Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Hyderabad508211

Korutla बस स्टैंड पर बुর্কा पहने युवक को लोगों ने पकड़कर पुलिस हवाले किया

DSDM Seshagiri
Feb 18, 2026 08:38:32
Hyderabad, Telangana
Telangana: In Korutla, Jagityala District at Govt Bus Stand a shocking incident took place on Sunday night a man wearing a burqa was found sitting beside women at the bus stand. The man identified as Mohammad Numan (21) dressed in a burqa, was sitting very close to a woman. Suspicion arose when he received a phone call. While speaking on the call, passengers noticed that the voice was clearly that of a man, revealing that the person wearing the burqa was not a woman but a male. Shocked by the discovery, passengers immediately alerted the RTC staff at the bus stand. The women identified upon confirming from his voice that he was a man, security personnel took him into custody and later handed him over to the police for further investigation.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
AAAteek Ahmed
Feb 18, 2026 10:21:03
Lucknow, Uttar Pradesh:रमजान को लेकर नगर निगम की तैयारी पूरी आज लखनऊ के इस्लामिक सेंटर आफ इंडिया में रमजान का चांद देखा जाएगा जिसको लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारी अपनी कर ली है लखनऊ नगर निगम ने मस्जिदों के अंदर ओर बाहर साफ सफाई करवा दी है, लखनऊ नगर निगम के अधिकारियों द्वारा इस बैठक में जो भी कमियां थी जैसे मस्जिदों के बाहर अंदर साफ सफाई करना, मस्जिदों को सेनीटाइज करवाना, मस्जिदों के अंदर बाहर डस्टबिन रखवाना जैसे कूड़ा कहीं बाहर न फेंका जाए यह तैयारी पूरी कर ली गई है लखनऊ नगर निगम के अपर नगर आयुक्त अरविंद राव ने बताया कि लखनऊ के बड़ी मस्जिदों में इस्लामिक सेंटर आफ इंडिया ईदगाह, जामा मस्जिद, और जहां-जहां मस्जिदों में तरावी की नमाज होगी वहां पर साफ सफाई करवा दी गई है, अगर कोई कोई मस्जिद रह गई है तो वह हमें फोन करें हमारे नंबर पर हम वहां फौरन साफ सफाई करवाएंगे, रमजान का पाक महीना आज से शुरू हो रहा है एक महीने का इबादत का महीना होता है, ईद तक के हमारे जोनल के अधिकारी सभी मस्जिदों कर्बला दरगाहों में साफ सफाई की बेहतर व्यवस्था रखेंगे जिसे नमाजियों को कोई दिक़त ना हो, अरविंद राव (अपर नगर आयुक्त नगर निगम लखनऊ)
0
comment0
Report
JSJitendra Soni
Feb 18, 2026 10:19:56
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन जिले के उरई में 22 फरवरी को राजकीय मेडिकल कॉलेज में एक मेगा विधिक सहायता शिविर आयोजित किया जाएगा। इस शिविर में आम जनता को त्वरित न्यायिक सहायता के साथ-साथ विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए जिला न्यायाधीश विरजेन्द्र कुमार सिंह, जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार, और अपर जिला जज प्रथम सतिश चन्द्र द्विवेदी ने राजकीय मेडिकल कॉलेज, उरई का निरीक्षण किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव शाम्भवी ने बताया कि शिविर का उद्देश्य आम जनों को न्यायिक सहायता पहुँचाना और सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि शिविर को सफल बनाने के लिए तैयारियां पूरी गति से चल रही हैं। शिविर में राजस्व, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, बैंकिंग समेत कई विभाग अपने स्टॉल लगाकर सेवाएं प्रदान करेंगे। बड़ी संख्या में लोगों के पहुँचने की उम्मीद है। जिला प्रशासन और विधिक सेवा प्राधिकरण मिलकर इस आयोजन को जनहित में एक बड़ी पहल के रूप में देख रहे हैं।
0
comment0
Report
