icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

0
0
Report
Advertisement

ज्ञानेश्वर कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन।

Vishesh Kr GurejaVishesh Kr GurejaFollowJust now
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर कलेक्ट्रेट के बाहर चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। पुतला फूंकने के प्रयास के दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर हंगामा हुआ। चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप राणा ने आरोप लगाया कि पुलिस ने प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं के साथ अभद्रता और मारपीट की। उनका दावा है कि पुलिस कार्रवाई के दौरान उनके कपड़े फाड़े गए और कांग्रेस के बैनर भी फाड़ दिए गए।वहीं कांग्रेस नगर अध्यक्ष मनीष त्यागी को पुलिस द्वारा जबरन गाड़ी में बैठाकर ले जाने का दावा किया गया है। महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी पुलिस पर अभद्रता के आरोप लगाए। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि एक महिला कार्यकर्ता अपने साथी को पुलिस से बचाने का प्रयास कर रही थी, इसी दौरान उसके साथ भी कथित तौर पर अभद्रता की गई।बताया जा रहा है कि कलेक्ट्रेट का गेट बंद होने के बावजूद कुछ कांग्रेस कार्यकर्ता गेट पर चढ़ गए और उसे खुलवाने का प्रयास करने लगे। इसी दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच विवाद बढ़ गया और मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई।घटना के बाद कलेक्ट्रेट के बाहर काफी देर तक माहौल गरमाया रहा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने प्रदेश सरकार पर विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगाते हुए पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं।
0
0
Report

जगदलपुर में बाढ़ का अलर्ट: ओडिशा से छोड़ा गया पानी, देर रात इंद्रावती में 4 फीट तक बढ़ सकता है जलस्त

Raipur, Chhattisgarh:बस्तर में बारिश थमने के बावजूद जगदलपुर शहर पर बाढ़ का खतरा एक बार फिर मंडराने लगा है। ओडिशा के नवरंगपुर जिला प्रशासन द्वारा बांध (डैम) का एक गेट खोले जाने की सूचना के बाद बस्तर जिला प्रशासन पूरी तरह हाई अलर्ट पर आ गया है। ​अधिकारियों के अनुसार, छोड़े गए पानी के चलते देर रात 2 बजे तक इंद्रावती नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने की संभावना है, जिससे शहर के निचले इलाकों में 3 से 4 फीट तक पानी भर सकता है। ​स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जगदलपुर महापौर संजय पांडे ने नगर निगम के सभी विभागों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने आम जनता से सतर्क रहने और निचले इलाकों में रह रहे परिवारों से तत्काल सुरक्षित स्थानों व बनाए गए राहत शिविरों में शिफ्ट होने की अपील की है। प्रशासन लगातार जलस्तर पर नजर बनाए हुए है और राहत-बचाव दल किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैनात हैं।
0
0
Report

जल भराव से परेशान लोगों ने लकड़ी के टुकड़ों के सहारे नाव बनाकर बच्चों को स्कूल पहुंचाने का जुगाड़।

RavindraRavindraFollow4m ago
Muskara, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते कई इलाक़ों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है.जिसके चलते लोगों ने इस जलभराव की समस्या से निपटने के लिए दो लड़की के टुकड़ो को रस्सी के सहारे बांध कर पानी में नाव की तरह प्रयोग करके एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंच रहे हैं, येसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेज़ी से वायरल हो रहा है जिसमें एक पिता अपने बच्चे को स्कूल भेजने के लिए लकड़ी की जुगाड़ू नाव बना कर पानी से भरे हुए स्थान को पार करता दिख रहा है. बताया जा रहा है कि यह वीडियो मुस्करा कोतवाली क्षेत्र के जी आई सी स्कूल के पास स्थित बस्ती का है.
0
0
Report
Advertisement

न नारायणी जलस्तर ने कुशीनगर-श्रीपत नगर में बाढ़ मचाई, देखें ताजा अपडेट

Kushinagar, Uttar Pradesh:कुशीनगर/बिहार बॉर्डर - बिहार के श्रीपत नगर के पास बांध टूटने की खबर से मचा हड़कंप - बिहार के श्रीपत नगर के ग्रामीणों ने बांध पर लिया शरण - गांवों में घुसे पानी के बाद ग्रामीण ने अपने मवेशियों को लेकर बंधे पर लिया शरण - हालांकि श्रीपत नगर के मुख्य बांध टूटने की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं - 2017 और 2021 की नारायणी में आई बाढ़ की वजह से टूटे बंधे की नहीं हुई थी मरम्मत - नेपाल में भारी बारिश के बाद वाल्मीकि नगर गंडक बैराज से छोड़ा गया हैं पानी - नदी में पानी के दबाव की वजह से बचा कूचा बांध भी कई मीटर तक बहा - कुशीनगर के छितौनी नगर पंचायत से सटे सीमावर्ती गांवों में पहुंचा पानी - नारायणी नदी के जलस्तर बढ़ने से बिहार समेत यूपी के कुशीनगर के कई गांव हुए प्रभावित - गन्ना,धान,केले की फसल समेत अन्य फसल भी पानी में डूबी - छितौनी नगर पंचायत में भी घुसा नारायणी का पानी - पडरौना पनियहवा NH 28B मार्ग तक पहुंचा नारायणी का पानी
0
0
Report
Advertisement

