icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
202001
Sanjay Kumar SharmaSanjay Kumar SharmaFollow14 Sept 2024, 01:57 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जैसलमेर में पंचायती राज चौथे चरण के मतदान शुरू; 150 सीटों पर वोटिंग

Jaisalmer, Rajasthan:जैसलमेर में पंचायतीराज चुनाव के चौथे चरण का मतदान शुरू, 4.43 लाख से अधिक मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग जिला परिषद की 21 और 10 पंचायत समितियों की 150 सीटों के लिए वोटिंग जारी, जिले में बनाए गए 545 मतदान केंद्र जैसलमेर जैसलमेर जिले में पंचायतीराज चुनाव के चौथे चरण के तहत आज सुबह 7 बजे से जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया। जिले में जिला परिषद की 21 और 10 पंचायत समितियों की कुल 150 सीटों के लिए मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। जिले की 10 पंचायत समितियों में कुल 545 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें भणियाणा में 44, नाचना में 43, राजमथाई में 57, रामदेवरा में 58, सांकड़ा में 58, फतेहगढ़ में 79, जैसलमेर में 68, खुहड़ी में 56, मोहनगढ़ में 45 और रामगढ़ में 37 मतदान केंद्र शामिल हैं। प्रत्येक पंचायत समिति में 15 वार्ड हैं。 जैसलमेर जिले में 4.43 लाख से अधिक मतदाता आज अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट सहित अन्य अधिकारियों को तैनात किया गया है。 वहीं, मतदान केंद्रों के आसपास सुरक्षा एवं चुनाव आचार संहिता की पालना को लेकर विशेष व्यवस्था की गई है। राजनीतिक दलों के चुनावी शिविर मतदान केंद्र से 200 मीटर की सीमा के बाहर लगाए जाएंगे, जबकि 100 मीटर के दायरे में चुनाव प्रचार पर प्रतिबंध रहेगा। प्रशासन की ओर से मतदान प्रक्रिया पर लगातार निगरानी रखी जा रही है。
0
0
Report

मथुरा में सर्दी का आगमन: एक्सप्रेसवे-हाईवे पर घना कोहरा, धुंध से दृश्यता घटे

Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा में सर्दी की दस्तक, एक्सप्रेसवे और हाईवे पर छाई कोहरे की सफेद चादर मथुरा। उत्तर भारत में सर्दी का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। शनिवार सुबह मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे और आगरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर घना कोहरा और धुंध छाई रही। कम दृश्यता के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। चालक हेडलाइट जलाकर सफर करते नजर आए। शनिवार को तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 17 डिग्री रहने का अनुमान है। सुबह और शाम ठंड का एहसास बढ़ने लगा है। लोग गर्म कपड़ों का सहारा लेते दिखाई दे रहे हैं। आने वाले दिनों में सर्दी और बढ़ने के आसार हैं।
0
0
Report

घने कोहरे में बस डिवाइडर से टकराकर हाईवे से उतर गई, कोई जनहानि नहीं

Kasganj, Uttar Pradesh:अत्यधिक कोहरे के कारण बस डिवाइडर से टकराई हाइवे से नीचे उतर गई,हादसा होने से टला गौरव तिवारी कासगंज यूपी के कासगंज में मोहनपुरा के पास सिकंदराराऊ मार्ग पर बस डिवाइडर से टकराकर हाईवे से नीचे उतर गई आपको बता दें कि बरेली से जयपुर जा रही बस UP 83 AT 0333 जिसमें लगभग 50 सवारी थी और यह बस हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई हाईवे पर पुल निर्माण के कारण रूट डायवर्जन किया गया था तथा डायवर्जन हेतु हाईवे पर डिवाइडर लगाया गया था अत्यधिक कोहरे होने के कारण बस चालक डिवाइडर को देख नहीं पाया जिससे बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर हाईवे से नीचे उतर गई दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है और दूसरी गाड़ी बुलवाकर सवारी को गाड़ियों में बिठाकर उनके गंतव्य स्थान पर भेजा गया है।
0
0
Report
Advertisement

बेलाऊर सूर्य मंदिर में छठ पूजा के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़

