202001
इगलास में राम बारात का भव्य स्वागत, विशाल झांकियों के साथ निकली यात्रा
Aligarh, Uttar Pradesh:इगलास नगर में श्री रामचंद्र जी की विशाल बारात का स्वागत समारोह आयोजित किया गया। शाम करीब 6 बजे हाथरस मार्ग से एक लंबी झांकियों के काफिले के साथ बारात का शुभारंभ हुआ, जिसमें ढोल नगाड़े, डीजे साउंड और जगमगाती रोशनी थी। राम बरात नगर के मुख्य चौराहे पर पहुंची, जहां बारात प्रेमियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस कार्यक्रम में पुलिस, पीएसी, कमेटी के सदस्य और भारी संख्या में लोग शामिल हुए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
किशनगढ़ रेलवे कॉलोनी में 11 मकानों की चोरी, सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल
Kishanganj, Bihar:किशनगढ़ रेलवे स्टेशन स्थित रेलवे कॉलोनी में चोरों ने सुरक्षा व्यवस्था को खुली चुनौती देते हुए एक साथ 11 क्वार्टरों को निशाना बना डाला। रात के अंधेरे में चोरों ने मकानों के ताले तोड़े और अंदर घुसकर लाखों रुपए के सोने-चांदी के आभूषण तथा नकदी पर हाथ साफ कर मौके से फरार हो गए। वारदात सामने आने के बाद रेलवे कॉलोनी में हड़कंप मच गया। बतायागया कि रक्षाबंधन का त्योहार मनाने के लिए कई रेलवे कर्मचारी अपने परिवार सहित घरों पर ताला लगाकर बाहर गए हुए थे। चोरों ने इसी का फायदा उठाया और सुनसान पड़े क्वार्टरों को निशाना बनाना शुरू कर दिया। बदमाशों ने एक के बाद एक 11 मकानों के ताले तोड़े और घरों के अंदर रखे सामान को खंगाल डाला। सुबह जब रेलवे कर्मचारी और उनके परिवार वापस लौटे तो मकानों के टूटे ताले और अंदर बिखरा सामान देखकर उनके होश उड़ गए। कई घरों में अलमारियों और लॉकरों के ताले टूटे मिले। पीड़ित परिवारों ने जब सामान की जांच की तो लाखों रुपए के आभूषण और नकदी गायब मिली। घटना की सूचना मिलते ही मदनगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने वारदात से जुड़े साक्ष्य जुटाने के साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस अब चोरों की पहचान और उनके आने-जाने के रास्तों का पता लगाने में जुटी है। लेकिन इस वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। रेलवे स्टेशन से सटी कॉलोनी में एक साथ 11 मकानों के ताले टूटते रहे और सुरक्षा तंत्र को भनक तक नहीं लगी। आखिर रात्रि गश्त कहां थी? क्या कॉलोनी में निगरानी व्यवस्था सिर्फ कागजों तक सीमित है? एक साथ 11 क्वार्टरों में हुई चोरी ने रेलवे कॉलोनी के कर्मचारियों और उनके परिवारों में भय का माहौल पैदा कर दिया है। फिलहाल मदनगंज थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अब देखना होगा कि पुलिस कब तक चोरों तक पहुंचती है और लाखों की चोरी का माल बरामद कर पाती है0
0
Report
झुंझुनूं जेल में रक्षाबंधन: बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर संदेश दिए
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं झुंझुनूं जिला जेल में रक्षाबंधन पर भावुक कर देने वाला दृश्य भाई की कलाई पर राखी बांधते समय गश खाकर गिरी बहन अचानक बहन के गिरने से जेल परिसर में मची अफरा-तफरी जेलकर्मियों ने महिला को संभालकर दी तत्काल मदद रक्षाबंधन पर बड़ी संख्या में बहनें पहुंचीं जिला जेल बहनों ने बंदी भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर जताया स्नेह रक्षाबंधन के पर्व पर झुंझुनूं जिला जेल में भाई-बहन के रिश्ते की भावुक तस्वीर देखने को मिली। जेल में बंद भाई से मिलने पहुंची एक बहन उस समय भावुक हो गई, जब भाई की कलाई पर राखी बांधते-बांधते वह अचानक गश खाकर गिर पड़ी। मौके पर मौजूद लोगों और जेलकर्मियों ने महिला को संभाला। रक्षाबन्धन को लेकर जिला जेल प्रशासन की ओर से विशेष व्यवसथाएं की गई थीं। जेल में बंद पुरुष बंदियों से मिलने और उनकी कलाई पर राखी बांधने के लिए बड़ी संख्या में बहनें जेल पहुंचीं। