Back
रायसिंहनगर के मुख्य बाजार में यातायात व्यवस्था चरमराई, अतिक्रमण और पार्किंग से जाम बढ़ा
PKPradeep Kumar
Jan 05, 2026 14:42:22
Sri Ganganagar, Rajasthan
एंकर:रायसिंहनगर में ट्रैफिक व्यवस्था इन दिनों पूरी तरह चरमराई हुई नजर आ रही है। कस्बे के मुख्य बाजार में दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मुख्य बाजार क्षेत्र में अस्थाई अतिक्रमण और दुकानों के आगे मनमाने तरीके से खड़े किए जा रहे वाहनों के कारण सड़कें संकरी हो गई हैं। वाहन चालकों द्वारा सड़क किनारे और दुकानों के सामने बेतरतीब पार्किंग से पैदल चलने वालों के साथ-साथ दोपहिया व चारपहिया वाहनों की आवाजाही भी बाधित हो रही है।स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रैफिक कंट्रोल की कोई ठोस व्यवस्था नजर नहीं आ रही है। न तो नियमित पुलिस तैनाती है और न ही अतिक्रमण हटाने को लेकर कोई प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। परिणामस्वरूप मुख्य बाजार में हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है।आमजन ने प्रशासन से मांग की है कि अतिक्रमण हटाने, पार्किंग व्यवस्था तय करने और ट्रैफिक नियंत्रण के लिए सख्त कदम उठाए जाएं, ताकि बाजार में सुचारु यातायात व्यवस्था बहाल हो सके।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
पुलिस मुठभेड़ में टप्पेबाजी की घटना को अंजाम देने वाले 2 शातिर अभियुक्तगण गिरफ्तार पैर में लगी गोली
0
Report
0
Report
1
Report
DSDevendra Singh
FollowJan 24, 2026 17:16:310
Report
DKDeepesh Kumar
FollowJan 24, 2026 17:15:390
Report
KSKAMARJEET SINGH
FollowJan 24, 2026 17:15:200
Report
0
Report
1
Report
0
Report
DIDamodar Inaniya
FollowJan 24, 2026 17:00:180
Report
42
Report
1
Report
PPPoonam Purohit
FollowJan 24, 2026 16:45:580
Report
VAVijay Ahuja
FollowJan 24, 2026 16:45:400
Report
RVRaunak Vyas
FollowJan 24, 2026 16:45:220
Report