Mumbai, Maharashtra:बेलाऊर छठ घाट पहुंचने लगे श्रद्धाल* नहाय खाय से इस चार दिवसीय अनुष्ठान की शुरुआत हो गई है।आज के खरना की तैयारी की जा रही है। बाजार में रौनक है और घाटों की साफ-सफाई का काम आज़ भी चल रहा है。 V/O-इस बीच विश्वप्रसिद्ध बेलाऊर सूर्य मंदिर में व्रर्तियो के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। यहां देश और दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से विभिन्न सम्प्रदायों और मान्यताओं के लोग आते हैं छठ करने। ऐसी मान्यता है कि जो यहां श्रद्धा से मन्नत मांगते हैं उनकी मनोकामना पूरी होती है। यही वजह है कि यहां हर साल हजारों व्यक्ति मन्नत उतारने देश के अलग-अलग हिस्सों से पहुंचते हैं। पहले अर्घ्य के बाद बंटेगा मन्नत का सिक्का बेलाऊर सूर्य मंदिर में शाम को डूबते सूर्य को पहले अर्घ्य के बाद मन्नत का सिक्का बंटना शुरू हो जाएगा। श्रद्धालु अगली सुबह दूसरे अर्घ्य के पहले तक इसे हासिल कर सकेंगे। यह सिक्का पूजा समिति की तरफ से उपलब्ध कराया जाता है। बाद में मन्नत पूरी होने पर श्रद्धालु यह सिक्का मंदिर में भगवान् भास्कर को लौटा देते हैं और छठ महापर्व का अनुष्ठान करते हैं। इस बीच इस मंदिर में व्रतियों की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और पूजा समिति की संयुक्त बैठक सह ब्रीफिंग बेलाऊर सूर्य मंदिर में हुई। जिला प्रशासन की तरफ से अनुष्ठान सफलताप्रवर्त संपन्न कराने की व्यापक तैयारियां की गई हैं। यहां भीड़ की वजह से मोबाईल नेटवर्क काम करना बंद कर देता है। इस संबंध में भी विशेष निर्देश दिए गए हैं। वहीं मेले में दुकानें लगनी शुरू हो गई हैं। बेलाऊर सूर्य मंदिर पीढ़ी दर पीढ़ी आस्था के साथ साथ रोजी रोजगार का भी अवसर प्रदान करता है और यहां कई दुकानदार ऐसे हैं जिनकी पांचवी और छठी पीढ़ियां अपने पुरखों के खानदानी दुकानों को आज भी उसी परंपरा, जायके और पहचान के साथ लगाते हैं। बाईट: चार महिलाएं बाईट: स्थानीय दुकानदार वीडियो: गेहूं सुखाती, गीत गाती महिलाएं, छठ का महत्व बताती महिलाएं भगवान भास्कर की प्रतिमा, मंदिर परिसर, तालाब, आस-पास घाट बनाते और सजाते लोग,
0
0
Report

