202001
इगलास नगर में शिवदान सिंह के 127वें जन्म दिवस पर भव्य समारोह, छात्रों ने किया शानदार प्रदर्शन!
Aligarh, Uttar Pradesh:इगलास नगर में स्थित श्री शिवदान सिंह इंटर कॉलेज के संस्थापक और स्वतंत्रता सेनानी शिवदान सिंह बाबू जी के 127वें जन्म दिवस के मौके पर 3 अक्टूबर को भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने नृत्य नाटक सहित कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य कुशलपाल सिंह और प्रबंधक मोनिका सिंह के पुत्र अक्षत सिंह और पुत्रवधू प्रतिष्ठा सिंह ने कॉलेज के खेल और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
प्रतापगढ़ में अवैध पिस्टल-कारतूस मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के अरनोद थाना पुलिस ने अवैध हथियार की खरीद-फरोख्त के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मीर अफजल उर्फ इमरान खान को दबोचा है। आरोपी पर अवैध देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस उपलब्ध कराने का आरोप है। मामले में पुलिस ने पहले एक आरोपी को हथियार के साथ गिरफ्तार किया था, जिसके बाद पूछताछ और अनुसंधान में हथियार उपलब्ध कराने वाले आरोपी का नाम सामने आया। पुलिस के अनुसार 22 अगस्त 2026 को अरनोद थाना पुलिस की टीम रतलाम रोड पर माताजी का सिंहपुरिया स्थित घोड़ा घाटा तिराहे पर नाकाबंदी कर रही थी। इसी दौरान देवल्दी की तरफ से एक स्कॉर्पियो गाड़ी आती दिखाई दी। पुलिस ने गाड़ी को रुकवाकर तलाशी ली तो चालक मोसिन खान निवासी डोराना के कब्जे से एक अवैध देशी पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने हथियार जब्त कर मोसिन खान को गिरफ्तार किया और स्कॉर्पियो भी जब्त कर ली। इस संबंध में अरनोद थाने में आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि बरामद देशी पिस्तल और कारतूस मीर अफजल उर्फ इमरान खान निवासी कोटड़ी ने मोसिन खान को उपलब्ध कराया था। इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। इसी बीच 2 सितंबर को पुलिस को सूचना मिली कि मीर अफजल उर्फ इमरान खान देवल्दी गांव में अपने ससुर मीर आजम खान के घर आया हुआ है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस की भनक लगते ही आरोपी वहां से भागने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मीर अफजल उर्फ इमरान खान पिता डेरान खान, निवासी कोटड़ी, थाना कोटड़ी, जिला प्रतापगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी से हथियार की खरीद-फरोख्त और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं को लेकर पूछताछ कर रही है।0
0
Report
पेट्रोल पंप डिस्पेंसर सत्यापन अब दो साल में: जनता को क्या लाभ?