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद बहनों को अपने भाइयों से मुलाकात कराई गई। इसी दौरान एक बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांध रही थी। भाई को राखी बांधते समय वह भावुक हो गई और अचानक गश खाकर जमीन पर गिर पड़ी। महिला के गिरते ही आसपास मौजूद लोगों में हलचल मच गई। जेलकर्मियों ने तत्काल उसे संभाला और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई। रक्षाबंधन के मौके पर जेल परिसर में भाई-बहनों के बीच भावुक माहौल नजर आया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनके बेहतर भविष्य की कामना की, वहीं बंदी भाई भी अपनी बहनों से मिलकर भावुक नजर आए। जेल प्रशासन की ओर से रक्षाबंधन के मद्देनजर मुलाकात और राखी बांधने के लिए व्यवस्थाएं की गई थीं, ताकि बहनों को किसी तरह की परेशानी न हो। बड़ी संख्या में बहनों के पहुंचने से जिला जेल परिसर में पूरे दिन भाई-बहन के स्नेह और भावनाओं का माहौल बना रहा।0
0
Report
राखी पर जेल में मिलन ने बदली राह, भाइयों के लिए नई उम्मीदें
Noida, Uttar Pradesh:एंकर- रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प का प्रतीक माना जाता है। लेकिन श्रीगंगानगर के केंद्रीय कारागृह में इस बार यह पर्व सिर्फ राखी बांधने तक सीमित नहीं रहा, बल्कि कई बंदियों के जीवन में बदलाव की नई उम्मीद भी लेकर आया। रक्षाबंधन के अवसर पर बड़ी संख्या में बहनें अपने भाइयों से मिलने केंद्रीय कारागृह पहुंचीं। सुरक्षा व्यवस्था के बीच बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा, उनकी लंबी उम्र और बेहतर भविष्य की कामना की। इस दौरान भावुक पल भी देखने को मिले, जब कई भाई-बहन एक-दूसरे से मिलकर अपनी भावनाएं नहीं रोक पाए। मुलाकात के दौरान बहनों ने अपने भाइयों से अपराध की दुनिया को हमेशा के लिए छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटने की अपील की। वहीं कई बंदियों ने भी अपनी बहनों के सामने वचन दिया कि जेल से रिहा होने के बाद वे अपराध का रास्ता छोड़कर ईमानदारी और मेहनत की जिंदगी अपनाएंगे। उन्होंने परिवार और समाज के विश्वास को दोबारा जीतने का संकल्प भी लिया। जेल प्रशासन का कहना है कि ऐसे पारिवारिक और सामाजिक अवसर बंदियों के मानसिक और नैतिक सुधार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। परिवार का स्नेह और अपनापन उन्हें नई शुरूआत के लिए प्रेरित करता है। 121 - महावीर प्रसाद मीणा जेल अधीक्षक0
0
Report
Advertisement
नेपाल में जलप्रलय से आनंद जिले के खम्भात के दंपति लापता, परिवार चिंतित
