Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Aligarh202001

थाना लोधा क्षेत्र में जहरीले सांप के काटने से पिता-पुत्र की गई जान

Sept 10, 2024 11:07:47
Aligarh, Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के थाना लोधा क्षेत्र के गांव बुलाकगढ़ी में जहरीले सांप के काटने से पिता और पुत्र की जान चली गई। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। मृतकों के परिजनों ने पुलिस को इस दुखद घटना की जानकारी दी।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
SDSuresh Diwakar
Mar 11, 2026 12:00:50
Rampur, Uttar Pradesh:ट्रांसपोर्टर पर लगा जबरन कार में डालकर ले जाने का आरोप, ट्रक ब्लैकलिस्ट की रंजिश में अपहरण की कोशिश,दो पर केस दर्ज, एंकर:रामपुर में दिनदहाड़े अपहरण के प्रयास से सनसनी फैल गई, मशहूर शराब कंपनी रेडिको खेतान के एजीएम (स्टोर) पवन कुमार अग्रवाल को जबरन कार में डालकर ले जाने की कोशिश की गई,इस मामले में ट्रांसपोर्ट कंपनी के स्वामी समेत दो लोगों के खिलाफ सिविल लाइंस कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है,बताया जा रहा है कि ट्रक को ब्लैकलिस्ट किए जाने को लेकर पुराने रंजिश चल रही थी, दरअसल पूरा मामला रामपुर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र का है, जहां रेडिको खेतान कंपनी में एजीएम (स्टोर) के पद पर तैनात पवन कुमार अग्रवाल को दिनदहाड़े जबरन अगवा करने की कोशिश की गई,आरोप है कि कुछ लोग कार लेकर पहुंचे और पवन कुमार अग्रवाल को जबरन दूसरी कार में बैठाकर ले जाने का प्रयास किया,हालांकि मौके पर मौजूद लोगों के विरोध और शोर-शराबे के चलते आरोपी अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके और मौके से फरार हो गए,घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई,पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने ट्रांसपोर्ट कंपनी के स्वामी समेत दो लोगों के खिलाफ सिविल लाइंस कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया है,बताया जा रहा है कि जनवरी महीने में कंपनी द्वारा एक ट्रक को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया था,जिसके बाद से दोनों पक्षों के बीच रंजिश चल रही थी,फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है,
0
comment0
Report
OSONKAR SINGH
Mar 11, 2026 12:00:31
Indore, Madhya Pradesh:चित्रकूट के जिलाधिकारी का मोटरसाइकिल भ्रमण सोशल मीडिया पर हुआ वायरल टॉपलीड- चित्रकूट के जिलाधिकारी पुलकित गर्ग बीते मंगलवार को मानिकपुर थाना क्षेत्र के माराचंद्रा गांव में जन चौपाल करने गए थे जहां पर जनसुनवाई के बाद ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए गांव में बने चकडैम कम रफ्टा का स्थलीय निरीक्षण मोटरसाइकिल से ही निकल पड़े। जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों ने आवागमन में समस्याएं बताई थी जिसको लेकर जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने मजदूर तक सड़क न पहुंचने के कारण पगडंडियों से ही बाइक में बैठकर स्थलों को देखने पहुंचे। जिलाधिकारी की इस सरलता को देखकर जहा ग्रामीणों ने उनकी काबिले तारीफ किया वही साथ मे मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों के हांथपैर फूल गए। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग हेलमेट लगाकर ग्रामीण की बाइक में पीछे बैठकर माराचन्द्रा के चैकडैम कम रपटा नम्बर1 और 2 के अलावा शिवलहा पुरवा का भी निरीक्षण किया और ग्रामीणों को जल्द ही सड़को और रपटों के निर्माण कराए जाने का अस्वासन दिया है।
0
comment0
Report
DRDamodar Raigar
Mar 11, 2026 11:51:29
