Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Aligarh202001
AMU विवाद: रचना कौशल ने विभागाध्यक्ष पर भेदभाव और साम्प्रदायिक टिप्पणियों के आरोप लगाए
MSManish Sharma
Jan 08, 2026 08:42:31
Aligarh, Uttar Pradesh
Ek Baar Phir Aligarh Muslim University vivadon mein hai AMU ke rajneeti vigyan vibhag ki varishth professor Rachna Kaushal ne apne hi vibhag mein pichle 27 varshon se mansik utpeedan aur shoshan ka arop lagaya hai professor ka kahna hai ki unhe keval Hindu hone ke karan bhedbhaav aur apmaan jhelna pada professor Rachna Kaushal ne kulpati ko di gayi shikayat mein vibhagadhyaksh aur dean professor Muhammad Nafees Ahmad Ansari par sampradayiik tippaniyan karne adhikaron ke durupyog aur bhedbhaapurn vyavhar ke gambhir arop lagaye hain unhone shikayat ke saath audio recording ki uski transcript aur anya dastavej bhi saumphe hain professor Kaushal ka arop hai ki garbhadhha ki dauran bhi un par kaam ka atyadhik dabav banaya gaya, jiske chalte unke jugvaan bachchon ka miscarriage ho gaya itna hi nahi, varishth professor hone ke bavjood unhe Board of Studies ki baithakon se bahar rakhha gaya aur mahatvapurn jimmedariyan nahi di gayi peedit professor ne maamle ki nishpaksh jaanch karane aur dean ko pad se hataane ki maang ki hai
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ASABDUL SATTAR
Mar 12, 2026 19:00:33
Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर-झांसी पहुंचे उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि पश्चिम बंगाल में भी भारतीय जनता पार्टी की बहुत बड़े बहुमत के साथ सरकार बनने जा रही है। वहां टीएमसी जा रही है, बीजेपी आ रही है। उत्तर प्रदेश के अंदर भी 2027 में तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की बहुत बड़े बहुमत से सरकार बनेगी। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव जो मुंगेरी लाल के सपने देख रहे हैं 2027 को लेकर, उनका हाल 2017 से भी बुरा होगा। लोकसभा चुनाव के बाद महाराष्ट्र, हरियाणा, दिल्ली, बिहार में हम लगातार चुनाव जीते हैं। पश्चिम बंगाल में हम चुनाव जीतने जा रहे हैं और असम में तीसरी बार सरकार बनाने जा रहे हैं। केरलम और तमिलनाडु में भारतीय जनता पार्टी अब तक का सबसे शानदार प्रदर्शन करेगी। गैस सप्लाई के सवाल पर उन्होंने कहा कि गैस की कोई समस्या नहीं है। जिस क्षेत्र से तेल और क्रूड ऑयल लेकर अधिकतर देशों के जहाज निकल रहे हैं, वे फंसे हुए हैं लेकिन भारत का जहाज मुंबई पहुंच चुका है।
0
comment0
Report
SSSUNIL SINGH
Mar 12, 2026 18:45:40
0
comment0
Report
MTMD. TARIQ
Mar 12, 2026 18:45:24
Pilibhit, Uttar Pradesh:पिल्भीड़ (पीलीभीत) के थाना घुंघचाई क्षेत्र में एक बाबा ने पुत्र प्राप्ति की दवा देने के बहाने एक महिला के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता 11 मार्च को पुत्र प्राप्ति के लिए अपने पति के साथ बाबा भगवानदीन के पास गयी थी। महिला की पहले से दो पुत्रिया हैं। बाबा ने पूजा-पाठ के बाद उन्हें एक दूर के रिश्तेदार के घर ले जाकर सभी को बाहर भेज दिया और पीड़िता को कमरे में ले जाकर दवा देने के बहाने दरवाजा बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के बताने पर पति ने तहरीर दी, जिसके आधार पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी बाबा भगवानदीन ग्राम बलरामपुर, थाना घुंघचाई है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और उसकी पुलिस हिरासत में पूछताछ जारी है। फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल का निरीक्षण कर रही है। पुलिस के अनुसार, यह व्यक्ति किसी मंदिर या धार्मिक स्थल से जुड़ा नहीं था। वह पिछले 4-5 साल से अपने घर पर ही ऐसी 'दवाइयाँ' देने का दावा करता आ रहा था और वह स्वयं शादीशुदा है।
