282001
आगरा में सड़कों पर नहीं होगी ईद की नमाज
Agra, Uttar Pradesh:आगामी त्यौहार ईद उल अजाह को लेकर डीसीपी सिटी सूरज राय द्वारा शांति कमेटी की बैठक बुलाई गई। इस बैठक में मुस्लिम समाज के लोग शामिल हुए जिनसे पुलिस ने ईद का त्यौहार शांति और सौहार्द से मनाने की अपील की। साथ ही पुलिस अधिकारियों ने मीटिंग में मौजूद लोगों से उनकी समस्या भी सुनी और उनका निस्तारण कराने के आदेश भी दिए। मीटिंग में डीसीपी सिटी सूरज राय ने सभी से अपील की के कोई भी व्यक्ति सड़क पर नमाज न पढ़े और न ही किसी और को पढ़ने दे नमाज परम्परागत तरीके मस्जिद के अंदर ही अदा की जाए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
स्कूल यूनिफॉर्म में नन्ही बच्ची ने देसी डांस से दिल जीता
Noida, Uttar Pradesh:डांस के लिए न उम्र की जरूरत होती है और न ही किसी बड़े मंच की… बस दिल में मस्ती होनी चाहिए! स्कूल यूनिफॉर्म पहने इस नन्ही बच्ची का अंदाज देखिए...कभी हाथों से इशारे करती है, कभी कदम थिरकाती है, तो कभी घूमकर अपने डांस में नया स्टेप जोड़ देती है...चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान और हर मूव में देसी अंदाज… बच्ची के इस डांस ने आंगन को ही डांस फ्लोर बना दिया! नन्ही बच्ची के देसी डांस ने जीता दिल! स्कूल यूनिफॉर्म में दिखाए गजब के डांस मूव्स! कदम छोटे, लेकिन डांस का अंदाज निराला! बच्ची के ठुमकों ने जमा दी महफिल! चेहरे पर मुस्कान, कदमों में देसी धमाल!0
0
Report
V4 फ्लाइंग सिस्टम से शख्स बिना विमान के हवा में उड़ान भरने लगा
Noida, Uttar Pradesh:उड़ने वाली मशीनों का दौर अब एक कदम और आगे बढ़ता नजर आ रहा है। देखिए, ये शख्स बिना किसी बड़े विमान के हवा में उड़ता दिखाई दे रहा है! यह है यूटोपिया लैब्स का V4 फ्लाइंग सिस्टम, जिसे नए सिरे से डिजाइन किया गया है। पिछले मॉडल के मुकाबले इसका वजन 6 किलो कम किया गया है। इसमें नया प्रोपल्शन सिस्टम, मजबूत ढांचा और अपडेटेड सॉफ्टवेयर लगाया गया है। कंपनी के मुताबिक, अब यह हवा में ज्यादा स्थिर रहता है और इसे कंट्रोल करना भी पहले से आसान हुआ है। यानी पर्सनल फ्लाइंग व्हीकल की तकनीक लगातार आगे बढ़ रही है। हवा में उड़ने वाली मशीन का नया वर्जन तैयार! 6 किलो हल्का हुआ यूटोपिया लैब्स का V4! बिना विमान के हवा में उड़ने का नया अंदाज! उड़ने वाली मशीन में बेहतर कंट्रोल और स्थिरता! पर्सनल फ्लाइंग व्हीकल की तकनीक में नया कदम!0
0
Report
देवास TI हत्याकांड: मुख्य आरोपी अक्कू रावत मुठभेड़ में गिरफ्तार
Dhar, Madhya Pradesh:देवास TI हत्याकांड: मुख्य आरोपी अक्कू का शॉर्ट एनकाउंटर देवास के बहुचर्चित खातेगांव TI दिलीप पुरी गोस्वामी हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना प्रभारी की मिनी ट्रक से कुचलकर हत्या करने के मुख्य आरोपी ड्राइवर गजेंद्र उर्फ अक्कू रावत को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है。 जानकारी के मुताबिक, एसआईटी टीम आरोपी को आलीराजपुर से गिरफ्तार कर खातेगांव ले जा रही थी। इसी दौरान राजोदा और बरोठा के बीच पुलिस वाहन का टायर पंचर हो गया। पुलिसकर्मी टायर बदल रहे थे, तभी आरोपी ने लघुशंका जाने का बहाना बनाया और मौके का फायदा उठाकर एएसआई की सर्विस रिवॉल्वर छीनकर भागने लगा。 पुलिस के मुताबिक, भागते समय आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई, जो आरोपी के पैर में लगी। इसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। मौके से छीनी गई सर्विस रिवॉल्वर भी बरामद कर ली गई。 घायल आरोपी को रात करीब 10:30 बजे देवास जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया, जहां उसका प्राथमिक इलाज कर इंदौर अरविंदो अस्पताल रेफर कर दिया0
