Back
आगरा में रंगभेद से गलत शक, महिला के बच्चे का सच सामने
SASHAKIL AHMAD
Dec 20, 2025 06:19:03
Agra, Uttar Pradesh
आगरा से एक हैरान करने वाली ख़बर सामने आई है। बच्चा चोरी के शक में सिर्फ रंग के अंतर की वजह से एक मां को भीड़ ने घेर लिया और हंगामा मच गया। लेकिन पुलिस जांच में सच सामने आया कि बच्चा उस महिला का अपना ही है。
उत्तर प्रदेश के आगरा में थाना कोतवाली क्षेत्र के सराफा बाजार, नमक की मंडी में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक महिला भीख मांग रही थी। महिला का रंग सांवला था, जबकि उसकी गोद में मौजूद बच्चा काफी गोरा। बस इसी अंतर को देखकर वहां मौजूद लोगों को शक हो गया कि बच्चा महिला का नहीं है और ये बच्चा चोरी का मामला है।लोगों ने महिला को टोका, पूछताछ शुरू की। महिला के घबराने और जल्दी जाने की कोशिश करने पर शक और बढ़ गया। देखते ही देखते भीड़ इकट्ठा हो गई और हंगामा शुरू हो गया। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। महिला से पूछताछ की गई और उसके दस्तावेज चेक किए गए। जांच में पता चला कि बच्चे के जन्म संबंधी सभी कागजात महिला के नाम पर हैं और बच्चा उसका अपना ही है। पुलिस ने दस्तावेजों की तस्दीक करने के बाद महिला को बच्चे सहित सम्मानपूर्वक घर भेज दिया।पुलिस का कहना है कि महज रंग के आधार पर किसी पर शक करना गलत है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
JGJugal Gandhi
FollowDec 20, 2025 08:01:140
Report
RJRahul Joshi
FollowDec 20, 2025 08:00:570
Report
SKSudarshan Khillare
FollowDec 20, 2025 08:00:420
Report
0
Report
Lucknow, Uttar Pradesh:राजधानी लखनऊ में जाम का झाम लगातार जारी आम।जनता को हो रही दिक्कत लखनऊ के पक्का पुल पर ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त। वाहनों की लंबी कतारें लगी हैं ट्रैफिक पुलिस मौके से नदारद
0
Report
VSVaibhav Sharma
FollowDec 20, 2025 07:49:560
Report
MSMrinal Sinha
FollowDec 20, 2025 07:49:430
Report
LSLaxmi Sharma
FollowDec 20, 2025 07:49:270
Report
PSPradeep Soni
FollowDec 20, 2025 07:49:190
Report
0
Report
LSLaxmi Sharma
FollowDec 20, 2025 07:49:100
Report
LSLaxmi Sharma
FollowDec 20, 2025 07:48:580
Report
LSLaxmi Sharma
FollowDec 20, 2025 07:48:040
Report
SRSANDEEP RATHORE
FollowDec 20, 2025 07:47:520
Report
JGJugal Gandhi
FollowDec 20, 2025 07:47:370
Report