0
comment0
Report
NCNITIN CHAWRE
Mar 12, 2026 18:31:02
Katni, Madhya Pradesh:विजयराघवगढ़ विधानसभा के बरही में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पहुँचेंगे. कृषि महोत्सव कार्यक्रम में 300 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन होगा़.कार्यक्रम की जोर शोर से तैयारी हो रही है. बरही क्षेत्र के किसानों को 50,000 एकड़ भूमि को सिंचित करने वाली उनके खेतों तक पानी पहुंचाने की दो परियोजनाओं को देने के बाद अब 30 पंचायतों के खेतों को सिंचित करने वाली 650 करोड़ की लागत से बनने वाली दो परियोजनाओं एवं 94 करोड़ रुपए से बरही-मैहर मार्ग पर कुटेश्वर पुल के क्षति ग्रस्त हिस्से पुनः निर्माण की उपलब्धि देंगे मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर बरही विजयराघवगढ़ में जोर शोर से तैयारी चल रही है. विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव इस क्षेत्र के लिए कई सौगात लेकर आ रहे हैं जो किसानों और जनता से जुड़ी है; जनता उनके आगमन की भव्य तैयारी कर रही है.
0
comment0
Report
RMRoshan Mishra
Mar 12, 2026 18:30:43
0
comment0
Report
KAKapil Agarwal
Mar 12, 2026 18:17:48
0
comment0
Report
SDShankar Dan
Mar 12, 2026 18:17:15
Jaisalmer, Rajasthan:वरिष्ठ पत्रकार नारायण बारेठ के आकस्मिक निधन पर आईएफडब्ल्यूजे पत्रकार संगठन की ओर से गुरुवार जैसलमेर जिला इकाई के कार्यालय में शोक सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में बड़ी संख्या में पत्रकार साथियों ने उपस्थित होकर दिवंगत पत्रकार को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की शुरुआत दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी और सभी ने पुष्पांजलि अर्पित कर उनके प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। शोक सभा में संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा कि नारायण बारेठ पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सहजता, सरलता, सादगी तथा निष्पक्षता के लिए जाने जाते रहे। उन्होंने अपने पत्रकारिता जीवन में समाज से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया और पत्रकारिता के मूल्यों को सशक्त करने का कार्य किया। सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध उनकी लेखनी समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम बनी रही। आईएफडब्ल्यूजे संगठन को जब भी उनके सहयोग व मार्गदर्शन की आवश्यकता पड़ी उन्होंने सदा ही सहर्ष अपना सहयोग प्रदान किया। उनके निधन से पत्रकारिता जगत को अपूरणीय क्षति हुई। शोक सभा में संगठन के वरिष्ठ सदस्य विमल भाटिया, प्रदेशाध्यक्ष उपेन्द्र सिंह राठौड़, कार्यसमिति सदस्य सांवलदान रत्नू, जिलाध्यक्ष गणपत दैया, सिकंदर शेख, सूर्यमवीर सिंह तंवर, श्रीकांत व्यास, आदि जिले के पत्रकारों ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
0
comment0
Report
DGDeepak Goyal
Mar 12, 2026 18:16:55
Jaipur, Rajasthan:उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव कुलदीप रांका ने सचिवालय स्थित राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन 181 के कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया और अधिकारियों की बैठक लेकर शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संपर्क पोर्टल पर दर्ज परिवादों की नियमित और प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए ताकि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान हो सके। बैठक में रांका ने उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग से जुड़े मामलों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि विभाग की नई योजनाओं को संपर्क पोर्टल के सब्जेक्ट में शामिल किया जाए, जबकि पुराने और