0
Report
Advertisement
सिंगापुर के मरीना बे में बारिश का पानी बना आकर्षक फव्वारा रेन ओकुलस
Noida, Uttar Pradesh:बारिश का पानी भी किसी शानदार नजारे में बदल सकता है… इसका उदाहरण है सिंगापुर के मरीना बे सैंड्स मॉल में बना ये अनोखा फव्वारा!...इसे रेन ओकुलस कहा जाता है। इसकी छत पर बने बड़े गोलाकार ढांचे में बारिश का पानी इकट्ठा होता है और फिर तेज भंवर बनाते हुए दो मंजिल नीचे बने कैनाल में गिरता है...खास बात ये है कि इस पानी को दोबारा इस्तेमाल किया जाता है। इसी कैनाल में चलने वाली छोटी नावों की सवारी के लिए भी इसका इस्तेमाल होता है। बारिश के पानी से बना अनोखा नजारा! छत से गिरता पानी, नीचे बनता विशाल भंवर! सिंगापुर के मॉल में कुदरत और तकनीक का संगम! बारिश का पानी भी आता है इतने शानदार काम! दो मंजिल नीचे गिरता पानी, फिर होता है दोबारा इस्तेमाल!0
0
Report
आसमान में हेलीकॉप्टर, मैदान में आतिशबाज़ी—राष्ट्रगान के दौरान बड़ा खतरा
Noida, Uttar Pradesh:अमेरिका के एक फुटबॉल स्टेडियम में राष्ट्रगान के दौरान आसमान में उड़ रहे थे चार मिलिट्री हेलिकॉप्टर… तीन ब्लैक हॉक हेलिकॉप्टर सुरक्षित निकल गए, लेकिन चौथा अभी आसमान में ही था कि स्टेडियम में आतिशबाज़ी शुरू हो गई। आतिशबाज़ी की चिंगारियाँ हेलिकॉप्टर के बेहद करीब से गुजरती दिखाई दीं। पायलट ने हेलिकॉप्टर को संभाला और सुरक्षित बाहर निकल गया... बताया जा रहा है कि यह टाइमिंग में चूक थी। गनीमत रही कि कोई नुकसान नहीं हुआ। आसमान में हेलिकॉप्टर, नीचे से शुरू हो गई आतिशबाज़ी! ब्लैक हॉक के बेहद करीब से गुजरीं आतिशबाज़ी की चिंगारियाँ! स्टेडियम में आतिशबाज़ी के बीच फंसा चौथा हेलिकॉप्टर! पायलट ने संभाला हेलिकॉप्टर, टल गया बड़ा हादसा! राष्ट्रगान के दौरान जश्न की आतिशबाज़ी बनी खतरे की वजह!0
0
Report
हजरतगंज में नो पार्किंग से बाइक उठाने के बाद महिला-पुरुष का हाईवोल्टेज ड्रामा
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ हजरतगंज में नो पार्किंग से बाइक उठाने पर महिला-पुरुष का हाईवोल्टेज ड्रामा。 लखनऊ के हजरतगंज मार्केट में नगर निगम की क्रेन ने नो पार्किंग से उठाई बाइक。 बाइक उठाने पर महिला और पुरुष ने ट्रैफिक पुलिसकर्मियों से की बदसलूकी。 बाइक सवार महिला और पुरुष ने नगर निगम कर्मचारियों को दी भद्दी-भद्दी गालियां。 ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के साथ भी अभद्रता, युवक ने दी धमकी。 हंगामे के दौरान पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट तक की नौबत पहुंची。 बाइक का नंबर UP 32 DY 4687, हजरतगंज के पार्क रोड का मामला。 हंगामा बढ़ने पर स्थानीय पुलिस और ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची。 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह हंगामे को शांत कराया。 पुलिसकर्मियों से बदसलूकी के बावजूद युवक और महिला पर कार्रवाई नहीं होने का आरोप।0
0
Report
Advertisement
नालंदा के हरनौत बाजार में पटाखे फोड़ते हुए तीन युवकों की दर्दनाक मौत