Noida, Uttar Pradesh:पेट्रोल पंप डिस्पेंसर की सत्यापन व्यवस्था में बदलाव किया गया है. अब सत्यापन का अंतराल एक साल से बढ़ाकर दो साल किया जा रहा है. इसके साथ ही पेट्रोल-डीजल, CNG, LNG, LPG और हाइड्रोजन डिस्पेंसर के सत्यापन के लिए मान्यता प्राप्त परीक्षण केंद्रों की व्यवस्था की गई है. लेकिन बड़ा सवाल—इस बदलाव से आम जनता को सीधा फायदा क्या मिलेगा? पेट्रोल पंप पर डिस्पेंसर की सटीकता सीधे ग्राहक की जेब से जुड़ी है. मशीन में गड़बड़ी होने पर ग्राहक को तय कीमत में कम ईंधन मिल सकता है. इसी को रोकने के लिए डिस्पेंसर का सत्यापन किया जाता है. नए प्रावधान के तहत पेट्रोल-डीजल डिस्पेंसर के सत्यापन के लिए 5 हजार रुपये प्रति नोजल, जबकि CNG, LNG, LPG और हाइड्रोजन डिस्पेंसर के लिए 10 हजार रुपये प्रति नोजल शुल्क तय किया गया है. सरकार ने सत्यापन किए जाने वाले माप उपकरणों की श्रेणियां भी 18 से बढ़ाकर 23 कर दी हैं. लेकिन यहां सबसे अहम बदलाव जांच की अवधि को लेकर है. अगर सालाना सत्यापन की जगह अब दो साल में सत्यापन होगा, तो इसका मतलब है कि नियमित सरकारी सत्यापन के बीच का अंतर दोगुना हो जाएगा. सरकार का उद्देश्य सत्यापन प्रक्रिया को ज्यादा व्यवस्थित और मानकीकृत करना है. मान्यता प्राप्त परीक्षण केंद्रों के जरिए तकनीकी जांच को मजबूत किया जाएगा. लेकिन सवाल जनता के फायदे का है. सिर्फ जांच का अंतराल दो साल होने से पेट्रोल-डीजल सस्ता नहीं होगा और ग्राहक को अतिरिक्त ईंधन भी नहीं मिलेगा. जनता को वास्तविक फायदा तभी होगा, जब दो सत्यापनों के बीच भी डिस्पेंसर की निगरानी, सील की जांच, अचानक निरीक्षण और शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई जारी रहे. यानी जांच दो साल में हो, लेकिन निगरानी लगातार हो—तभी ग्राहक के हित सुरक्षित रहेंगे. डिस्पेंसर वेरिफिकेशन : अब 2 साल में ₹5,000 प्रति नोजल — पेट्रोल/डीजल; ₹10,000 प्रति नोजल — CNG/LNG/LPG/HYDROGEN. माप उपकरणों की श्रेणियां: 18 से बढ़कर 230
0
Report
प्रतापगढ़ में बालिका से छेड़छाड़: दो आरोपी गिरफ्तार, एक बाल अपचारी डिटेन
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले में बालिका से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को बापर्दा गिरफ्तार किया है, जबकि उनके एक साथी बाल अपचारी को भी बापर्दा डिटेन किया गया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, स्थानीय लोगों से पूछताछ और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों तक पहुंचकर कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार 25 अगस्त 2026 को बालिका के परिजनों ने थाने में रिपोर्ट दी थी कि उनकी पुत्री 23 अगस्त को बाजार से घर लौट रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार तीन अज्ञात युवक उसके पास पहुंचे और उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए उसे खींचने का प्रयास किया। बालिका के शोर मचाने पर तीनों युवक मोटरसाइकिल लेकर मौके से फरार हो गए। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। साथ ही बाजार और आसपास के गांवों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए। संदिग्ध युवकों के हुलिए के आधार पर पुलिस ने उनकी तलाश शुरू की और थाना क्षेत्र के संदिग्धों पर निगरानी रखी गई। पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर संदिग्धों से पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान घटना में शामिल होना सामने आने पर पुलिस ने दो आरोपियों को बापर्दा गिरफ्तार कर लिया। वहीं, उनके एक अन्य साथी बाल अपचारी को भी बापर्दा डिटेन किया गया है। पुलिस अब मामले में आरोपियों से पूछताछ कर घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
