202001
Aligarh - इगलास के गांव में विषाक्त पदार्थ खाने से हुई मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
Aligarh, Uttar Pradesh:जिला अलीगढ़ के कोतवाली इगलास क्षेत्र के गांव लालपुर में एक युवक की विषाक्त पदार्थ खाने से मौत हो गई. मृतक के भाई ने गांव के दो लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है. मृतक आरिफ के भाई जीशान ने गांव के ही चंद्रेश पुत्र कलुआ हरिश्चंद्र पुत्र फूल सिंह पर विषाक़्त पदार्थ खिलाकर हत्या किये जाने की तहरीर दी है. मृतक के परिजनों की सूचना पर इगलास पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल अलीगढ़ भेजा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गौरव गोगोई बोले: शिक्षा सुधार बिल से सरकार भ्रष्टाचार को बचाने का प्रयास
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: 'पब्लिक एग्ज़ामिनेशन्स (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन बिल, 2026' पर कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई कहते हैं, "जब तक सरकार इस भ्रष्टाचार में शामिल लोगों को बचाना और सुरक्षित रखना चाहती है, तब तक यह संशोधन असल में कितना असरदार होगा? हाल ही में, एक कोर्ट ने एक व्यक्ति को बरी कर दिया क्योंकि जांच ठीक से नहीं हुई थी; यह बहुत कुछ कहता है। मुझे नहीं लगता कि PM शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर गंभीर हैं, क्योंकि RSS का मकसद भारत के पूरे शिक्षा ढांचे पर कब्ज़ा करना है—वे अपने लोगों को वाइस-चांसलर और प्रिंसिपल के तौर पर नियुक्त कर रहे हैं और शिक्षा विभाग में बिठा रहे हैं। नतीजतन, सरकार ने अभी तक शिक्षा क्षेत्र में सुधार की सच्ची इच्छा दिखाने वाला कोई ठोस कदम नहीं उठाया है; इसके अलावा, 20 जुलाई को छात्रों पर हुए हमले के बारे में सरकार की तरफ से कोई स्पष्टीकरण नहीं आया है।0
0
Report
AIMIM के प्रस्ताव पर SP गठबंधन? अखिलेश यादव शिक्षा पर जोरदार हमला
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: SP सांसद अखिलेश यादव कहते हैं, "...शिक्षा और परीक्षाओं के लिए संघर्ष बड़ा है। जब से BJP सत्ता में आई है, उसने शिक्षा को बर्बाद कर दिया है... मैं एक बार फिर युवाओं के हौसले और जागरूकता की तारीफ़ करना चाहता हूँ। यह सरकार उनकी जागरूकता को चुनौती नहीं दे सकती।" नंदन नीलेकणि की अगुवाई में परीक्षा सुधारों पर हाई-पावर्ड टास्क फ़ोर्स बनाने पर वे कहते हैं, "...सरकार आज टास्क फ़ोर्स क्यों बना रही है? 2014 में क्यों नहीं? अगर यह 2014 में बनी होती, तो देश तेज़ी से 'विकसित' हो जाता।" 2027 के UP चुनाव के लिए AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की ओर से SP को गठबंधन का प्रस्ताव दिए जाने पर वे कहते हैं, "किसी से मत लड़िए। इसकी कोई ज़रूरत नहीं है। हम उसी रास्ते पर चलते रहेंगे जिस पर अब तक चले हैं..."0
0
Report
Advertisement
NEET UG 2026 पेपर लीक: आरोपी की ज़मानत पर सुनवाई 3 अगस्त तक टली
Noida, Uttar Pradesh:NEET UG 2026 पेपर लीक मामले में, स्पेशल फास्ट-ट्रैक कोर्ट ने प्रॉसिक्यूशन के डायरेक्टर को राज्य का पक्ष रखने के लिए एक प्रॉसिक्यूटर नियुक्त करने का निर्देश दिया है। इस बीच, कोर्ट ने आरोपी दिनेश बिवाल और विकास बिवाल की ज़मानत याचिका पर सुनवाई टाल दी है। अब इस मामले में सुनवाई 3 अगस्त को होगी।0
0
Report
फैज़ुल्लागंज में 50-बेड अस्पताल अर्द्ध निर्माण, डॉक्टरों के अभाव से अभी बंद
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ के फैजुल्लागंज इलाके की लाखों की आबादी के लिए सरकार ने 50 बेड का संयुक्त चिकित्सालय बनवाया। करीब दो महीने से अस्पताल बनकर तैयार है, लेकिन इलाज शुरू होने के बजाय अस्पताल अभी बंद पड़ा है। डॉक्टर और मैनपावर की कमी के कारण अस्पताल का संचालन शुरू नहीं हो पा रहा है। फैजुल्लागंज की लगभग पांच लाख आबादी के बीच एक भी सरकारी अस्पताल नहीं है। इसके बावजूद इलाके में ऐसा कोई बड़ा अस्पताल नहीं है, जहां ओपीडी के साथ मरीजों को भर्ती करने की व्यवस्था भी हो। स्थानीय लोगों की मांग पर सरकार ने 50 बेड का अस्पताल बनवाया। भवन निर्माण का कार्य करीब दो महीने पहले पूरा हो चुका है, लेकिन hospital को चालू करने के लिए ठोस प्रयास नहीं किए गए। नतीजतन अस्पताल के गेट पर अब भी ताला लटका है। अस्पताल शुरू न होने से मरीजों को इलाज के लिए 8 से 10 किलोमीटर दूर जाना पड़ रहा है। सीएमओ स्तर से डॉक्टरों और कर्मचारियों की मांग भी भेजी गई है, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है。 स्थिति तब और गंभीर हो जाती है, जब जिले में 70 से अधिक डॉक्टर प्रशासनिक कार्यों में तैनात हैं। यहां तक कि जूनियर डॉक्टर भी अफसर बनकर बैठे हैं। शासनादेश के अनुसार प्रशासनिक पदों पर तैनात डॉक्टरों को सप्ताह में दो दिन ओपीडी में मरीज देखने के निर्देश हैं, लेकिन इसके बावजूद डॉक्टर मरीजों से दूरी बनाए हुए हैं。0
