icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
282006
Journalist Lavi KishoreJournalist Lavi KishoreFollow19 Jan 2026, 09:22 am

आरक्षी से साइबर ठगी, 2 लाख से अधिक की रकम हड़पी

Agra, Uttar Pradesh:आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र निवासी एक आरक्षी साइबर ठगी का शिकार हो गया। ठगों ने एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड पर रिवॉर्ड और वाउचर रिडीम कराने का झांसा देकर आरक्षी से करीब 2.05 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराने के साथ ही थाना ट्रांस यमुना में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करवाया है। रिजर्व पुलिस लाइन, पुलिस कमिश्नरेट आगरा में आरक्षी पद पर तैनात ओम प्रकाश कुशवाहा, वर्तमान में शिवानी धाम कॉलोनी, फेस-1, कालिंदी विहार में परिवार के साथ रहते हैं। पीड़ित के अनुसार, 04 नवंबर 2025 को उनके मोबाइल पर एक कॉल आई, जिसमें कॉलर ने खुद को एक्सिस बैंक से बताते हुए क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड और वाउचर रिडीम कराने की बात कही। ठगों ने बातों में उलझाकर 4 और 5 नवंबर को दो अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए क्रमशः 1,68,200 रुपये और 37,281 रुपये खाते से निकलवा लिए। पीड़ित को 05 नवंबर 2025 को धोखाधड़ी का पता चला, जिसके बाद उन्होंने तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत का Acknowledgement नंबर 33111250155707 बताया गया है। इसके अलावा 06 नवंबर 2025 को साइबर सेल आगरा में भी प्रार्थना पत्र देकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई। पीड़ित आरक्षी ने थाना ट्रांस यमुना पुलिस से साइबर धोखाधड़ी के मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की मांग की है। मामले में पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कोटा के चंबल इंडस्ट्रियल एरिया में मंदिर सौंदर्यीकरण को लेकर हंगामा जारी

Kota, Rajasthan:कोटा के चंबल इंडस्ट्रियल एरिया में 40 साल पुराने काली माता मंदिर को लेकर शुरू हुआ विवाद देर रात तक थमा नहीं। मल्टी मेटल के सामने मंदिर के बाहर रात करीब 11 बजे तक धरना-प्रदर्शन चलता रहा। भक्तों के साथ बजरंग दल और हिंदू समाज के पदाधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। महिलाएं रोड जाम कर बैठ गई। मामला मंदिर पर चल रहे सौंदर्यीकरण के काम के दौरान टाइल्स और दूसरी सामग्री हटाए जाने से जुड़ा है। भक्तों का कहना है कि जिसने यह काम किया है, उसी से दोबारा टाइल्स और हटाई गई सामग्री लगवाई जाए और उसे गिरफ्तार किया जाए। आरोप है कि पास की फैक्ट्री वाले ने ही यह काम किया है। रात 11 बजे पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। भक्तों और समाज से बातचीत हुई और पुलिस ने आश्वासन दिया कि मामले में जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी और कानून के मुताबिक कार्रवाई होगी। वहीं मंदिर के पुजारी ने पुलिस प्रशासन को सुबह 11 बजे तक का समय दिया है। उनका कहना है कि अगर तब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ तो फिर आंदोलन शुरू किया जाएगा। धरना-प्रदर्शन के साथ रोड जाम करने की चेतावनी भी दी गई है। पुलिस का कहना है कि मंदिर तोड़ने जैसा मामला सामने नहीं आया है, बल्कि मंदिर की दीवार की टाइल्स हटाने का विवाद है। हालांकि मंदिर की मूर्ति हटने के बाद भी सामने आई है, जिसकी अभी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
0
0
Report

बदायूं के उसहैत में लिंटर गिरा: तीन की मौत, दो घायल, अस्पताल रेफर

Budaun, Uttar Pradesh:बदायूं जनपद में उसहैत थाना क्षेत्र के गांव नौगवां नासीर नगर में हृदय विदारक हादसा हुआ, दलवीर उर्फ पन्नालाल पुत्र धर्मपाल के नए मकान का लिंटर पड़ रहा था, इसी दौरान मकान के पिछले हिस्से का लिंटर गिर गया, जिसमें शाहजहांपुर जनपद में कलान थाना क्षेत्र के गांव मदनपुर निवासी दलवीर उर्फ पन्नालाल के साले अवनीश (28) पुत्र राजपाल और गांव के रहने वाले चंद्रभान (30) पुत्र रतज सिंह मलबे में दब गए, लिंटर गिरते ही गांव के लोगों ने रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया और उसहैत थाना पुलिस को सूचना दी, पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाकर तीनों लोगों को मलबे से बाहर निकाला, हादसे में शाहजहांपुर जनपद में कलान थाना क्षेत्र के गांव मदनपुर निवासी अवनीश की मृत्यु हो गई, जबकि दलवीर उर्फ पन्नालाल और चंद्रभान घायल हो गए, दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चंद्रभान की हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया, चंद्रभान और पन्नालाल की राजकीय मेडिकल कॉलेज में मृत्यु हो गई, दलवीर उर्फ पन्नालाल का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है, सीओ राहुल पांडेय ने घटना की जानकारी दी, विधायक हिमांशु यादव जिला अस्पताल पहुंचे....
0
0
Report