Pariaunna, Bihar:नालंदा में दीपावली की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब एक भीषण सड़क हादसे में दो सगे भाई समेत तीन युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना हरनौत थाना क्षेत्र के हरनौत बाजार की है। मृतकों की पहचान अनीश कुमार, गौतम कुमार और मन्नू कुमार के रूप में हुई है। वहीं जख्मी अमित कुमार और रवि कुमार का इलाज बिहारशरीफ सदर अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि सभी युवक घर के बाहर पटाखे फोड़ रहे थे। पटाखे खत्म होने के बाद पांचों युवक पटाखे खरीदने हरनौत बाजार गए थे। इसी दौरान वे भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसे में मारे गए मन्नू और अनीश आपस में सगे भाई बताए जा रहे हैं। वहीं जख्मी रवि कुमार की शादी आगामी 21 नवंबर को होने वाली थी। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। जिन घरों में त्योहार की खुशियाँ मनाई जा रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वही थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की छानबीन कर रहे हैं। मोटरसाइकिल का डिवाइडर से टकराना घटना का कारण बताया जाता है।0
0
Report
अमरोहा में रफ्तार थार ने बाइक सवार दो भाइयों की मौत, कोतवाली पर हंगामा
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा में रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार थार ने बाइक सवार दो भाइयों को मारी टक्कर, दोनों की दर्दनाक मौत, गुस्साए लोगों का कोतवाली में हंगामा अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र के बिजनौर मार्ग पर बुधवार को तेज रफ्तार थार गाड़ी ने बाइक सवार दो दोस्तों को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में नौगावां सादात से घर लौट रहे प्रशांत और राजीव की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मृतकों के परिजन और स्थानीय लोग शहर कोतवाली पहुंच गए। प्रशांत के पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर थार चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं, आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर लोगों ने कोतवाली में हंगामा किया। सूचना पर पहुंचे सीओ सिटी प्रदीप कुमार ने लोगों को समझाकर मामला शांत कराया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।0
0
Report
पहले चूहा, अब कुत्ता... झांसी में बेजुबान जानवरों से दरिंदगी का आरोप, वीडियो वायरल
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी में बेजुबान जानवरों से क्रूरता का मामला, साधु के भेष में व्यक्ति की कथित अश्लील हरकत का वीडियो वायरल झांसी में बेजुबान जानवरों के साथ क्रूरता के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। चूहे के साथ कथित आपत्तिजनक हरकत का मामला अभी चर्चा में ही था कि अब एक कुत्ते के साथ कथित अश्लील और आपत्तिजनक हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में आक्रोश है। वायरल वीडियो में साधु के भेष में दिखाई दे रहा एक व्यक्ति सड़क किनारे मौजूद कुत्ते के साथ कथित तौर पर आपत्तिजनक हरकत करता नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो दो से तीन दिन पुराना है। किसी राहगीर महिला ने पूरी घटना को अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया था, जिसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद नाराज महिलाओं ने आरोपी की तलाश शुरू की और उसे पकड़कर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि समाजसेवी संस्था से जुड़ी मिनी खरे ने इस मामले में कोतवाली थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर संबंधित धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो की सत्यता, घटना के समय और उससे जुड़े अन्य तथ्यों की जांच-पड़ताल में जुटी है। बेजुबान जानवरों के साथ इस तरह की कथित क्रूरता ने एक बार फिर पशु सुरक्षा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जरूरत पर सवाल खड़े कर दिए हैं।0
