202001
अलीगढ़ में पेसिंजर ट्रेन में महिला से छेड़छाड़, विरोध करने पर पति के साथ मारपीट
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ के बन्नादेवी थाना इलाके में दिल्ली से अलीगढ़ आ रही पेसिंजर ट्रेन में एक महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि छेड़छाड़ का विरोध करने पर दबंग युवकों ने उनके पति के साथ स्टेशन पर मारपीट की। दबंगों की टोली घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गई। महिला ने घटना की सूचना GRP को दी लेकिन पुलिस ने उल्टा महिला के पति को हिरासत में लेकर थाने में बैठा लिया। महिला और उनका पति शादी समारोह में शामिल होने के लिए अलीगढ़ आए थे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जयपुर में ओवर स्पीड डम्पर ने बाइक सवार युवकों को कुचला, दो की मौत
Jaipur, Rajasthan:जयपुर में सोमवार देर रात ओवर स्पीड डम्पर ने बाइक सवार युवकों को रौंद दिया। रोड क्रॉस करते समय समय डम्पर टक्कर मार फरार हो गया। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। उसी बाइक पर बैठा उनका तीसरा साथी बाल-बाल बच गया। दौलतपुरा थाना पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाए है। हादसे में जमावारामगढ़ रायसर निवासी महेश कुमार गुर्जर और उसके पड़ोसी कैलाश योगी की मौत हो गई। हादसे में महेश गुर्जर का भाई मुकेश बाल-बाल बच गया। घटनाक्रम के मुताबिक, रायसर के बंताला गुर्जरान में महेश और कैलाश के घर का निर्माण काम चल रहा है। छत का लोहा (सरिया) लेने के लिए तीनों जने एक ही बाइक पर बैठकर जयपुर गए थे। सरिया खरीदने कर अपने पीछे टैक्टर-ट्रॉली में लेकर वापस घर लौट रहे थे। रात करीब 1 बजे दौलतपुरा पुलिया के नीचे से जाते समय रोड क्रॉस कर रहे ओवर स्पीड डम्पर ने बाइक को चपेट में ले लिया। बाइक सवारों को रौंदता हुआ डम्पर ऊपर से निकल गया।पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर डम्पर व उसके ड्राइवर की तलाश कर रही है।0
0
Report
रतलाम: सोलर बिजली बिल अचानक बढ़कर 600 से पार, उपभोक्ता परेशान
Ratlam, Madhya Pradesh:सोलर पैनल लगाने वाले उपभोक्ताओं के अलग-अलग अनुभव सामने आ रहे हैं। कई लोगों को समय पर सब्सिडी मिली और बिजली बिल में राहत भी दिखी, लेकिन कुछ उपभोक्ता अब परेशान नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि शुरुआती महीनों में सिर्फ करीब 150 रुपये फिक्स चार्ज का बिल आ रहा था, लेकिन अब 4 से 5 महीने बाद बिजली बिल बढ़कर 600 रुपये से ज्यादा पहुंचने लगा है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि लगातार सोलर बिजली जमा होने के बावजूद बिल कम नहीं हो रहा। ऐसे में अब लोगों की चिंता बढ़ गई है, क्योंकि एक तरफ सोलर सिस्टम की किश्त जमा करनी पड़ रही है और दूसरी तरफ बढ़ता बिजली बिल भी आर्थिक बोझ बनता जा रहा है।0
0
Report
ग्वालियर में ओटीपी के बिना डिजिटल ठगी, मनोज सिंह राठौर के पांच खाते खाली
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में डिजिटल ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। जहां मोहना निवासी किराना कारोबारी मनोज सिंह राठौर के पांच बैंक खातों से ठगों ने 4 लाख रुपए 47 हजार निकाल लिए। हैरानी की बात यह है कि कारोबारी के पास न तो कोई ओटीपी आया और न ही उन्होंने किसी से बैंक डिटेल शेयर की। जब दुकान का सामान खरीदते समय ऑनलाइन पेमेंट फेल हुआ तब जाकर ठगी का पता चला। पुलिस ने साइबर हेल्पलाइन पर मिली शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मनोज ने पुलिस को बताया कि उनके पांच अलग अलग बैंक खातों में कुल 4 लाख 47 हजार रुपए जमा था। लेकिन 25 अप्रैल को वह मोहना बाजार में दुकान के लिए सामान खरीद रहे थे। तभी उन्होंने ऑनलाइन भुगतान करने पर फोन पर खाते में पर्याप्त पैसा नहीं होने का मैसेज आया। उन्होंने दूसरा अकाउंट