Back
14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत: बैंक ऋण विवादों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित
PTPawan Tiwari
Mar 11, 2026 04:33:34
Balrampur, Uttar Pradesh
बलरामपुर जिले के लोगों को त्वरित, सस्ता और सरल न्याय दिलाने के उद्देश्य से 14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसके सफल संचालन को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार, लंबित मामलों के चिह्नांकन तथा प्रीलिटिगेशन मामलों की प्रगति की समीक्षा की गई है। सचिव यशपाल वर्मा ने बताया कि जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष उत्कर्ष चतुर्वेदी की अध्यक्षता में 14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित होगी। इसके लिए बैंक ऋण और बैंकिंग से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर चिन्हित कर अधिक से अधिक विवादों के निस्तारण पर जोर दिया जा रहा है। लोक अदालत के माध्यम से लोगों को कम समय और कम खर्च में न्याय मिल सकता है। ऐसे में सभी बैंक अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि वे अपने-अपने स्तर से अधिकाधिक मामलों को लोक अदालत में भेजने के लिए पहल करें, ताकि आपसी सहमति से विवादों का समाधान हो सके। बैठक में यह भी कहा गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में आम लोगों को जागरूक करने के लिए व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाए, जिससे अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें। बैंक अधिकारियों से कहा गया कि वे अपने शाखा स्तर पर लंबित ऋण विवादों और बैंकिंग मामलों की सूची तैयार कर लोक अदालत में प्रस्तुत करें।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 11, 2026 05:45:110
Report
YNYogesh Nagarkoti
FollowMar 11, 2026 05:34:170
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
FollowMar 11, 2026 05:34:050
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 11, 2026 05:33:530
Report
HBHeeralal Bhati
FollowMar 11, 2026 05:33:360
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowMar 11, 2026 05:33:250
Report
MJManoj Jain
FollowMar 11, 2026 05:33:160
Report
SKSantosh Kumar
FollowMar 11, 2026 05:33:040
Report
NGNakibUddin gazi
FollowMar 11, 2026 05:32:300
Report
NJNarendra Jaiswal
FollowMar 11, 2026 05:32:210
Report
SMSanjay Mohapatra
FollowMar 11, 2026 05:32:060
Report
AKAshok Kumar1
FollowMar 11, 2026 05:31:530
Report
WJWalmik Joshi
FollowMar 11, 2026 05:31:440
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowMar 11, 2026 05:31:360
Report