीएसी और आरआरएफ की कई टुकड़ियां शामिल रहीं। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए पुलिस अधिकारियों ने संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त भी की। वहीं ड्रोन कैमरों से पूरे क्षेत्र की निगरानी की गई, ताकि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा सके!एसएसपी अभिनंदन ने बताया कि बकरीद और अन्य आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जनपद में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार फ्लैग मार्च किया जा रहा है और लोगों से संवाद स्थापित कर शासन व सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन की जानकारी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि सभी थानों में शांति समिति की बैठकें आयोजित की जा रही हैं, जिनमें मुस्लिम और हिंदू समाज के लोगों को बुलाकर आपसी भाईचारे और शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है।एसएसपी ने स्पष्ट कहा कि सार्वजनिक स्थानों और सड़कों पर नमाज की अनुमति नहीं होगी। धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर की आवाज निर्धारित सीमा में ही रखनी होगी। प्रतिबंधित पशुओं का कटान नहीं होगा और गैर परंपरागत या सार्वजनिक स्थलों पर कुर्बानी की अनुमति नहीं दी जाएगी। सोशल मीडिया पर भी पुलिस की विशेष नजर है और भड़काऊ या अफवाह फैलाने वाले संदेशों पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने बताया कि नगर निगम और प्रशासन की संयुक्त टीम अवशेषों के निस्तारण की व्यवस्था संभालेगी, जबकि पुलिस टीमें हर गतिविधि पर नजर बनाए रखेंगी ताकि त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके।0
0
Report
Advertisement
तेंदुआ दिखने पर अमरावती के रामपुरी कैंप में दहशत, रेस्क्यू जारी
Mumbai, Maharashtra:तेंदुआ दिखने से अमरावती के रामपुरी कैंप में दहशत का माहौल. वनविभाग और पुलिस मौके पर. अमरावती के रिहायशी इलाके में दिखा तेंदुआ. अमरावती के रामपुरी कैंप क्षेत्र में अचानक तेंदुआ घुस गया जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया. तेंदुए की एंट्री से इलाके के लोग हुए सतर्क. इलाके मे मची अफरा तफरी; रेस्क्यु ऑपरेशन कर के 3 घंटे के बाद वनविभाग ने किया तेंदुए को रेस्क्यू.0
0
Report
देहरादून में ईद-उल-जुहा सुरक्षा कड़े प्रबंध, 05 जोन 11 सेक्टर में कानून-व्यवस्था सुनिश्चित
Noida, Uttar Pradesh:देहरादून आगामी ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर्व के मद्देनजर देहरादून पुलिस ने कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। सुरक्षा की दृष्टि से पूरे नगर क्षेत्र को 05 जोन, 11 सेक्टर और 35 सब सेक्टरों में विभाजित किया गया है। इन क्षेत्रों की जिम्मेदारी क्रमशः पुलिस उपाधीक्षक, निरीक्षक और उप-निरीक्षकों को सौंपी गई है। संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कुर्बानी केवल निर्धारित स्थलों पर ही होगी और सड़कों पर नमाज पढ़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। शांति व्यवस्था के लिए पुलिस ने पूर्व में गौकशी और अवैध पशु कटान में शामिल रहे अपराधियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई भी शुरू कर दी है। भ्रामक खबरें फैलाने या सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वाले अवांछनीय तत्वों के खिलाफ पुलिस सख्त वैधानिक कार्रवाई करेगी। बाइट प्रमेन्द्र डोभाल एसएसपी0
0
Report
डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने भूपेश बघेल पर हमला, राम-धर्माचार्यों के खिलाफ टिप्पणी
Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जहां छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर जमकर हमला बोला है दरअसल भूपेश बघेल ने जगतगुरु रामभद्राचार्य और बाबा बागेश्वर को लेकर टिप्पणी की थी जिसके बाद विजय शर्मा ने कहा कि सनातनी मान बिंदुओं को नीचा करना और सनातनी धर्माचार्य का अपमान करना कोंग्रेस की परंपरा है अभी ये भाजपा के विरोध करते-करते संत महात्माओं का विरोध कर रहे हैं मुझे लगता है कि भाजपा का विरोध करते-करते भगवान और राम का विरोध करेंगे ये तो ऐसा भी कह सकते है कि राम भाजपा के ही है.बाइट- विजय शर्मा डिप्टी सीएम छत्तीसगढ़0
