icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

उर्स के दूसरे दिन सुरक्षा चाकचौबंद, ड्रोन-सीसीटीवी से जायरीन की निगरानी

Bareilly, Uttar Pradesh:उर्स ए आला हजरत के दूसरे दिन देश भर से जायरीनों के आने का सिलसिला जारी रहा, इस बीच उर्स स्थल इस्लामियां ग्राउंड का डीएम अविनाश सिंह और एसएसपी अनुराग आर्य ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया, डीएम अविनाश सिंह के मुताबिक उर्स में जोनल मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेट के निगरानी की जा रही है, उन्होंने बताया कि जगह जगह सीसीटीवी लगाए गए हैं और जायरीनो पर ड्रोन से भी निगाह रखी जा रही है, एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि जायरीनों की सुरक्षा के लिए चप्पे चप्पे पर सुरक्षा के बंदोबस्त किए गए हैं, साथ ही सिविल ड्रेस में भी पुलिसकर्मियों को लगाया गया है, साथ ही उन्होंने कहा कि कैमरों के जरिये शरारती तत्वों पर भी पैनी निगाह रखी जा रही है
0
0
Report

झांसी हादसे में अबान अहमद की मौत के बाद कार से किताबें चर्चा के केंद्र में

Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर-झांसी अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद की सड़क हादसे में मौत के बाद अब उसकी कार से बरामद किताबें चर्चा के केंद्र में आ गई हैं। पुलिस जांच में कार से कई ऐसी किताबें मिली हैं, जो मनोविज्ञान, अपराध, नैतिकता, दर्शन और राजनीतिक उथल-पुथल जैसे गंभीर विषयों पर आधारित हैं। बताया जा रहा है कि आबान इन किताबों को प्रयागराज से झांसी जेल में बंद अपने बड़े भाई अली अहमद को देने आ रहा था। हादसे के बाद कार की तलाशी में बरामद पुस्तकों में विश्व प्रसिद्ध रूसी लेखक फ्योदोर दोस्तोवस्की की किताब भी शामिल हैं। दोस्तोवस्की की किताबें अपराध, अपराधबोध, इंसानी मन की उलझनों, नैतिक संघर्ष और जीवन के गहरे दार्शनिक प्रश्नों पर आधारित मानी जाती हैं। दुर्घटनाग्रस्त कार से मरजान कमाली का चर्चित ऐतिहासिक उपन्यास भी मिला है। यह उपन्यास वर्ष 1953 में ईरान के तेहरान में हुए राजनीतिक तख्तापलट की पृष्ठभूमि पर लिखा गया है। अबान इन किताबों को झांसी जेल में बंद अपने भाई अली अहमद तक पहुंचाने के लिए प्रयागराज से निकला था। लेकिन झांसी पहुंचने से पहले ही सड़क हादसे ने उसकी जिंदगी छीन ली। हादसे के बाद कार से मिले इन किताबों ने पूरे मामले में एक नया पहलू जोड़ दिया है。
0
0
Report

इटाढ़ी रेलवे क्रॉसिंग खुलवाने के लिए बक्सर में रेल चक्का जाम, train services affected

Buxar, Bihar:बक्सर के इटाढ़ी रेलवे क्रॉसिंग को दोबारा खोलने की मांग को लेकर शुक्रवार को आंदोलनकारियों ने रेलवे ट्रैक जाम कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। अति पिछड़ा दलित दल के बैनर तले रेल चक्का जाम का आह्वान किया गया था। आंदोलन को बक्सर कांग्रेस कमेटी ने भी समर्थन दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने रेलवे प्रशासन और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। रेलवे ट्रैक जाम किए जाने की सूचना मिलते ही आरपीएफ, जीआरपी और बक्सर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और रेल प्रशासन के अधिकारियों ने आंदोलनकारियों से बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास किया। करीब एक घंटे तक चले विरोध प्रदर्शन के बाद अधिकारियों के आश्वासन पर आंदोलनकारियों ने रेल चक्का जाम समाप्त कर दिया। रेल चक्का जाम के कारण रेल परिचालन प्रभावित हुआ। मगध एक्सप्रेस, ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस, बक्सर-दानापुर सवारी समेत कई ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ा। आंदोलनकारियों का कहना है कि इटाढ़ी रेलवे क्रॉसिंग के पास बना आरओबी क्षतिग्रस्त होने के बाद रेलवे प्रशासन ने रेलवे क्रॉसिंग को बंद कर दिया है। क्रॉसिंग बंद होने के कारण आसपास के ग्रामीणों और आम लोगों को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को दूसरे रास्ते से लंबी दूरी तय कर बक्सर शहर की ओर जाना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों के मुताबिक, रेलवे क्रॉसिंग को खोलने की मांग को लेकर जिला प्रशासन और रेलवे प्रशासन के अधिकारियों से कई बार संपर्क किया गया। लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई। इसी से नाराज होकर आंदोलनकारियों ने रेल चक्का जाम करने का फैसला लिया।
0
0
Report
Advertisement

