icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
224168
LPLalmani Pandey Follow30 Apr 2025, 01:50 pm

अंबेडकर नगर- सम्राट अशोक की जयंती में डिप्टी सीएम केशव मौर्य होंगे शामिल

Mansa Pur, Uttar Pradesh:

अंबेडकर नगर उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के कार्यक्रम को लेकर नारायण फाउंडेशन के संरक्षक कार्यक्रम के आयोजक विवेक मौर्य ने सर्किट हाउस अकबरपुर, अंबेडकर नगर में की प्रेस कॉन्फ्रेंस। विवेक मौर्य ने कहा कि चक्रवर्ती सम्राट अशोक मौर्य की जयंती के मौके पर कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 1 मई को कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए विवेक मौर्य ने कहा कि कार्यक्रम की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है हजारों की संख्या में लोग कार्यक्रम में उपस्थित होंगे

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

1994 हत्या केस के आरोपी ललित गिरफ्तार, 32 साल बाद क्राइम ब्रांच ने दबोचा

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 1994 में दो साध्वियों की हत्या और आश्रम में डकैती के मामले में करीब 32 साल से फरार चल रहे कुख्यात आरोपी को गिरफ्तार किया है आरोपी दिल्ली पुलिस को पिछले 32 सालों से दे रहा था चकमा आरोपी की पहचान ललित के रूप में हुई है। वह मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर का रहने वाला है और दिल्ली के मंगोलपुरी फेज-2 में एक फैक्ट्री में पैकेजिंग मजदूर के तौर पर काम कर रहा था पुलिस के मुताबिक, वर्ष 1994 में शकरपुर थाना क्षेत्र स्थित एक आध्यात्मिक आश्रम में दो साध्व्यों की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी आरोप है कि हत्या के बाद बदमाशों ने आश्रम से नकदी, गहने और अन्य कीमती सामान लूट लिया था..इस मामले में ललित भी मुख्य आरोपियों में शामिल था पुलिस का दावा है कि उसने दोनों साध्वियों का गला दबाने में साथ दिया था और लूटे गए सामान में उसे नकदी और गहने का हिस्सा मिला था इस मामले में सुनील कुमार, दिलीप राम और सुशील को पुलिस ने पहले गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन ललित फरार हो गया 26 अक्टूबर 1995 को उसे भगोड़ा घोषित कर दिया गया था.. इसके बाद पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी जांच में सामने आया कि ललित वर्ष 2000 तक बिहार में अलग-अलग जगहों पर काम करता रहा..इसके बाद वह दिल्ली आ गया यहां उसने कई फैक्ट्रियों में पैकेजिंग मजदूर के तौर पर काम किया और इसी तरह अपनी पुरानी जिंदगी छिपाकर रहने लगा पुलिस के अनुसार, वह लंबे समय तक एक ही नाम से रह रहा था, लेकिन लगातार अपना काम और ठिकाना बदलता रहा। क्राइम ब्रांच की सेंट्रल रेंज को ललित के मंगोलपुरी फेज-2 में होने की सूचना मिली। टीम ने उसकी गतिविधियों की पुष्टि की और फैक्ट्री में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान आधार कार्ड के जरिए भी सत्यापित की गई। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी की सूचना शकरपुर थाना पुलिस को दे दी है। क्राइम ब्रांच के मुताबिक, ललित दिल्ली में पहले घरेलू सहायक के रूप में आया था और इसी दौरान उसकी मुलाकात मामले के अन्य आरोपियों से हुई थी। मामले में आगे की जांच जारी है।
0
0
Report

खंडवा में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन तीन कृत्रिम कुंडों के साथ शुरू

Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा में नवनिर्मित कुंड में गणेश प्रतिमाओं का हो रहा विसर्जन, कैबिनेट मंत्री विजय शाह पहुंचे विसर्जन स्थल, खंडवा में श्री गणेश की प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला शुरू हो गया है। शहर में पर्यावरण संरक्षण और प्राचीन जलस्रोतों को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा बनाए गए कृत्रिम विसर्जन कुंडों में प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा रहा है। इन कुण्डों में नर्मदा जल भरा गया है।मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री विजय शाह खंडवा के भैरव तालाब परिसर में बनाए गए नवनिर्मित कृत्रिम विसर्जन कुंड पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान श्री गणेश की आरती कर पूजा-अर्चना की और नगर निगम की इस पहल की तारीफ की। मंत्री विजय शाह ने महापौर अमृत यादव और नगर निगम परिषद के जनप्रतिनिधियों के साथ कुंड परिसर का जायजा लिया। इस दौरान प्रतिमाओं के सुरक्षित विसर्जन के लिए की गई व्यवस्थाओं को भी देखा गया। विसर्जन स्थल पर क्रेन सहित अन्य व्यवस्थाएं भी मौजूद रहीं। खंडवा के प्राचीन जलाशयों और कुंडों को संरक्षित रखने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को लेकर नगर निगम द्वारा शहर में तीन कृत्रिम प्रतिमा विसर्जन कुंड तैयार किए गए हैं। इनमें नर्मदा जल योजना से पानी भरा गया। इन्हीं कुंडों में श्रद्धालुओं द्वारा भगवान गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा रहा है। मंत्री विजय शाह ने नगर निगम द्वारा की गई इस व्यवस्था की सराहना की। प्रशासन और नगर निगम की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षित विसर्जन को लेकर आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। इस दौरान महापौर अमृत यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

गोंडा में डॉक्टर तुषार बनर्जी की सड़क हादसे में मौत: बरसात में हेलमेट नहीं होने से टक्कर

Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। गोंडा जिले के तरबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंगहा चंदा चौराहा के पास बीते 35 वर्षों से प्राइवेट क्लीनिक चला रहे 58 वर्षीय डॉक्टर तुषार बनर्जी की घर लौटते समय नरायन पुल के पास सड़क हादसे में मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि डॉक्टर तुषार बनर्जी अपने बेटे संजीव बनर्जी के साथ अपनी प्राइवेट क्लीनिक बंद करके मोटरसाइकिल से ही देर रात बरसात में तरबगंज बाजार स्थित अपने रूम पर जा रहे थे। बेटा संजीव बनर्जी हेलमेट लगाया हुआ था और डॉक्टर तुषार बनर्जी बिना हेलमेट के ही मोटरसाइकिल पर बैठे हुए थे। रूम पर जाते नरायनपुर पुल के पास सामने से आ रहे एक चार पहिया वाहन ने उसे समय टक्कर मार दी जब बरसात के कारण हेलमेट पहनने के चलते आगे कुछ दिखाई नहीं दिया। रास्ता जा रहे स्थानीय लोग तत्काल एंबुलेंस के माध्यम से घायल डॉक्टर तुषार बनर्जी और बेटे संजीव बनर्जी को गोंडा मेडिकल कॉलेज लेकर के पहुंचे। जहाँ गोंडा मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान आज मौत हो गई है। जबकि बेटे संजीव बनर्जी को मामूली चोट आई है जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि डॉक्टर तुषार बनर्जी बंगाल के रहने वाले हैं जो तरबगंज थाना क्षेत्र के सिंगहाचंदा चौराहे पर अपनी 35 वर्षों से यहां पर प्राइवेट क्लीनिक चला करके लोगों का इलाज करते थे। तरबगंज बाजार में प्राइवेट रूम लेकर के अपनी पत्नी मिताली बनर्जी औऱ अपने बच्चों के साथ रहते थे इनके दो लड़के बड़े वाले लड़के का नाम संजीव बनर्जी जिसकी उम्र 26 वर्ष है दूसरे बेटे का नाम दीप बनर्जी है जिसकी उम्र 16 वर्ष है। मृतक डॉ. तुषार बनर्जी के शव को कब्जे में लेकर तरबगंज थाने की पुलिस पोस्टमार्टम के लिए भेज पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि BAMS की डिग्री हासिल करके 35 वर्ष पूर्व बंगाल से गोंडा आए थे जहां अपनी प्राइवेट क्लीनिक चला रहे थे। बेटे संजीव बनर्जी ने बताया कि हेलमेट लगा करके देर रात हम लोग सफर कर रहे थे सामने से एक चार पहिया वाहन आ रहा था बारिश होने के कारण आगे दिखाई नहीं दिया। साइड लेने के चक्कर में उसने टक्कर मार दिया हमारे पापा सड़क पर गिर गए सिर फट गया था। उपचार के लिए हम लोग गोंडा मेडिकल कॉलेज लेकर के आए हुए थे। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई है बरसात में हम लोगों को पता ही नहीं चला कि किस गाड़ी ने टक्कर मारा है। लाश जब घर पर लेकर के जाएंगे तब हम लोग पुलिस को तहरीर देंगे अभी हम लोग पोस्टमार्टम करवा रहे हैं।
0
0
Report

