Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
84111
उदय अग्रवाल पर सोशल मीडिया धमकी से पैसे मांगने का मामला सामने
NHNantu Hazra
Oct 10, 2025 11:02:42
Salt Lake City, Utah
Uday Agarwal arrested on the basis of threats and seeking money in the name of spreading pictures of a close moment on social media. সোশ্যাল মিডিয়ায় ঘনিষ্ঠ মুহূর্তের অশ্লীল ছবি ভাইরাল করে দেওয়ার নাম করে হুমকি ও টাকা চাওয়ার অভিযোগ।অভিযোগের ভিত্তিতে গ্রেফতার উদয় আগরওয়াল পেশায় ব্যবসায়ী, মুর্শিদাবাদের বাসিন্দা।গ্রেফতার করে বিধান নগর সাইবার ক্রাইম থানার পুলিশ। পুলিশ সূত্রে খবর,,   লেকটাউন এর বাসিন্দা এক তরুণী বিধান নগর সাইবার ক্রাইম থানায় অভিযোগ করেন গতবছরের জুলাই মাসে।তার অভিযোগ সোশ্যাল মাধ্যমে আলাপ হয় মুর্শিদাবাদ এর বাসিন্দা উদয়ের সাথে। তাদের পাঁচ বছরের রিলেশন,এর মধ্যে বেশ কয়েকবার দেখা করেন বিভিন্ন জায়গায় এবং সেই সময় ঘনিষ্ঠ মুহূর্তের বেশ কিছু ছবি মোবাইলে তুলে রাখে। পরবর্তীতে কোন বিষয় নিয়ে দুজনের মধ্যে বিচ্ছেদ হয়ে যায়। মেয়েটির বিয়ে অন্যত্র ঠিক হয়ে গেলে সেই বাড়িতে সেই ঘনিষ্ঠ মুহূর্তের ছবি পাঠিয়ে দেয়। এরপরে সেই বিয়ের সম্পর্ক ভেঙে যায়। পরবর্তীতে মেয়েটিকে ফোন করে হুমকি এবং টাকা ডিমান্ড করে বলে অভিযোগ,না হলে সোশ্যাল মাধ্যমে সেই ছবি ছড়িয়ে দেওয়া হবে বলে অভিযোগ।গত 지난해 জুলাই মাসে বিধান নগর সাইবার ক্রাইম থানায় একটি অভিযোগ দায়ের করে ওই তরুণী,লেকটাউনের বাসিন্দা। অভিযুক্ত ওই যুবককে মুর্শিদাবাদ থেকে গ্রেফতার করা হয়।আজ তাকে বিধান নগর মহকুমা আদালতে তোলা হবে। নিজেদের হেফাজতে নেওয়ার আবেদন জানাবে বলে পুলিশ সূত্রে খবর।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
AMAbhishek Mathur
Oct 10, 2025 15:46:15
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में नगर कोतवाली क्षेत्रांतर्गत रेलवे रोड पर एक तेज रफ्तार बाइक सवार की लापरवाही के कारण स्कूटी सवार युवक अस्पताल पहुँच गया. बाइक सवार ने स्कूटी सवार युवक में ऐसी टक्कर मारी कि उसकी टांग ही टूट गई. बताया जा रहा है कि अस्पताल में युवक का डॉक्टरों ने प्लास्टर किया और सवा महीने के लिए बैड रेस्ट की सलाह दे दी. वहीं, इस घटना का वीडियो रेलवे रोड पर एक रेस्टोरेंट के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है. जिसमें साफ देखा जा रहा है कि स्कूटी सवार बिना कोई गलती किया टर्न पर अपनी स्कूटी को धीमी गति से ले जा रहा है, तभी इतने में ही एक हवा हवाई तेज रफ्तार बाइक सवार उसकी स्कूटी में अपनी बाइक को ठोक देता है. फिलहाल, इस घटना में अभी तक पुलिस को कोई किसी तरह की शिकायत नहीं दी गई है.