अनुपयोगी सब्जेक्ट की समीक्षा कर उन्हें हटाया जाए। साथ ही संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक प्रशिक्षण देने के भी निर्देश दिए। अधिकारियों ने बताया कि 12 मार्च 2025 से 11 मार्च 2026 के बीच संपर्क पोर्टल पर विभाग से जुड़े 10,341 प्रकरण दर्ज हुए, जिनमें से 9,317 मामलों (90.10%) का निस्तारण किया जा चुका है। इन मामलों के समाधान में औसतन 27 दिन का समय लगा, जबकि करीब 64 प्रतिशत परिवादियों ने समाधान पर संतुष्टि जताई। निरीक्षण के दौरान रांका ने कंट्रोल रूम में बैठकर स्वयं परिवादियों से बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनीं। करौली के रामचन्द्र मीणा की मूल अंकतालिकाएं नहीं मिलने की शिकायत पर उन्होंने तुरंत अधिकारियों को निर्देश देकर समस्या का समाधान करवाया। वहीं joधपुर के नरेश कुमार को कॉलेज परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं मिलने की शिकायत पर भी तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इसी तरह अलवर की निशा बाई वर्मा की कॉलेज में जमा टोकन राशि वापस नहीं मिलने की शिकायत पर संबंधित अधिकारी को समाधान के निर्देश दिए गए। इसके अलावा बारां के धारा सिंह, जोधपुर के हर्ष गोयल, धनराज और तिलोक चंद सहित अन्य परिवादियों से भी संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी गईं और मौके पर ही समाधान के निर्देश दिए गए। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर आमजन की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए सभी विभागों के सचिव निर्धारित तिथियों पर राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन पर उपस्थित होकर सीधे परिवादियों से संवाद कर रहे हैं।
0
comment0
Report
RSRakesh Singh Thaku
Mar 12, 2026 18:16:26
Mungeli, Chhattisgarh:एंकर -केंद्र और राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन योजना का उद्देश्य हर घर तक नल के माध्यम से स्वच्छ पेयजल पहुंचाना है, लेकिन मुंगेली जिले के सभी विकासखंड मुंगेली, लोरमी और पथरिया में इस योजना की जमीनी सच्चाई कुछ और ही तस्वीर पेश कर रही है। यहां लगभग एक, दो, और कही तीन साल से पहले ग्राम पंचायतों में करोड़ों रुपये की लागत से बनाई गई पानी टंकी आज भी केवल सफ़ेद हाथी बनकर खड़ी है, जबकि गांव के लोग गर्मी की शुरुआत होते ही बूंद-बूंद पानी के लिए जूझने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार ने गांव-गांव में नल जल योजना के माध्यम से हर घर पानी पहुंचाने का दावा किया था, लेकिन यह दावा अब तक सिर्फ कागजों और सरकारी रिपोर्टों तक ही सीमित नजर आ रहा है। ग्राम पंचायतों में बनी पानी की टंकीयों का निर्माण कार्य करीब एक वर्ष पहले पूरा हो चुका है, पाइप लाइन भी बिछाई जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद आज तक किसी भी घर के नल से पानी की एक बूंद भी नहीं निकली है। ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए बताया कि टंकी बनने के बाद विभाग द्वारा केवल एक बार इसे चालू किया गया था। उस समय कई टंकीयों से पानी का भारी रिसाव शुरू हो गया, तो कही से अंडर ग्राउंड पाईप से लीकेज होने लगा क्यों की विभाग के द्वारा जिस जिस कम्पनी का पाईप दिया गया था वह स्तरहीन था और ज़ब पानी की टेस्टिंग की गयी तो खराब पाईप से जगह जगह लीकेज होने लगा और पानी सप्लाई बंद हो गया। जिससे निर्माण की गुणवत्ता पर ही सवाल खड़े हो गए। इसके बाद टंकी को बंद कर दिया गया और तब से लेकर आज तक इसे दोबारा चालू करने की कोई कोशिश नहीं की गई गर्मी का मौसम शुरू होते ही गांव में पानी का संकट गहराने लगता है। हैंडपंपों का जल स्तर नीचे चला जाता है और कई बार लोगों को दूर-दूर के स्रोतों से पानी लाना पड़ता है। ऐसे में गांव के बीचों-बीच खड़ी पानी टंकी लोगों के लिए राहत का माध्यम बनने के बजाय भ्रष्टाचार और लापरवाही की याद दिला रही है। ग्रामीणों में