SLSanjay Lohani
Feb 18, 2026 10:19:41
0
comment0
Report
VAVijay Ahuja
Feb 18, 2026 10:19:28
Payikapuram, Andhra Pradesh:स्थान– उधम सिंह नगर। उधम सिंह नगर के एक बड़ी खबर आ रही है जहां पुलिस और एसटीएफ ने गंगवार जनसेवा केंद्र में छापा मारकर बड़ी संख्या में फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड और अंक तालिका बरामद की। पुलिस ने इस मामले में अभियुक्त चेतन कुमार को गिरफ्तार किया है। यह जनसेवा केंद्र रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप में संचालित हो रहा था। मुखबिर की सूचना पर जब पुलिस और एसटीएफ ने जनसेवा केंद्र में छापा मारा तो 40 फर्जी आधार कार्ड, 40 फर्जी पैन कार्ड और 53 कूटरचित शैक्षिक प्रमाण पत्र बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपी चेतन कुमार पिक्सल लैब एप्लिकेशन के माध्यम से कस्टमर की फोटो, नाम, पता एडिट करके फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड, अंकतालिका तैयार करता था। एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि इन फर्जी प्रपत्रों का प्रयोग सिडकुल की कंपनियों में नौकरी के लिए किया जाता था।
0
comment0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
Feb 18, 2026 10:19:10
Noida, Uttar Pradesh:SIR में गड़बड़ी को लेकर समाजवादी पार्टी का डेलिगेशन चुनाव आयोग से मिला आज लखनऊ में समाजवादी पार्टी का एक डेलिगेशन चुनाव आयोग के अधिकारियों से मिला, और शिकायत पत्र उनको दिया जिसमें लिखा था कि फॉर्म 7 खुद BLO भरकर कई लोगो नाम काट रहे हैं BLO के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जाए डेलिगेशन में समाजवादी पार्टी के लखनऊ के मध्य से विधायक रविदास मल्होत्रा ने बताया कि हम लोगों को कई महीने से लगातार शिकायत मिली है लगभग एक करोड़ लोगों के नाम काट चुके हैं BLO खुद फॉर्म 7 भरकर नाम काट रहे हैं जबकि यह काम व्यक्ति को खुद करना चाहिए कि वह अपना नाम कटवाना चाहता है अगर उसका नाम दो जगह है रविदास मल्होत्रा ने कहा कि हम लोगों की शिकायत पर चुनाव आयोग ने कहा कि वह पूरे मामले की जांच कर कर कार्रवाई करेंगे हम लोगों को आश्वासन दिया
0
comment0
Report
RJRahul Joshi
Feb 18, 2026 10:18:56
Kota, Rajasthan:कोटा में होटल से ड्यूटी कर घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को साइड से टक्कर मार दी। हादसे में युवक उछलकर सड़क के दूसरे किनारे पर जा गिरा। इससे उसके सिर पर गंभीर चोट लगी। घटना मंगलवार रात कोटा के महावीर नगर थर्ड सर्किल पर हुई। परिजनों की मौजूदगी में न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में शव का पोस्टमार्टम बुधवार को करवाया जा रहा है। युवक रोहित राठौर (21) हरिओम नगर कच्ची बस्ती का रहने वाला था। वह होटल में वेटर था। रोहित परिवार में इकलौता बेटा था। उससे छोटी बहन है। मां सब्जी बेचती है। पिता की एक साल पहले मौत हो चुकी है। पुलिस ने बताया- चाचा योगेश कुमार ने हादसे की शिकायत दी है। इस पर एक्सीडेंट का मामला दर्ज किया है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किए जाएंगे।
0
comment0
Report
NSNAJEEM SAUDAGAR
Feb 18, 2026 10:18:37
Maihar, Patehra, Madhya Pradesh:मैहर जिले के पकरिया क्षेत्र में चोरी की एक सुनियोजित वारदात सामने आई है। जानकारी के अनुसार अज्ञात चोरों ने पहले दुकान के सामने गंदगी फैला दी, जिससे दुकानदार बाहर निकलकर सफाई करने को मजबूर हो गया। बताया जा रहा है कि दुकानदार गंदगी साफ करने के लिए अपना बैग दुकान के बाहर रखकर पानी लेने अंदर गया। इसी दौरान पहले से रेकी कर रहे चोर मौके का फायदा उठाकर सोने-चाँदी से भरा बैग लेकर फरार हो गए। दुकानदार के मुताबिक बैग में करीब 22 किलो चाँदी और 300 ग्राम सोना रखा हुआ था। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही महेंद्र सिंह (सीएसपी मैहर) और थाना प्रभारी KP त्रिपाठी मौके पर पहुँचे और जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं तथा संदिग्धों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि यह वारदात पूरी योजना के तहत अंजाम दी गई प्रतीत होती है। मामले में जल्द खुलासे का दावा किया जा रहा है।