0
comment0
Report
APAvaj PANCHAL
Oct 10, 2025 15:46:00
Jaipur, Rajasthan:जयपुर\nनकली सॉस फैक्ट्री पर बड़ी कार्रवाई!\nकानोता में फूड सेफ्टी टीम का छापा, 700 किलो नकली सॉस नष्ट।\nकद्दू से बना “टमाटर सॉस” पकड़ा गया।\nसिंथेटिक रंग और केमिकल से तैयार किया जा रहा था सॉस, सप्लाई से पहले ही छापा।\nसीएमएचओ जयपुर द्वितीय डॉ मनीष मित्तल की टीम की बड़ी कार्रवाई\nफर्म “वालिया एंटरप्राइजेज” का प्रोडक्शन बंद, फैक्ट्री सील।\nशुद्ध आहार – मिलावट पर वार अभियान के तहत कार्रवाई\n700 किलो नकली सॉस नष्ट, 216 किलो सीज, दस्तावेज नहीं मिले।\nसॉस में टमाटर नहीं, कद्दू और केमिकल से बनता था “लाल सॉस”!\nबिना लेबल व गंदगी में चल रहा था पूरा कारोबार।\nजयपुर। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण राजस्थान डॉ. टी. शुभमंगला के निर्देश पर चलाए जा रहे “शुद्ध आहार – मिलावट पर वार” अभियान के तहत सीएमएचओ जयपुर द्वितीय क्षेत्र की फूड सेफ्टी टीम ने कानोता स्थित वालिया एंटरप्राइजेज के कारखाने पर बड़ी कार्रवाई की। टीम ने छापा मारकर करीब 700 किलोग्राम नकली सॉस नष्ट करवाया और 216 किलोग्राम सॉस सीज किया।\nसीएमएचओ डॉ. मनीष मित्तल ने बताया कि फैक्ट्री में कद्दू पल्प में सिंथेटिक रंग और केमिकल मिलाकर सॉस तैयार किया जा रहा था। मौके पर करीब 1200 किलो कद्दू, सिंथेटिक रंग व अन्य रसायन मिले। फैक्ट्री में एक भी टमाटर या लाल मिर्च नहीं मिली, जबकि सॉस चटख लाल रंग का था और मात्र 25 रुपये प्रति किलो की दर से छोटे रिटेलर्स को बेचा जा रहा था। सप्लाई वाहन लोड होकर निकलने ही वाला था कि टीम ने समय रहते कार्रवाई की।\nअतिरिक्त आयुक्त (खाद्य सुरक्षा एवं ड्रग कंट्रोल) भगवत सिंह की उपस्थिति में यह कार्रवाई की गई। जांच में फैक्ट्री में पेस्ट कंट्रोल प्रमाण, मेडिकल फिटनेस व वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट, वाटर एनालिसिस रिपोर्ट जैसे आवश्यक दस्तावेज नहीं मिले। सफाई व्यवस्था अत्यंत खराब थी और इंफ्रास्ट्रक्चर खाद्य निर्माण के अनुपयुक्त पाया गया।\nटीम ने फैक्ट्री का उत्पादन तत्काल बंद करवाकर खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2006 की धारा 32(1) के तहत सुधार नोटिस जारी किया। नमूना परीक्षण रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रमेश चंद यादव, अवधेश गुप्ता और नन्द किशोर कुमावत शामिल रहे。
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Oct 10, 2025 15:45:30