देवखाल चौर में छठ पूजा से पर्यटन के बड़े अवसर की मांग तेज

Samastipur, Bihar:समस्तीपुर जिले में एक ऐसा ऐतिहासिक स्थल है, जिसका संबंध लोकआस्था के सबसे बड़े महापर्व छठ और महाभारत काल की पौराणिक कथाओं से जोड़ा जाता है। उजियारपुर प्रखंड के भगवानपुर कमला गांव स्थित देवखाल चौर धार्मिक मान्यताओं, ऐतिहासिक विरासत और प्राकृतिक विशेषताओं का अनूठा संगम है। करीब पांच हजार एकड़ से अधिक क्षेत्र में फैला यह विशाल चौर अपनी एक खास पहचान रखता है। स्थानीय मान्यता है कि महाभारत काल में लाक्षागृह की आग से बचकर निकलने के बाद पांडव जब दलसिंहसराय के पांड गांव पहुंचे थे, तब माता कुंती ने इसी देवखाल चौर के तट पर भगवान सूर्य की उपासना कर छठ व्रत किया था। तभी से यहां छठ पूजा की परंपरा चली आ रही है। इस बार भी महापर्व को लेकर यहां तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, महाभारत काल में कौरवों की साजिश के तहत बनाए गए लाक्षागृह में आग लगाए जाने के बाद पांडव गुप्त सुरंग के रास्ते सुरक्षित बाहर निकले थे। मान्यता है कि वहां से निकलने के बाद पांडव समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय स्थित पांड गांव पहुंचे थे। उस समय कार्तिक मास चल रहा था। पांडवों की सकुशल रक्षा और उनके मंगल कामना को लेकर माता कुंती ने देवखाल चौर के तट पर भगवान भास्कर की आराधना की थी। स्थानीय लोग इसे छठ पूजा की प्राचीन परंपरा से जोड़कर देखते हैं। करीमत पांच हजार एकड़ से अधिक क्षेत्र में फैले देवखाल चौर की सबसे बड़ी खासियत इसका जलस्तर है। स्थानीय ग्रामीणों का दावा है कि भीषण गर्मी के मौसम में भी इस चौर का पानी पूरी तरह नहीं सूखता। सालभर पानी रहने के कारण यह इलाका प्राकृतिक रूप से भी खास महत्व रखता है। छठ महापर्व के अवसर पर आसपास के गांवों के अलावा दूर-दराज के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं और भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं। समाजसेवी राजू सहनी हर साल ग्रामीणों के सहयोग से यहां छठ घाट के निर्माण, साफ-सफाई और व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस बार भी वे स्थानीय लोगों के साथ मिलकर घाटों के सफाई और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जरूरी इंतजाम करने में जुटे हैं। उनका प्रयास रहता है कि छठ व्रतियों को भगवान सूर्य को अर्घ्य देने में किसी तरह की परेशानी नहीं हो। स्थानीय स्तर पर लोगों के सहयोग से घाटों को तैयार किया जाता है और रोशनी सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की जाती है। ग्रामीणों की यह सामूहिक पहल देवखाल चौर की धार्मिक परंपरा को लगातार आगे बढ़ा रही है। देवखाल चौर के समीप स्थित ऐतिहासिक पांडव स्थान भी इस इलाके की पहचान है। यहां पांडव कृष्ण धाम मंदिर स्थापित है। स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक, वर्ष 2002 में इस इलाके में हुई खुदाई के दौरान प्राचीन दीवारों, दुर्लभ मूर्तियों और कुषाणकालीन सभ्यता से जुड़े अवशेष मिले थे। मिट्टी के ऐसे बर्तन भी मिलने की बात कही जाती है, जिन पर ब्राह्मी लिपि के चिह्न अंकित थे। इन अवशेषों के कारण यह क्षेत्र धार्मिक ही नहीं, बल्कि पुरातात्विक दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण माना जाता है। इतनी समृद्ध ऐतिहासिक विरासत, पौराणिक मान्यताओं और गहरी धार्मिक आस्था का केंद्र होने के बावजूद देवखाल चौर और पांडव स्थान आज भी सरकारी उपेक्षा का शिकार हैं। हर साल छठ महापर्व पर यहां हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं, लेकिन घाटों और अन्य बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था के लिए स्थानीय समाजसेवियों और ग्रामीणों को अपने स्तर पर पहल करनी पड़ती है। स्थानीय ग्रामीण लंबे समय से शासन-प्रशासन से इस ऐतिहासिक स्थल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की मांग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि देवखाल चौर और पांडव स्थान का समुचित विकास किया जाए, तो यह धार्मिक पर्यटन के बड़े केंद्र के रूप में उभर सकता है। इससे न केवल बिहार की इस ऐतिहासिक धरोहर को देश-दुनिया में पहचान मिलेगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार और पर्यटन की संभावनाएं भी बढ़ेंगी। सवाल यह है कि महाभारत काल की मान्यताओं, पुरातात्विक महत्व और हजारों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े इस स्थल के विकास के लिए सरकार और जिला प्रशासन कब पहल करेगा .
0
0
Report
Advertisement

बस चालक ने जानबूझकर टक्कर मारी: छतरपुर के बड़ामलहरा में युवक घायल

Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर के बड़ामलहरा से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। गंज रोड पर सड़क किनारे पैदल चल रहे युवक को एक तेज रफ्तार बस ने जोरदार टक्कर मार दी। घटना 9 तारीख की है। सीसीटीवी फुटेज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बस चालक जानबूझकर युवक को कट मारता नजर आ रहा है। घायल युवक का ग्वालियर में गंभीर हालत में इलाज जारी है। सड़क किनारे पैदल चल रहे बड़ामलहरा निवासी भरत यादव को तेज रफ्तार बस ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि भरत यादव कई फीट दूर जा गिरा। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि बस चालक ने जानबूझकर युवक की तरफ बस को कट मारा। घायल की मां ने बस मालिक घनश्याम राय की बस से भानु राय पर पुरानी रंजिश के चलते जानबूझकर टक्कर मारने का आरोप लगाया है। मां का यह भी कहना है कि न्याय मिलने के उलट, घटना के बाद बस रोकने के लिए पथराव करने वाले लोगों पर ही एफआईआर दर्ज की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report