Jaipur, Rajasthan:अमेरिका,इजरायल—ईरान वॉर के चलते एलपीजी गैस संकट के कारण राजधानी जयपुर समेत देशभर में इंडेक्शन (इलेक्ट्री चूल्हा) की मांग बढ़ी है। घरेलू और कॉमर्सियल इंडेक्शन चूल्हों की खरीदारी तेजी से बढ़ रही है, जबकि गैस बुकिंग नहीं हो पाने के कारण लोग अन्य विकल्पों की ओर देखने लगे हैं। स्टॉकर्स गैस सिलेंडर ब्लैक मार्केट में 1100 से 1400 रुपये तक दे रहे हैं। गांवों में लकड़ी जलाने वाले चूल्हे और कोयला-लकड़ी के विकल्प भी धंधे में हैं। दुकानदारों के अनुसार गैस एजेंसियाँ बुकिंग नहीं कर रही हैं, जिससे आपूर्ति संकट गहरा रहा है। स्पष्ट संकेत हैं कि लोग महंगे दामों से बचने के लिए इंडेक्शन चूल्हे खरीदने की कोशिश कर रहे हैं, और अक्सर कुछ मोबाईल/स्थानीय खबरों में की गई टिप्पणियाँ संदर्भित होती हैं।
0
comment0
Report
ASAshutosh Sharma1
Mar 11, 2026 11:49:48
Jaipur, Rajasthan:कोरोना के बाद लगातार छोटे बच्चों और बुजुर्गों की आँखों पर इसका असर दिखा है। स्क्रीनटाइम बढ़ने के साथ ही आँखें कमजोर होने की दिक्क़त पूरे देश में बढ़ चुकी है। यही कारण है कि ऐसे तमाम विषयों पर मंथन करने के लिए देश के तमाम नेत्र रोग विशेषज्ञ चार दिन तक कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेंगे। राजधानी जयपुर में 12 से 15 मार्च 2026 तक ऑल इंडिया ऑप्थल्मोलॉजिकल सोसाइटी (AIOC-2026) की 84वीं वार्षिक कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी। इस चार दिवसीय सम्मेलन में भारत सहित दुनिया भर से 10 हजार से ज्यादा ऑप्थल्मोलॉजिस्ट, रिसर्चर और इंडस्ट्री एक्सपर्ट भाग लेने की उम्मीद है। कॉन्फ्रेंस के ऑर्गनाइजिंग सेक्रेटरी डॉ. मुकेश शर्मा ने बताया कि यह सम्मेलन दुनिया में आई-केयर प्रोफेशनल्स की सबसे बड़ी अकादमिक बैठकों में से एक माना जाता है। इसका आयोजन ऑल इंडिया ऑप्थल्मोलॉजिकल सोसाइटी (AIOS) द्वारा राजस्थान ऑप्थल्मोलॉजिकल सोसाइटी के सहयोग से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि AIOC-2026 ऑप्थल्मोलॉजी के क्षेत्र में नॉलेज शेयरिंग, इनोवेशन और प्रोफेशनल सहयोग को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगा।
0
comment0
Report
KCKumar Chandan
Mar 11, 2026 11:49:29
Ranchi, Jharkhand: द्वितीय पाली में झारखंड विधानसभा की कार्यवाही शुरु, स्वास्थ्य विभाग, खाद्य आपूर्ति और आपदा प्रबंधन विभाग के अनुदान मांग पर सदन में चर्चा हुई। विधायक जयराम महतो ने चर्चा में भाग लेते हुए कहा, एनुअल हेल्थ चेकअप का लीगल राइट राज्य की जनता को मिले। राज्य में विशेषज्ञ डॉक्टरों की स्थिति चिंताजनक है। झारखंड के स्वास्थ्य व्यवस्था की स्थिति गंभीर चिंता का विषय है। झारखंड में नर्सों की भी भारी कमी है। बाइट... जयराम महतो, विधायक झामुमो विधायक हेम लाल मुर्मू ने सदन में कहा, राज्य में कोई बीमार ने हो और आगे हो तो सबका समुचित इलाज हो ये हमारे सीएम की सोच है। राज्य में राज्य सरकार अबुआ दवा खाना खोलने का रही है।रिम्स 2 के स्थापना की बात चल रही है। रिम्स में पर ओवर लोडेड दबाव है और यहां रिम्स 2 की आवश्यकता है, पर कुछ असामाजिक तत्वों के विरोध के कारण रिम्स 2 का काम शिथिल हो गया है। बाइट.... हेमलाल मुर्मू, विधायक , झामुमो बीजेपी विधायक और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सदन में कहा, रिम्स 2 नगड़ी में आदिवासी की जमीन है उसको जमीन से उजड़ना , और उनको बचाने के लिए हमें असामाजिक तत्व ही बनना पड़े तो हम बनेंगे। रांची में बहुत सारी जमीन है, हॉस्पिटल कहीं भी बन सकता है। अगर अपनी जमीन बचाने के लिए सरकार की नजर ने असामाजिक तत्व है तो बनना चाहिए और अपनी जमीन बचानी चाहिए। स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टरों के पद रिक्त हैं, नर्स के पद रिक्त हैं । बाइट ...बाबूलाल मरांडी, नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस विधायक रामचंद्र सिंह ने कहा,हमारी सरकार ने एम्बुलेस सुविधाओं को बेहतर किया है, स्वास्थ्य सेवा समय पर पहुंचा रही है। राज्य के सभी सदर अस्पताल में उच्च कोटि की चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने की योजना है। बाइट ...