Back
टोंक में पथराव के बाद तनाव, पुलिस ने कठोर कार्रवाई का भरोसा दिया
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
Mar 07, 2026 10:34:46
Tonk, Rajasthan
टोंक में बीतीरात पथराव के बाद भाजपा नेताओं ने किया घटना स्थल का दौरा
मुस्लिम देशवाली समाज ने बैठक कर निर्दोष लोगों को छोड़ने की मांग की
मुस्लिमो ने कहा निर्दोष ईमाम साहब को छोड़े पुलिस
मौके पर पुलिस जाब्ता तैनात...
टोंक :- टोंक जिला मुख्यलाय पर शुक्रवार की रात टोंक जिलामुख्यालय पर थाना पुरानी टोंक क्षेत्र में देशवाली मोहल्ले में दो अलग अलग समुदायों के बीच आपसी कहासुनी के बाद हुई पथराव के बाद जंहा थाना पुरानी टोंक क्षेत्र में चार दिनों में पथराव की दूसरी घटना के बाद हिन्दू संगठनों में गहरा रोष है वही इस मामले को लेकर पुलिस ने आधा दर्जन से ज्यादा लोगो को हिरासत में लिया है घटना के दूसरे दिन सुबह क्षेत्र में भारी पुलिस जाब्ता तैनात है वही वाल्मीकि मोहल्ले में सड़कों और घरों में पड़ी ईंटे बीती रात हुए पथराव की कहानी कह रहे है क्षेत्र के लोगो की मांग है कि पथराव करने वाले लोगो पर पुलिस को सख्त एक्शन लेने की जरूरत है,टोंक बीजेपी जिलाध्यक्ष चन्द्रवीर सिंह चौहान शनिवार की दोपहर वाल्मीकि मोहल्ले में घटना स्थल पर पंहुचे ओर प्रभावित परिवारों से मुलाकात की वही शनिवार की दोपहर मुस्लिम देशवाली समाज के लोगो ने बैठक कर पुलिस से मुलाकात की ओर कहा पुलिस निर्दोष लोगों को गिरिफ्तार नही करे वर्ना पूरा मोहल्ला गिरिफ्तार होने को तैयार है ।
टोंक एडिशनल एसपी रतन लाल भार्गव ने कहा कि मौके पर शांति है जाब्ता तैनात है दोषियों पर कठोर कार्यवाही की जाएगी ।
टोंक में शुक्रवार की रात रात पुरानी टोंक थाना क्षेत्र के देशवाली मोहल्ले में आपसी कहासुनी के बाद दो पक्षो में झगड़ा हुआ और एक पक्ष के लोगो ने वाल्मीकि बस्ती पर जमकर पथराव किया जिसमे कई लोगो के चोटे आई है झगड़े की सूचना पर पंहुची पुलिस ने मोर्चा सभालते हुए कुछ लोगो को हिरासत में लिया है वह मौके पर जाब्ता तैनात करते हुए पुलिस ने अफवाहों पर ध्यान नही देने की अपील की है वही पिछले 4 दिनों में पुरानी टोंक क्षेत्र में दो समुदायों के बीच पथराव की इस दूसरी घटना के बाद बीजेपी नेताओं ने असामाजिक तत्वों पर कठोर कार्यवाही की मांग की है वही घटना के बाद वाल्मीकी समाज ने पंचायत कर निर्णय लिया है कि वाल्मीकि समाज के महिला और पुरुष अब निजी और सरकारी तोर पर पथराव करने वाले देशवाली मोहल्ले मे सफाई नही करेंगे और कोई ऐसा करता पाया गया तो दंड दिया जाएगा वही घटना के बाद पुलिस ने देशवाली मोहल्ले सहित आसपास के एरिया में फ्लैगमार्च किया
टोंक में शुक्रवार की रात देशवाली मोहल्ले के पास दो अलग अलग समुदायों के लोगो के बीच किसी बात पर कहासुनी हुई और अचानक वाल्मीकि बस्ती पर एक पक्ष द्दारा पथराव शुरू कर दिया गया देखते देखते सड़क पर ईट ओर पत्थर बिछे नजर आए सूचना पर पंहुची पुलिस ने लोगो को खदेड़ा ओर कुछ लोगो को हिरासत में लिया टोंक एडिशनल एसपी रतन लाल भार्गव ने लोगो से अफवाहों पर ध्यान नही देने और अफवाह नही फैलाने की अपील करते हुए कहा कि पुलिस असामाजिक तत्वों पर कठोर कार्यवाही करेगी ।
टोंक में चार दिनों में एक ही थाना क्षेत्र में दूसरी घटना में पथराव :-
टोंक शहर के पुरानी टोंक थाना क्षेत्र में पिछले चार दिनों ने दो अलग अलग समुदायों के बीच अलग अलग जगहों पर मारपीट और पथराव की यह दूसरी घटना है इससे पहले मंगलवार को संघपुरा क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते दो अलग अलग समुदायों के दो पक्षो में हुए झगड़े ओर पथराव के बाद लोग अलग समूहों में एकत्र हो गए थे जिससे हालात तनावपूर्व हो गए थे और मौके पर पंहुची पुलिस और आरएसी के जवानों ने मौके पर पंहुचकर भीड़ को हटाया था ।
शुक्रवार की रात तीन थाना क्षेत्रों के साथ आरएसी का जाब्ता तैनात :-
एक ही थाना क्षेत्र पुरानी टोंक में हुई पथराव की इस घटना के बाद शुक्रवार की रात पुलिस ने सूचना के साथ ही देशवाली मोहल्ले में घटना स्थल पर शहर कोतवाली के साथ थाना पुरानी टोंक ओर सदर थाने का जाब्ता तैनात करने के साथ ही लाइन से अतिरिक्त जाब्ता तैनात करने के साथ आरएसी के जवानों को तैनात किया टोंक एडिशनल एसपी रतन लाल भार्गव ने कहा दो पक्षो में कहासुनी के बाद झगड़ा हुआ है पथराव भी हुआ है मौके पर शांति है वह जाब्ता तैनात कर दिया गया है लोग शहर में जगह जगह समूह में एकत्र होकर फालतू नही बैठे और लोग अफवाहों पर ध्यान नही देवे ।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KAKapil Agarwal
FollowMar 07, 2026 11:50:560
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 07, 2026 11:50:41Noida, Uttar Pradesh:At the zoo, a lion that gently warns young people who break the rules.
0
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 07, 2026 11:50:33Noida, Uttar Pradesh:Traffic Jam The Cutest Traffic Jam You've Ever Seen
0
Report
MKMohammed Khan
FollowMar 07, 2026 11:50:090
Report
WMWaqar Manzoor
FollowMar 07, 2026 11:50:000
Report
SBShowket Beigh
FollowMar 07, 2026 11:49:490
Report
SKSumit Kumar
FollowMar 07, 2026 11:49:390
Report
DMDILEEP MISHRA
FollowMar 07, 2026 11:49:260
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 07, 2026 11:49:16Noida, Uttar Pradesh:a renowned woodworker and sculptor in Vietnam created the ultimate toy car for his children
0
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowMar 07, 2026 11:49:070
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 07, 2026 11:48:23Noida, Uttar Pradesh:good nap you know it's been a good nap when.
0
Report
SVShweta Verma
FollowMar 07, 2026 11:48:070
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 07, 2026 11:47:38Noida, Uttar Pradesh:using physics to escape the pit.
0
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
FollowMar 07, 2026 11:46:510
Report