Sikar, Rajasthan:लोकेशन श्रीमाधोपुर सीकर न्यू श्रीमाधोपुर रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी हादसे का मामला 58 घंटों के चले रेस्कयू के बाद पटरी पर फिर से सरपट दौडने लगी गाड़ियां 10 बजकर 23 मिनट पर निकली सरपट दौड़ती हुई डबल डेकर गाड़ी फुलेरा रेवाड़ी फ्रेट कोरिडोर रेलवे लाइन हुई बहाल,पहले जैसे सामान्य हुई रेलवे ट्रेक पर गतिविधियां मजदूरों की टीम मौकै पर अभी भी मौजूद न्यू श्रीमाधोपुर रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी हादसे के बाद रेलवे प्रशासन के लिए राहत की खबर है। करीब 58 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद आखिरकार फुलेरा-रेवाड़ी फ्रेट कोरिडोर रेलवे लाइन पूरी तरह बहाल कर दी गई। आज सुबह 10 बजकर 23 मिनट पर पहली डबल डेकर ट्रेन सरपट दौड़ती हुई पटरी से गुज़री, जिसके साथ ही रेलवे ट्रैक पर गतिविधियां सामान्य हो गईं। रेलवे इंजीनियरिंग विभाग, ट्रैकमैन और मजदूरों की टीम ने दिन-रात एक करके ट्रैक की मरम्मत का कार्य पूरा किया। हादसे में पटरी और ओवरहेड तारों को भारी नुकसान हुआ था, जिसे दुरुस्त करने में करीब ढाई दिन का समय लगा। वर्तमान में ट्रैक निरीक्षण टीम अभी भी मौके पर मौजूद है, ताकि पूरी तरह सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। रेलवे अधिकारियों के अनुसार अब ट्रेनों का संचालन सामान्य हो गया है। रेलवे ट्रेक पर हरी झंडी दिखाकर पहली डबल ड्रेकर गाड़ी को रवाना किया गया।
0
comment0
Report
RKRajesh Kumar Sharma
Oct 10, 2025 15:34:34
Delhi, Delhi:दिल्ली के रघुवीर नगर कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान वोट चोर गद्दी छोड़ के तहत हस्ताक्षर अभियान चलाया। और वोट चोर गद्दी छोड़ के नारे लगाए और हाथों में बैनर लेकर रघुवीर मार्किट में जाकर दुकानदारों से मिले और उनसे हस्ताक्षर लिया और गांव वाला चौक रघुवीर नगर में यह अभियान चलाया। देवेंद्र यादव ने कहा कि दिल्ली में वोट की चोरी हो रही है और लोगों को जागरूक करने के लिए यह अभियान चलाया है। राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस जारी कर लोगो को जागरूक करने की कोशिश की है। लोग जब वोट डालने जाते है तो उनका वोट कटा हुआ मिलता है। पिछले 11 सालों में वोट की चोरी हुई है। लोगों की वोट की चोरी ना हो इसके लिए दिल्ली की जनता को जागरूक किया जा रहा है। इस अवसर पर कांग्रेस के नेता जेपी पवार अनवर मिर्जा धर्मपाल चंदेला सीपी मित्तल रमेश यादव के अलावा काफी संख्या में कांग्रेस नेताओं ने लिया भाग。
2
comment0
Report
SMSanjay Mohapatra
Oct 10, 2025 15:33:57