हरियाणा बिजली कर्मचारियों का विरोध जारी, 11-13 अगस्त तक हड़ताल की चेतावनी

Noida, Uttar Pradesh:बिजली निगम कर्मचारियों का प्रदर्शन लगातार जारी निगम कार्यालय परिसर कर्मचारियों द्वारा धरना प्रदर्शन सरकार के निर्णयों के कर्मचारियों द्वारा किया गया विरोध सरकार के खिलाफ जमकर की गई नारेबाजी निजीकरण, स्मार्ट मीटर, अलग से बनाये जा रहे कृषि डिस्कॉम का कर्मचारियों ने किया विरोध 11 से कामकाज ठप्प करने के एलान हरियाणा सरकार की बिजली नीतियों और निजीकरण के फैसलों के खिलाफ बिजली कर्मचारियों व इंजीनियरों ने हरियाणा बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले आज पांचवे दिन भी विरोध प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने सरकार को चेतावनी दी है कि यदि मांगों का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा और 11 से 13 अगस्त तक हड़ताल कर कामकाज ठप्प रखा जाएगा। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि सरकार की नीतियां कर्मचारी और आम उपभोक्ता विरोधी हैं। सरकार गुरुग्राम और नूंह में प्राइवेट पैरेलल लाइसेंस जारी करके निजी कंपनियों को केवल मुनाफा कमाने वाले क्षेत्रों को सौंपना चाहती है। यदि ये क्षेत्र निजी हाथों में चले गए तो आम जनता और किसानों को मिलने वाली क्रॉस सब्सिडी समाप्त हो जाएगी, जिससे बिजली की दरों में भारी बढ़ोतरी होगी। संघर्ष मोर्चा ने अलग कृषि वितरण निगम बनाने की योजना को सिरे से खारिज कर दिया। नेताओं ने कहा कि हरियाणा में पहले से ही कृषि फीडर अलग हैं और किसानों को तय शेड्यूल के अनुसार बिजली मिल रही है। ऐसे में नया निगम बनाने का कोई तर्क नहीं है, यह केवल निजी घरानों को फायदा पहुंचाने की तसाजिश है।
0
0
Report

Gen Z के दम पर मोदी सरकार युवाओं के सपने साकार कर रही है

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली | बीजेपी सांसद तरुण चुघ कहते हैं, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के युवाओं के सपनों को पूरा करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। 2014 से लेकर आज तक, वे युवाओं के लिए नए मौके बनाने और उनकी उम्मीदों को पूरा करने में मदद करने की कोशिश कर रहे हैं। भारत ने बेरोजगारी की समस्या से निपटने के लिए अहम कदम उठाए हैं। आज बेरोजगारी धीरे-धीरे कम हो रही है और मौके बढ़ रहे हैं। अगर विकसित भारत के प्रधानमंत्री के विजन के पीछे कोई मुख्य ताकत है, तो वह देश के युवा हैं। प्रधानमंत्री को 'जेन Z' (Gen Z) पर भरोसा है और वे उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में काम करते हैं। आज भारत की 'जेन Z' पीढ़ी भारत सरकार की योजनाओं और नीतियों के ज़रिए दुनिया भर में अपनी पहचान बना रही है..."
0
0
Report
Advertisement