कोटा के काली माता मंदिर के सौंदर्यीकरण पर विरोध जारी, गिरफ्तारी नहीं हुई

Noida, Uttar Pradesh:कोटा ब्रेकिंग 40 साल पुराने काली माता मंदिर को लेकर रात 11 बजे तक धरना जारी मल्टी मेटल के सामने मंदिर के बाहर भक्तों के साथ बजरंग दल और हिंदू समाज के पदाधिकारी भी डटे मंदिर के सौंदर्यीकरण के दौरान टाइल्स और अन्य सामग्री हटाने का मामला, प्रदर्शनकारियों ने आरोपी की गिरफ्तारी और दोबारा टाइल्स लगवाने की मांग की。 रात 11 बजे पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर समझाइश की, जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया。 पुजारी ने सुबह 11 बजे तक का समय दिया, गिरफ्तारी नहीं हुई तो फिर आंदोलन और रोड जाम की चेतावनी。 पुलिस के मुताबिक मंदिर तोड़ने का मामला नहीं, दीवार की टाइल्स हटाने का विवाद है। मूर्ति हटाने की बात की भी फिलहाल आधिकारिक पुष्टि नहीं।
0
0
Report
Advertisement

भूख हड़ताल पर बैठे किसान, लक्ष्मण सिंह बोले- लापता नेताओं के पोस्टर लगाओ

Morena, Madhya Pradesh:छह दिन से सिर्फ पानी पर 9 किसान, मंच पर पहुंचे लक्ष्मण सिंह बोले- ‘लापता विधायक-सांसद-मंत्री के पोस्टर लगाओ, फिर भी न आएं तो उनसे बड़ा बेशर्म कोई नहीं’ गुना 20 सितंबर 2026 सुठालिया सिंचाई परियोजना से प्रभावित किसानों का आंदोलन रविवार को उस समय राजनीतिक रूप से गरमा गया, जब पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के छोटे भाई, पूर्व सांसद एवं पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह अनशन स्थल पर पहुंचे और किसानों के समर्थन में भाजपा ही नहीं, कांग्रेस नेताओं को भी जमकर खरी-खोटी सुनाई। मुआवजा विसंगतियों और नौ सूत्रीय मांगों को लेकर गुना और राजगढ़ जिले के नौ प्रभावित किसान लगातार छठवें दिन भूख हड़ताल पर डटे हैं और सिर्फ पानी लेकर अनशन कर रहे हैं। किसानों के बीच पहुंचे लक्ष्मण सिंह ने कहा कि आंदोलन होगा, लेकिन पूरी तरह शांतिपूर्ण होगा, क्योंकि शांतिपूर्ण संघर्ष का असर ज्यादा होता है। इसके बाद उन्होंने दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों के नेताओं की गैरमौजूदगी पर तीखा कटाक्ष करते हुए कहा कि अब आंदोलन स्थल के आसपास “लापता विधायक, लापता सांसद, लापता मंत्री और लापता कांग्रेस-भाजपा नेता” के पोस्टर चिपका देने चाहिए।
0
0
Report