Puri, Odisha:ଶ୍ରୀମନ୍ଦିର ପରିକ୍ରମା ମାର୍ଗେରେ ନିଶାખୋରଙ୍କ ଉତ୍ପାତ। କୁଲମଖୁଳା ନିଶା ସେବନ କରି ଯାତ୍ରୀଙ୍କୁ କରୁଛନ୍ତି ଦୁର୍ବ୍ୟବହାର। ଯାହାକୁ ନେଇ ଶ୍ରଦ୍ଧାଳୁଙ୍କ ମଧ୍ୟରେ ଅସନ୍ତୋଷ ପ୍ରକାଶ ପାଇଛି। କିଭଳି ଜଣେ ଅଣ ସେବାୟତ ନିଶା ସେବନ କରି ଟଳମଳ ଅବସ୍ଥାରେ ଅଛନ୍ତି। ଏପରିକି ନିଜର ଭାରସାମ୍ୟ ରଖି ନପାରି ତଳେ ମଧ୍ୟ ପଡ଼ି ଯାଉଛନ୍ତି। ମହାପ୍ରଭୁଙ୍କର ଦର୍ଶନ ପାଇଁ ଶ୍ରୀମନ୍ଦିର ଆସୁଥିବା ଶ୍ରଦ୍ଧାଳୁଙ୍କୁ ଅଶ୍ଳୀଳ ଭାଷାରେ ଦୁର୍ବ୍ୟବହାର କରୁଛନ୍ତି। ଯାହାକୁ ନେଇ ଶ୍ରଦ୍ଧାଳୁ ମାନେ ଭୟଭୀତ ହୋଇ ପଡିଛନ୍ତି। ଶ୍ରୀମନ୍ଦିର ଉତ୍ତର ଦ୍ବାର ନିକଟରେ ଏହି ଘଟଣା ଦେଖିବାକୁ ମିଳିଥିବା ବେଳେ ଉପସ୍ଥିତ ପୋଲିସ କର୍ମଚାରୀ ମାନେ ଏନେଇ କୌଣସି ପଦକ୍ଷେପ ନେଇନଥିବା ଅଭିଯୋଗ ହୋଇଛି। ଶ୍ରୀମନ୍ଦିର ପରିକ୍ରମା ମାର୍ଗରେ ଏକ ଆଧ୍ୟାତ୍ମିକ ବାତାବରଣ ରଖିବା ପାଇଁ ବ୍ୟାପକ ପଦକ୍ଷେପ ନିଆଯାଇଥିବା ବେଳେ ଏଭଳି କିଛି ନିଶାଖୋର ବ୍ୟକ୍ତି ନିଶା ସେବନ କରି ଅନେକ ସମୟରେ ଉତ୍ପାତ କରୁଛନ୍ତି। ଫଳରେ ଶ୍ରୀମନ୍ଦିରର ଆଧ୍ୟାତ୍ମିକ ପରିବେଶକୁ ଏଭଳି ବ୍ୟକ୍ତି ବିଶେଷ ମାନେ ନଷ୍ଟ କରୁଛନ୍ତି। ଏଣୁ ତୁରନ୍ତ ପୋଲିସ ପ୍ରଶାସନ ଶ୍ରୀମନ୍ଦିର ପରିକ୍ରମା ମାର୍ଗରେ ସୁରକ୍ଷା ବ୍ୟବସ୍ଥାକୁ କଡାକଡି କରି ଏଭଳି ନିଶାଖୋରଙ୍କ ବିରୋଧରେ ଦୃଢ଼ କାର୍ଯ୍ୟାନୁଷ୍ଠାନ ନେବା ଆବଶ୍ୟକ ବୋଲି ଜଗନ୍ନାଥ ପ୍ରେମୀ ଦାବି କରିଛନ୍ତି। ଶ୍ରୀମନ୍ଦିର ପରିକ୍ରମା ମାର୍ଗରେ ଏଭଳି ଅଭାବନୀୟ ଦୃଶ୍ୟକୁ ନେଇ ଶ୍ରୀମନ୍ଦିର ଆସୁଥିବା ଭକ୍ତମାନେ ମଧ୍ୟ ଏକ ଖରାପ ଅନୁଭୂତି ନେଇ ଫେରୁଛନ୍ତି。
0
comment0
Report
RKRajesh Kumar Sharma
Oct 10, 2025 15:33:37
Delhi, Delhi:दिल्ली के चौखंडी एक्टेंशन में सुहागिन महिलाओं ने बड़े धूमधाम से मनाया करवा चौथ का त्योहार सुहागिन महिलाओं ने एक दूसरी महिलाओं से थाली बदलकर किया करवा चौथTyौहार का शुभारंभ पश्चिमी जिला के राजौरी गार्डन विधानसभा के चौखंडी एक्टेंशन में सुहागिन महिलाओं ने करवा चौथ का त्योहार बड़ी धूमधाम के साथ मनाया और महिला एक दूसरी महिलाओं की थाली बदलकर इस व्रत का शुभारंभ किया और करवा चौथ के त्यौहार में आए पंडित जी ने मंत्रों के द्वारा उच्चारण कर इस करवा चौथ के व्रत का प्रारंभ किया उसके बाद दीप प्रज्वलित कर महिलाओं ने इस करवा चौथ की व्रत की कथा सुनी और बड़े ही उत्साहित के साथ सुहागिन महिलाओं ने इस करवा चौथ का व्रत मनाया । सभी महिलाएं बड़े ही उत्साहित थी क्योंकि यह व्रत पति की लंबी उम्र के लिए तो होता ही है साथ में घर में सुख समृद्धि और लक्ष्मी की प्राप्ति भी होती है वही पंडित जी ने इस व्रत की विधि और महत्व के बारे में भी बताया। इस व्रत में सुबह से ही सुहागिन महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करती है। शाम को महिलाएँ सोलह श्रृंगार कर चाँद को अर्घ्य देकर व्रत पूर्ण करती हैं। करवा चौथ पर पारंपरिक कथा सुनने और सुनाने की परंपरा भी है। कथा के अनुसार, साहूकार की बेटी ने अपने भाइयों के धोखे में आकर चाँद निकलने से पहले ही व्रत तोड़ दिया था, जिसके कारण उसके पति की मृत्यु हो गई। लेकिन बाद में उसने