यह हिंदी headline है

Kalyan, Maharashtra:हायकोर्टातून मारकुट्या नगरसेवक रमेश म्हात्रे यांना जामीन मंजूर.. कल्याणच्या आधारवाडी कारागृहातून सुटका होणार. डोंबिवलीच्या शासकीय रुग्णालयात डॉक्टरांना मारहाण करणारा शिवसेना नगरसेवक रमेश म्हात्रे याला न्यायालयाने जामीन मंजूर केलाय. अतिशय कडक अटी शर्तीं लावून हा जामीन न्यायालयाने मंजूर केलाय.सध्या नगरसेवक म्हात्रे हा कल्याणच्या आधारवाडी कारागृहात आहे. जामीन मंजूर झाल्यानंतर आज सगळ्या कागदपत्रांच्या प्रक्रिया पूर्ण करून तो कारागृहाच्या बाहेर येण्याची शक्यता आहे. यावेळेस त्याचे समर्थक, नातेवाईक जमण्याची शक्यता आहे.त्यावेळी कायदा सुव्यवस्थेचा कोणता प्रश्न निर्माण होऊ नये म्हणून या अनुषंगाने पोलीस बंदोबस्त देखील असणार आहे. दरम्यान चार्जशिट दाखल होईपर्यंत त्याला महाराष्ट्राच्या बाहेर राहावे लागेल, कुठे राहणार आहे याची माहिती पोलिसांना द्यावी लागेल. त्याचबरोबर यादरम्यान साक्षीदारांशी कोणत्याही प्रकारचा संपर्क त्याला ठेवता येणार नाही. यासारख्या कडक अटी शर्तींच्या माध्यमातून न्यायालयाने त्याला जामीन मंजूर केलाय
0
0
Report

हांसी के नरेंद्र बेरवाल ने कॉमनवेल्थ में रजत पदक जीता, ओलंपिक गोल्ड का लक्ष्य

Hansi, Haryana:हांसी के नरेंद्र बेरवाल ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की सुपर हैवीवेट 90+ किग्रा स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीतकर जिले का नाम देश-दुनिया में रोशन किया। रजत पदक के साथ हांसी के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है और पूरे जिले में खुशी की लहर है। ईटीवी भारत से विशेष बातचीत में नरेंद्र बेरवाल ने कहा कि देश के लिए पदक जीतना उनके जीवन का सबसे गर्व का क्षण है। उन्होंने बताया कि फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड के लेफ्टी मुक्केबाज के against उन्हें हार का सामना करना पड़ा, लेकिन अब उनका अगला लक्ष्य एशियन गेम्स और ओलंपिक में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतना है। उन्होंने कहा कि 10 अगस्त को प्रधानमंत्री विजेता खिलाड़ियों का सम्मान करेंगे, जिसे लेकर उन्हें बेहद खुशी और गर्व महसूस हो रहा है। नरेंद्र बेरवाल ने बताया कि यह रजत पदक उन्हें 16 वर्षों की कठिन मेहनत, अनुशासन के बाद मिला है। उन्होंने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। शुरुआती दिनों में कई बार बॉक्सिंग अभ्यास के दौरान खुद खाना बनाना पड़ता था। अधिक थकान होने पर कई बार केवल जूस या बादाम शेक पीकर ही बिना रोटी खाए सोना पड़ता था। उन्होंने बताया कि वर्ष 2009 में दूध, दही और हलवा जैसे पौष्टिक भोजन के साथ बॉक्सिंग की शुरुआत की थी। मैट्रिक के बाद उनका रुझान पूरी तरह बॉक्सिंग की ओर हो गया और उन्होंने भिवानी बॉक्सिंग अकादमी में कोच देवराज के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण लेकर अपने खेल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। युवाओं को संदेश देते हुए नरेंद्र बेरवाल ने कहा कि जो खिलाड़ी मेहनत, अनुशासन, पूरी नींद, संतुलित आहार और अपने कोच की सलाह का ईमानदारी से पालन करेगा, वह निश्चित रूप से सफल होगा। उन्होंने सरकार से भी अपील करते हुए कहा कि यदि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल सुविधाओं और प्रतिभाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए तो गांवों से और भी अधिक खिलाड़ी देश के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत सकते हैं। नरेंद्र बेरवाल वर्ष 2013 में भारतीय सेना में भर्ती हुए। अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश का नाम रोशन किया। वर्ष 2012 में फिलीपींस यूथ वर्ल्ड कप में रजत पदक, 2013 में आर्मेनिया यूथ एशियन प्रतियोगिता में रजत पदक और 2015 के मिलिट्री वर्ल्ड गेम्स में रजत पदक जीतने के बाद उन्हें सेना में सूबेदार के पद पर पदोन्नति मिली। इसके अलावा उन्होंने 2023 के एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीता और लगभग छह महीने बाद यूरोपियन कप में स्वर्ण पदक जीतकर भारत का गौरव बढ़ाया। अब कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का रजत पदक उनके शानदार करियर की एक और बड़ी उपलब्धि बन गया है। नरेंद्र बेरवाल की इस ऐतिहासिक सफलता से उनके पिता जगदीश बेरवाल और माता रोशनी देवी सहित पूरे सौरखी गांव और हांसी जिले में खुशी का माहौल है। सभी को उम्मीद है कि वह आने वाले एशियन गेम्स और ओलंपिक में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतकर देश का मान और ऊंचा करेंगे。
0
0
Report