गोवर्धन पुलिस ने धर्मांतरण मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार; चोरी मोटरसाइकिल-अवैध हथियार सहित

Mathura, Uttar Pradesh:गोवर्धन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: धर्मांतरण मामले में वांछित अभियुक्त चोरी की मोटरसाइकिल और अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार मथुरा। थाना गोवर्धन पुलिस टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने धर्म परिवर्तन के मामले में वांछित एक अभियुक्त को चोरी की मोटरसाइकिल, अवैध तमंचा और जिंदा कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार (25 सितंबर 2026) को समय करीब 11:48 बजे पाडल रेलवे अंडरपास (चौकी क्षेत्र राधाकुंड) से थाना गोवर्धन पुलिस ने अभियुक्त सलमान (40 वर्ष) पुत्र सौदान, निवासी मुखराई (थाना गोवर्धन, जनपद मथुरा) को गिरफ्तार किया। चोरी की मोटरसाइकिल और अवैध असलहा बरामद पुलिस ने अभियुक्त के पास से चोरी की गई मोटरसाइकिल (संख्या UP 85 CF 5833), एक अवैध तमंचा (.315 बोर) तथा दो जिंदा कारतूस (.315 बोर) बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि उक्त मोटरसाइकिल के संबंध में 1 अगस्त 2026 को पीड़िता द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसमें 8 मई 2026 की रात घर के बाहर से मोटरसाइकिल चोरी होने की बात कही गई थी। मामले में थाना गोवर्धन पर मु0अ0सं0 373/26 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस के तहत मामला पंजीकृत था, जिसकी विवेचना के दौरान सलमान का नाम प्रकाश में आया था। विभिन्न संगीन धाराओं में मामले दर्ज अभियुक्त के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मु0अ0सं0 501/2026 धारा 3/25का नया मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा अभियुक्त के विरुद्ध उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 की धाराओं सहित मु0अ0सं0 494/2026 धारा 87/142 बीएनएस के तहत भी मामला दर्ज है। पकड़े गए अभियुक्त का पुराना आपराधिक इतिहास भी रहा है। उस पर पूर्व में भी थाना गोवर्धन में मारपीट व एससी/एसटी एक्ट की विविध धाराओं के तहत मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक शरद कुमार त्यागी, कांस्टेबल राहुल बाल्यान, कांस्टेबल विशाल चौहान तथा कांस्टेबल प्रीत कुमार शामिल रहे। पुलिस द्वारा अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। बाइट--एसपी देहात--सुरेश चंद्र रावत
0
0
Report
Advertisement