पूरे विधि-विधान से करवा चौथ का व्रत कर पति को पुनः जीवनदान दिलाया। तभी से यह व्रत पति की दीर्घायु से जुड़ा हुआ माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि करवा चौथ का व्रत सच्ची आस्था और निष्ठा से रखने पर दांपत्य जीवन सुखमय होता है और पति को लंबी आयु का आशीर्वाद मिलता है। चौखंडी एक्टेंशन से सुहागिन महिलाओं के साथ वाक थ्रू राजेश शर्मा जी मीडिया दिल्ली
0
comment0
Report
RKRakesh Kumar
Oct 10, 2025 15:33:13
Delhi, Delhi:यमुनापार के उत्तर पूर्वी दिल्ली थाना दयालपुर स्थित मुस्तफाबाद कब्रिस्तान के सामने आज दिन दहाड़े गोली चलने से इलाके में अफरा तफरी का माहौल बन गया। कब्रिस्तान के असलम के घर के सामने बनी पैड़ियों पर एक युवक बैठा था जिसे वहां से हटने को कहा गया जिसके बाद युवक आग बबूला हो गया और उनके बीच तीखी बहस के साथ हाथापाई हो गई। ममले को जैसे तैसे स्थानीय निवासियों ने रफा दफा कर दिया पर कुछ देर बाद वह युवक अपने कुछ साथियों के साथ आया और उसने जिस मकान की शीढ़ी पर बैठा था वहां पहुंचकर फायरिंग कर डाली जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। हालाकि मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है और आरोपियों की धरपकड़ की तैयारी कर रही है।
0
comment0
Report
RKRaj Kumar Bhati
Oct 10, 2025 15:33:00
Delhi, Delhi:शाहदरा विधायक संजय गोयल ने कराया दूसरा शराब ठेका बंद, महिलाओं ने कहा – करवा चौथ पर मिला सबसे बड़ा तोहफा दिल्ली के शाहदरा विधानसभा क्षेत्र में शराब बिक्री और ठेकों से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिली है। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद विधायक संजय गोयल की पहल पर बिहार कॉलोनी के प्रवेश द्वार पर स्थित शराब का ठेका पूरी तरह से बंद करा दिया गया है। इससे पहले उन्होंने फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया स्थित ठेका भी बंद कराया था। विधायक संजय गोयल ने बताया कि चुनाव के दौरान भी उन्हें इलाके के लोगों से इस संबंध में शिकायतें मिली थीं। उन्होंने वादा किया था कि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा के लिए इस मुद्दे पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, और आज उन्होंने वह वादा पूरा किया है। स्थानीय निवासियों ने विधायक के इस कदम की सराहना की है। लोगों का कहना है कि ठेके के कारण इलाके में आए दिन झगड़े, अवैध गतिविधियां और रात के समय जाम की समस्या बढ़ गई थी। बिहार कॉलोनी और भोलानाथ नगर की ओर जाने वाले मार्ग पर भी लोगों को दिक्कतें होती थीं। महिलाओं ने इस फैसले को करवा