इस बात को लेकर भी नाराजगी है कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बाद भी योजना का लाभ उन्हें नहीं मिल पा रहा है। सरकार की योजनाएं तभी सार्थक होती हैं जब उनका लाभ आम लोगों तक पहुंचे, लेकिन यहां हालात इसके उलट दिखाई दे रहे हैं। कई पंचायत के सरपंचों का कहना है की पूर्व के सरपंच ने कमीशन या अधिकारीयों के दबाव आकर हेंड ओवर कर लिया है पर आज की स्थित में हमें भुगतना पड़ रहा है पूरा मूलभुत का पैसा इसके रखरखाव में और पाईप की रिपेरिंग में पैसा चला रहा है और ग्रामीणों तक पानी नही पहुंच पा रही है क्यों की पाईप इतनी खराब है की जगह जगह फट रही है इससे हम सरपंचों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है और लोगों को पानी भी नही मिल पा रहा है। ये सब अधिकारियो और ठेकेदारों की लापरवाही का नतीजा है की ये जल जीवन मिशन योजना हम सरपंचों के लिए सर दर्द से कम नहीं है। इस पूरे मामले को लेकर विपक्ष ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि यह स्थिति बेहद विडंबनापूर्ण है, क्योंकि मुंगेली जिले के विधानसभा क्षेत्र से ही छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री और जल जीवन मिशन के मंत्री अरुण साव विधायक हैं। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि जब मंत्री के अपने ही विधानसभा और गृह जिले में जल जीवन मिशन की यह हालत है, तो प्रदेश के अन्य इलाकों में योजना की स्थिति का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि लोरमी ब्लॉक के कई गांवों में जल जीवन मिशन के तहत बनाई गई पानी टंकीं पूरी तरह सफल नहीं हो पाई हैं। कई जगह पाइप लाइन बिछाने के बावजूद पानी की सप्लाई शुरू नहीं हो सकी है, जबकि कागजों में योजनाओं को सफल बताकर रिपोर्ट भेजी जा रही है। पीएचई विभाग के अधिकारी और ठेकेदारों की मिलीभगत से योजना में भारी अनियमितताएं हुई हैं। उनका कहना है कि विभागीय अधिकारियों द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से कागजों में सफलता की कहानी तैयार करवाई जा रही है और मीडिया में भी योजनाओं की उपलब्धियां दिखाने की कोशिश की जा रही है, जबकि जमीनी स्तर पर ग्रामीण अब भी पानी के लिए संघर्ष कर रहे हैं। PHE विभाग के अधिकारी का कहना है की मुंगेली ब्लॉक में 103 पंचायत में और लोरमी ब्लॉक में 87 पंचायत में सफलता पूर्वक पानी की सप्लाई चालू कर दिया गया है। संबधित विभाग के अधिकारी का कहना था की हमने पानी चालू होते हुए सरपंच सचिव के साथ फोटो खिचवाकर विभाग और ठेकेदार ने हेंड ओवर कर दिया फिर विभाग ने न ही ठेकेदार ने दुबारा सुध नही लिया की ग्रामीणों को पानी मिल रहा है की नही बस रिकार्ड में चढ़ गया की पानी सप्लाई हो रही है जबकि हकीकत कुछ और बया कर रही है। यदि जांच में निर्माण में लापरवाही या भ्रष्टाचार सामने आता है, तो संबंधित अधिकारी और ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की अनियमितताओं पर रोक लगाई जा सके। इधर मुंगेली कलेक्टर कुंदन कुमार ने जिले में बढ़ती गर्मी और संभावित जल संकट को देखते हुए कहा है कि पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि जहां भी पानी की समस्या सामने आ रही है, वहां तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था की जाए और स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि ग्रामीणों को परेशानी न उठानी पड़े। फिलहाल जिले के ग्रामीण प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही टंकी को चालू कर घर-घर पानी की सप्लाई शुरू नहीं की गई, तो ग्रामीणों को मजबूर होकर आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा। जब तक गांव के नलों से पानी नहीं बहता, तब तक मुंगेली जिले की यह पानी टंकी विकास की कहानी नहीं बल्कि सरकारी योजनाओं की लापरवाही और संभावित भ्रष्टाचार की एक मूक गवाही बनकर खड़ी रहेगी।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top