Back
आगरा: जूता कारोबारी के कार्यालय से 22 लाख चोरी, आरोपी कर्मचारी गिरफ्तार
SASHAKIL AHMAD
Jan 07, 2026 09:50:21
Agra, Uttar Pradesh
आगरा से एक चौंकाने वाली चोरी की वारदात सामने आई है, जहां भरोसे ने विश्वासघात को जन्म दिया। एक जूता कारोबारी के ऑफिस से 22 लाख रुपये की चोरी हुई, लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मामला सिर्फ 24 घंटे में सुलझ गया। और 22 लाख रूपये की चोरी में पुलिस ने 97 लाख रूपये बरामद कर लिए।
आगरा के थाना मदन मोहन गेट क्षेत्र के मोती कटरा में जूता कारोबारी हरीश वंजानी का कार्यालय है। सोमवार रात उनके यहां चोरी की घटना सामने आई। बाहर का गेट ताला तोड़कर और अंदर का लॉकर चाबी से खोलकर चोरों ने करीब 22 लाख रुपये पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित हरीश वंजानी ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि चोर कोई बाहरी व्यक्ति नहीं, बल्कि कारोबारी का अपना कर्मचारी ही निकला। जांच में सामने आया कि आरोपी कर्मचारी ने ही अपने साथियों के साथ मिलकर यह वारदात अंजाम दी। पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी के ठिकाने से न केवल चोरी के 22 लाख, बल्कि कुल 96 लाख 95 हजार रुपये बरामद कर लिए.
पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
इस तेज़ तर्रार कार्रवाई के लिए पुलिस कमिश्नर ने पूरी टीम को 25 हजार रुपये का इनाम दिया है। यह मामला एक बार फिर साबित करता है कि अपराधी कितना भी शातिर हो, पुलिस की नजर से नहीं बच सकता।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
33
Report
0
Report
बाराबंकी टोलप्लाजा पर अधिवक्ता पर जानलेवा हमला को लेकर जखनिया बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं का प्रदर्शन
0
Report
सोफीपुर में बाबा साहब की प्रतिमा से छेड़छाड़ को लेकर गांव में आक्रोश, प्रशासन ने समझाबुझा कर कराया..
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report