चेक किया तो वहां भी पैसा नही मिला। एक एक कर सभी पांचों खाते चेक किए लेकिन सभी बैंक खाते खाली मिले। घबराकर मनोज बैंक पहुंचे और खातों का स्टेटमेंट निकलवाया। स्टेटमेंट देखकर पता चला कि साइबर ठगों ने सभी खातों से रकम ट्रांसफर कर ली है। मनोज के मुताबिक ठगों ने केनरा बैंक की मोहना ब्रांच में उनके खाते से 99 हजार रुपए निकाले। एसबीआई से 20 हजार रुपए ट्रांसफर किए। कोटक महिंद्रा बैंक से तीन बार में 28 हजार 600, 46 हजार 500 और 50 हजार रुपए निकाले गए। इसके अलावा केनरा बैंक की भोपाल ब्रांच से 88 हजार रुपए और बैंक ऑफ इंडिया के अकाउंट से 47 हजार 100 रुपए ट्रांसफर किए गए थे। जबकि ऑनलाइन पेमेंट रिकॉर्ड में किसी से लेनदेन का लेखा-जोखा नहीं है। उनके पास कोई ओटीपी नहीं आया। उन्होंने किसी से बैंक से जुड़ी बात भी नहीं की। फिर भी सभी खाते साफ हो गए यह समझ नहीं आ रहा है। घटना के बाद मनोज ने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई हैं। पुलिस का कहना है कि साइबर हेल्पलाइन पर मिली शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। साइबर सेल मामले की जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ठगों ने किस तरीके से बिना ओटीपी और जानकारी के खातों से रकम निकाली है。0
0
Report
Advertisement
गोपीनाथपुर में स्थायी पुलिस कैंप की मांग तेज, क्षेत्र में सुरक्षा का सवाल
Pakur, Jharkhand:पाकुड़ जिले के गोपीनाथपुर गांव में विधि - व्यवस्था को मजबूत करने के लिए स्थायी पुलिस कैंप की मांग एक बार फिर तेज हो गई है...इस संबंध में जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडल ने पुलिस अधीक्षक, पाकुड़ को आवेदन सौंपकर गांव में शीघ्र पुलिस कैंप स्थापित करने की मांग की है...जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडल ने बताया कि गोपीनाथपुर में पुलिस कैंप की मांग को लेकर पहले भी ग्रामीणों द्वारा कई बार उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक को आवेदन सौंपा जा चुका है...संबंधित विभाग द्वारा स्थल निरीक्षण और जांच भी की गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं होने से ग्रामीणों में असुरक्षा की भावना बनी हुई है...उन्होंने कहा कि गांव में स्थायी पुलिस कैंप स्थापित होने से क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण होगा, महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी तथा शांति एवं सौहार्द का माहौल मजबूत होगा...ग्रामीणों ने भी प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग करते हुए कहा है कि पुलिस कैंप की स्थापना से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बेहतर होगी और लोगों को राहत मिलेगी... उन्होंने प्रशासन से जनहित को ध्यान में रखते हुए इस दिशा में शीघ्र ठोस कदम उठाने की अपील की है0
0
Report
केन्द्रीय कोयला मंत्री किशन रेड्डी ने सीएमआर में भजनलाल शर्मा से मुलाकात
Jaipur, Rajasthan:केन्द्रीय कोयला मंत्री जी.किशन रेड्डी CMR में सीएम भजनलाल शर्मा से की मुलाकात सीएमआर में करेंगे मंत्रालय की बैठक को संबोधित कोयला एवम खान मंत्रालय की होगी बैठक0
0
Report
शाजापुर हाईवे पर डंपर से टक्कर: तीन घायल, चालक फरार
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर के शहरी हाईवे पर सोमवार देर रात करीब 12 बजे एक बड़ा हादसा टल गया। श्मशान घाट के पास सड़क किनारे खड़ी मोटरसाइकिल के पास मौजूद तीन लोगों को एक तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। इस घटना में दो बच्चे और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इस पूरी घटना का वीडियो सामने आया है। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। उसी समय वहां से गुजर रहे भारतीय जनता युवा मोर्चा के नगर महामंत्री चेतन कुशवाह और उनकी टीम ने घायलों की मदद की। टीम ने ट्रक चालक को रोकने और उनका पीछा करने का प्रयास भी किया, लेकिन चालक तेज रफ्तार में भाग निकला। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उन्हें शाजापुर के एक निजी अस्पताल ले गए। फिलहाल तीनों का इलाज जारी है। घायलों की पहचान कृष्णपाल सिंह राजपूत (पिता भगवत सिंह), देवपाल (पिता महिपाल सिंह) और विश्वेंद्र सिंह (पिता कृष्णपाल सिंह) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हादसे में घायलों को गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है और फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। शहर में दिनभर तेज गति से डंपर दौड़ते रहते हैं।0
0
Report
Advertisement
राजलदेसर अस्पताल में गलत उपचार से मौत, परिजन का आक्रोश
Churu, Rajasthan:चूरू विधानसभा-रतनगढ़ लोकेशन-राजलदेसर गलत उपचार से युवक की मौत का आरोप, अस्पताल के बाहर रातभर से धरना जारी, डॉक्टर पर लापरवाही के आरोप, मुआवजे व बर्खास्तगी की मांग तेज, चूरू जिले के राजलदेसर में 32 वर्षीय रामूराम भाट की उपचार के दौरान मौत के बाद सोमवार रात से माहौल तनावपूर्ण हो गया। परिजनों ने राजलदेसर चिकित्सा प्रभारी डॉ. कपिल धाबाई पर गलत उपचार और लापरवाही का आरोप लगाते हुए युवक की मौत का जिम्मेदार ठहराया है....परिजनों के अनुसार रामूराम के पैर में मामूली चोट लगने पर उसे उपचार के लिए राजलदेसर चिकित्सालय लाया गया था। आरोप है कि चिकित्सकीय लापरवाही के चलते पैर पर प्लास्टर कर दिया गया, जिसके बाद संक्रमण बढ़ता चला गया और धीरे-धीरे पूरे शरीर में फैल गया। परिजनों का कहना है कि हालत गंभीर होने के बावजूद समय पर रेफर नहीं किया गया तथा अंतिम समय तक सही उपचार नहीं मिला....घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और कस्बेवासियों ने युवक के शव को राजलदेसर चिकित्सालय के मुख्य द्वार के बाहर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। देर रात से अब तक लगातार धरना जारी है। मौके पर तहसीलदार हरदीप सिंह , बीसीएमओ डॉ मनीष तिवाड़ी , सीआई सुरेंद्र बारुपाल व पुलिस जाब्ता तैनात किया... परिजनों ने बताया कि रामूराम अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था तथा उसके छोटे-छोटे بچے हैं। उन्होंने मृतक परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा देने, संबंधित डॉक्टर को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त करने तथा पोस्टमार्टम चूरू की मेडिकल बोर्ड टीम से करवाने की मांग की है....घटना को लेकर कस्बे में भारी रोष व्याप्त है तथा बड़ी संख्या में लोग अस्पताल परिसर के बाहर मौजूद हैं....0
0
Report
यमुनानगर में पक्का करने के कार्य के दौरान पोकलेन नहर में गिरी, ड्राइवर सुरक्षित बचा
Yamuna Nagar, Haryana:एंकर: यमुनानगर में यमुना नदी के किनारों को बाढ़ से सुरक्षित करने के लिए चल रहे पक्का करने के कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। बॉडी माजरा के पास तीर्थ नगर क्षेत्र में काम कर रही एक पोकलेन मशीन अचानक अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। हादसे के समय नहर में पानी चल रहा था, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वीओ: जानकारी के अनुसार यमुना किनारे बाढ़ से बचाव के लिए नदी के तटों को मजबूत करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इसी कार्य में लगी एक पोकलेन मशीन जैसे ही नहर के किनारे पहुंची, अचानक संतुलन बिगड़ने से वह सीधे पानी में गिरी। मशीन के केबिन में मौजूद ड्राइवर अंदर ही फंस गया। हादसे को देखते ही आसपास काम कर रहे मजदूरों और अन्य मशीन चालकों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। मौके पर मौजूद दूसरी जेसीबी मशीन की मदद से पोकलेन को सीधा किया गया और काफी मशक्कत के बाद ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना के बाद घायल ड्राइवर को तुरंत Civil Hospital Trauma Center में भर्ती कराया गया है,0