बांसवाड़ा के कलिंजरा में दबंगों ने रास्ता रोककर मारपीट, घायल
Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा एंकर - बांसवाड़ा जिले के कलिंजरा थाना क्षेत्र में रास्ता रोककर एक व्यक्ति के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि दबंगों ने एकजुट होकर पत्थर और डंडों से उन पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में घायल के शरीर पर गंभीर चोटें आने की बात सामने आई है। घायल ने आरोप लगाया कि दबंगों ने उनका रास्ता रोककर मारपीट शुरू कर दी। हमले के दौरान पत्थर और डंडों का इस्तेमाल किया गया, जिससे चोटें आईं। मामले में भरत, मोहन और महेंद्र सहित अन्य लोगों पर मारपीट में शामिल होने का आरोप लगाया गया है। पीड़ितों के अनुसार, मारपीट में एक महिला के भी शामिल होने का आरोप है। घटना के बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपों की पुष्टि जांच के बाद होगी।0
0
Report
Mathura: CM Yogi Adityanath ने जन्माष्टमी पर श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर में पूजा अर्चना की
Noida, Uttar Pradesh:MATHURA (UTTAR PRADESH): CM YOGI ADITYANATH OFFER PRAYERS AT SHRI KRISHNA JANMABHOOMI TEMPLE ON JANMASHTAMI / VISUALS0
0
Report
हजारीबाग के ऐतिहासिक राजकीय विद्यालय जर्जर इमारत से सुरक्षा संकट
Hazaribagh, Jharkhand:जिस विद्यालय ने कभी हजारीबाग की पीढ़ियों को शिक्षा की रोशनी दिखाई, आज वही विद्यालय खुद बदहाली के अंधेरे में डूबा हुआ है। नगर निगम क्षेत्र के रुक्मिणी भवन के समीप स्थित बाड़ा बाजार का ऐतिहासिक राजकीय मध्य विद्यालय, बजरिया स्कूल, इन दिनों अपने अस्तित्व के सबसे कठिन दौर से गुजर रहा है। वर्ष 1883 में स्थापित यह विद्यालय हजारीबाग जिले और तत्कालीन नगर पालिका के शुरुआती सरकारी विद्यालयों में अपनी ऐतिहासिक पहचान रखता है। कभी यहां से पढ़कर निकले विद्यार्थियों ने देश-विदेश में विभिन्न प्रतिष्ठित पदों पर पहुंचकर नाम कमाया, लेकिन आज विद्यालय भवन की हालत ऐसी है कि यहां पढ़ने वाले बच्चों की सुरक्षा ही सबसे बड़ा सवाल बन गई है। विद्यालय भवन की जर्जर हालत किसी बड़े हादसे की आशंका को जन्म दे रही है। दीवारों की पपड़ियां उखड़ चुकी हैं और कई हिस्सों में सीमेंट-बालू लगातार झड़ रहा है। छत की स्थिति भी बेहद खराब बताई जा रही है। स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हीरा राम के अनुसार, कई बार छत से पत्थर और मलबा टूटकर नीचे गिर जाता है। ऐसे में बच्चों को कक्षाओं के अंदर बैठाना जोखिम भरा हो गया है। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए शिक्षकों ने उन्हें जर्जर कमरों में बैठाने के बजाय बरामदे में पढ़ाना शुरू कर दिया है। लेकिन अब बरामदे की स्थिति भी धीरे-धीरे खराब होती जा रही है। ऐसे में सवाल खड़ा हो गया है कि आखिर इन मासूम बच्चों को सुरक्षित तरीके से पढ़ाया जाए तो कहां? बरसात के दिनों में स्थिति और गंभीर हो जाती है। बारिश के दौरान जर्जर भवन के अंदर और आसपास पानी पहुंचने से बच्चों और शिक्षकों की चिंता बढ़ जाती है। हर तेज बारिश के साथ भवन की कमजोर संरचना को लेकर डर बना रहता है। विद्यालय प्रबंधन और स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते भवन की मरम्मत या नए भवन का निर्माण नहीं कराया गया तो किसी दिन बड़ी दुर्घटना हो सकती है। उनका कहना है कि बच्चों की सुरक्षा से जुड़ा मामला होने के बावजूद कार्रवाई में हो रही देरी चिंता बढ़ा रही है। मामला सामने आने के बाद जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग के अधिकारियों की टीम ने विद्यालय का निरीक्षण किया था। बताया गया कि जिला योजना से जुड़े इंजीनियरों ने भी भवन की स्थिति का जायजा लिया और जर्जर भवन के लिए एस्टीमेट तैयार कर डीसी फंड के लिए भेजा गया। स्कूल प्रबंधन के अनुसार निरीक्षण और एस्टीमेट तैयार किए जाने के करीब 15 से 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक धरातल पर निर्माण या मरम्मत का काम शुरू नहीं हुआ है। विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि कागजी प्रक्रिया अपनी जगह है, लेकिन बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए कार्रवाई में तेजी जरूरी है। जर्जर भवन का असर बच्चों की पढ़ाई पर भी पड़ रहा है। विद्यालय में पहले करीब 65 से 70 बच्चे पढ़ते थे, लेकिन मौजूदा परिस्थितियों के कारण छात्र संख्या घटकर करीब 51 रह गई है। कुछ अभिभावकों ने सुरक्षा को लेकर अपने बच्चों का नाम दूसरे विद्यालयों में करा दिया है। जो बच्चे अभी विद्यालय में पढ़ रहे हैं, उनके अभिभावक भी हर दिन चिंता के साथ उन्हें स्कूल भेज रहे हैं। शिक्षकों के लिए भी बच्चों को पढ़ाने के साथ उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना बड़ी चुनौती बन गया है।0
0
Report
Advertisement
रत्नागिरी के गणपतीपुळे समुद्रकिनारा फिर बंद, खतरनाक स्थितियों कारण प्रशासन ने सतर्कता जारी की
Ratnagiri, Maharashtra:रत्नागिरी.. गणपतीपुळे समुद्रकिनारा पुन्हा झाला बंद.. रत्नागिरी तालुक्यातील श्रीक्षेत्र गणपतीपुळे येथील समुद्राचे धोकादायक स्थिती अद्याप कायम असल्याने जिल्हाधिकारी मनुज जिंदल यांच्या सूचनेनुसार पुन्हा बंद करण्यात आला आहे.. त्यामुळे पर्यटकांनी समुद्रकिनाऱ्यावर जाऊ नये असे आवाहन करण्यात आले आहे.. गणपतीपुळे समुद्रकिनारा मागील दोन महिने समुद्राच्या धोकादायक स्थितीमुळे बंद ठेवण्यात आला होता.. गेल्या आठवड्यापूर्वीच समुद्रकिनारा पुन्हा पर्यटकांसाठी खुला करण्यात आला.. परंतु समुद्राची धोकादायक स्थिती कायम असल्याने जिल्हाधिकारी यांच्या सूचनेनुसार समुद्रकिनारा पुन्हा बंद करण्यात आला आहे..0
0
Report
नगीना में फ्लैग मार्च से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत, शांतिपूर्ण जुलूस के लिए निर्देश
Moradabad, Uttar Pradesh:नगीना क्षेत्र में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ फ्लैग मार्च कर कानून-व्यवस्था का जायजा लिया। जन्माष्टमी एवं आगामी जुलूस के दृष्टिगत एसपी और जिलाधिकारी ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। फ्लैग मार्च के दौरान एसपी और जिलाधिकारी ने संवेदनशील एवं प्रमुख स्थानों का भ्रमण कर शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पर्व एवं जुलूस के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित की जाएं। साथ ही असामाजिक एवं शरारती तत्वों पर कड़ी नजर रखते हुए उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में सभी धार्मिक पर्व एवं आयोजनों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने आमजन से भी शांति एवं सौहार्द बनाए रखने तथा प्रशासन का सहयोग करने की अपील की。0
0
Report
बारिशी नालों में 14 वर्षीय दिव्यांशु और 8 वर्षीय अमन की मौत, SDRF तलाश जारी
