Back
सीकर में चार समुदायों ने छात्रावास आवंटन निरस्तीकरण के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन किया
ASAshok Singh Shekhawat
Jan 09, 2026 10:42:22
Sikar, Rajasthan
सीकर
छात्रावास जमीन आवंटन निरस्तीकरण के फैसले के विरोध में सीकर में सैनी-पारीक-सोनी व सेन समाज सहित सर्व समाज के लोगों ने आक्रोश रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, सरकार को दी बड़े आंदोलन की चेतावनी
प्रदेश में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के समय पारीक, सैनी, सोनी व सेन समाज को रियायती दरों पर किया गया छात्रावास जमीनों का आवंटन हाल ही में वर्तमान भजनलाल सरकार के समय निरस्त होने के विरोध में आज सीकर शहर में चारों समाजों की ओर से सरकार के खिलाफ आक्रोश देखने को मिला। सैनी, पारीक, सेन व सोनी समाज सहित सर्व समाज के लोगों ने वर्तमान सरकार के छात्रावास भूमि आवंटन निरस्तीकरण के फैसले के विरोध में सीकर शहर में सड़कों पर उतरकर शहर के तापड़िया बगीची से जिला कलेक्ट्रेट तक सरकार के फैसले के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आक्रोश रैली निकाली और कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्श के बाद मुख्यमंत्री के नाम अतिरिक्त जिला कलेक्टर (शहर) भावना शर्मा को छात्रावास की जमीन के भूमि आवंटन निरस्त करने फैसले को वापस लेने की मांग का ज्ञापन सौंपा। इसके साथ ही चारों समाजों के वरिष्ठ लोगों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार समय रहते विभिन्न समाजों को दी जाने वाली छात्रावास की भूमि के निरस्त करने के फैसले को वापस नहीं लेती है तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा और आगामी निकाय चुनाव में भी भाजपा को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। इन समाज के मौजीज लोगों ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार ने उन्हें छात्रावासों के लिए जमीन आवंटन का फैसला लिया था और अब वर्तमान सरकार ने चारों समाज के छात्रावास जमीन आवंटन को निरस्त कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार के आदेश के बाद लीज राशि भी जमा कर दी थी इसके बाद भी जमीन आवंटन पत्र देने के लिए चक्कर लगा रहे थे लेकिन सरकार ने आवंटन पत्र नहीं दिया। अब जमीन आवंटन निरस्त होने से सबसे ज्यादा युवाओं की उम्मीदों को झटका लगा है क्योंकि सीकर एजुकेशन सिटी के रूप में जाना जाता है और यहां बड़ी संख्या में प्रदेश सहित देश के कोने-कोने से विभिन्न समाजों के विद्यार्थी पढ़ाई के लिए पहुंचते हैं। विभिन्न समाजों के छात्रावास का निर्माण होने से विद्यार्थियों को काफी लाभ मिलता लेकिन अब सरकार के फैसले ने बच्चों के छात्रावास में रहने के सपने को चकनाचूर कर दिया है। इसलिए सरकार छात्रावास जमीन आवंटन के निरस्त करने के फैसले को वापस ले और इन सभी समाजों को छात्रावास के लिए जमीन का आवंटन करें। अगर सरकार समय रहते छात्रावास के लिए जमीन आवंटित नहीं करती है तो आगामी निकाय चुनाव में भाजपा को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। इस दौरान सैकड़ो की संख्या में सैनी समाज, पारीक समाज, सोनी समाज और सेन समाज सहित सर्व समाज के लोग मौजूद रहे।
1.बाइट - ओमप्रकाश सोनी (ब्ल्यू कोट पहने)
सोनी समाज पदाधिकारी。
2.बाइट - सतीश सेन (स्वेटर पहने)
सेन समाज पदाधिकारी。
3.बाइट - राजेश सैनी (हाफ ब्लैक जैकेट पहने)
सैनी समाज पदाधिकारी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
1
Report
36
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
91
Report
0
Report
0
Report
VKVasim Khan
FollowJan 19, 2026 07:06:270
Report
0
Report
92
Report