Back
सीकर दौरे पर खर्रा का बजट जताया जनहितैषी, यमुना जल परियोजना 2026 शिलान्यास लक्ष्य
ASAshok Singh Shekhawat
Feb 15, 2026 16:33:05
Sikar, Rajasthan
सीकर के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे राजस्थान सरकार के यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने राज्य बजट को पूरी तरह जनहितैषी बताते हुए विपक्ष के आरोपों पर जोरदार पलटवार किया। सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत के दौरान मंत्री ने यमुना जल समझौते, मास्टर प्लान, हवाई अड्डा, निकाय चुनाव और खाटूश्यामजी में पार्किंग वसूली जैसे कई अहम मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। मंत्री खर्रा ने कहा कि राज्य सरकार ने बजट में प्रदेश के हर वर्ग और हर क्षेत्र को ध्यान में रखते हुए प्रावधान किए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी क्षेत्र की कोई मांग शेष रह गई है तो मुख्यमंत्री के जवाब से पहले उसे प्रस्तुत किया जाए, सरकार सकारात्मक रूप से विचार करेगी। विपक्ष द्वारा बजट को आंकड़ों का खेल बताए जाने पर उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार ने घोषणाएं तो कीं, लेकिन बजट प्रावधान नहीं किए। वर्तमान सरकार पहले वित्तीय प्रावधान सुनिश्चित करती है, उसके बाद घोषणा करती है। यमुना जल समझौते को लेकर मंत्री ने कहा कि वर्ष 2024 में हरियाणा और राजस्थान के बीच नया समझौता हुआ है। अब परियोजना को भूमिगत पाइपलाइन के माध्यम से आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने बताया कि हथिनी कुंड से पाइपलाइन द्वारा पानी लाने की योजना है, जिससे सीकर, झुंझुनूं और चूरू जिलों को लाभ मिलेगा। मंत्री ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि वर्ष 2026 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों इस परियोजना का शिलान्यास कराया जाए। सीकर के मास्टर प्लान को लेकर मंत्री ने माना कि पूर्व में बनाए गए प्लान में कई खामियां रही हैं। अब या तो संतुलित संशोधन किया जाएगा या नए सिरे से मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भविष्य में मास्टर प्लान फील्ड सर्वे के आधार पर तैयार होगा और उसके साथ सेक्टर प्लान भी अनिवार्य रूप से बनेगा। हवाई अड्डे के सवाल पर मंत्री ने कहा कि सरकार विभिन्न जिलों में संभावनाओं का अध्ययन कर रही है। पीपीपी मॉडल के प्रस्ताव की भी जांच करवाई जा रही है। पंचायत और निकाय चुनाव पर उन्होंने कहा कि ओबीसी आयोग की रिपोर्ट मिलते ही स्वायत्त शासन विभाग दो दिन में राज्य निर्वाचन आयोग को सिफारिश भेज देगा। चिकित्सकों के निलंबन के मुद्दे पर मंत्री ने दो टूक कहा कि बेईमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ईमानदारी से कार्य करने वालों को कोई भय नहीं है। खाटूश्यामजी में निजी पार्किंग संचालकों द्वारा श्रद्धालुओं से मनमानी वसूली के मामले पर मंत्री ने कहा कि यदि शिकायतें सही पाई गईं तो कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा को मामले की जांच कर उचित कदम उठाने के निर्देश दिए। यातायात व्यवस्था पर मंत्री ने मीडिया पर भी निशाना साधते हुए कहा कि अतिक्रमण के खिलाफ पहले खबरें प्रकाशित होती हैं, लेकिन जब कार्रवाई शुरू होती है तो उसे जनता पर अत्याचार बताया जाता है। वहीं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता 24 घंटे सक्रिय रहता है। आगामी पंचायत और निकाय चुनाव को लेकर पार्टी पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि 15 मार्च तक संगठनात्मक स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी और भाजपा मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी। इस दौरान धोद विधायक गोरधन वर्मा, पूर्व विधायक रतन जलधारी, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
PSPramod Sinha
FollowFeb 15, 2026 18:17:210
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowFeb 15, 2026 18:17:040
Report
ANAnil Nagar1
FollowFeb 15, 2026 18:16:190
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowFeb 15, 2026 18:16:080
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 15, 2026 18:15:500
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 15, 2026 18:15:32Noida, Uttar Pradesh:मुरादाबाद! जीत का जश्न पाकिस्तान पर भारत की जीत पर मुरादाबाद में मनाया जा रहा है जश्न
0
Report
BBBindu Bhushan
FollowFeb 15, 2026 18:15:180
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowFeb 15, 2026 18:02:080
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowFeb 15, 2026 18:01:570
Report
AGAbhishek Gour
FollowFeb 15, 2026 18:01:470
Report
VMVimlesh Mishra
FollowFeb 15, 2026 18:01:260
Report
MGManoj Goswami
FollowFeb 15, 2026 18:01:070
Report
0
Report
MGManoj Goswami
FollowFeb 15, 2026 18:00:530
Report
SASARWAR ALI
FollowFeb 15, 2026 18:00:440
Report