Back
Sikar332001blurImage

Sikar - नीमकाथाना में भारतीय सेना के सम्मान में भाजपा ने निकाली विशाल तिरंगा रैली

PINEWZ
May 20, 2025 16:52:36
Sikar, Rajasthan

सीकर जिले के नीमकाथाना में भारतीय सेना के सम्मान में भारतीय जनता पार्टी द्वारा एक विशाल तिरंगा रैली निकाली गई। यह रैली सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजोर के नेतृत्व में नेहरू पार्क से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए शहीद जेपी यादव पार्क तक पहुंची। रैली में भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़, उप प्रधान सुरेंद्र खरबास सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रेम सिंह बाजोर ने कहा कि यह रैली ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना की वीरता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को सम्मान देने के लिए निकाली गई है। रैली का उद्देश्य देशभक्ति का संदेश देना और भारतीय सेना के प्रति समर्थन प्रकट करना था।

0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|