0
Report
Advertisement
झांसी में चोरों के निशाने पर शराब की दुकानें, रामनगर में एक साथ दो ठेकों के टूटे ताले, CCTV में कैद
Mauranipur, Uttar Pradesh:झांसी में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब उन्हें पुलिस का खौफ भी नजर नहीं आ रहा। चोरों ने चिरगांव थाना क्षेत्र के रामनगर में एक साथ दो कंपोजिट शराब की दुकानों को अपना निशाना बना लिया। रात के अंधेरे में पहुंचे अज्ञात चोर शराब की कई बोतलें और नकदी समेटकर आराम से फरार हो गए। हैरानी की बात यह है कि दोनों दुकानों पर चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। मामला झांसी के चिरगांव थाना क्षेत्र के रामनगर का है, जहां अज्ञात चोरों ने रात के समय एक साथ दो कंपोजिट शराब की दुकानों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकानों में दाखिल हुए और शराब की कई बोतलों के साथ नकदी लेकर नौ दो ग्यारह हो गए। सुबह जब दुकानों पर चोरी की जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। चोरी की यह पूरी करतूत सीसीटीवी कैमरों में कैद बताई जा रही है। यानी पुलिस के पास आरोपियों तक पहुंचने के लिए अहम सुराग मौजूद हैं। अब सवाल यह है कि आखिर चोरों ने एक ही रात में दो दुकानों को निशाना कैसे बना लिया? क्या इलाके में पुलिस की गश्त महज कागजी औपचारिकता बनकर रह गई है? एक तरफ यूपी पुलिस अपराधियों पर शिकंजा कसने और अपराध पर जीरो टॉलरेंस की बात करती है, तो दूसरी तरफ चोर एक ही रात में दो-दो शराब की दुकानों को खंगालकर निकल जाते हैं। सीसीटीवी में चेहरे और करतूत कैद होने के बावजूद अब निगाहें पुलिस की कार्रवाई पर टिकी हैं। सवाल सिर्फ शराब की बोतलों और नकदी की चोरी का नहीं, बल्कि कानून के इकबाल का भी है। आखिर अपराधियों में पुलिस का खौफ कब दिखाई देगा? फिलहाल देखना होगा कि चिरगांव पुलिस सीसीटीवी फुटेज के सहारे चोरों तक कब पहुंचती है और इस वारदात का खुलासा कब होता है।0
0
Report
पुलिस के सामने घुटने टेकने का आरोप, कचहरी में बार अध्यक्ष और महामंत्री का पुतला दहन
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी कचहरी में अधिवक्ताओं के बीच आपसी विरोध खुलकर सामने आ गया है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और महामंत्री के खिलाफ नाराज अधिवक्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया और दोनों पदाधिकारियों का पुतला दहन किया। दरअसल, विगत दिनों कलेक्ट्रेट परिसर में पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच विवाद के दौरान एक दरोगा के साथ मारपीट का मामला सामने आया था। इसके बाद पुलिस ने अधिवक्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। आरोप है कि इस पूरे मामले में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और महामंत्री ने पुलिस के सामने घुटने टेक दिए और माफी मांग ली। इसी बात से नाराज अधिवक्ताओं ने आज कचहरी परिसर में पुतला फूंककर अपना विरोध दर्ज कराया। कलेक्ट्रेट परिसर में दरोगा के साथ हुई मारपीट और उसके बाद अधिवक्ताओं पर दर्ज मुकदमे को लेकर वकीलों में पहले से ही नाराजगी थी। इसी बीच बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और महामंत्री पर पुलिस के सामने झुकने और माफी मांगने के आरोप लगने से अधिवक्ताओं का आक्रोश और बढ़ गया। विरोध कर रहे वकीलों का कहना है कि नेतृत्व को अधिवक्ताओं के सम्मान और हितों के लिए मजबूती से खड़ा होना चाहिए था। इसी नाराजगी के चलते अधिवक्ताओं ने अध्यक्ष और महामंत्री का पुतला दहन कर विरोध जताया0