0
Report
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में क्षेत्रीय मध्य परिषद की बैठक शुरू
Raipur, Chhattisgarh:केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में क्षेत्रीय मध्य परिषद की बैठक शुरू हो गई है. बैठक की मेजबानी छत्तीसगढ़ कर रहा है. बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी हैं. इसके अलावा चारों राज्यों के आला अधिकारी और वे मंत्री भी शामिल हैं, जो समिति के सदस्य हैं.0
0
Report
Advertisement
भिलाई नगर निगम में 78 लाख डामर सड़क निर्माण घोटाला, इंजीनियरों पर सवाल
Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग के भिलाई नगर निगम से भ्रष्टाचार का एक बड़ा मामला सामने आया है जिसमे लात मारते ही सड़क से उखड़कर गिट्टी और बेस अलग हो गई जिसके बाद अब नगर निगम के इंजीनियरो की भूमिका सवालो के घेरे में है. आम आदमी के टैक्स के पैसे का कैसे बंदरबांट किया जा रहा है इसका एक ताजा उदाहरण सामने आया है दरअसल फरवरी 2025 में 15 वे वित्त की राशि से भिलाई नगर निगम के अंतर्गत आने वाले वार्ड 22 कुरूद में शीतला तालाब के दक्षिण की ओर डामर रोड बन रही थी 78 लाख की लागत से 02 सड़क बनाई गई थी जिसमे 1 सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठे तो बकायदा इसको परीक्षण के लिए लैब भेजा गया था जिसके बाद लैब रिपोर्ट सही बताई गई वही दूसरी सड़क का निर्माण हुआ तो उसकी गुणवत्ता देखने खुद मेयर नीरज पाल मौके पर पहुचे और स्वयं सड़क की गुणवत्ता जांची आपको बता दे कि ठेकेदार ने जो रोड बनाई वह इतनी गुणवत्ताहीन और स्तरहीन थी की जब भिलाई नगर निगम के महापौर नीरज पाल मौके पर निरीक्षण के लिए पहुंचे और जब सड़क पर लात मारी तो गिट्टी और डामर का बेस अलग-अलग हो गया स्तर हीन निर्माण देखते ही महापौर नीरज पाल आग बबूला हो गए उन्होंने फॉरेन नगर निगम के इंजीनियर अशок देवांगन और सहायक अभियंता श्वेता वर्मा को पर मौके पर बुलाया लेकिन वे नहीं पहुंचे इसके बाद जब पूरी तरह से सड़क के इस घटिया निर्माण पर नीरज पाल ने दस्तावेज का अवलोकन किया तब उन्हें पता चला कि डोंगरगढ़ के रहने वाले मेसर्स शशांक जैन की देख रेख में ही सड़क का निर्माण किया गया है इतना ही नही घटिया निर्माण होने के बावजूद भी नगर निगम द्वारा ठेकेदार को पूरे 78 लाख रुपए भुगतान भी कर दिया गया फिलहाल अब नगर निगम के इंजीनियरों सहित सभी की भूमिका पर सवाल उठने लगे हैं.0
0
Report
सूरौठ के नगला में चोरी: दो भाइयों के मकान से नकद-चांदी लूट
Karauli, Rajasthan:सूरौठ के बंजारों के नगला में चोरी, दो भाइयों विक्रम बंजारा और रतन बंजारा के मकानों को निशाना बनाते हुए करीब 15 हजार रुपए नकद और चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। चोर मकानों की छत पर लगी पट्टियां हटाकर अंदर घुसे और संदूकों के ताले तोड़कर कीमती सामान लेकर फरार हो गए। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है।0
0
Report
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर भीषण हादसा: तीन वाहन भिड़े, नुकसान नहीं, जाम लगा
Jaipur, Rajasthan:पावटा(कोटपूतली-बहरोड़) जिले के पावटा कस्बे में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक साथ तीन वाहन आपस में भिड़ गए। गनीमत रही कि दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन तीनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर करीब एक घंटे तक लंबा जाम लगा रहा। सूचना मिलने पर प्रागपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था संभालते हुए क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर जाम खुलवाया। जानकारी के अनुसार दिल्ली से जयपुर की ओर जा रही ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से आ रहे एक मिनी ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि सड़क किनारे खड़ी एक कार भी उसकी चपेट में आ गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर प्रागपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटवाया, जिसके बाद यातायात सुचारू हो सका। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।0
