Back
NSUI announces massive dharna and rally at Siakar Collectorate on February 17
ASAshok Singh Shekhawat
Feb 15, 2026 02:17:02
Sikar, Rajasthan
सीकर एनएसयूआई का 17 फरवरी को सीकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, 11 सूत्रीय मांगों को लेकर रैली, धरना व प्रदर्शन का ऐलान छात्र संगठन एनएसयूआई की ओर से छात्रों एवं बेरोजगारों के मुद्दे को लेकर आगामी 17 फरवरी को सीकर जिला कलेक्ट्रेट पर विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा। जिला कलेक्टर पर प्रदर्शन से पहले छात्र संगठन एनएसयूआई के बैनर तले हजारों छात्र छात्राएं अपनी मांगों को लेकर शहर के एस के स्कूल ग्राउंड से जिला कलेक्ट्रेट तक आक्रोश रैली निकालेंगे। प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम जिला कलेक्टर को 11 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा जाएगा। एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश नागा ने जानकारी देते हुए बताया कि आज प्रदेश में युवाओं और विद्यार्थी वर्ग के हक अधिकारों के पर कुठाराघात हो रहा है। जिस तरह से भाजपा ने चुनाव से पहले पेपर लीक की सीबीआई जांच करने और युवाओं को नौकरी देने का वादा किया था आज तक वह पूरा नहीं हो पाया है। इसके साथ ही आज प्रदेश में बेरोजगारी भी लगातार बढ़ती जा रही है। सरकारी सेवाओं की भर्ती परीक्षा की ओएमआर शीट चेकिंग तक में गड़बड़ी सामने आई है, ऐसे 11 सूत्री मांगों को लेकर छात्र संगठन एनएसयूआई युवाओं को साथ लेकर प्रदर्शन करेगा। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश नागा ने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री से प्रदेश में पिछले दिनों हुए ओएमआर शीट घोटाले की सीबीआई जांच कराने, प्रदेश में कोचिंग बिल को लागू करने, बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता जारी करने, प्रदेश में छात्रसंघ चुनाव बहाल करने, सब इंस्पेक्टर भर्ती में इंटरव्यू व्यवस्था खत्म करने, एक परीक्षा-एक पेपर प्रणाली प्रदेश में लागू करने, सम्मान पात्रता परीक्षा (CET)का आयोजन जल्द करवाने, एससी एसटी ओबीसी व एमबीसी वर्ग के छात्र-छात्राओं की पिछले 2 वर्ष से नहीं मिल रही छात्रवृत्ति को जल्द जारी करने के आदेश किया जाए, ओबीसी की बालिकाओं के लिए भी स्कूटी योजना शुरू करने मांग व आरपीएससी वी राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड को भंग करने की मांग रखी जाएगी। इस दौरान एनएसयूआई प्रदेश सचिव मुकेश गुर्जर, समीर, नरेंद्र गुर्जर, किशन कुमावत, रोहित ओला, अंकित चौधरी सहित कई एनएसयूआई कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ASArvind Singh
FollowFeb 15, 2026 05:17:320
Report
0
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowFeb 15, 2026 05:17:180
Report
NKNished Kumar
FollowFeb 15, 2026 05:17:030
Report
SSSUNIL SINGH
FollowFeb 15, 2026 05:16:520
Report
AOAjay Ojha
FollowFeb 15, 2026 05:16:270
Report
KPKomlata Punjabi
FollowFeb 15, 2026 05:16:040
Report
ASAnmol Singh Warring
FollowFeb 15, 2026 05:15:34Sri Muktsar Sahib, Punjab:ਸ੍ਰੀ ਮੁਕਤਸਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਇਕ ਵਿਆਹ ਸਮਾਗਮ ਤੇ ਸ਼ਿਰਕਤ ਕਰਨ ਆਏ ਆਸਟ੍ਰੇਲੀਆ ਵਾਸੀ ਗੋਰਿਆਂ ਦੀਆਂ ਵੀਡੀਓ ਧઢਾਧੜ ਵਾਇਰਲ ਹੋ ਰਹੀਆਂ ਹਨ।
- ਕਿਤੇ ਇਹ ਸੋਹਣੀਆਂ ਦਸਤਾਰਾਂ ਸਜਾ ਪੰਜਾਬੀ ਪਹਿਰਾਵੇ 'ਚ ਨਜਰ ਆ ਰਹੇ ਹਨ।
- ਕਿਤੇ ਇਹ ਪੰਜਾਬੀ ਗਾਣਿਆਂ ਤੇ ਭੰਗੜਾ ਪਾਉਂਦੇ ਨਜਰ ਆਉਦੇ ਹਨ。
0
Report
ASANIMESH SINGH
FollowFeb 15, 2026 05:15:250
Report
VKVishal Kumar
FollowFeb 15, 2026 05:15:110
Report
AKAshwani Kumar
FollowFeb 15, 2026 05:03:140
Report
YMYadvendra Munnu
FollowFeb 15, 2026 05:02:540
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowFeb 15, 2026 05:02:230
Report
MKMukesh Kumar
FollowFeb 15, 2026 05:01:560
Report
DCDhruv Chaudhary
FollowFeb 15, 2026 05:01:410
Report