भिवाड़ी के नवनिर्वाचित सभापति गुंजन खटाना ने निरीक्षण और बैठकें तेज कर दीं

Bagheri Kalan, Rajasthan:खबर – भिवाड़ी नगर परिषद की नवनिर्वाचित सभापति गुंजन खटाना पद संभालने के बाद एक्शन मोड में नजर आईं। शहर की व्यवस्थाओं और आमजन से जुड़ी समस्याओं को लेकर सभापति ने लगातार निरीक्षण और अधिकारियों के साथ बैठकें शुरू कर दी हैं। गुंजन खटाना ने आज सबसे पहले जिला अस्पताल भिवाड़ी का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल के अलग अलग हिस्सों का जायजा लेते हुए व्यवस्थाओं की बारीकी से जानकारी ली। इस दौरान अस्पताल में साफ सफाई व्यवस्था को लेकर भी सभापति ने पीएमओ से जानकारी साझा की और नियमित साफ सफाई के निर्देश दिए। इसके बाद सभापति ने भिवाड़ी में जलभराव से निजात दिलाने और शहर की ड्रेनेज व्यवस्था को बेहतर बनाने को लेकर खैरथल जिला कलेक्टर से मीटिंग करते हुए निर्माणाधीन बड़े ट्रीटमेंट प्लांट का भी निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर चल रहे निर्माण कार्यों की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों से प्रोजेक्ट की प्रगति के बारे में जानकारी हासिल की। बाइट. डॉ गुंजन खटाना सभापति बाइट. डॉ सागर अरोड़ा पीएमओ
0
0
Report

AIIMS जोधपुर के अध्यक्ष तेजस पटेल ने रेजिडेंट डॉक्टरों के विवाद का समाधान जल्द बताया

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। AIIMS जोधपुर के प्रेसिडेंट डॉ. तेजस एम. पटेल आज हैदराबाद की फ्लाइट से जोधपुर पहुंचे। जोधपुर पहुंचने के बाद उन्होंने AIIMS में चल रही रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया। डॉ. पटेल ने कहा कि रेजिडेंट डॉक्टर्स की मांगों और मौजूदा परिस्थितियों को लेकर जल्द ही समाधान निकालने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आज रात तक पूरे मामले का समाधान निकाल लिया जाएगा। गौरतलब है कि रेजिडेंट डॉक्टर अपनी मांगों को लेकर लगातार विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। अब डॉ. पटेल के जोधपुर पहुंचने के बाद मामले के जल्द सुलझने की उम्मीद जताई जा रही है。
0
0
Report
Advertisement

जयपुर ग्रामीण पुलिस ने साइबर अपराध रोकथाम के लिए प्रशिक्षण शिविर Organized किया

Jaipur, Rajasthan:चौमूं जयपुर साइबर अपराधों के खिलाफ पुलिस का एक्शन प्लान.. जयपुर ग्रामीण के सभी थानों के सायबर योद्धाओं को दिया प्रशिक्षण रेंज आईजी राहुल प्रकाश के निर्देश पर आयोजित प्रशिक्षण शिविर जयपुर SP हनुमान प्रसाद मीणा भी प्रशिक्षण शिविर में मौजूद 1930 पोर्टल, समन्वय पोर्टल और सीईआईआर पोर्टल की दी जानकारी संदिग्ध बैंक खाते, चैक निकासी और ATM निकासी पर कार्रवाई के निर्देश सिम विक्रेताओं और POS के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के लिए किया प्रशिक्षित प्रशिक्षण के दौरान साइबर अपराध से जुड़ी शिकायतों के निस्तारण और कार्रवाई की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। पुलिसकर्मियों को 1930 पोर्टल, समन्वय पोर्टल और CEIR पोर्टल के प्रभावी उपयोग के बारे में प्रशिक्षित किया गया। साथ ही संदिग्ध बैंक खातों, चेक निकासी और एटीएम से होने वाली संदिग्ध निकासी पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।इसके अलावा साइबर अपराधों में इस्तेमाल होने वाले सिम कार्ड की बिक्री और POS मशीनों के दुरुपयोग को रोकने के लिए सिम विक्रेताओं एवं संबंधित लोगों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने को लेकर भी प्रशिक्षण दिया गया।
0
0
Report