रामचंद्र सिंह, विधायक, कांग्रेस राजद विधायक सुरेश पासवान ने कहा, झारखंड गठन के बाद पहली बार सरकार बनी बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में लेकिन इन्होंने गरीबों के लिए कोई काम किया। वर्तमान सरकार में सूबे के सभी अस्पतालों में स्वास्थ्य व्यवस्था व्यवस्थित है। बाइट .. सुरेश पासवान, विधायक, राजद माले विधायक अरूप चटर्जी ने कहा, झारखंड सरकार ने 108 एंबुलेंस की व्यवस्था तो किया पर सबसे खराब व्यवस्था है। इसके लिए एक उचित प्लेटफॉर्म हो जहां बात रखी जाएगी। बाइट ... अरूप चटर्जी, विधायक, माले झामुमो विधायक लुईस मरांडी ने कहा, जब से अबुआ सरकार का नेतृत्व हेमंत सोरेन कर रहे हैं तब से इस राज्य की जनता भूख से नहीं मर रही है। अपने ही राज्य में स्वास्थ्य सुविधा के लिए हमारी सरकार कृत संकल्पित है। बाइट ...लुईस मरांडी, विधायक, झामुमो स्वस्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा, केंद्र झारखंड के साथ पक्षपात करता है, मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए हमें एनओसी नहीं देता है। हमारी सरकार बॉम्बे में मेडिकल यूनिवर्सिटी बनाएगी। रिम्स पर बहुत लोड है , रिम्स 2 की स्थापना हमारी सरकार इसी साल करेगी।इस राज्य के एशिया का सबसे बड़ा हॉस्पिटल रिम्स 2 तीन साल में बनेगा। सभी मेडिकल कॉलेज और सदर अस्पताल में एमआरआई और सिटी स्कैन की व्यवस्था हमारी सरकार करेगी। बाइट ....इरफान अंसारी, स्वास्थ्य मंत्री
0
comment0
Report
Mar 11, 2026 11:49:20
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाज़ीपुर नगर सहित ग्रामीण इलाकों में रमज़ान की 21वीं तारीख़ पर हज़रत अली की शहादत की याद में ग़म और अकीदत का माहौल रहा। शिया समुदाय की ओर से जगह-जगह मजलिस, मातम और जुलूस-ए-ताबूत निकाले गए, जिनमें बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। माह-ए-रमज़ान की 21वीं तारीख़ को गाज़ीपुर शहर और आसपास के गांवों में हज़रत अली की शहादत पर मजलिस और मातम का सिलसिला जारी रहा। जंगीपुर क्षेत्र के ग़ज़नफ़र नगर इमामबाड़ा से सुबह जुलूस-ए-ताबूत निकाला गया, जबकि रजदेपुर मस्जिद से भी ताबूत बरामद हुआ। अर्जानीपुर, सुसुंडी, हुसैनपुर, पारा और चावनपुर गांवों में 19वीं से 21वीं रमज़ान तक मजलिस और मातम की आवाज़ें गूंजती रहीं। नगर के मोहल्ला खुदाईपुरा स्थित इमामबाड़ा मीर अली हुसैन साहब से भी जुलूस-ए-ताबूत निकाला गया, जहां सुबह मजलिस का आगाज़ सोज़ख्वानी से हुआ। इसके बाद नादे अली गाजीपुरी, एलिया गाजीपुरी, सीमाब गाजीपुरी और वाहिद गाजीपुरी ने अपने कलाम पेश किए। जौनपुर के मौलाना सैय्यद अली अब्बास हायरी ने मजलिस को संबोधित करते हुए हज़रत अली की ज़िंदगी और उनके इंसाफ़ व इंसानियत के पैग़ाम पर रोशनी डाली। नमाज़-ए-ज़ोहरैन के बाद दूसरी मजलिस में शायर दिलकश गाजीपुरी ने मदह-ए-अली में अपने कलाम पेश किए। वहीं मौलाना सैय्यद नदीम असगर रिज़वी ने कहा कि हज़रत अली ने 1400 साल पहले ही मज़दूरों के हक़ और पेंशन जैसे उसूल दुनिया को दिए थे। मजलिस के बाद शबीह-ए-ताबूत निकाला गया, जिसके साथ नौहे और मातम का सिलसिला चलता रहा। अंजुमन हुसैनिया के नौजवानों ने कमा और ज़ंजीर का मातम कर हज़रत अली को पुरसा पेश किया। जुलूस शहर के नक्खास तिराहा, सन बाज़ार होते हुए स्टीमरघाट स्थित इमामबाड़ा हाजी सैय्यद विलायत अली तक पहुंचा, जहां अंतिम मजलिस के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में पुरुषों के साथ महिलाएं और बच्चे भी शामिल रहे। जुलूस को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए थे। कार्यक्रम के अंत में आयोजक साकिब आब्दी ने प्रशासन और मीडिया कर्मियों का आभार व्यक्त किया।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top