Back
नीमकाथाना में विजयदशमी पर दो स्थानों पर रावण दहन, शोभायात्राओं से गूँजे शहर
ASAshok Singh Shekhawat
Oct 02, 2025 15:33:00
Sikar, Rajasthan
जिला सीकर
नीमकाथाना
धू धू कर जला बुराई का प्रतीक रावण। नीमकाथाना में दो जगह पर हुआ रावण दहन। जोलडा जोहड़ा और छावनी में हुआ रावण दहन। रंग बिरंगी आतिशबाजी के बीच रावण का दहन। इस दौरान सैनिक कल्याण सहलाकर समिति अध्यक्ष प्रेम सिंह बजोर रहे मौजूद।
सीकर जिले के नीमकाथाना में विजयदशमी पर दो जगह पर रावण का दहन किया गया नीमकाथाना के जोलडा जोहड़ा और गांवड़ी मोड पर रावण का दहन किया गया।इस दौरान जमकर आतिशबाजी की गई। सैनिक कल्याण सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रेमसिंह बजोर ने श्रीराम, लक्ष्मण और हनुमान के तिलक किया।इसके बाद भगवान राम ने अग्नि बाण छोड़कर रावण का अंत किया। भगवान राम ने जैसे ही अग्नि बाण छोड़ा रावण का पुतला धूं धूं कर जल उठा। उसके साथ ही कुंभकरण के पुतलों का भी दहन किया गया।वही आदर्श बाल रामलीला की ओर से भी रावण का दहन किया गया।रावण दहन से पूर्व शहर में भगवान श्रीराम की शोभायात्रा निकाली गई।रामलीला मैदान से रवाना हुई। वही छावनी की शोभायात्रा रामलीला ग्राउंड से शुरू हुई। इस शोभायात्रा में भगवान श्रीराम की सेना जयघोष लगाते हुए चल रही थी। शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए शोभायात्रा दशहरा मैदान जोड़ला जोहड़ा पहुंची। जहां बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे। वही गावड़ी मोड़ पर भी छावनी की रामलीला द्वारा रावण दहन किया गया।इसके बाद राम-रावण युद्ध का मंचन हुआ। जिसमें रावण बार-बार अपनी मायावी शक्तियों का उपयाेग करता रहा। अंत में उसके भाई विभीषण ने भगवान श्रीराम को उसकी मृत्यु का उपाय बताया और कहा कि रावण की नाभि में अमृत कुंड है। आप अग्नि बाण का उपयोग करके ही उसका अंत कर सकते हैं। जिस पर भगवान श्रीराम ने अग्नि बाण का उपयोग किया। जिसके बाद रावण का अंत हुआ और उसके पुतलों का दहन किया गया।इस दौरान उपखंड अधिकारी राजवीर यादव, तहसीलदार अभिषेक सिंह सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
IAImran Ajij
FollowOct 02, 2025 17:33:430
Report
MSManish Singh
FollowOct 02, 2025 17:33:280
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowOct 02, 2025 17:33:150
Report
MKMUKESH KUMAR
FollowOct 02, 2025 17:32:590
Report
BKBRAJESH KUMAR
FollowOct 02, 2025 17:32:450
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowOct 02, 2025 17:32:35Noida, Uttar Pradesh:बौंली में दशहरे मेले में संबोधन के दौरान बामनवास विधायक इंद्रा मीणा की फिसली जुबान, सीता का अपहरण राम द्वारा करना बताया; हालांकि समय बाद एहसास होने पर सुधारी भूल
0
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowOct 02, 2025 17:32:260
Report
NJNitish Jha
FollowOct 02, 2025 17:31:580
Report
VSVishnu Sharma
FollowOct 02, 2025 17:31:420
Report
DGDeepak Goyal
FollowOct 02, 2025 17:31:220
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowOct 02, 2025 17:31:070
Report
DRDamodar Raigar
FollowOct 02, 2025 17:30:540
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowOct 02, 2025 17:30:410
Report
ADAjay Dubey
FollowOct 02, 2025 17:30:310
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowOct 02, 2025 17:30:130
Report