सादुलपुर पहुंचे दिल्ली विश्वविद्यालय के संयुक्त सचिव लक्ष्यराज सिंह का भव्य स्वागत

Churu, Rajasthan:चूरू विधानसभा-सादुलपुर लोकेशन-सादुलपुर लक्ष्यराज सिंह के सादुलपुर पहुंचने पर भव्य स्वागत समारोह युवाओं ने पुष्पमालाएं पहनाकर किया अभिनंदन, शिक्षा और सामाजिक सरोकारों में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान सादुलपुर _ दिल्ली विश्वविद्यालय के संयुक्त सचिव लक्ष्यराज सिंह के सादुलपुर पहुंचने पर भव्य स्वागत समारोह किया गया। स्नेक रेस्क्यू से जुड़े नरेंद्र सांगवान, सतीश पूनिया एवं हरेंद्र के नेतृत्व में आयोजित समारोह में समर्थकों, युवाओं एवं शुभचिंतकों ने लक्ष्यराज सिंह का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए पुष्पमालाएं पहनाकर अभिनंदन किया। समारोह में क्षेत्र के बड़ी संख्या में युवा एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। स्वागत समारोह के दौरान युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने लक्ष्यराज सिंह को दिल्ली विश्वविद्यालय में संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर लक्ष्यराज सिंह ने स्वागत एवं सम्मान के लिए सभी साथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने युवाओं से शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों और सकारात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर आगे बढ़ें तथा अपने माता-पिता, गांव और क्षेत्र का नाम रोशन करें। नरेंद्र सांगवान ने कहा कि लक्ष्यराज सिंह ने अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है। युवाओं को भी उनसे प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए और अपने माता-पिता, गांव एवं देश का नाम रोशन करने के लिए पूरी मेहनत करनी चाहिए। वहीं हरेंद्र ने कहा कि आज सभी साथियों से मिलकर बहुत अच्छा लगा। सभी ने मिलकर कार्यक्रम को भव्य रूप दिया और लक्ष्यराज सिंह का शानदार स्वागत किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को एक-दूसरे से जुड़ने और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित युवाओं एवं गणमान्य लोगों ने लक्ष्यराज सिंह को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संदीप सांगवान, कल्याण सिंह, सुरेंद्र पूनिया,धर्मेंद्र सुरा,मुनीम, मोनू,संदीप, सहित भारी संख्या में युवा साथी मौजूद रहे एक बाइट: लक्ष्यराज सिंह (संयुक्त सचिव दिल्ली विश्वविद्यालय)
0
0
Report

Ajmer रेलवे यार्ड कलपुर्जे चुराने वाले आरोपी की बरामदगी के लिए कबाड़ी को घेरा गया

Ajmer, Rajasthan:Ajmer रेलवे स्टेशन के यार्ड में खड़ी रेल गाड़ियों के कलपुर्जे चुरा कर बेचने वाले आरोपी से बरामदगी के लिए दरगाह संपर्क सड़क के किनारे बनी कबाड़ी की दुकान पर पहुंची रेलवे सुरक्षा बल की टीम को स्थानीय लोगों ने घेर लिया... चोरी किए गए कॉपर वायर की बरामदगी के लिए साथ लाए गए आरोपी बादल ने बताया कि इस क्षेत्र के कबाड़ी निजाम को उसने सामान बेचा है.. माल बरामद होने पर जब आरोपी कबाड़ी निजाम को बल की टीम ने गाड़ी में बिठाया तो स्थानीय लोगों और उसके परिजनों ने खासा हंगामा खड़ा कर आरपीएफ के वाहन और स्टाफ को घेर लिया.. मौके पर मौजूद कृष्णगंज थाना पुलिस की टीम बमुश्किल काबू पाया और आरपीएफ के दल को रवाना किया.. वही मौके पर मौजूद लोगोंने बल के जवान पर 50 हजार रुपए लेने के आरोप लगाये.. बल के निरीक्षक राजेंद्र चौधरी ने मामले की जानकारी देते हुए आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top