0
Report
धर्मेंद्र प्रधान सांसद पहुँचे; भाजपा-NDA सांसदों ने उनके लिए ज़िंदाबाद के नारे लगाए
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री और BJP सांसद धर्मेंद्र प्रधान संसद पहुँचे। यहाँ उनका स्वागत करते हुए BJP-NDA सांसदों ने "धर्मेंद्र प्रधान ज़िंदाबाद" के नारे लगाए।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली प्रदर्शन पर Mehbooba Mufti के बयान पर Sarah Hayat Shah की तीखी प्रतिक्रिया
Aram Pora, Ganderbal, NC Spokesperson Sarah Hayat Shah criticises Mehbooba Mufti over her remarks during the Delhi protest.\n\nResponding on X, Sarah Hayat Shah wrote, "Mehbooba Mufti Ji says 'Kashmir mei toh banta hai.' How insensitive of her!! My take."0
0
Report
SC की टिप्पणी: शांतिपूर्ण विरोध के अधिकार की सुरक्षा, हिंसा से बचना जरूरी
Noida, Uttar Pradesh:NEET पेपर लीक को लेकर जंतर मंतर पर हुए प्रदर्शन का मामला. सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी: CJI ने कहा किसी व्यक्ति के शांतिपूर्ण प्रदर्शन के अधिकार को therefore नहीं छीना जा सकता क्योंकि कहीं आंदोलन या हंगामा चल रहा है. जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी. SC ने कहा कि हर नागरिक को शांतिपूर्ण तरीके से विरोध-प्रदर्शन करने का अधिकार संविधान ने दिया है और इस अधिकार की रक्षा करना जरूरी है. SC ने कहा कि अगर पुलिस और प्रदर्शनकारियों दोनों की भूमिका की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए. SC ने कहा कि प्रदर्शनकारियों और पुलिसकर्मियों—दोनों को लगी चोटों को लेकर समान रूप से चिंतित है. पुलिस की ओर से हुई ज्यादतियों की जांच होनी चाहिए. साथ ही, सरकारों को यह भी बताना होगा कि हिंसक प्रदर्शनकारियों से घायल हुए policeकर्मियों को पर्याप्त सुरक्षा उपकरण क्यों उपलब्ध नहीं कराए गए. SC ने शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन के अधिकार पर जोर देते हुए कहा कि आंदोलन का मतलब लाठीचार्ज नहीं होता और आंदोलन का मतलब हिंसा भी नहीं होता. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इस मुद्दे पर पूरे देश के लिए एक समान दिशानिर्देश बनाए जाने की ज़रूरत है. SC जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन पर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ दायर याचिकाओं पर मंगलवार को सुनवाई करेगा.0
0
Report
विकास कार्यों में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी, जिलाधिकारी भटगाई का निर्देश
Pithoragarh, Uttarakhand:विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, धीमी प्रगति पर होगी सख्त कार्रवाई: जिलाधिकारी आशीष भटगाई पिथौरागढ़। जिलाधिकारी आशीष भटगाई ने जिला योजना, मुख्यमंत्री घोषणाओं एवं विभिन्न विकास परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में विभागों की कार्य प्रगति का गहन मूल्यांकन किया। बैठक के दौरान कई विभागों की धीमी प्रगति पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या ढिलाई अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री घोषणाओं तथा जिले में संचालित सभी विकास परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा करना प्रत्येक विभाग की जिम्मेदारी है। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन विभागों की प्रगति 20 सूत्रीय कार्यक्रम में 'बी' और 'डी' श्रेणी में है, वे स्वयं समीक्षा कर प्रत्येक सप्ताह अपनी प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि यदि इसके बाद भी किसी विभाग की कार्यप्रणाली में सुधार नहीं हुआ या विकास कार्यों में अनावश्यक देरी एवं लापरवाही सामने आई, तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी आशीष भटगाई ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के विकास के लिए लगातार नई-नई जनकल्याणकारी योजनाएं और परियोजनाएं संचालित कर रही है, लेकिन विभागीय लापरवाही और शिथिल कार्यप्रणाली के कारण उनका लाभ समय पर जनता तक नहीं पहुँच पा रहा है। उन्होंने दो टूक कहा कि जो विभाग सरकार की जनहितकारी योजनाओं को तय समयसीमा में पूरा नहीं करेंगे, उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि प्रत्येक योजना एवं परियोजना को निर्धारित टाइम-बाउंड अवधि में पूर्ण किया जाए, ताकि आम जनता को विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।0