Anand, Gujarat:એંકર: નેપાળ ખાતે થયેલા જળ પ્રલયમાં નેપાળvog્યા પ્રવાસે ગયેલા આણંદજિલ્લાના ખંભાતના જળુધ ગામનું દંપતિ લાપતા થતા પરિવાર ચિંતામાં ગરકાવ થયું છે. અને દંપતિ પરત આવે તે માટે ભગવાનને પ્રાર્થના કરી રહ્યા છે. વીઓ: જળુધ ગામના જગદીશ પટેલ અને તેમના પત્ની પદમાંબેન પટેલ છેલ્લા 30 વર્ષથી કેનેડામાં સ્થાઈ થયેલા છે. જેઓ પોતાના 14 મિત્રોના ગ્રુપ સાથે કૈલાસ માનસરોવરની યાત્રાએ જવા માટે ભારત આવ્યા હતા, અને ગત 20 મી એ દિલ્હી આવ્યા હતા અને ત્યાંથી નેપાળ જવા નીકળયા હતા. નેપાળ ગયા બાદ પદમાબેન પોતાના ભાઈ જે સોંજીત્રાના લીંબાલી ગામમાં રહે છે, જેમાં તેની સાથે સંપર્કમાં હતા પદમાબેન અને જગદીશભાઈએ નેપાળમાં તેઓના પાડેલા ફોટો મોકલ્યા હતા અને મેસેજ પણ કરતા હતા, એનપાળમાં જળ હોનારત બાદ પદમાબેન અને જગદીશભાઈનો કોઈ સંપર્ક થતો નથી. તેમના મેસેજ નથી જેથી ભાઈ પ્રવીણભાઈ પરિવાર ચિંતિત થઈ ઉઠ્યો છે. અને બહેન બનેવી હેમખેમ પાર્ટ 8આવે તે માટે પ્રાથના કરી રહ્યા છે. આ અંગે તેઓએ ડિઝાસ્ટર વિભાગને પણ જાણ કરી છે0
0
Report
बंद ढाबे में मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी।
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर। फतेहपुर थाना क्षेत्र के छुटमलपुर कस्बे में शुक्रवार को रुड़की रोड स्थित एक बंद ढाबे के स्टोर से लगभग 40 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। यह घटना शिव सिटी कॉलोनी के सामने स्थित मन्नत ढाबे पर हुई। ढाबा मालिक मदनपाल राणा जब अपने ढाबे पर पहुंचे, तो उन्होंने स्टोर में एक युवक को पड़ा देखा। उन्होंने उसे आवाज लगाकर उठाने की कोशिश की, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। पास जाकर देखने पर उन्होंने पाया कि युवक मृत अवस्था में था और उसकी नाक से खून बह रहा था। मदनपाल राणा ने तत्काल फतेहपुर थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। राहगीरों की मदद से शव की पहचान करने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस की सूचना पर फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। पहचान न हो पाने के कारण पुलिस ने शव को अज्ञात में दर्ज कर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया है। मृतक युवक ने नीले रंग की जींस और आसमानी रंग की शर्ट पहनी हुई थी। गौरतलब है कि चार दिन पहले भी छुटमलपुर के देहरादून रोड से एक शव मिला था, जिसकी पहचान बाद में रुड़की निवासी युवक के रूप में हुई थी।0
0
Report
तकीपुरा उपजेल में राखी बांधते भाइयों-बहनों के भावुक दृश्य
Indore, Madhya Pradesh:रक्षाबंधन के मौके पर इंदौर देपालपुर की तकीपुरा उपजेल में भी भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का पर्व मनाया गया। जेल में बंद कैदी भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए उनकी बहनें जेल पहुंचीं। इस दौरान कई ऐसे भावुक पल देखने को मिले, जब राखी बांधते वक्त भाई और बहनों दोनों की आंखें नम हो गईं। रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट रिश्ते और प्यार का त्योहार। इसी रिश्ते की भावुक तस्वीरें इंदौर देपालपुर की तकीपुरा उपजेल में भी देखने को मिलीं। जेल में बंद अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए बहनें पहुंचीं। बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा और उनके बेहतर भविष्य की कामना की। जैसे ही बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी, माहौल भावुक हो गया। भाई और बहन दोनों की आंखों से आंसू छलक पड़े। इस भावुक पल को जिसने भी देखा वह भी भावुक हुए बिना नहीं रह सका। जेलर ने बताया कि रक्षाबंधन का दिन बेहद विशेष है। बंदियों की बहनें उनसे मिलने और राखी बांधने के लिए पहुंच रही हैं। वहीं मुलाकात के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी जेल प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।0