0
Report
Advertisement
खुरई में हत्या की साजिश रचने वाले 6 गिरफ्तार, 3 फरार
Sagar, Madhya Pradesh:हत्या की साजिश रच रहे आरोपियों को पुलिस ने फिल्मी अंदाज़ में पकड़कर बड़ी वारदात टलवा दी। खुरई में प्रॉपर्टी विवाद के बाद छह आरोपियों को घेराबंदी कर हथियारों सहित गिरफ्तार किया गया, जबकि तीन आरोपी मौके से फरार हो गए। फरार आरोपियों के पास तमंचे थे। आरोपियों का कब्जा दो दिन पहले सागर नाका क्षेत्र में अंडे की दुकान लगाने वाले रिजवान से संपत्ति को लेकर विवाद के कारण हुआ था। वे भोपाल, अब्दुल्लागंज और गंजबासौदा क्षेत्रों के रहने वाले बताए जा रहे हैं और पठारी नाका से शहर में प्रवेश कर रहे थे। पुलिस ने मुखबिर सूचना के आधार पर शहर में नाकाबंदी की और सकरी गली में कार फंस जाने के कारण आरोपी भाग नहीं सके। तलाशी में फरसा और चाकू समेत धारदार हथियार बरामद हुए। पूछताछ में खुलासा हुआ कि रिजवान की हत्या करने की नीयत से प्रॉपर्टी विवाद के चलते खुरई आए थे। अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है; फरार आरोपियों की तलाश जारी है।0
0
Report
जमुई घोटाला: आय से अधिक संपत्ति मामला, गोपाल कुमार निलंबित
Jamui, Bihar:जमुई: आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में बिहार ग्रामीण कार्य विभाग, झाझा प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता गोपाल कुमार को राज्य सरकार ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) द्वारा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किए जाने के बाद विभाग ने यह बड़ी कार्रवाई की है।ईओयू की प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि गोपाल कुमार ने अपने ज्ञात एवं वैध आय स्रोतों से करीब 81.50 प्रतिशत अधिक, लगभग 2 करोड़ 61 हजार रुपये की अवैध संपत्ति अर्जित की है। प्रथम दृष्टया पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद 15 मई 2026 को उनके विरुद्ध कांड संख्या 08/2026 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया था।ईओयू की रिपोर्ट पर संज्ञान लेते हुए विभाग के उप सचिव आदित्य प्रकाश ने 21 मई को निलंबन का आदेश जारी किया। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय मुख्य अभियंता-2, गया कार्यालय निर्धारित किया गया है तथा उन्हें केवल जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।बताया जाता है कि 16 मई को ईओयू की टीम ने जमुई, पटना समेत चार ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान जमुई स्थित निजी आवास से करीब 8 लाख रुपये नकद, जबकि पटना स्थित आवास से गहने समेत करीब 40 लाख रुपये नकद बरामद किए गए थे।इस कार्रवाई के बाद विभागीय अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं पूर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने सरकार की कार्रवाई का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि गोपाल कुमार के भ्रष्टाचार की शिकायत उन्होंने काफी पहले ही उच्चाधिकारियों से की थी। ईओयू की जांच ने उनकी शिकायत पर मुहर लगा दी है। उन्होंने कहा कि यह न्याय और सत्य की जीत है तथा सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का स्पष्ट संदेश है कि भ्रष्टाचारियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।0
0
Report
गिरिडीह पुलिस ने नाबालिग देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ किया