मदन महल में फर्नीचर व्यापारी के घर से सोने की ब्रिक्स चोरी, नौकरानी गिरफ्तार

Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर के मदन महल इलाके में एक फर्नीचर व्यापारी के घर से सोने की ब्रिक्स चोरी का मामला सामने आया है बताया जाता है कि फर्नीचर व्यापारी के घर पर लगभग 1 किलो सोने की ईट रखी थी जैसे कि किसी ने चुरा लिया था जिसके बाद व्यापारी ने अपने घर के कर्मचारियों पर ही संदेह जताया। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वहां पर काम करने वाली नौकरानी सुहानी सैनी को गिरफ्तार किया है और उसके पास से सोने की ब्रिक्स जप्त की गई है जिसकी कीमत लगभग डेढ़ करोड़ बताई जा रही है पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ में जुटी है
0
0
Report
Advertisement

गांधी सागर में 18 तारीख कैबिनेट डेस्टिनेशन बैठक की तैयारी तेज

Mandsaur, Madhya Pradesh:मंदसौर: मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के पर्यटक स्थल गांधी सागर में, मोहन सरकार की कैबिनेट की 'डेस्टिनेशन बैठक' 18 तारीख को प्रस्तावित है, जिसके लिए तैयारियाँ अंतिम चरणों में हैं। इन तैयारियों का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को प्रदेश के उच्च अधिकारी और जिले के कलेक्टर (डीएम) सहित सभी अधिकारी पहुँचे। उन्होंने सभी व्यवस्थाओं को बारीकी से देखा-परखा और कमियों को ठीक करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मंदसौर के कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने बताया कि गांधी सागर में कैबिनेट की बैठक प्रस्तावित है, जिसके सिलसिले में सभी अधिकारियों द्वारा एक दौरा किया गया है। यहाँ सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया है, काम शुरू हो चुका है और हर तरफ तेजी से कार्य चल रहा है। यहाँ एक बहुत ही महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक का आयोजन होना है और सरकार की मंशा के अनुसार, अलग-अलग जगहों पर जाकर कैबिनेट बैठकें करने का उद्देश्य उस स्थान के महत्व को उजागर करना है, ताकि वह महत्व सबके सामने आ सके。
0
0
Report

नवटोलिया में सड़क नहीं, खटिया बनी एंबुलेंस; दो मौतों से बवाल

Naya Chak, Bihar:भागलपुर में विकास के दावों के बीच एक गांव की तस्वीर सरकारी व्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। यहां आज भी मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस नहीं, बल्कि खटिया का सहारा लेना पड़ता है। हम बात कर रहे हैं नवगछिया अनुमंडल के डिमाहा पंचायत स्थित नवटोलिया गांव की, जहां करीब 2000 की आबादी आज भी पक्की सड़क की बाट जोह रही है। गांव तक सड़क नहीं होने का खामियाजा लोगों को अपनी जान देकर भुगतना पड़ रहा है। ताजा मामला 52 वर्षीय लक्ष्मी देवी की मौत से जुड़ा है। जानकारी के मुताबिक, छठ पूजा को लेकर लक्ष्मी देवी घर की साफ-सफाई कर रही थीं। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें सांस लेने में परेशानी होने लगी, चक्कर आने के साथ सिर में तेज दर्द की शिकायत भी हुई। परिजनों ने अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन गांव में सड़क नहीं होने के कारण एंबुलेंस घर तक नहीं पहुंच सकी। आखिरकार ग्रामीणों ने खटिया को ही एंबुलेंस बनाया और मरीज को लेकर अस्पताल के लिए निकल पड़े। लेकिन अफसोस, अस्पताल पहुंचने से पहले ही लक्ष्मी देवी की मौत हो गई। इस पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हैरानी की बात यह है कि पिछले तीन से चार दिनों के भीतर गांव में यह दूसरी मौत है। इससे पहले 9 नवंबर को एक नवजात बच्ची की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे इलाज के लिए लेकर निकले थे, लेकिन समय पर चिकित्सीय सुविधा नहीं मिलने के कारण रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। दो मौतों के बाद गांव में मातम के साथ-साथ नाराजगी भी है। ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से सड़क की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ। करीब 2000 की आबादी वाले इस गांव में सड़क नहीं होने से सिर्फ मरीज ही नहीं, बल्कि रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भी लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर कब तक नवटोलिया के लोग खटिया के सहारे जिंदगी और मौत के बीच जूझते रहेंगे? क्या इन दो मौतों के बाद गांव तक सड़क पहुंचाने की पहल होगी, या फिर ग्रामीणों को इसी बदहाल व्यवस्था के बीच जीने को मजबूर रहना पड़ेगा।
0
0
Report