नारायणा में दोस्त की चाकू मारकर हत्या, मजाक बना मौत

Delhi, Delhi:दिल्ली के नारायणा में दोस्त ने ही दोस्त की चाकू मारकर हत्या. मजाक ही बन गया मौत. मजाक में पापा कहलवाना पड़ गया भारी. हत्या के बाद से आरोपी फरार. पुलिस आरोपियों की जगह-जगह छापेमारी कर रही है. पश्चिमी जिला के नारायणा इलाके में मजाक मजाक में एक दोस्त ने दूसरे दोस्त की चाकू मार कर दी हत्या। मृतक की पहचान सुमित गिरी 18 साल नारायणा गांव के रूप में हुई है, जबकि आरोपी अभी फरार बताये जा रहे हैं। नारायण थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों को पकड़ने के लिए जगह-जगह छापेमारी भी की जा रही है. पश्चिमी जिला के डीसीपी हरेश्वर वी स्वामी ने जानकारी देते हुए बताया कि 19 सितंबर की रात को डीडीयू अस्पताल से पुलिस को सूचना मिली थी कि नारायणा गांव के एक युवक सुमित गिरी को अस्पताल लाया गया था और बेहोशी की हालत में उसे मृत घोषित कर दिया गया। डीडीयू अस्पताल पहुंची पुलिस से प्रारंभिक जांच में पता चला कि रात करीब साढ़े नौ बजे आरोपी अमन और नरसिंह, जो दोस्त हैं, मोटरसाइकिल पर पायल सिनेमा की ओर गए थे. नारायणा गांव लौटते समय वे अपने परिचित सुमित और अमन से मिले. उनकी बातचीत के दौरान अमन ने मजाक में उन्हें “पापा” कहने के लिए कहा. इसके बाद आरोपी अमन ने चाकू से धमकाया. सुमित ने आपत्ति जताई, जिसके चलते बहस शुरू हो गई. इस बीच उनके कॉमन फ्रेंड सरगम भी मौके पर पहुंचे और झगड़ा रोकने का प्रयास किया. विवाद बढ़ने पर आरोपी अमन ने कथित तौर पर सुमित को चाकू मार दिया. हस्तक्षेप करने के प्रयास के दौरान सरगम को भी मामूली चोट लगी. प्रारंभिक जांच में आगे पता चला कि छुरा घोंपने के बाद आरोपी अमन ने अपने छोटे भाई को मौके पर बुलाया और घायल सुमित को लात मारी और उसके साथ मारपीट की. घटना के बाद सुमित के परिजनों को जानकारी दी गई. सुमित के माता-पिता मौके पर पहुंचे, जिसके बाद सुमित के पिता उसे डीडीयू अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. चश्मदीद गवाह के बयान पर नारायणा थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया है. घटना में शामिल सभी व्यक्ति नारायणा गांव के निवासी हैं और एक-दूसरे को जानते हैं. घटना में शामिल कथित हमलावर और अन्य लोगों की भूमिकाओं की गहन जांच की जा रही है. घटनाओं का पूरा क्रम स्थापित करने और सभी व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के प्रयास जारी हैं. पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही है ताकि आरोपी जल्द पकड़ा जा सके.
0
0
Report

कार-बाइक भिड़ंत के बाद दो पक्षों में मारपीट, रायगढ़ कोतवाली में भारी भीड़

Darogapara, Chhattisgarh:रायगढ़ ब्रेकिंग, कार-बाइक की टक्कर के बाद दो पक्षों में जमकर विवाद, कोतवाली थाने में जुटी सैकड़ों की भीड़ कार और बाइक की टक्कर के बाद दो गुटों के बीच विवाद बढ़ गया। बताया जा रहा है कि एक्सीडेंट के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया था। कुछ दूर जाकर कार चालक से दोबारा सामना होने पर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया, जो मारपीट तक पहुंच गया। विवाद के बाद दोनों गुटों के लोग बड़ी संख्या में रायगढ़ कोतवाली थाने पहुंच गए। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर मारपीट और विवाद शुरू करने का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। विवाद का वीडियो हुआ वायरल, जूटमिल थाना प्रभारी अभिनवकांत के सामने हुआ विवाद。
0
0
Report
Advertisement