गुरुग्राम में मूसलाधार बारिश से जलभराव; वर्क फ्रॉम होम से ट्रैफिक सुधरा

Gurugram, Haryana:गुरुग्राम में आज भी हो रही मूसलाधार बारिश बारिश के कारण शहर की अंदरूनी सड़कों पर जलभराव हो रहा है तेज बारिश के कारण विज़िबिलिटी भी कम हुई जलभराव ने एक बार फिर लोगों की परेशानियां बढ़ाई मौसम विभाग ने 2 दिन तक तेज बारिश का अलर्ट जारी किया था अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने वर्क फ्रॉम होम की एडवाइजरी जारी की वर्क फ्रॉम होम का भी असर शहर पर दिखा सबसे व्यस्त साइबर हब और गोल्फ कोर्स रोड पर ट्रैफिक नॉर्मल दिल्ली गुरुग्राम बॉर्डर से हीरो होंडा चौक तक भी ट्रैफिक नॉर्मल वर्क फ्रॉम होम की वजह से ट्रैफिक में सुधार दिखा लेकिन जलभराव में कोई कमी नहीं शहर के कई इलाके जलभराव चपेट में
0
0
Report
Advertisement

इंदौर: 25 हजार लीटर घी के स्टॉक पर FS​​SAI ने रोक लगाई, जाँच जारी

Indore, Madhya Pradesh:एंकर - इंदौर में खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने दूध और दूध से बने उत्पादों की गुणवत्ता को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। इंदौर में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने एक कंपनी के डिपो से करीब 25 हजार लीटर घी का स्टॉक जांच के लिए रोक दिया है। इस घी की अनुमानित कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये बताई जा रही है। वहीं अलग-अलग प्रतिष्ठानों से घी, पनीर, दही, मसाले, बेसन, मिठाई और नमकीन सहित कई खाद्य पदार्थों के नमूने भी लिए गए हैं। वीओ -आयुक्त खाद्य सुरक्षा मध्यप्रदेश के निर्देश पर जुलाई 2026 से प्रदेशभर में दूध और दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता जांच के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत बाहरी राज्यों से मध्यप्रदेश में आने वाले दूध और दुग्ध उत्पादों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। वीओ - इंदौर में 6 अगस्त को खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम एबी रोड स्थित गोल्डन पैलेस कॉलोनी के विक्टर हाउस-1 पहुंची। यहां पराग मिल्क फूड्स लिमिटेड, पुणे का कंपनी डिपो पाया गया, जहां से गोवर्धन ब्रांड घी की मध्यप्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में सप्लाई की जाती है। वीओ - प्रतिष्ठान की जानकारी मिलने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई। इसके बाद एफएसएसएआई वेस्टर्न रीजन, ब्रांच ऑफिस इंदौर की केंद्रीय खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने गोवर्धन ब्रांड घी के अलग-अलग पैकिंग साइज के कुल 20 नमूने जांच के लिए लिए। वीओ - जांच रिपोर्ट आने तक करीब 25 हजार लीटर घी के स्टॉक की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। इस स्टॉक की अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 50 लाख रुपये बताई गई है। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक जांच पूरी होने और आगामी आदेश तक यह घी बिक्री के लिए इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा। इसी दिन खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने साउथ हरसिद्धि स्थित भावण्या इंटरप्राइजेज का भी निरीक्षण किया। यहां से गोपीश्री ब्रांड घी के चार नमूने जांच के लिए लिए गए। साथ ही करीब 312 लीटर घी, जिसकी अनुमानित कीमत 1 लाख 34 हजार 700 रुपये है, उसे जांच रिपोर्ट आने तक जप्त किया गया। फिलहाल खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने सभी नमूनों को संबंधित प्रयोगशालाओं में जांच के लिए भेज दिया है। अब जांच रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट में खाद्य पदार्थ अमानक पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत संबंधित प्रतिष्ठानों और कंपनियों के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