चौथ के अवसर पर सरकार की ओर से "बड़ा तोहफा" बताया। उन्होंने कहा कि शराब की दुकानों से न केवल परिवारों में कलह बढ़ती है बल्कि महिलाओं के “सुहाग” पर भी असर पड़ता है। विधायक संजय गोयल ने कहा कि इस ठेके के बंद होने से न सिर्फ महिलाओं बल्कि बच्चों पर भी सकारात्मक असर पड़ेगा, क्योंकि वे यहां भीड़ देखकर यह जानने को उत्सुक रहते थे कि आखिर क्या बिकता है। अब क्षेत्र में शांति और सुरक्षा दोनों बढ़ेंगी।
0
comment0
Report
PKPrashant Kumar
Oct 10, 2025 15:32:39
Munger, Bihar:विधानसभा चुनाव से पूर्व उड़न दस्ते की बड़ी कार्रवाई, वाहन जांच में 4 लाख 70 हजार 900 रुपये बरामद मुंगेर: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जिले में प्रशासन द्वारा लगातार सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को असरगंज प्रखंड के शाहकुंड मोड़ के पास फ्लाइंग दस्ता की टीम ने वाहन जांच के दौरान एक युवक से 4 लाख 70 हजार 900 रुपये नगद बरामद किए। बरामद की गई राशि को राज्य कर संयुक्त आयुक्त कार्यालय में जमा करा दिया गया है। जानकारी के अनुसार, अंचलाधिकारी उमेश शर्मा के नेतृत्व में फ्लाइंग दस्ता की टीम असरगंज–तारापुर मुख्य मार्ग पर जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक बाइक सवार युवक को रोककर जांच की गई। तलाशी के दौरान युवक के बैग से 4 लाख 70 हजार 900 रुपये नकद बरामद हुए। पूछताछ में युवक ने अपना नाम मो नेहाल बताया और कहा कि वह भागलपुर जिले के सुल्तानगंज स्थित भगवती ट्रेडर्स से पैसे लेकर संग्रामपुर के एक राइस मिल जा रहा था। बरामद राशि और युवक को अंचलाधिकारी ने राज्य कर संयुक्त आयुक्त योगेंद्र शर्मा के समक्ष प्रस्तुत किया। योगेंद्र शर्मा ने प्रारम्भिक पूछताछ के बाद राशि को जब्त कर जांच शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा गठित उड़न दस्ते की टीम द्वारा की गई है। संयुक्त आयुक्त ने कहा कि जप्त की गई राशि को कोषागार में जमा करा दिया गया है। यदि कोई व्यक्ति इस पैसे का स्वामी होने का दावा करता है, तो वह जिला शिकायत समिति के समक्ष अपील कर सकता है। प्रारम्भिक जांच में यह मामला व्यवसायिक लेन-देन से जुड़ा प्रतीत होता है, किंतु युवक द्वारा नकद राशि से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए। उन्होंने कहा कि संदेहास्पद नकद लेन-देन पर आदर्श आचार संहिता के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बाइट : योगेंद्र शर्मा राज्य कर संयुक्त आयुक्त मुंगेर
0
comment0
Report
DTDinesh Tiwari
Oct 10, 2025 15:31:53
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top