मढ़ी शुगर मिल चुनाव: सहयोग पैनल बनाम किसान परिवर्तन पैनल में टक्कर

Surat, Gujarat:સુરત જિલ્લો‍ના બારડોલી તાલુકાની મઢી સુગર મિલની વ્યવસ્થાપક સમિતિની ચૂંટણીને લઈને રાજકીય ગરમાવો જોવા મળી રહ્યો છે. મઢી સુગરના રાજકારણમાં એક તરફ સહકાર પેનલ, તો دوسری طرف કિસાન પરિવર્તન પેનલ વચ્ચે સીધો જંગ જામ્યો છે. ખાસ વાત એ છે કે બંને તરફ ભાજપ સાથે સંકળાયેલા નેતાઓ અને કાર્યકરો મેદાનમાં હોવાથી ભાજપ સામે ભાજપનો જંગ જોવા મળી રહ્યો છે. મઢી સુગર મિલની વ્યવસ્થાપક સમિતિની ચૂંટણી માટે આજે વહેલી સવારથી મતદાન શરૂ થયું છે. કુલ 17 ઝોનમાંથી 3 ઝોનમાં ઉમેદવારો બિનહરીફ થતા હવે 14 ઝોન માટે મતદાન થયું હતું. 14 ઝોન માટે કુલ 26 જેટલા બુથ પર મતદાન ચાલી રહ્યું હતું. તમામ મતદાન મથકો પર હાલ શાંતિપૂર્ણ માહોલ જોવા મળ્યો હતો. મઢી સુગરના આશરે 18,900 મતદારો આજે મતપેટીમાં સીલ કરી રહ્યા હતા. ચૂંટણીના પ્રચાર દરમિયાન બંને પેનલના નેતાઓ વચ્ચે આક્ષેપ-પ્રતિઆક્ષેપ પણ જોવા મળ્યા હતા. એક તરફ સહકાર પેનલ પોતાનો દાવો મજબૂત કરી રહી હતી, તો બીજી તરફ કિસાન પરિવર્તન પેનલ દ્વારા પરિવર્તનના નારા સાથે મતદારોનો સંપર્ક કરવામાં આવ્યો હતો. બાઈટ : સમીર ભક્ત — સહકાર પેનલ, પ્રમુખપદના કર્ણધાર બાઈટ : જીતેન્દ્ર પટેલ — કિસાન પરિવર્તન પેનલ, પ્રમુખપદના કર્ણધાર મઢી સુગરની ચૂંટણીમાં સહકાર પેનલ તરફથી પ્રમુખપદના કર્ણધાર સમીર ભક્ત બિનહરીફ થયા છે. જ્યારે કિસાન પરિવર્તન પેનલ તરફથી પ્રમુખપદના કર્ણધાર જીતેન્દ્ર પટેલ ઉર્ફે જીતુ બામણી પણ બિનહરીફ થયા છે. બિનઉત્પાદક ઝોનમાંથી વ્યારાના સિદ્ધાર્થ ચૌધરી પણ બિનહરીફ થયા છે. હવે બાકીના 14 ઝોનમાં સહકાર પેનલ અને કિસાન પરિવર્તન પેનલ વચ્ચે સીધો મુકાબલો જોવા મળી રહ્યો છે. બંને પેનલના ઉમેદવારો ઉપરાંત અપક્ષ ઉમેદવારો મળી કુલ 43 જેટલા ઉમેદવારો ચૂંટણી મેદાનમાં છે. બાઈટ : અમિષસિંહ ચાવડા — વાંકાનેર ઝોન ઉમેદવાર, કિસાન પરિવર્તન પેનલ
0
0
Report

रुदावल में कीर्तन दंगल से लौटते चचेरे भाइयों को अज्ञात वाहन ने टक्कर दी; एक की मौत

Bharatpur, Rajasthan:रुदावल(भरतपुर) रुदावल में कीर्तन दंगल से लौट रहे चचेरे भाइयों को अज्ञात वाहन ने टक्कर दी. हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया。 जानकारी के अनुसार गाजीपुर गांव निवासी 45 वर्षीय शिवराम गुर्जर और उनके 38 वर्षीय चचेरे भाई मुकुट गुर्जर भवनपुरा गांव में आयोजित कीर्तन दंगल कार्यक्रम से बाइक पर सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान खटका गांव के पास उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों सड़क पर घायल अवस्था में पड़े रहे। हादसे के दौरान वहां से गुजर रहीं बयाना विधायक डॉ. ऋतु बनावत की नजर सड़क पर घायल पड़े दोनों युवकों पर पड़ी। विधायक ने तत्काल मदद के लिए अपना निजी वाहन रुकवाया और दोनों घायलों को बयाना अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने शिवराम गुर्जर को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल मुकुट गुर्जर को प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर इलाज के लिए भरतपुर के RBM अस्पताल रेफर कर दिया गया。 शिवराम की मौत की खबर मिलते ही परिजन बयाना अस्पताल पहुंच गए। परिवार में कोहराम मच गया, वहीं गाजीपुर गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई। अस्पताल के बाहर बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन जमा हो गए。 पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा。 पुलिस ने हादसे को लेकर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से वाहन की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं。 बाइट 1: डॉ ऋतु बनावत विधायक बयाना बाइट 2: भूरा भगत गुर्जर नेता बयाना
0
0
Report