0
Report
जगदलपुर: पूर्व विधायक के प्रतिष्ठान में युवती की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
Jagdalpur, Chhattisgarh:जगदलपुर स्थित 'बाफना लाइफ स्टाइल' कपड़ा दुकान में कार्यरत दीपा नामक युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला। यह प्रतिष्ठान पूर्व विधायक संतोष बाफना का बताया जा रहा है। मृतका के परिजनों का आरोप है कि युवती के शरीर और हाथों पर चोट के गहरे निशान हैं, जिससे हत्या की आशंका गहरा गई है। परिजनों के अनुसार, दीपा शाम से लापता थी और स्टाफ उसका फोन घर देने आया था। सुबह दुकान के ऊपरी हिस्से में उसका शव मिला। परिजनों ने मामले की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच की मांग की है। Jagdalpur: Woman Found Dead Under Suspicious Circumstances at Former MLA's Store, Family Alleges Foul Play0
0
Report
Advertisement
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल का किया भव्य उद्घाटन
Durg, Chhattisgarh:रायपुर के देवेंद्र नगर, पंडरी स्थित 'आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल' का शुभारंभ केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह द्वारा किया गया। इस उद्घाटन समारोह में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और मंत्रिमंडल के वरिष्ठ सदस्य भी उपस्थित रहे। यह आधुनिक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल राज्य में उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को नई मजबूती प्रदान करेगा। अस्पताल में उपलब्ध अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक और विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं छत्तीसगढ़ व आसपास के नागरिकों को उत्कृष्ट उपचार उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। Union Home Minister Amit Shah Inaugurates Artemis Shanti Hospital in Raipur0
0
Report
त्योहारों में सेहत का ख्याल कैसे रखे: जनता की राय
Chhindwara, Madhya Pradesh:फेस्टिव वीक में कैसे रखें सेहत का ख्याला कैसे है रखते है क्या करते है इस पर लोगो की राय त्योहारों में खाने-पीने से लेकर दिनचर्या तक..पूरा शेड्यूल एकदम से बदल जाता है ऐसे में आप सेहत का ख्याल कैसे रखते हैं..? कई काम बढ़ जाते हैं रूटीन बदल जाता है...आना-जाना..पकवान..मिठाईयां..ऐसे में अगर कोई एक चीज आपको बतानी हो तो क्या बताएंगे..कि त्योहारों के आने पर सबसे ज्यादा क्या चीज परेशान करती है ? बाइट - जनता की राय (3)0
0
Report
फेस्टिव वीक में सेहत कैसे रखें? आसान नुस्खे और चैंलेंज
Morena, Madhya Pradesh:फेस्टिव वीक में कैसे रखें सेहत का ख्याल? त्योहारों में खाने-पीने से लेकर दिनचर्या तक पूरा शेड्यूल एकदम से बदल जाता है ऐसे में आप सेहत का ख्याल कैसे रखते हैं..? त्योहारों में त्योहारों की खुशी तो बहुत होती है लेकिन उसके साथ ही कई चैलेंज भी सामने होते हैं। कई काम बढ़ जाते हैं रूटीन बदल जाता है...आना-जाना..पकवान..मिठाईयां..ऐसे में अगर कोई एक चीज आपको बतानी हो तो क्या बताएंगे कि त्योहारों के आने पर सबसे ज्यादा क्या चीज परेशान करती है?0
0
Report
Advertisement