0
Report
Advertisement
शराब दुकान के बाहर चार बदमाशों ने होस्पाइप से मारपीट, वीडियो वायरल
Narmadapuram, Madhya Pradesh:पवारखेड़ा शराब दुकान के बाहर चार बदमाशों ने होसपाइप से मारपीट कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग बीच-बचाव करते हुए कहते सुनाई दे रहे हैं,बहुत मार लिया अब छोड़ दो। वहीं, पीड़ित युवक कह रहा है क्या मार ही डालोगे। दरसल पलासडोह गांव निवासी सौरभ गांगुलिया अपने एक साथी के साथ शराब दुकान के बाहर बैठा था। तभी दुकान के अंदर से एक युवक बाहर आया और शराब पिलाने की बात करने लगा। सौरभ ने पैसे नहीं होने की बात कही तो वह युवक वापस दुकान के अंदर चला गया। कुछ देर बाद वह होसपाइप लेकर लौटा और अपने साथियों के साथ मिलकर सौरभ के साथ मारपीट करने लगा। मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत: स्ट्री मुक्ति आंदोलन Gen Z को प्रभावित कर रहा
Noida, Uttar Pradesh:Hyderabad, Telangana: RSS Chief Mohan Bhagwat says, 'Stree Mukti Andolan' started and gradually became widely accepted. Gen Z is good, adaptable and emotional by nature. They do not think with a very calm mind. If what is in touch with them visibly authentic, it appeals to them...' (26.07.2026)0
0
Report
खाचरोद में जमीन विवाद का वीडियो वायरल, पुलिस जांच तेज
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन। जिले की खाचरोद तहसील के भाटखेड़ी गांव में जमीन विवाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में खेत पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद दिखाई दे रहे हैं और महिलाओं के साथ विवाद होता नजर आ रहा है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि खेत में काम कर रही महिलाओं के साथ मारपीट की गई। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। पीड़ित परिवार एसपी कार्यालय पहुंचा और पूरे मामले की शिकायत कराते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उनका कहना है कि वे अपनी जमीन पर खेती कर रहे थे, तभी कुछ लोग खेत पर पहुंचे और विवाद करने लगे। विरोध करने पर महिलाओं के साथ मारपीट की गई और उन्हें धमकाया गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो में विवाद की स्थिति दिखाई दे रही है, जबकि पीड़ित पक्ष का आरोप है कि घटना जमीन पर कब्जे के विवाद से जुड़ी है। मामले में पुलिस ने बताया कि भाटखेड़ी गांव से कुछ महिलाएं और ग्रामीण शिकायत लेकर आए थे। उनकी शिकायत के आधार पर पुलिस को मौके पर भेजकर जांच कराई जाएगी। उपलब्ध साक्ष्यों और जांच के आधार पर आगे वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और वायरल वीडियो सहित अन्य तथ्यों की भी पड़ताल की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
रायपुर के अशोका आइकन में दिनदहाड़े चोरी, 70 लाख के गहने-51.5 लाख नकद लूट
Begun, Rajasthan:रायपुर राजधानी रायपुर से जुड़ी बड़ी खबर.. मोवा स्थित अशोका आइकन में कारोबारी के घर दिनदहाड़े बड़ी चोरी.. अलमारी तोड़कर 51.50 लाख नगदी समेत 70 लाख के सोने चांदी के जेवर पार.. घर में काम करने वाले रसोइए महेंद्र कुमार यादव पर चोरी का आरोप.. परिवार के नया रायपुर जाने के दौरान वारदात को दिया गया अंजाम.. आरोपी रसोइया पर अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी करने का आरोप.. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी और उसके साथियों की तलाश शुरू की पंडरी थाना क्षेत्र का मामला..0
0
Report
राज्यसभा में खड़गे ने छात्रों पर लाठीचार्ज का मुद्दा उठाया, हंगामा तेज
Noida, Uttar Pradesh:राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने छात्रों पर लाठीचार्ज का मुद्दा उठाया राज्यसभा में भी हुआ जोरदार हंगामा0
0
Report
लोकसभा में विपक्ष का जोरदार हंगामा, सियासत गरमा गई
Noida, Uttar Pradesh:लोकसभा में विपक्ष का जोरदार हंगामा0
0
Report
Advertisement
