Back
आज अनूपगढ़ के 32ए गांव में डिग्गी साफ कर शुद्ध पानी के लिए ज्ञापन
PKPradeep Kumar
Feb 02, 2026 09:36:08
Sri Ganganagar, Rajasthan
एंकर
अनूपगढ़ की ग्राम पंचायत 27ए के गांव 32ए के ग्रामीणों में आज सोमवार को जलदाय विभाग के कार्यालय में एईएन गौरव कंबोज को ज्ञापन देकर गांव में बनी वाटर वर्क्स की डिग्गी को साफ करवाने, ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने और वाटर वर्क्स की डिग्गी को नहरी पानी से भरवाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले 10 वर्षों से ग्रामीण दूषित पानी पीने के लिए मजबूर है और 500 से 800 रुपये देकर पानी के टैंकरों से पीने के पानी की आपूर्ति की जा रही है। एईएन गौरव कम्बोज ने ग्रामीणों की समस्या पर तुरंत संज्ञान लेते हुए जेईएन अनिल देव को आज ही मौके पर जाकर डिग्गी को खाली करवाने और साफ सफाई करवाने के निर्देश दिए हैं। एईएन ने बताया कि विभाग का प्रयास है कि ग्रामीणों को स्वच्छ और शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो इसके लिए कर्मचारियों को भी आवश्यक निर्देश दिए गए है।
ग्रामीण जसकरण सिंह ने बताया कि गांव में स्थित वाटर वर्क्स की डिग्गी से पेयजल आपूर्ति पिछले लगभग दस वर्ष से पूर्णतः बंद पड़ी है और न ही नहर के पानी से डिग्गी को भरा जाता है। जिसके कारण गांव की पेयजल व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। वर्तमान में डिग्गी में जो पानी आ रहा है वह दूषित और गंदा पानी है। उन्होंने बताया कि कई बार नाले, सीवरेज जैसा दूषित पानी भी आ रहा है जो पीने योग्य बिल्कुल नहीं है। इस गंभीर समस्या के कारण गांव के बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। ग्रामीण मजबूरी में बाहर से महंगे दामों पर पानी खरीदने को विवश हैं। इस मामले में ग्राम स्तर पर कई बार मौखिक रूप से शिकायत की जा चुकी है परंतु आज तक कोई ठोस और स्थायी समाधान नहीं किया गया है।
ग्रामीणों ने बताया कि एईएन को ज्ञापन सौंपकर माँग की गई है कि गांव 32ए की डिग्गी की तत्काल तकनीकी जांच करवाई जाए, दूषित पानी की आपूर्ति तुरंत बंद करवाई जाए और नहर के पानी की आपूर्ति पुनः शुरू कर गांव में शुद्ध और नियमित पेयजल व्यवस्था की जाए।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NSNAVEEN SHARMA
FollowFeb 02, 2026 11:07:490
Report
AOAjay Ojha
FollowFeb 02, 2026 11:07:250
Report
KCKumar Chandan
FollowFeb 02, 2026 11:07:010
Report
NSNAVEEN SHARMA
FollowFeb 02, 2026 11:06:460
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowFeb 02, 2026 11:06:090
Report
NJNeetu Jha
FollowFeb 02, 2026 11:05:510
Report
JKJitendra Kanwar
FollowFeb 02, 2026 11:05:280
Report
PCPranay Chakraborty
FollowFeb 02, 2026 11:05:000
Report
RNRajesh Nilshad
FollowFeb 02, 2026 11:04:130
Report
HDHARSH DWIVEDI
FollowFeb 02, 2026 11:04:010
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowFeb 02, 2026 11:03:470
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowFeb 02, 2026 11:03:340
Report
KAKapil Agarwal
FollowFeb 02, 2026 11:02:330
Report
VKVijay1 Kumar
FollowFeb 02, 2026 11:02:120
Report
KMKuldeep Malwar
FollowFeb 02, 2026 11:01:590
Report