0
Report
Advertisement
हजारीबाग के लोहसिंगना में 10 लाख की चोरी, लौटते वक्त ताला टूटा घर मिला
Hazaribagh, Jharkhand:हजारीबाग के लोहसिंगना थाना क्षेत्र स्थित मंडई राणा मोहल्ला में बंद घर को निशाना बनाकर चोरों ने लगभग 10 लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। चोरी में नकद राशि, सोने-चांदी के आभूषण, पीतल-कांसा के बर्तन समेत अन्य कीमती सामान शामिल हैं। पीड़ित बाबूलाल राणा ने बताया कि वह तीन दिन पूर्व परिवार के साथ अपनी बेटी के ससुराल धनबाद गए हुए थे। सोमवार देर शाम जब परिवार वापस घर लौटा तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। घर के अंदर प्रवेश करने पर सभी सामान बिखरे पड़े थे और कई कीमती वस्तुएं गायब थीं। घटना की सूचना मिलते ही लोहसिंगना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ-साथ चोरी की घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है。0
0
Report
Nasha Mukt Padyatra से युवाओं में ड्रग मुक्त जम्मू-कश्मीर का संदेश फैल गया
Aram Pora, Ganderbal, Grand “Nasha Mukt Padyatra” was organized under the banner of Public Welfare Society Batwina Ganderbal to spread awareness against drug abuse among youth and the general public. The padyatra was led by Assistant Commissioner Revenue Ganderbal, Dr. Shakeel Ahmaduddin, along with Chief Education Officer Ganderbal, Anil Kumar Bhat. Speakers highlighted the dangerous effects of drug addiction on society and stressed the collective responsibility of parents, teachers, religious scholars, and youth to build a healthy, educated, and drug-free society. The participants raised slogans promoting awareness, discipline, moral values, and the vision of a “Nasha Mukt Jammu & Kashmir.”0
0
Report
जम्मू-कश्मीर में शराब राजस्व पर Abdullah के बयान पर Mirza Sajad की तीखी प्रतिक्रिया
Srinagar, Uttarakhand:Social activist Mirza Sajad has strongly condemned the recent statement of National Conference president Dr Farooq Abdullah regarding liquor being a source of revenue. Mirza Sajad said such remarks hurt the sentiments of people in Jammu and Kashmir, where the majority consider alcohol socially and religiously unacceptable. While reacting sharply to the statement, Mirza Sajad also criticised the Omar Abdullah-led government, alleging that instead of focusing on unemployment, drug abuse, and youth welfare, the administration is discussing policies linked to liquor revenue. “Jammu and Kashmir is already battling the menace of drug addiction among youth. At such a sensitive time, promoting liquor in the name of revenue is unfortunate and unacceptable,” Mirza Sajad said. He further stated that no religion permits substance abuse and appealed to leaders to work towards building a drug-free society rather than encouraging alcohol-related policies. Mirza Sajad urged the government to focus on employment generation, education, tourism, and youth empowerment as sustainable sources of economic growth instead of relying on liquor sales for revenue.0
0
Report
Advertisement