कबरा हाथी से ग्रामीणों में दहशत, ट्रेंकुलाइजेशन के बावजूद जंगल से नहीं आ रहा बाहर

Kusu, Chhattisgarh:पिछले 6 महीनों में 17 से अधिक ग्रामीणों की जान लेने वाले कबरा हाथी से उदयपुर वन परिक्षेत्र में गांव थर्राया है। सूरजपुर जिले के वन परिक्षेत्र से सरगुजा जिले के उदयपुर वन परिक्षेत्र में प्रवेश के बाद गांवों में दहशत कायम है और ग्रामीण रतजगा करने को मजबूर हैं। कबरा हाथी को पकड़ने के लिए तोमर पिंगला अभ्यारण से दो कुमकी हाथी के साथ एक्सपर्ट बुलाए गए हैं ताकि उसे ट्रेंकुलाइज कर दूसरे सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जा सके। लेकिन एक्सपर्ट टीम के पहुंचते ही कबरा हाथी सतर्क हो गया है और जंगल से बाहर भी नहीं आ रहा। बताया जा रहा है कि इस कबरा हाथी की वजह से 40 गांव के लोग दहशत में हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग जल्द से जल्द उस कबरा हाथी को इस वन परिक्षेत्र से ले जाएं, पर देर शाम होने के कारण ट्रेंकुलाइजेशन रोक दी गई थी। आज सुबह से फिर ट्रेंकुलाइजेशन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उदयपुर वन परिक्षेत्र में 17 से अधिक हाथियों का दल विचरण कर रहा है। वन department के अधिकारी और कर्मचारी हाथी विचरण क्षेत्र में तैनात हैं ताकि किसी भी तरह से जान-माल की हानि न हो और ग्रामीणों को समझाइस दी जा सके।
0
0
Report
Advertisement

सतना में फर्जी कनेक्शन से बिजली बिल बड़ा घोटाला, 1.25 करोड़ सालाना बचत

Satna, Madhya Pradesh:सतना: बिजली कंपनी ने नगर निगम से ही सवा करोड़ रुपये की अवैध वसूली कर ली। संयुक्त सर्वेक्षण में खुलासा हुआ कि निगम के नाम पर 861 कनेक्शन दिखाकर बिल भेजा जा रहा था, जबकि हकीकत में मात्र 460 कनेक्शन ही थे। नगर निगम के नाम पर करीब 401 फर्जी कनेक्शन चल रहे थे जिनके बिल सालों से नगर निगम भर रहा था। नगर निगम कमिश्नर डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा को जब नगर निगम के भारी भरकम बिजली बिलों पर शक हुआ तो उन्होंने बिजली कंपनी के साथ संयुक्त सर्वेक्षण कराया। जांच में सबसे बड़ा फर्जीवाड़ा स्ट्रीट लाइट कनेक्शन और मोटर पंप के नाम पर मिला। कई कनेक्शन ऐसे निकले जिनका पता और लोकेशन तक दर्ज नहीं था। जल प्रदाय और कार्यालयीन कनेक्शन में भी मनमानी सामने आई। निगमायुक्त ने साफ कहा है कि अब निगम सिर्फ वास्तविक 460 कनेक्शनों का ही भुगतान करेगा। इससे हर माह करीब सवा करोड़ रुपये की बचत होगी, जिसका उपयोग विकास कार्यों में होगा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top