Back
आगरा में घने कोहरे ने ताजमहल का दीदार सबके लिए असंभव बना दिया
SASHAKIL AHMAD
Dec 15, 2025 08:18:36
Agra, Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश के आगरा में कोहरे के समुद्र में ताजमहल गोते लगा रहा है। मोहब्बत की अमर निशानी ताजमहल कोहरे की ऐसी चादर में समा गया जो पर्यटकों के लिए कल्पनातीत रहा। मौसम के मिज़ाज में आए बदलाव के कारण चारों तरफ घना कोहरा छाया रहा और ताजमहल देखने आए हजारों देशी-विदेशी पर्यटक उसकी विहंगामता और खूबसूरती से वंचित रह गए।सुबह से ही आगरा की फिज़ा में कोहरा किसी रहस्यम mysterious पर्दे की तरह टंगा रहा। दृश्यता ना के बराबर रही। यमुना किनारे खड़ा ताजमहल दिखाई देने के बजाय पर्यटकों की कल्पना में ही उभरता रहा। ऐसा लग रहा था जैसे कोहरे ने ताजमहल को अपने आंचल में समेटकर छिपा लिया हो और शहर सफेद धुएं के समुद्र में डूब गया हो।
पर्यटकों की आंखें बार-बार आसमान और सामने फैले धुंधलके को चीरने की कोशिश करती रहीं। कोई आंखें फैला रहा था, कोई मोबाइल कैमरे में ज़ूम बढ़ा रहा था, लेकिन मौसम की धुंध के सामने हर कोशिश बेबस नजर आई। कोहरा यहां केवल मौसम का विषय भर नहीं था, बल्कि ताजमहल देखने आने वालों की उम्मीदों पर तुषारापात हो जाना था।
महाराष्ट्र के सोलापुर से ताजमहল देखने आईं कविता तिवारी ने मायूसी भरे स्वर में कहा कि वे पहली बार आगरा आई थीं। उनका कहना था कि ताजमहल देखने आए थे, पर फॉग की वजह से कुछ भी दिखाई नहीं पड़ा, पूरा आना ही वेस्ट हो गया।
बेंगलुरु से आईं शारदा ने बताया कि कोहरे की वजह से ताजमहल का दीदार नहीं सका। उन्होंने कहा कि बस बाहर का गेट ही देख पाए, आगे सब कुछ सफेद धुंध में गुम था। उनके चेहरे पर निराशा साफ झलक रही थी, जैसे किसी ने सपने के बीच से ही पर्दा गिरा दिया हो।
ओडिशा के कटक से आईं रेखा वेंकटेश ने ठिठुरते हुए बताया कि आगरा पहुंचने पर कुछ भी दिखाई नहीं दिया। उन्होंने कहा कि इतना कोहरा और इतनी ठंड थी कि ताजमहल तो दूर, आसपास का नज़ारा भी साफ नहीं दिखा। फॉग की वजह से सब कुछ ढका रहा और उनका आना भी बेकार हो गया।
हैदराबाद से आए नागराज ने भी इसी पीड़ा को साझा किया। उनका कहना था कि फॉग बहुत ज्यादा था, जिसकी वजह से ताजमहल का कुछ भी नहीं देख पाए। उनके शब्दों में वह कसक थी, जो लंबे सफर के बाद अधूरे रह गए सपने से उपजती है।
पर्यटन पर निर्भर आगरा की सुबह उस दिन कोहरे की कैद में रही। ताजमहल अपनी जगह अडिग खड़ा रहा, लेकिन आंखों से ओझल होकर। ऐसा लगा मानो कोहरा कह रहा हो—आज ताजमहल का दीदार नहीं, सिर्फ इंतज़ार मिलेगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
PTPreeti Tanwar
FollowDec 15, 2025 10:04:190
Report
NPNishit Pancholi
FollowDec 15, 2025 10:04:00Noida, Uttar Pradesh:F‑22 fighter jet pulls off an insane power loop into a double pedal turn.
0
Report
MSManish Sharma
FollowDec 15, 2025 10:03:480
Report
AKAtul Kumar
FollowDec 15, 2025 10:03:320
Report
RMRAJESH MISHRA
FollowDec 15, 2025 10:03:190
Report
DSDevendra Singh
FollowDec 15, 2025 10:03:00Bharatpur, Rajasthan:CM श्रीनाथ जी मन्दिर अभिषेक पूजा शाट्स
0
Report
NPNishit Pancholi
FollowDec 15, 2025 10:02:48Noida, Uttar Pradesh:Dude tried to run away from coast guard
0
Report
VTVinit Tyagi
FollowDec 15, 2025 10:02:330
Report
Mendu, Uttar Pradesh:जंक्शन थाना क्षेत्र के मेंडू के निकट मथुरा-बरेली हाइवे पर दो बाइकों की हुई आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत, भिड़ंत में पति पत्नी हुए घायल मौके पर राहगीरों की मदद से पहुंचाया अस्पताल।
0
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowDec 15, 2025 10:02:090
Report
AAAteek Ahmed
FollowDec 15, 2025 10:01:550
Report
NPNishit Pancholi
FollowDec 15, 2025 10:01:37Noida, Uttar Pradesh:A drone operator was filming a forest when he unintentionally recorded a man sprinting through the trees, trying to outrun a bear
0
Report
JPJai Pal
FollowDec 15, 2025 10:01:22Haldwani, Uttar Pradesh:वाराणसी ज्ञानवापी में फैसला किया गया रिजर्व। अब शाम 4 बजे कोर्ट सीधे सुनाएगी फैसला। यह फैसला विवादित वजूखाने में सील ताले पर लगे कपड़े को बदलने की को लेकर आने वाला है。
0
Report
ASAVNISH SINGH
FollowDec 15, 2025 10:01:120
Report
ADAbhijeet Dave
FollowDec 15, 2025 10:00:370
Report