0
comment0
Report
AAANOOP AWASTHI
Feb 18, 2026 10:17:53
Jagdalpur, Kumhar Para, Chhattisgarh:कौन कहता है आसमाँ में सुराख नहीं हो सकता, एक पत्थर तो तबीयत से उछालो यारों दुष्यंत कुमार की लिखी हुई इन पंक्तियों को चरितार्थ करने का काम बस्तर जिले की एक महिला सरपंच ने किया है, जगदलपुर जनपद पंचायत क्षेत्र की बिलोरी पंचायत की सरपंच उमन बघेल की पहल ने गांव में महिला सशक्तिकरण और बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ के इस नारे को चरितार्थ कर दिखाया है, महिला सरपंच ने चुनाव के दौरान वादा किया था कि गांव में बेटी के जन्म पर 2100 रुपए बेटे के जन्म पर 1100 रुपए प्रोत्साहन के रूप में दिए जाएंगे, उन्होंने अपने वादे को निभाते हुए मार्च 2025 से जनवरी 2026 तक 25 बेटे बेटियों की माताओं को यह राशि प्रदान की है, महिला सरपंच की इस पहल का साथ गांव की अन्य महिलाओं के द्वारा भी दिया जा रहा है, साथ ही पंचायत की सरपंच, पंच, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ,मितानीन सहित गॉव की अन्य महिलाओं के द्वारा घर घर जाकर जनजागरुकता लाने का भी काम किया जा रहा है, महिला सरपंच उमन बघेल का कहना है कि नवजात के जन्म के बाद अक्सर गांव में परिजन जन्म प्रमाण पत्र और आधार कार्ड जैसी जरूरी दस्तावेज के लिए भटकते थे, ऐसे में उन्होंने यह निर्णय लिया कि अपने निजी फंड से प्रोत्साहन की राशि देने के साथ ही परिजनों को जन्म प्रमाण पत्र हाथों हाथ जारी किया जाएगा और इसके साथ ही आधार कार्ड बनाने के लिए प्रोत्साहित करेंगे, इसका फायदा भी हुआ और मार्च 2025 से जनवरी 2026 तक पंचायत में 25 बच्चों का जन्म हुआ इन सभी का पंचायत ने जन्म प्रमाण पत्र जारी किया जिसके सहायता से नवजात बच्चों के आधार कार्ड बनाए गए इसे सरकारी योजनाओं का फायदा परिवार को मिलने लगा।
0
comment0
Report
ASAJEET SINGH
Feb 18, 2026 10:15:46
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर जिले के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के वंश गोपालपुर गांव की निवासी रीना देवी ने पोस्टमार्टम हाउस में अवैध वसूली का गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि घरेलू विवाद के बाद उनके पति भुलई ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए चीरघर भेजा गया, जहां कथित रूप से उनसे 1200 रुपये मांगे गए। पीड़िता का आरोप है कि रकम जमा करने के बाद ही पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की गई। उन्होंने बताया कि मामले की शिकायत करने के लिए उन्होंने जिलाधिकारी दिनेश चंद और पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह को फोन किया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर भी शिकायत दर्ज कराई। रीना देवी का कहना है कि पोस्टमार्टम हाउस में पुलिस की मौजूदगी के बावजूद खुलेआम पैसे लिए जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा भ्रष्टाचार पर “जीरो टॉलरेंस” की नीति की बात की जाती है, लेकिन जमीनी स्तर पर हालात अलग दिखाई दे रहे हैं। इस पूरे मामले से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद प्रशासनिक कार्रवाई की मांग उठने लगी है.
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top