कांवड़ यात्रा के दौरान अंसारियान मस्जिद पर्दों से ढकी, बच्चों की सुरक्षा के लिए

Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में इस समय कावड़ यात्रा अपने पूरे चरम पर है लाखों करोड़ों शिव भक्त कावड़िए मुजफ्फरनगर जनपद से होते हुए दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों के लिए प्रस्थान कर रहे है। जिसके चलते शिव भक्त कावड़ियों की भीड़ को देखते हुए मीनाक्षी चौक के पास स्थित मोहल्ला अंसारियान की मस्जिद को स्थानीय लोगो द्वारा टैंट के परदे से ढकवा दिया गया है। जानकारी के मुताबिक इस मस्जिद में बच्चों को पढ़ाया जाता है इसलिए स्थानीय लोग अक्सर कावड़ यात्रा के दौरान इस मस्जिद को परदे से ढक देते हैं ताकि कोई बच्चा भाग कर किसी कावड़ से ना टकरा जाए। जिसके चलते विवाद से बचने और सकुशल कावड़ यात्रा को सम्पन्न कराने के लिए स्थानीय लोग इस मस्जिद को कावड़ यात्रा के दौरान भीड़ को देखते हुए ढकवा देते हैं। - शहजाद ( स्थानीय निवासी ) जिसके बारे में स्थानीय निवासी शहजाद बताते हैं कि मैं इसी अंसरियांन मोहल्ले का हूं यह हम अपनी मर्जी से ढक देते हैं क्योंकि बच्चे आते हैं भाग करते हैं राजा रानी देखते हैं अब वह चलते हैं मनोरंजन से बच्चे भागते भागते आते हैं किसी का जल ना गिर जाए इसी वजह से हम पर्दे ढक देते हैं प्रशासन ने किसी ने कोई दबाव नहीं दिया प्रशासन ने कुछ नहीं कहा यह हमने अपनी मर्जी से ढके हैं तकिया अंसरियांन यह मोहल्ला है हमारा पर्दे डाल दिए हैं ताकि बच्चे भाग कर ना आए इस वजह से यहां बच्चे पढ़ते हैं नमाज पढ़ने आते हैं फिलहाल जो नमाज़ी आते हैं अंदर-अंदर पढ़ते हैं और चले जाते हैं मोहल्ले के ही पढ़ते हैं उधर का नहीं आता कोई।
0
0
Report

हरियाणा बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से राजनीति पकड़ी, विज ने मांगी मांगें मानने की स्पष्टता का संकेत

