Ambedkar Nagar - जिलाधिकारी का औचक निरीक्षण, कृषक दुर्घटना कल्याण योजना पर जोर
Mansa Pur, Uttar Pradesh:अंबेडकर नगर जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला द्वारा भूलेख अनुभाग का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कृषक दुर्घटना कल्याण योजना से संबंधित एवं अन्य पत्रावलियों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर उपस्थित समस्त पटल सहायकों को निर्देश देते हुए कहा कि शासन के मंशानुसार कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के लाभार्थियों को योजना से शत प्रतिशत पात्र आवेदन कर्ताओं को आच्छादित किया जाए। उन्होंने कहा कि लंबित पत्रावलियों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, कोई भी पात्र लाभार्थी योजना से वंचित न रहे। इस दौरान सहायक भूलेख अधिकारी अमित कुमार मौर्य, अपर सांख्यिकीय अधिकारी हरिश्चंद्र वर्मा, डीएल आरसी चित्रसेन सिंह, एलआरसी सत्य प्रकाश वर्मा सहित अन्य संबंधित कार्मिक पर उपस्थित रहे ।हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइट की चपेट में आये दो मासूम, हालत गंभीर
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई/गीतेश सिंह: 11 हजार की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए दो मासूम बच्चे, हालत गंभीर बिजली विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल, Chc शाहाबाद से जिला अस्पताल हरदोई रेफर किए गए दोनों बच्चे हरदोई की शाहाबाद ग्राम पंचायत चंद्रपुर खैरी में 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से दो मासूम बच्चे झुलस गए। हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में परिजनों द्वारा दोनों बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) शाहाबाद पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल हरदोई रेफर कर दिया गया। घायल बच्चों की पहचान दुर्गेश के पुत्र कार्तिक (2 वर्ष) और महिमा (5 वर्ष) के रूप में बताई गई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए हादसे के लिए विभागीय लापरवाही को जिम्मेदार बताया है। उनका कहना है कि बिजली व्यवस्था में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम न होने के कारण मासूमों की जान पर बन आई।