0
Report
Advertisement
दांगीखेड़ी में पवन चक्की गिरी, बड़ा हादसा टला—कोई जान माल नहीं
Dhar, Madhya Pradesh:दांगीखेड़ी में पवन चक्की गिरी, टला बड़ा हादसा धार जिले के बदनावर समीपस्थ ग्राम दांगीखेड़ी में रावदिया रोड स्थित खेत में लगी पवन चक्की शुक्रवार सुबह अचानक आधे हिस्से से टूटकर पंखुड़ियों सहित जमीन पर आ गिरी। तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। सूचना पर संबंधित कंपनी के कर्मचारी और टेक्नीशियन मौके पर पहुंचे तथा घटना के कारणों की जांच शुरू की। बदनावर क्षेत्र में अलग-अलग कंपनियों की 800 से अधिक पवन चक्कियां लगी हैं। क्षेत्र में पवन चक्की गिरने की यह पहली घटना बताई जा रही है।0
0
Report
मंडला में छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या; बेटी ने 5 किमी चलकर थाने पहुंचाई जानकारी
Mandla, Madhya Pradesh:मंडला - सगे छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या, मृतक की बेटी ने 5 किमी पैदल चलकर पहुंची थाने. घटना की जानकारी: मंडला से इस वक्त की बड़ी और बेहद दुखद खबर सामने आ रही है. एक तरफ जहां आज रक्षाबंधन पर भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व मनाया जा रहा है, वहीं मंडला में दो सगे भाइयों के आपसी विवाद ने खूनी रूप ले लिया. छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई की हत्या कर दी. मामला बिछिया थाना क्षेत्र के ग्राम नेवसा के कोटवार टोला का है. बताया जा रहा है कि खाना बनाने को लेकर दोनों भाइयों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद छोटे भाई ने बड़े भाई पर हमला कर दिया. घटना में बड़े भाई की मौत हो गई. इस दर्दनाक घटना की सबसे मार्मिक तस्वीर तब सामने आई, जब मृतक की बेटी ने पूरी घटना अपनी आंखों से देखी. घटना के बाद बच्ची करीब 5 किलोमीटर पैदल चलकर बिछिया थाना पहुंची और पुलिस को पूरी जानकारी दी. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिछिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया. घटना के बाद आरोपी छोटा भाई मौके से फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है. पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है.0
0
Report
उज्जैन में गाड़ी हटाने के मामूली विवाद से चाकू से हमला, युवक की हत्या
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन में गाड़ी हटाने के मामूली विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या देर रात दोस्तों के साथ जा रहे ट्रैक्टर शोरूम संचालक पर युवकों ने किया हमला, दो दोस्त भी घायल दमदमा क्षेत्र में वारदात के बाद पुलिस ने 4-5 संदिग्धों को हिरासत में लिया, CCTV फुटेज खंगाल रही टीम उज्जैन में माधव नगर थाना क्षेत्र मे रक्षाबंधन से एक दिन पहले देर रात गाड़ी हटाने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद खूनी वारदात में बदल गया। देवास रोड स्थित दमदमा क्षेत्र में कुछ युवकों ने तीन दोस्तों पर चाकुओं से हमला कर दिया। हमले में 27 वर्षीय युवक यश मित्तल की मौत हो गई, जबकि उसके दो दोस्त घायल बताए जा रहे हैं。 जानकारी के मुताबिक, ऋषि नगर एक्सटेंशन निवासी यश पिता विजय नारायण मित्तल उज्जैन में ट्रैक्टर का व्यवसाय करते थे। गुरुवार देर रात करीब ढाई बजे यश अपने चार-पांच दोस्तों के साथ कार से एक साथी को छोड़ने जा रहे थे। इसी दौरान दमदमा मोड़ के पास रास्ते में कुछ युवक खड़े थे। यश और उसके दोस्तों ने रास्ते से हटने के लिए कहा, इसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई。 देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और वहां मौजूद पांच से अधिक युवकों ने यश और उसके साथियों पर चाकुओं से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि यश के शरीर पर करीब पांच चाकुओं के वार किए गए। हमले के बाद उसके कुछ साथी मौके से भागे और पुलिस को सूचना दी。 सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने रात में ही अलग-अलग जगहों पर दबिश दी। शुरुआती जांच में आयुष शर्मा, विजय सिंह ठाकुर, विशाल ठाकुर, आकाश, करण, सागर और शेंटू के नाम सामने आए हैं। पुलिस ने चार से पांच संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे यश का खून से सना शव दमदमा स्थित जिला पंचायत कार्यालय के पास मिला। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पार्षद संतोष सहित क्षेत्र के रहवासी जिला अस्पताल के पीएम रूम के बाहर पहुंचे。 पुलिस अब घटना से जुड़े CCTV फुटेज तलाश रही है। विवाद की शुरुआत कैसे हुई और हत्या के पीछे असली वजह क्या थी, इसे लेकर पुलिस की जांच जारी है。0
0
Report
Advertisement
लुधियाणा के पख़ोवाल रोड पर बिजली कटौती से ग्रामीणों ने धरना दिया
Ludhiana, Punjab:ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੇ ਪੱਖੋਵਾਲ ਰੋਡ ਤੇ ਪੈਂਦੇ ਪਿੰਡ ਵਿੱਚ ਦੇਰ ਰਾਤ ਅਤ ਦੀ ਗਰਮੀ ਵਿੱਚ ਬਿਜਲੀ ਨਾ ਆਉਣ ਕਰਕੇ ਨਿਰਾਸ਼ ਹੋਏ ਇਲਾਕੇ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਇਕੱਠੇ ਹੋ ਕੇ ਲਲਤੋਂ ਬਿਜਲੀ ਗ੍ਰਿਡ ਦੇ ਬਾਹਰ ਪੱਖੋਵਾਲ ਰੋਡ ਤੇ ਧਰਨਾ ਲਗਾ ਕੇ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤਾ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਲਲਤੋਂ ਗ੍ਰਿਡ ਦੇ ਵਿੱਚ ਬੈਠੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨਾਲ ਗੱਲ ਕੀਤੀ ਤਾਂ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਵੱਡੀ ਲਾਈਨ ਤੇ ਡਿਊਟੀ ਹੈ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਕੁਝ ਨਹੀਂ ਪਤਾ ਥੱਲੇ ਕਿਸੇ ਨੇ ਕੀ ਕਰਨਾ ਇਸ ਤੋਂ ਨਿਰਾਸ਼ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਪੱਖੋਵਾਲ ਰੋਡ ਜਾਮ ਕਰਕੇ ਆਲੇ ਦੁਆਲੇ ਦੇ ਪਿੰਡ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਵੱਧ ਤੋਂ ਵੱਧ ਲੋਕ ਉਥੇ ਆਉਣ ਦੀ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਤਾਂ ਜੋਂ ਬਿਜਲੀ ਦੀ ਸਮੱਸਿਆ ਦਾ ਹਲ ਹੋ ਸਕੇ0
0
Report
जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस/NC: कैबिनेट विस्तार पर रुख साफ
Jammu, जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस गठबंधन सरकार में कैबिनेट विस्तार को लेकर चल रही अटकलों के बीच अब कांग्रेस ने अपना रुख साफ कर दिया है। जम्मू-कश्मीर कांग्रेस अध्यक्ष तारिक हामिद कर्रा ने साफ कहा है कि जब तक जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाल नहीं किया जाता, तब तक कांग्रेस सरकार में कैबिनेट पद स्वीकार नहीं करेगी। कर्रा ने कहा कि कांग्रेस अपने सैद्धांतिक रुख से पीछे नहीं हटेगी। डिप्टी सीएम सुरिंदर चौधरी ने उम्मीद जताई थी कि कांग्रेस जल्द ही उमर अब्दुल्ला सरकार में शामिल होकर कैबिनेट का हिस्सा बनेगी। डिप्टी सीएम ने कहा था कि कांग्रेस गठबंधन की सहयोगी पार्टी है और उसके सरकार में शामिल होने से सरकार और मजबूत होगी।0
0
Report
दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे FIR की मांग पर हाई कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
Mumbai, Maharashtra:दिशा सालियान मौत मामला ,आदित्य ठाकरे के खिलाफ FIR की मांग वाली याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा\n\nमुंबई की दिवंगत दिशा सालियान की 2020 में हुई मौत के मामले में उनके पिता सतीश सालियान की याचिका पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है।\n\nसतीश सालियान ने शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे और अन्य के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की है।\n\nसुनवाई के दौरान आदित्य ठाकरे के वकील सुदीप पसबोला ने FIR दर्ज करने का निर्देश देने का विरोध किया।\n\nअब इस मामले में हाईकोर्ट के फैसले का इंतजार है।0
0
Report
Advertisement
झुंझुनूं मंडावा में श्रावणी उपाकर्म का धार्मिक उत्साह और यज्ञोपवीत परिवर्तन
Jhunjhunu, Rajasthan:मंडावा, झुंझुनूं मंडावा में श्रद्धा और विधि-विधान से मनाया गया श्रावणी उपाकर्म पर्व श्रावण पूर्णिमा पर विप्रजनों ने स्नान कर लिया आत्मशुद्धि का संकल्प ऋषि तर्पण व पूजन सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान किए सियाराम जी की बगीची में हुआ देव पूजन और यज्ञोपवीत पूजन विप्रजनों ने विधि-विधान से नया यज्ञोपवीत धारण किया गायत्री मंत्र जाप के साथ सदाचार और आत्मशुद्धि का लिया संकल्प श्रावण पूर्णिमा के अवसर पर झुंझुनूं जिले के मंडावा में विप्रजनों ने श्रावणी उपाकर्म का पर्व श्रद्धा और धार्मिक विधि-विधान के साथ मनाया। इस दौरान विप्रजनों ने स्नान कर आत्मशुद्धि का संकल्प लिया तथा ऋषि तर्पण, पूजन और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान किए। श्रावणी उपाकर्म के लिए विप्रजन हनुमान मंदिर के पास कुएं पर बनाए गए जलकुंड पहुंचे। यहां विधि-विधान से स्नान कर आत्मशुद्धि का संकल्प लिया गया। इसके बाद ऋषि तर्पण एवं पूजन सहित धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए गए। श्रावणी उपाकर्म की धार्मिक प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद सभी विप्रजन सियाराम जी की बगीची पहुंचे। यहां देव पूजन और यज्ञोपवीत पूजन का आयोजन किया गया। विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद विप्रजनों ने नया यज्ञोपवीत धारण किया। कार्यक्रम में पंडित मुरली मनोहर एवं विष्णुदत्त जोशी के सानिध्य में श्रावणी उपाकर्म की धार्मिक परंपराओं का निर्वहन किया गया। इस दौरान विप्रजनों ने सामूहिक रूप से गायत्री मंत्र का जाप किया तथा आत्मशुद्धि, सदाचार और धार्मिक मूल्यों के पालन का संकल्प लिया। श्रावणी उपाकर्म के दौरान धार्मिक अनुष्ठानों में विप्रजनों ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया। पूरे आयोजन के दौरान धार्मिक वातावरण बना रहा और लोगों ने सनातन परंपराओं के अनुसार पर्व मनाते हुए विधि-विधान से यज्ञोपवीत परिवर्तन किया。0
0
Report
कुल्लू-भेखली मार्ग पर बस हादसा, 45 घायल, ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला
Kullu, Himachal Pradesh:जिला कुल्लू के भेखली ब्यासर सड़क मार्ग के बजोहन में हुई एचआरटीसी बस की दुर्घटना में 45 लोग घायल हुए हैं और 45 लोगों का ढालपुर अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। इस दुर्घटना में 8 लोगों को हल्की चोट आई है। इस बस में 60 से अधिक सवारियां बैठी हुई थी और यह बस ब्यासर से कुल्लू की ओर आ रही थी। वही प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि बस की ब्रेक फेल हो गई और चालक ने अपनी सूझबूझ दिखाते हुए इस बस को पहाड़ी से टकराया। जहां पर यह सड़क दुर्घटना हुई है। वहां सड़क के दूसरी और गहरी खाई थी। ऐसे में रक्षाबंधन के दिन एक बड़ा हादसा होने से बच गया। वहीं सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों का एंबुलेंस के माध्यम से ढालपुर अस्पताल लाया गया। अस्पताल प्रबंधन के द्वारा भी सभी डॉक्टरों व अन्य स्टाफ को छुट्टी के दिन भी अस्पताल बुलाया गया और अस्पताल में मरीजों का इलाज शुरू किया गया। बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों के परिजन भी ढालपुर अस्पताल पहुंचे और अस्पताल में काफी देर तक अफरा तफरी का माहौल बना रहा। एसडीएम कुल्लू जयंवती ठाकुर, सीएमओ कुल्लू डॉ रंजीत ठाकुर भी अस्पताल पहुंचे और उन्होंने वहां पर सभी व्यवस्था का भी जायजा लिया। ऐसे में अब सभी घायलों کا ढालपुर अस्पताल में ही इलाज किया जा रहा है।0
0
Report
शेखावाटी की वीर धरा पर रक्षा बंधन: शहीद धर्मपाल सैनी की प्रतिमा पर राखी
Jhunjhunu, Rajasthan:खेतड़ी, झुंझुनूं शेखावाटी की वीर धरा पर अनोखे अंदाज में मनाया गया रक्षाबंधन शहीद की प्रतिमा पर बहनों ने बांधी राखी, भावुक हुआ माहौल गोठड़ा के शहीद धर्मपाल सैनी की प्रतिमा पर बहनों ने बांधी राखी तीनों बहनों चंपा, सुमन और अनीता की आंखों से छलके आंसू बोलीं- भाई देश के लिए शहीद हुए, लेकिन आज भी हमारे दिल में जिंदा हैं रक्षाबंधन पर जब बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं, तो भाई उनकी रक्षा का वचन देते हैं। लेकिन शेखावाटी की वीर धरा पर कुछ बहनों का रक्षाबंधन ऐसा है, जहां भाई की कलाई नहीं, बल्कि उसकी प्रतिमा पर राखी बांधी जाती है। देश के लिए शहीद हुए भाई की प्रतिमा को राखी बांधते समय बहनों की आंखें नम हो गईं और पुरानी यादें ताजा हो गईं। झुंझुनूं जिले के खेतड़ी उपखंड के गोठड़ा गांव के शहीद धर्मपाल सैनी की प्रतिमा पर रक्षाबंधन के अवसर पर उनकी तीन बहनों चंपा, सुमन और अनीता ने पहुंचकर राखी बांधी। बहनों ने शहीद भाई की प्रतिमा पर तिलक किया और राखी बांधकर उन्हें नमन किया। इस दौरान भावुक हुई बहनों की आंखों से आंसू छलक पड़े। बहनों ने कहा कि भाई भले ही देश की सेवा करते हुए शहीद हो गए, लेकिन उनके लिए भाई आज भी उनके दिल में जिंदा हैं। भाई की यादों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। रक्षाबंधन के दिन भाई की प्रतिमा पर राखी बांधकर उन्हें अपने बीच होने का एहसास करती हैं। बहनों ने बताया कि वे हर वर्ष रक्षाबंधन पर शहीद की प्रतिमा पर शहीद की प्रतिमा पर राखी बांधती हैं और अपने भाई को याद करती हैं।इस मौके पर शहीद धर्मपाल सैनी की बेटी किरण भी मौजूद रहीं। किरण ने बताया कि वह हर त्योहार पर अपने पिता की प्रतिमा पर पहुंचकर उन्हें नमन करती हैं। प्रतिमा के सामने आते ही पिता की यादें ताजा हो जाती हैं और उन्हें ऐसा महसूस होता है जैसे उनके पिता आज भी उनके साथ हैं। रक्षाबंधन के इस भावुक दृश्य ने वहां मौजूद हर ব্যক্তি को भावुक कर दिया। एक ओर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीद को नमन किया गया, वहीं दूसरी ओर बहनों ने राखी के धागे के जरिए अपने भाई के प्रति अटूट प्रेम और रिश्ते को जीवंत रखा।0
0
Report
Advertisement
