Back
सीकर पुलिस ने ऑपरेशन विश्वास के तहत 503 गुम मोबाइल रिकवर कर मालिकों को लौटाए
ASAshok Singh Shekhawat
Mar 09, 2026 09:34:05
Sikar, Rajasthan
सीकर ऑपरेशन विश्वास अभियान में सीकर पुलिस ने 503 गुम मोबाइल किए रिकवर, 1 करोड़ 20 लाख रुपए के फोन किए बरामद बरामद फोन पुलिस अधीक्षक कार्यालय में परिवादियों को लौटाए सीकर जिला पुलिस द्वारा आमजन के गुम हुए मोबाइल फोन को वापस दिलाने के उद्देश्य से चलाए गए विशेष अभियान “ऑपरेशन विश्वास” के तहत सफलता हासिल की गई है। इस अभियान के तहत पुलिस ने CEIR (CEIR) पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर कार्रवाई करते हुए कुल 503 मोबाइल फोन रिकवर किए हैं। इन मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 20 लाख रुपये बताई जा रही है। बरामद किए गए मोबाइल आज पुलिस द्वारा उनके वास्तविक मालिकों को दिए जा रहे हैं। पुलिस द्वारा चलाए गए इस विशेष अभियान का उद्देश्य उन लोगों को राहत देना था जिनके मोबाइल फोन खो गए थे या चोरी हो गए थे। आधुनिक तकनीक और CEIR पोर्टल के माध्यम से पुलिस अब ऐसे मोबाइलों को ट्रैक कर उन्हें ढूंढने में सफल रही इस अभियान में उद्योग नगर थाना और शहर कोतवाली थाना की विशेष भूमिका रही। उद्योग नगर थाना पुलिस ने सबसे अधिक 174 मोबाइल फोन बरामद किए, जबकि शहर कोतवाली थाना पुलिस ने 172 मोबाइल फोन रिकवर कर उल्लेखनीय कार्य किया। इसके अलावा जिले के अन्य थानों ने भी इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभाई और कई मोबाइल फोन बरामद किए। पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत ने बताया कि आज सीकर जिला पुलिस द्वारा एक एक स्पेशल अभियान चलाया गया था ऑपरेशन विश्वास के नाम से जो CIR पोर्टल में जो मोबाइल खोने की शिकायतें दर्ज हुई उसके लिए अलग सेCampaign चला गया और उसे अभियान के तहत पुलिस द्वारा 503 मोबाइल रिकवर किए गए हैं और आज पुलिस द्वारा परिवादियों को मोबाइल सपोर्ट किया जा रहे हैं इस अभियान में विशेष कर उद्योग नगर थाना और शहर कोतवाली का बहुत ही अच्छा काम रहा जिन्होंने 174 और 172 मोबाइल दोनों थानों द्वारा रिकवर किए गए हैं मैं जनता से यही अपील करूंगा कि जब भी आपको लगता है कि आपका मोबाइल खो गया है तो CIR पोर्टल पर जाकर अपनी शिकायत दर्ज कारण ताकि अगर कभी भी मोबाइल काम आए तो हम उसे ट्रैक करके पकड़ सके और परिवादी को सपोर्ट कर सके आज हमें जो मोबाइल मिले वह सभी अलग-अलग जगह पर जैसे किसी व्यक्ति से गिर गया किसी को मिल गया या कहीं चोरी हो गया ऐसे मोबाइलों को पुलिस द्वारा ट्रैक करके ढूंढा गया है शिकायत के अनुसार इसमें कई फोन ऐसे भी है जिन्होंने बहुत ही लंबे समय से शिकायत दर्ज थी आज जो पुलिस द्वारा 503 मोबाइल ढूंढे गए उनकी कुल कीमत 1 करोड़ 20 लख रुपए अनुमानित बताई जा सकती है गुमशुदा मोबाइल को पुलिस ने पंजाब हरियाणा और राजस्थान के कई पड़ोसी राज्यों से भी ढूंढा और पोर्टल पर हुई शिकायत के आंकड़ों के अनुसार अभी तक पुलिस प्रशासन द्वारा 50% मोबाइल वापस रिकवर कर लिए गए हैं
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NCNITIN CHAWRE
FollowMar 10, 2026 16:33:510
Report
SPSatya Prakash
FollowMar 10, 2026 16:33:060
Report
ANAJAY NATH
FollowMar 10, 2026 16:32:52Sambalpur, Odisha:ଘୁଡୁକା ବଜାଇ ପରିବାର ପ୍ରତିପୋଷଣ ପାଇଁ ସଂଘର୍ଷ
0
Report
GBGovindram Bareth
FollowMar 10, 2026 16:32:380
Report
ANAbhishek Nirla
FollowMar 10, 2026 16:32:180
Report
PKPankaj Kumar
FollowMar 10, 2026 16:31:580
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowMar 10, 2026 16:31:310
Report
0
Report
DIDamodar Inaniya
FollowMar 10, 2026 16:31:120
Report
KAKapil Agarwal
FollowMar 10, 2026 16:30:550
Report
ATALOK TRIPATHI
FollowMar 10, 2026 16:30:410
Report
AMAnkit Mittal
FollowMar 10, 2026 16:30:250
Report
SPSatya Prakash
FollowMar 10, 2026 16:19:180
Report
KAKapil Agarwal
FollowMar 10, 2026 16:19:080
Report
ASAJEET SINGH
FollowMar 10, 2026 16:18:540
Report