Back
जेएन मेडिकल में त Tilak विवाद: हिंदू कर्मचारी ने पीएम तक शिकायत पहुंचाई
MSManish Sharma
Jan 07, 2026 07:01:24
Aligarh, Uttar Pradesh
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज से जुड़ा एक मामला अब तूल पकड़ रहा है। जेएन मेडिकल में तैनात एक हिंदू कर्मचारी के तिलक को लेकर हुए विवाद ने अब देश की राजधानी तक दस्तक दे दी है। पीड़ित कर्मचारी ने न्याय न मिलने पर सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिकायत की है।
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जेएन मेडिकल कॉलेज के पर्चा विभाग में तैनात हिंदू कर्मचारी आशीष शर्मा ने आरोप लगाया है कि ड्यूटी के दौरान तिलक लगाने पर मुस्लिम स्टाफ ने आपत्ति जताई। आशीष शर्मा के मुताबिक बुधवार सुबह करीब 10 बजे इसको लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद उन्होंने विभागीय अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। आशीष शर्मा का कहना है कि जब स्थानीय स्तर पर उन्हें न्याय नहीं मिला, तो उन्होंने देश के शिक्षा मंत्री के साथ-साथ प्रधानमंत्री मोदी को पूरे मामले की लिखित शिकायत भेजी है। पीड़ित कर्मचारी ने धार्मिक स्वतंत्रता का हवाला देते हुए न्याय और सुरक्षा की मांग की है। फिलहाल मामला लगातार चर्चा में है और अब सभी की निगाहें प्रशासन और केंद्र सरकार की प्रतिक्रिया पर टिकी हुई हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने कोल्हुआ कम्पनी गंगा घाट पर निर्मित पीपा पुल का आवागमन हेतु किया उद्घाटन
1
Report
0
Report
65
Report
Gola Gokaran Nath, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के पलिया विधायक हिंदू सम्मेलन के मंच पर जगह न मिलने के चलते नाराज हो गए। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें विधायक समर्थक या कहता नजर आ रहा है कि अगर मंच पर जगह नहीं थी तो विधायक जी वहां नहीं बुलाना चाहिए था।
0
Report
0
Report
0
Report