Giridih, Jharkhand:गिरिडीह के एसपी डॉ. बिमल कुमार को मिली गुप्त सूचना के बाद पचंबा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नाबालिग लड़कियों से जबरन देह व्यापार कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है. इस मामले में मास्टरमाइंड महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर दो नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया गया है. एसपी डॉ. बिमल कुमार को सूचना मिली थी कि पचंबा थाना क्षेत्र के बोडो में एक किराये के मकान में नाबालिग लड़कियों को डरा-धमकाकर देह व्यापार कराया जा रहा है. एसपी के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक आर.के. राणा के नेतृत्व में एसआईटी गठित की गई. टीम ने त्वरित छापेमारी कर मकान से दो नाबालिग लड़कियों को बरामद किया. मुक्त कराई गई दोनों नाबालिग सगी बहनों ने पुलिस को बताया कि बलिया बेड़ा, भरकट्टा निवासी क्रांति देवी उन्हें काम दिलाने का झांसा देकर लाई थी. यहां लाकर मारपीट कर जबरन देह व्यापार करवाया जाता था. विरोध करने पर घर नहीं जाने दिया जाता था. 8 हजार में सौदा, ब्रेजा कार जब्त पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि गिरफ्तार आरोपी मो. तौफिक अंसारी और मुशरफ अंसारी ने नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण के एवज में मास्टरमाइंड क्रांति देवी को आठ हजार रुपये दिए थे. पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक लाल रंग की ब्रेजा कार भी जब्त की है. पीड़िता के आवेदन पर पचंबा थाना कांड संख्या 52/26, दिनांक 26.05.2026 दर्ज किया गया है. आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 127(4), 143(5), 140(3), 140(4), 70(2), 96, 3(6) BNS एवं 6/10 POCSO Act 2012 के तहत मामला दर्ज किया गया है. गिरफ्तार आरोपी में क्रांति देवी, उम्र 42 वर्ष, पति- राजकुमार शर्मा, निवासी- बलिया बेड़ा, थाना- भरकट्टा, गिरिडीह, मो. तौफिक अंसारी, पिता- मो. ताबिर अंसारी, निवासी- अडारडीह, थाना- गांडेय, गिरिडीह और मुशरफ अंसारी, पिता- समशेर अंसारी, निवासी- घाटकुल, थाना- गांडेय, गिरिडीह शामिल है. छापेमारी दल में डीएसपी आर.के. राणा, अंचल निरीक्षक ज्ञान रंजन कुमार, पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार, एसआई दीपक कुमार, एसआई प्रभात कुमार समेत सशस्त्र बल व चौकीदार शामिल थे.0
0
Report
Advertisement
चंदौली पुलिस ने तीन शातिरों पर 25-25 हजार इनाम की घोषणा
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग : चंदौली .... - चंदौली पुलिस का बड़ा एक्शन, तीन शातिर अभियुक्तों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित - अवैध खनन मामले में पुलिस और वन विभाग टीम पर हमला करने वालों पर कार्रवाई से हड़कंप - FIR रद्द कराने हाईकोर्ट पहुंचे अभियुक्तों को झटका, याचिका खारिज - चकिया न्यायालय से मुख्य आरोपियों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी - फरार अभियुक्तों पर कुर्की की तैयारी, पुलिस लगातार दे रही दबिश - मुख्य आरोपी व सपा नेता महेन्द्र राव, विजेन्द्र राव और रामआसरे राव पर घोषित हुआ इनाम - 9 मई को चंद्रप्रभा रेंज क्षेत्र में अवैध खनन पर छापेमारी के दौरान हुआ था बवाल - पुलिस टीम को घेरकर चक्का जाम और पथराव का आरोप - मुख्य आरोपी सपा नेता पूर्व हिस्ट्रीशिटर महेंद्र राव पर हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर मुकदमे दर्ज - चकिया कोतवाली क्षेत्र के अलीपुर भंगड़ा गांव मे हुआ था विवाद. विजुअल0
0
Report
ललितपुर के कुए में युवक की खून से लथपथ लाश; परिजनों का आरोप दोस्त पर
Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में एक युवक का खून से लथपथ शव कुए में उतराता हुआ मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी , मृतक के परिजनों ने उसके दोस्तों पर हत्या कर शव को कुए में फेंके जाने का आरोप लगाया है। वहीं मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है और आगे की कार्यवाही में जुट गई है । घटना जाखलौन थाना क्षेत्र अंतर्गत गणेशपुरा मोहल्ले की है । परिजनों के अनुसार जाखलौन थाना क्षेत्र अंतर्गत गणेशपुरा निवासी नीलू कुशवाहा को कल उसके कुछ दोस्त साथ मे ले गये थे । जिन्होंने उसे शराब पिलाई और उसके साथ मारपीट करते हुये हत्या कर शव को कुए में फेंक दिया । फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है और आगे की कार्यवाही में जुट गई है ।0
0
Report
बकरीद से पहले यूपी में अलर्ट, पुलिस ने फ्लैग मार्च तेज कर दिए
