Ambedkar nagar - मुआवजे की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने किया प्रदर्शन
Akbarpur, Uttar Pradesh:जनपद अंबेडकर नगर के टांडा तहसील क्षेत्र के फतेह जहुर पुर गांव के निकट ओवर ब्रिज के पास भारतीय किसान यूनियन का धरना जारी, जिला अध्यक्ष विनय कुमार वर्मा ने कहा कि किसानों के लंबे समय से आवासीय दर पर मुआवजे की मांग लगातार की जा रही है, लेकिन प्रशासन की कोई सुनवाई नहीं है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सेंट्रल दिल्ली में स्पा सेंटरों पर बड़ी कार्रवाई, 29 महिलाएं रेस्क्यू, 15 गिरफ्तार
New Delhi, Delhi:दिल्ली/राजू राज: सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने 26 नवंबर 2026 को स्पा सेंटरों की आड़ में चल रहे कथित देह व्यापार पर बड़ी कार्रवाई की। नबी करीम, पहाड़गंज और करोल बाग इलाके में 4 स्पा सेंटरों पर छापा मारा गया। इसमें 29 महिलाएं रेस्क्यू की गई और
15 आरोपी गिरफ्तार किए गए जिसमें स्पा सेंटर के मालिक, मैनेजर, रिसेप्शनिस्ट और ग्राहक शामिल है।
नबी करीम के A-One Spa & Saloon, राम नगर, पहाड़गंज
डिकॉय कस्टमर भेजकर पुष्टि के बाद छापा मारा गया। जहां से 6 महिलाएं रेस्क्यू की और 8 आरोपी गिरफ्तार किए गए । इसके बाद पहाड़गंज के Organic Spa पर एक्स्ट्रा सर्विस के नाम पर देह व्यापार कराने का आरोप लगा और 3 महिलाएं रेस्क्यू की।
करोल बाग के Maurya Spa, WEA से 10 महिलाएं रेस्क्यू हुई और 6 गिरफ्तार किए जिसमें 2 मैनेजर शुभंकर और निधि सोनी, 4 ग्राहक प्रदीप शर्मा, आयुष माहेश्वरी, मानव सोनी और गगन कैलाशनंद प्रजापति है।
करोल बाग के ही Heritage Spa, टैंक रोड पर भी छापा मारा जिसमें 10 महिलाएं रेस्क्यू की और रिसेप्शनिस्ट ,मैनेजर गिरफ्तार किए।
पटेल नगर में अलग कार्रवाई
द पैलेस स्पा और द गैलेक्सी स्पा, ईस्ट पटेल नगर में कर्मचारियों का पुलिस वेरिफिकेशन नहीं कराया गया था। इस पर 2 FIR दर्ज की गईं।
पुलिस का कहना है कि बरामद सबूतों की जांच की जा रही है और अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल हो रही है।