सीएम विष्णु देव साय ने बस्तर में बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया हवाई सर्वेक्षण, राहत कार्यों में तेजी

Raipur, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर संभाग के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने राहत शिविरों का दौरा कर विस्थापित ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। सीएम ने अधिकारियों को बाढ़ पीड़ितों के लिए भोजन, स्वच्छ पेयजल, दवाइयों और सुरक्षित पुनर्वास की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में नुकसान के त्वरित आकलन और पीड़ितों को तत्काल उचित मुआवजा व वित्तीय सहायता देने की घोषणा की।
0
0
Report
Advertisement

आगरा के शास्त्रीपुरम ग्राउंड से दीपक चाहर के तीन बैट चोरी, वीडियो वायरल

Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग आगरा के शास्त्रीपुरम ग्राउंड से क्रिकेटर दीपक चाहर के तीन बैट चोरी चोरी हुए तीनों बैट प्लेयर एडिशन के बताए जा रहे हैं: दीपक के द्वारा तीनों बैट की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई गई। घटना के बाद दीपक चाहर ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया वीडियो में दीपक ने चोर से बैट वापस करने की अपील की दीपक ने कहा- बैट की कीमत का शायद चोर को अंदाजा नहीं बैट वापस करने पर पैसे देने की बात भी कही अब तक दीपक का वीडियो करीब 70 लाख लोग देख चुके है शास्त्रीपुरम ग्राउंड से बैट चोरी का मामला चर्चा में, जिसका वीडियो वायरल हुआ है
0
0
Report

CBRI के साथ सहयोग से वसुधारा झील में अर्ली वार्निंग सिस्टम स्थापित

Dehradun, Uttarakhand:एंकर राज्य सरकार और CBRI यानी सेंट्रल बिल्डिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट वसुधारा झील में निरंतर निगरानी रखने के साथ ही वहां अर्ली वॉर्निंग सिस्टम लगाने के लिए मंगलवार को देहरादून से टीम रवाना होगी। आपदा सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि 10 से 12 दिन तक यह सेटअप तैयार किया जाएगा। Cbri के साथ वाडिया इंस्टीट्यूट, SDRF, NDRF और आईटीबीपी का एक ग्रुप जाएगे। सोमवार को सभी स्टेकहोल्डर से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से समन्वय बना है। यह वार्निंग सिस्टम से झील में सभी प्रकार की गतिविधियों पर नज़र रखी जाएगी , जिससे भविष्य की आपदा को रोका जा सके।
0
0
Report

झांसी के गणेश भंडारे में दबंग ने कमेटी के सदस्यों पर हमला, वीडियो वायरल

Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर- झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र से मारपीट का एक वीडियो वायरल हो रहा है। चमनगंज इलाके में गणेश महोत्सव के बाद चल रहे भंडारे के दौरान बाइक निकालने को लेकर विवाद हो गया। दबंग युवक ने अपने साथियों को बुलाकर भंडारा कमेटी के सदस्यों को बेरहमी से पीट दिया। घूंसों और थप्पड़ों से एक युवक को इतना पीटा की उसके कपड़े तक फट गए। पीड़ित पक्ष ने दबंगों के खिलाफ पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। वी/ओ.1- दरअसल गणेश महोत्सव के समापन के बाद आयोजक कमेटी द्वारा भंडारे का आयोजन किया जा रहा था। भंडारा स्थल पर भीड़ थी और लोग प्रसाद ग्रहण कर रहे थे। इसी दौरान एक दबंग किस्म का युवक बाइक लेकर भंडारा स्थल से निकलने लगा। कमेटी के लोगों ने उसे भीड़ होने की वजह से बाइक सवार को दूसरी तरह से निकलने को कहा। इसी बात पर युवक भड़क गया और आयोजकों से गाली-गलौज और विवाद करने लगा।देखते ही देखते दोनों पक्षों में कहासुनी से बात हाथापाई तक पहुंच गई। इसके बाद दबंग युवक ने फोन करके अपने 8 से 10 साथियों को मौके पर बुला लिया। फिर भंडारा स्थल पर ही कमेटी के सदस्यों पर हमला बोल दिया। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कई लोग एक युवक को घेर कर घूंसों और थप्पड़ों से बेरहमी से पीट रहे हैं। युवक को इतना मारा गया कि उसके कपड़े तक फट गए। वह खुद को बचाने की कोशिश करता रहा लेकिन दबंग उसे पीटते रहे। आसपास मौजूद लोग बीच-बचाव करने की कोशिश करते दिखे। वहीं मारपीट के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान कर तलाश में जुटी है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top