Ambala, Haryana:हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की 11 से 13 अगस्त तक प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल से पहले प्रदेश की राजनीति और बिजली विभाग में हलचल तेज हो गई है। कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कर्मचारियों की तीनों प्रमुख मांगों पर सरकार का पक्ष रखते हुए कहा कि इनमें से दो मांगों का समाधान पहले ही हो चुका है, जबकि तीसरे मुद्दे पर भी सरकार स्तर पर चर्चा जारी है। वहीं उन्होंने कांग्रेस पर भी तीखा हमला बोला और देश की सुरक्षा को लेकर केंद्र सरकार की नीतियों की सराहना की। हरियाणा में बिजली कर्मचारियों ने 11 से 13 अगस्त तक तीन दिवसीय हड़ताल का ऐलान किया था इससे पहले बिजली मंत्री अनिल विज ने कहा कि बिजली बोर्ड की यूनियन को बुला कर उनसे बात की थी मुख्य तौर पर बिजली कमचारियों की तीन मांगे है पहली बिजली का प्राइवेटाइजेशन न किया जाए उसपर बताया गया है कि HERC में जो कैसे आया था वो बिजली विभाग के तहत काम नहीं करता उन्होंने कहा कि HERC में सरकार को प्राइवेटाइजेशन का विरोध किया है तो वो बात वही खत्म हो गई। दूसरी मांग स्मार्ट मीटर को बंद करने की बात की है जिसपर मंत्री विज ने कहा कि अभी इसके टेंडर ही नहीं हुई जब टेंडर होंगे तब देखा जाएगा जो मीटर 2022 में लगे हुए हैं सिर्फ वही लगे होंगे तो दूसरी बात भी खत्म हो गई तीसरी मांग थी कि कृषि विद्युत निगम बनाया जा रहा है वह ना बनाया जाए उसपर मंत्री विज ने बताया कि मुख्यमंत्री ने इस बारे में विधानसभा में बात की है लेकिन अभी उनकी मुख्यमंत्री से कोई बात नहीं हुई। एक बार ये तीनों मांगे समाप्त हो गई थी और वो मान गए थे लेकिन जब वो बाहर गए तो कुछ शरारती तत्वों से मिलकर उन्होंने यही कहा कि हम मांग करेंगे लेकिन आज भी बिजली विभाग के अधिकारी उनसे बातचीत करने में लगे हुए हैं। वहीं कांग्रेस की आपसी कलह को लेकर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि कांग्रेस कोई पार्टी नहीं है ये सिर्फ विभिन्न धड़ों का कठ मेल है अपने अपने स्वार्थ के कारण ये अलग अलग जगह मिल जाते और विरोध करते रहते है। अग्नि फोर ब्लास्टिक का कल सफल प्रशिक्षण हुआ है जिसे लेकर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि मोदी जी की अगुवाई में देश की सुरक्षा के लिए थल में जल में नभ में भारत की शक्ति को मजबूत किया जा रहा है हर तरफ सेना को मजबूत किया जा रहा है।
0
0
Report

थानेसर नगर परिषद सफाई कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल, मांगें पूरी नहीं तो अनिश्चितकालीन आंदोलन

Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र: थानेसर नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर तीन दिवसीय हड़ताल शुरू कर दी है। कर्मचारियों ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें जल्द पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन को अनिश्चितकालीन हड़ताल में बदल दिया जाएगा। थानेसर नगर परिषद के सफाई कर्मचारी बड़ी संख्या में एकत्र हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का कहना है कि सरकार ने पहले उनकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक उन वादों को अमल में नहीं लाया गया। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने स्पष्ट कहा कि उनकी यह हड़ताल फिलहाल तीन दिनों तक चलेगी। यदि इसके बाद भी सरकार उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेती, तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के लिए मजबूर होंगे। कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से वह अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, सफाई करते वक्त हाथों में ग्लब्स व जूते व वर्दी भी नहीं दी जाती है जिससे इन्फेक्शन होने का खतरा बना रहता है लेकिन सरकार उनकी समस्याओं की ओर गंभीरता से ध्यान नहीं दे रही। उन्होंने सरकार से जल्द बातचीत कर समाधान निकालने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सरकार ने उनके साथ वादा खिलाफी की है। उनकी मांगे मान ली थी लेकिन अब तक कोई भी लेटर जारी नहीं किया गया है। इसलिए अब पूरे प्रदेश के सफाई कर्मचारियों में रोष है और जिसके चलते आज यह तीन दिव्यय हड़ताल शुरू की है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top