Back
सीकर में किसानों-मजदूरों का 6 सूत्री प्रदर्शन: मांगें कबूल करवाने का दबाव
ASAshok Singh Shekhawat
Dec 16, 2025 14:01:53
Sikar, Rajasthan
सीकर
किसानों-मजदूरों की 6 सूत्री मांगों को अखिल भारतीय किसान सभा का सीकर कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन
हनुमानगढ़ एथेनॉल फैक्ट्री कार्रवाई के विरोध में किसानों का आंदोलन
अखिल भारतीय किसान सभा एवं खेत मजदूर और ग्रामीण मजदूर यूनियन की ओर से आज सीकर जिला कलेक्ट्रेट पर किसानों और मजदूरों की 6 सूत्री मांगों को लेकर रैली निकालकर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री के नाम मांगों का जिला कलेक्टर को ज्ञापन सोपा गया। पूर्व विधायक पेमाराम ने जानकारी देते हुए बताया कि हनुमानगढ़ जिले के टीबी इलाके में जहरीली एथेनॉल फैक्ट्री के बाहर पिछले 1 साल से शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे किसानों व लोगों पर पुलिस पर लाठी चार्ज किया और कई किसानों की गिरफ्तारी की गई, जिसके अखिल भारतीय किसान सभा निंदा करती है। उन्होंने फैक्ट्री में भाजपा नेताओं की हिस्सेदारी का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा नेता और सरकार के इशारे पर निर्दोष लोगों पर लाठी चार्ज करते हुए कई लोगों को गिरफ्तार कर लिया। अखिल भारतीय किसान सभा के आव्हान पर आज पूरे प्रदेश के जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर टीवी हनुमानगढ़ में जहरीली एथेनॉल फैक्ट्री को बंद कर किसानों एवं आम जनता पर की जा रही कार्रवाई को बंद की जाए। किसानों व आम जनता पर बनाए गए झूठे मुकदमे वापस ले एवं गिरफ्तार किसानों को रिहा करें। 765 kv लाइनों से प्रभावित किसानों को केंद्र की गाइडलाइन के अनुसार मुआवजा दिया जाए। सन 2022-23 में रवि एवं खरीफ की फसलों में हुए खराबे में शेष रहे किसानों को आदान अनुदान की राशि जल्द दी जाए। 2024 25 में खरीफ फसल में हुए खराबी का मुआवजा दिया जाए। रोजगार गारंटी एवं आजीविका मिशन (ग्रा.) विकसित भारत विधायक 2025 को रद्द कर मनरेगा को मजबूत किया जाए। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में अखिल भारतीय किसान सभा और खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन के पदाधिकारी-कार्यकर्ता सहित किसान और मजदूर मौजूद रहे।
बाइट - पेमाराम
किसान नेता एवं पूर्व विधायक
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AJAvinash Jagnawat
FollowDec 16, 2025 15:47:430
Report
NTNagendra Tripathi
FollowDec 16, 2025 15:47:300
Report
VKVijay1 Kumar
FollowDec 16, 2025 15:47:120
Report
RJRahul Joshi
FollowDec 16, 2025 15:46:480
Report
DKDeepesh Kumar
FollowDec 16, 2025 15:46:31Noida, Uttar Pradesh:अयोध्या, UP | पूर्व BJP MP महंत रामविलास दास वेदांती के पार्थिव शरीर की सरयू नदी में 'जल समाधि' दी गई।
0
Report
DSDevendra Singh
FollowDec 16, 2025 15:46:130
Report
AMAnurag Mishra
FollowDec 16, 2025 15:45:590
Report
ANAJAY NATH
FollowDec 16, 2025 15:45:350
Report
0
Report
0
Report
RRRikeshwar Rana
FollowDec 16, 2025 15:35:590
Report
ANAnil Nagar1
FollowDec 16, 2025 15:35:400
Report
PKPradeep Kumar
FollowDec 16, 2025 15:35:300
Report
JGJugal Gandhi
FollowDec 16, 2025 15:35:060
Report
NSNivedita Shukla
FollowDec 16, 2025 15:34:47Noida, Uttar Pradesh:Crazy that some people risk their lives for a photo.
0
Report