Panna, Madhya Pradesh:उफनते नाले में बहा 14 वर्षीय दिव्यांशु, शाम को अंधेरा छाने तक तलाशती रही SDRF टीम मंदिर घाट पर दर्दनाक हादसा, आज सुबह फिर शुरू हुआ सर्च ऑपरेशन; परिजनों और ग्रामीणों में पसरा मातम वही गुनौर तहसील के बसौरा गाँव में 8 वर्षीय अमन चौधरी की नाले में डूबने से मौत हुई, राहगीरों और ग्रामीणों ने शव निकाला, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल पन्ना जिले के गढ़ीपड़रिया गांव के मंदिर घाट के पास कल गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे 14 वर्षीय दिव्यांशु शुक्ला तेज बारिश के बीच नाले में बढ़े पानी के तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया। हादसे के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने उसे बचाने और तलाशने की हरसंभव कोशिश की, लेकिन देर शाम तक उसका कोई पता नहीं सका। घटना की सूचना मिलते ही देवेंद्रनगर थाना पुलिस के साथ तहसीलदार मौके पर पहुंचे। बहे बालक की तलाश के लिए SDRF की टीम ने देर शाम तक नाले में सर्च ऑपरेशन चलाया। तेज बहाव और अंधेरा बढ़ने के कारण अभियान को फिलहाल रोकना पड़ा। आज सुबह रोशनी होने पर फिर से सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है। इधर, दिव्यांशु के न मिलने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी सन्नाटा पसरा हुआ है। ग्रामीण और परिजन दिव्यांशु के सकुशल मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं।0
0
Report
Advertisement
भारी बारिश से दमोह में दो मंजिला जर्जर मकान गिरा, बड़ा हादसा टला
Damoh, Madhya Pradesh:भारी बारिश के चलते गिरा दो मंजिला जर्जर मकान, टला बड़ा हादसा.. दमोह जिले में बीते हफ्ते भर से जारी भारी बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। जिले के हटा शहर में सुबह-सुबह एक बड़ा हादसा सामने आया है जब तेज बारिश की वजह से एक दो मंजिला जर्जर मकान गिर गया है। गनीमत रही कि जिस वक्त मकान गिरा उसके अंदर कोई नहीं था, लेकिन आधा दर्जन परिवारों का गृहस्थी का सामान इसके मलबे में दबने की वजह से खराब हो गया है। दरअसल हटा के राय चोराहे के पास मनोज यादव का एक पुराना मकान है और सामान्य मकान होने की वजह से ये गरीब तबके के लोगों के लिए कम किराए का साधन था जहां आधा दर्जन गरीब वर्ग के परिवार किराए से रह रहे हैं। लगातार हो रही बरसात की वजह से मकान पानी को सहन नहीं कर पाया और देर रात इस मकान का कुछ हिस्सा गिरा तो उसमें रह रहे लोगों ने अनुमान लगा लिया कि इसके अंदर रहना खतरे से खाली नहीं है और ये शक सही निकला। सुबह होते होते दो मंजिला पूरा मकान गिर गया और लोगों की समझदारी काम आई कि वे सतर्क रहते हुए पहले से ही इसके अंदर से निकलने के साथ इसके नज़दीक भी नहीं थे, वरना बड़ा हादसा सामने आता। मकान धराशाई होने के बाद नगर पालिका की टीम और अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और हालात देखे। पालिका के CMIO के मुताबिक शहर में पहले से ही जर्जर भवनों को गिराया गया है; इस मकान के जर्जर होने की कोई जानकारी नहीं थी, इसलिए इसे नहीं गिराया गया। हालांकि वो कहते हैं कि एक बार फिर से नए सिरे से जर्जर मकानों का सर्वे कराया जाएगा ताकि कोई घटना न हो पाएं0
0
Report
उन्नाव के नेवरना गांव के स्कूल में अध्यापक गायब, BSA ने कार्रवाई शुरू की
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव के नेवरना गांव के स्कूल में बच्चे मौजूद अध्यापक गायब होने का मामला। BSA ने प्रधानाध्यापक को किया सस्पेंड। BEO से भी BSA ने मांगा स्पष्टीकरण। 3 शिक्षकों का वेतन और दो अनुदेशकों का मानदेय रोका। कल DIOS सुनील दत्त ने विद्यालय का किया था निरीक्षण। निरीक्षण के दौरान स्कूल में मिले थे बच्चे सभी शिक्षक थे गायब। अब BSA शैलेन्द्र पाण्डेय ने प्रधानाध्यापक समेत शिक्षकों पर की कार्रवाई।0
0
Report
बाइक की ठोकर से साइकिल सवार किशोर की मौत
Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक. थाना क्षेत्र अंतर्गत गोंडा-बलरामपुर हाईवे पर बेलवा करमडीह गांव के पास हुए सड़क हादसे में 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई. मृतक की पहचान खरगूपुर थाना क्षेत्र के रामनगर झिन्ना ( मर्दन पुरवा) निवासी हिमांशु(15) पुत्र करुणा निधान द्विवेदी के रूप में हुई है. इस हादसे से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. जानकारी के अनुसार, गुरुवार की शाम हिमांशु साइकिल से अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि हिमांशु सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे को देखकर आसपास के लोग व डायल पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए और आनन-फानन में घायल किशोर को इटियाथोक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन वहां मौजूद डॉक्टरों ने जांच के बाद हिमांशु को मृत घोषित कर दिया. घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि बाइक सवार युवक भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका इलाज गोंडा में चल रहा है.थानाध्यक्ष गौरव सिंह तोमर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. मृतक के परिजनों की तरफ से तहरीर मिली है. मुकदमे की कार्रवाई की जा रही है.0
0
Report
Advertisement
NH-49 पर खड़ी गाड़ियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 107 नोटिस
Darogapara, Chhattisgarh:रायगढ़ ब्रेकिंग, NH-49 पर सड़क के बीच खतरनाक तरीके से वाहन खड़ा करने वालों पर पुलिस का एक्शन, काशीराम चौक से ट्रांसपोर्ट नगर तक नेशनल हाईवे टास्क फोर्स ने चलाया विशेष अभियान, यातायात में बाधा डालने वाले 4 वाहन चालकों पर धारा 285 BNS के तहत FIR, 33 वाहनों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई, सड़क तक दुकान-ठेला लगाकर अतिक्रमण करने वाले 107 लोगों को नोटिस, ट्रांसपोर्ट नगर में बेतरतीब खड़े ट्रक, ट्रेलर और मालवाहक वाहनों की शिकायत पर कार्रवाई, पुलिस ने वाहन चालकों और अतिक्रमणकारियों को दी सख्त हिदायत, NH-49 पर सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर कार्रवाई आगे भी रहेगी जारी。0
0
Report
आखनूर, जम्मू-कश्मीर: रख मुथी में शहीद नायक अजय कुमार को श्रद्धांजलि
Aram Pora, Ganderbal, A wreath-laying ceremony was held at Rakh Muthi village in Akhnoor to pay tribute to Braveheart Naik Ajay Kumar, who attained martyrdom during training at Hakthnikund.0
0
Report
यासिन मलिक केस पर Ramzan ने कहा: कानूनी रास्ता सही, अदालत पर भरोसा रखें
Aram Pora, Ganderbal, Rajya Sabha MP Chowdhury Ramzan, while commenting on the case involving separatist leader Yasin Malik, said that Malik has the right to make his own choice and cannot be forced into any decision. However, Ramzan strongly advised Malik to contest the case through the legal process, leave the outcome to God and the Indian judicial system, and not withdraw from or back away from the court proceedings. Speaking about public confidence in the judicial system, Ramzan referred to the Supreme Court of India's verdict on the abrogation of Article 370. He said that several prominent legal experts and constitutional scholars had criticised the verdict. Despite such concerns, he maintained that pursuing legal cases through the courts remains the only available option, and that individuals should continue to fight their cases through the judicial process.0
0
Report
Advertisement