Shamli, Uttar Pradesh:बकरीद से कुछ घंटे पहले पूरा यूपी में अलर्ट गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं। संभल से शामली तक मेरठ से अलीगढ़ तक मुरादाबाद से गाजियाबाद तक सभी संवेदनशील इलाकों में यूपी पुलिस एक्शन मोड पर सुबह दोपहर और शाम में लगातार फ्लैग मार्च किए जा रहे है। सभी मस्जिद कमिटी, अमन कमिटी से मीटिंग कर सरकार के गाइडलाइन फॉलो करने के सख्त आदेश दिए गए है। खुले में नमाज़ अदा करने पर पूरी तरह से पाबंदी होगी। सभी मस्जिद और ईदगाह के बाहर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गई है। शामली के कैराना में ही सबसे ज्यादा फोर्स तैनात किया गया है。 1000 के करीब कैराना में तैनात किया गया है। आज शाम से लेकर सुबह 9 बजे तक लगातार निगरानी रखी जाएगी।0
0
Report
Advertisement
50 रुपये की लॉटरी ने अमृतसर की अनिता अग्रवाल को 21 लाख जीतकर लखपति बना दिया
Ludhiana, Punjab:50 ਰੁਪਏ ਦੀ ਲਾਟਰੀ ਟਿਕਟ ਨੇ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦੀ ਅਨੀਤਾ ਅਗਰਵਾਲ ਦੀ ਕਿਸਮਤ ਬਦਲ ਦਿੱਤੀ। 21 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦਾ ਇਨਾਮ ਜਿੱਤਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ ਲੁਧਿਆਣਾ ਪਹੁੰਚ ਕੇ ਢੋਲ-ਨਗਾੜਿਆਂ ਨਾਲ ਖੁਸ਼ੀ ਮਨਾਈ ਅਤੇ ਡਰਾਫਟ ਪ੍ਰਾਪਤ ਕੀਤਾ。 ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦੀ ਰਹਿਣ ਵਾਲੀ ਅਨੀਤਾ ਅਗਰਵਾਲ 50 ਰੁਪਏ ਦੀ ਲਾਟਰੀ ਟਿਕਟ ਨਾਲ ਲੱਖਪਤੀ ਬਣ ਗਈ ਹੈ। ਅਨੀਤਾ ਅਗਰਵਾਲ ਨੇ 21 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦਾ ਇਨਾਮ ਜਿੱਤਿਆ, ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪਰਿਵਾਰ ਵਿੱਚ ਖੁਸ਼ੀ ਦਾ ਮਾਹੌਲ ਬਣ ਗਿਆ। ਲੁਧਿਆਣਾ ਪਹੁੰਚੇ ਜੇਤੂ ਪਰਿਵਾਰ ਦਾ ਢੋਲ ਵਜਾ ਕੇ ਅਤੇ ਲੱਡੂ ਵੰਡ ਕੇ ਸਵਾਗਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਮੀਡੀਆ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਅਨੀਤਾ ਅਗਰਵਾਲ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹ ਇੱਕ ਹਾਊਸ ਵਾਈਫ ਹਨ ਅਤੇ ਪਹਿਲਾਂ ਵੀ ਕਈ ਵਾਰ ਆਪਣਾ ਲੱਕ ਅਜਮਾ ਚੁੱਕੇ ਹਨ, ਪਰ ਇਸ ਵਾਰ ਕਿਸਮਤ ਨੇ ਸਾਥ ਦਿੱਤਾ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸ ਇਨਾਮ ਦੀ ਰਕਮ ਨਾਲ ਉਹ ਆਪਣੇ ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਵਧੀਆ ਸਿੱਖਿਆ ਦਿਵਾਉਣਗੇ ਅਤੇ ਭਵਿੱਖ ਨੂੰ ਹੋਰ ਮਜ਼ਬੂਤ ਬਣਾਉਣਗੇ। ਨਾਲ ਹੀ ਉਨ੍ਹਾਂ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਕਿ ਲਾਟਰੀ ਨੂੰ ਆਦਤ ਨਾ ਬਣਾਇਆ ਜਾਵੇ, ਪਰ ਕਦੇ-ਕਦੇ ਆਪਣਾ ਲੱਕ ਜਰੂਰ ਅਜਮਾਉਣਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ。0
0
Report
रतलाम में महिला सुरक्षा: छेड़छाड़ के मामले में आरोपी गिरफ्तार
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम के हाट रोड क्षेत्र में महिला अपराध से जुड़े मामले मे पूलिस कि सख्त कार्रवाई चर्चा का विषय बन गयी है बीती रात घर के बाहर टहल रही एक युवती के साथ बाइक सवार युवक ने छेड़छाड़ की। आरोपी ने युवती के साथ बदसलूकी करते हुए अभद्र हरकत की और मौके से भाग निकला। लेकिन पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए तुरंत पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी की पहचान कर उसे कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान मूल निवासी उज्जैन जिले के खाचरौद और हाल फिलहाल रतलाम राजबाग़ निवासी कृष्णपाल सिंह राठौड़ के रूप में हुई है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी का कान पकड़कर जुलूस निकाला, वहीं आरोपी ने पीड़िता के पैर छूकर माफी भी मांगी। महिला अपराधों पर पुलिस की इस सख्त कार्रवाई की शहर में जमकर चर्चा हो रही है। लोगों का कहना है कि ऐसे कदमों से महिलाओं में सुरक्षा का विश्वास मजबूत हो रहा है। रतलाम0
0
Report
जालौन में चौरासी गुम्बद के सामने वन क्षेत्र में लगी भीषण आग,
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में चौरासी गुम्बद के सामने वन क्षेत्र में लगी भीषण आग, वन क्षेत्र में अचानक लगी आग ने देखते ही देखते धारण किया विकराल रूप, वन क्षेत्र में आग का दायरा बढ़ता देख रहीगीरों ने दमकल विभाग को दी सूचना, सूचना के बावजूद भी अभी तक मौके पर नहीं पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां, जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र के चौरासी गुंबद के सामने वन क्षेत्र का मामला।0
0
Report
Advertisement