बांदनवाड़ा टोल पर फायरिंग से अजमेर पुलिस हाई अलर्ट, बदमाश भागे

Ajmer, Rajasthan:ajmer के भिनाय क्षेत्र में बांदनवाड़ा टोल पर फायरिंग की घटना से जिला पुलिस में हड़कंप मच गया... कैंपर और स्कॉर्पियो गाड़ी में आए बदमाशो ने टोल प्लाजा पर अंधाधुंध फायरिंग कर निकाय चुनाव के दरमियान दहशत का माहौल बना दिया.. फायरिंग में किसी भी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं लेकिन टोल प्लाजा पर भारी तोड़फोड़ हो गई ..घटना के बाद मौके पर 6 थानों का जाब्ता और आला अधिकारी भी पहुंच गए..इसके बाद गाड़ियोंमे सवार बदमाश पीसांगन की ओर भागे जहां A-श्रेणी की नाकाबंदी बदमाशो के मंसूबों पर भारी पड़ी और ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने गाड़ियां छोड़ भागे बदमाशो में से 1 बदमाश को धर दबोचने में कामयाबी हांसिल की .... नेशनल हाईवे-48 पर बांदनवाड़ा टोल प्लाजा पर फायरिंग के बाद अजमेर पुलिस हाई अलर्ट पर आ गई.. एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देश पर पीसांगन थाना पुलिस ने पीसांगन-ब्यावर हाईवे पर A-श्रेणी की हथियारबंद नाकाबंदी कर दी.. नाकाबंदी के दौरान तहाँ पुलिस को 2 बिना नंबरी कैंपर में बदमाशों के आने की सूचना मिली.. .. पुलिस को देख बदमाश पीसांगन की ओर भागे.. पुलिस ने बदमाशो का पीछा किया और थाने के सामने ट्रैक्टर-ट्रॉली से रास्ता ब्लॉक कर दिया... खुद को पुलिस से घिरता देख आधा दर्जन बदमाश एक कैंपर रामदेव मंदिर के पीछे और दूसरी कैंपर नगीना भैरूजी मंदिर के सामने कॉलोनी में छोड़कर खेतों में फरार हो गए.. पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से एक बदमाश को खेतों से दबोच लिया, बाकियों की तलाश जारी है.... जप्त कैंपर से शक्ति सिंह राठौड़ के नाम का रक्तदान प्रमाण पत्र और राजेंद्र सिंह परबतसर के फ्लैक्स बरामद हुए हैं .... पुलिस के मुताबिक आरोपी पकड़े जाने तक नाकाबंदी जारी रहेगी... वही इस घटना को निकाय चुनाव से जुड़ कर देखा जा रहा है.. अजमेर सहित अन्य जिलों में कल मेयर सभापति और पालिका अध्यक्ष के चुनाव भी हैं.. सूत्रों की माने तो बदमाशो की यह साजिश किसी बड़ी घटना से पुलिस और प्रशासन का ध्यान हटाने की प्रतीत हो रही है.. पुलिस ने नाकाबंदी कर सांवर, ब्यावर मार्ग सहित पीसांगन, भीलवाड़ा मार्ग ,गुलाबपुरा क्षेत्र से भी कुछ लोगों को हिरासत में लिया है.. वही इस पूरे मामले को एक निर्दलीय प्रत्याशी के 11 पार्षदों की बाड़ेबंदी से जोड़कर देखा जा रहा है.. वही दूसरी ओर घटना के बाद जिले में दशहत फैलाने वालो के खिलाफ पुलिस ने सख्ती अपनाने का मन बना लिया है..पीसांगन रामदेव मंदिर नई धाम के उपासक श्याम लाल महाराज ने बताया कि बदमाशो ने खुद को घिरा देख बिना नंबरी गाड़ियों छोड़ी और भाग खड़े हुए..
0
0
Report
Advertisement

अजमेर केकड़ी में वोट खरीदने के मामले का ऑडियो वायरल; 51 लाख रुपये का ऑफर सामने

Noida, Uttar Pradesh:अजमेर केकड़ी में वोट के बदले नोटों की पेशकश ! कांग्रेस के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अनिल मित्तल का कथित ऑडियो वायरल भाजपा पार्षद अनिल चौधरी को दिया गया ऑफर वोट के बदले 51 लाख रुपये देने का ऑडियो आया सामने अनिल मित्तल ने भाजपा के चार पार्षदों को खरीदने का भी किया दावा वायरल ऑडियो वीडियो में स्क्रीन पर दिख रहे हैं साफ़ साफ़ नंबर व्हाट्सएप कॉलिंग के ज़रिए वोट ख़रीदने की हुई कोशिश भाजपा पार्षद राजेंद्र चौधरी ने की शिकायत जिला निर्वाचन अधिकारी से मामले में एक्शन की माँग की ज़ी मीडिया इस ऑडियो वीडियो की नहीं करता पुष्टि
0
0
Report
Advertisement
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top